More

    *नव निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास में लगे खिड़की के सिल्वर धातु के स्लाइडर फ्रेम चोरी के मामले मे थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

    ✳️ *नव निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास में लगे खिड़की के सिल्वर धातु के स्लाइडर फ्रेम चोरी के मामले मे थाना लालबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई।*

     

    ✳️ चोरी के 01 आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों का पातातलाश जारी।

     

    ✳️ चोरी किए गए सामनों से कुछ सामान आरोपी से बरामद, कीमती 20,000/- रूपये जब्त।

     

    ✳️ गिरफ्तार आरोपी को भेजा जा रहा है न्यायिक रिमांड पर। 

     

    ✳️ गिरफ्तार आरोपी के नाम :

     होम बहादुर यादव उर्फ दिनेश पिता स्व लक्ष्मीनारायण यादव निवासी राजीव नगर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ 

     

    राजनांदगांव:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना लालबाग पुलिस द्वारा निर्माणाधीन आई टी आई बालिका छात्रावास पेंड्री से एल्युमिनियम धातु की स्लाइडर खिड़की चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।

     

    प्रार्थी राकेश कुमार कंवर, पिता केशवराम कंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम जंतर थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव द्वारा दिनांक 09/05/2026 को थाना लालबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पेंड्री में गार्ड के पद पर कार्यरत है। नवनिर्माण छात्रावास भवन में लगी लगभग 60 स्लाइडर खिड़कियों में से कई खिड़कियां अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये थी।

     

    दिनांक 09.05.2026 को रात्रि लगभग 10.00 बजे छात्रावास परिसर में निरीक्षण के दौरान दो व्यक्तियों को खिड़की चोरी करते देखा गया, जिनमें से एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम दिनेश उर्फ होम बहादुर यादव, उम्र लगभग 18 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड नं. 33 बसंतपुर थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव बताया।

    आरोपी के कब्जे से एक बोरी में रखे एल्यूमिनियम सेक्शन एवं खिड़की के कांच बरामद किए गए, बरामद सामानों की कीमती लगभग 20,000/- रूपये है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर दिनांक 02.05.2026 को भी आई टी आई बालिका छात्रावास परिसर पेंड्री से स्लाइडर खिड़कियां चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किए गए एल्यूमिनियम सामान को बेचकर प्राप्त रकम आपस में बांटकर खर्च करना बताया गया।

    प्रकरण में थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 305(ई), 3(5), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

    Trending News

    Technology