More

    *“दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल*

    🚨 *“दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल*

    🚨 पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर छूटने के बाद फिर आपराधिक गतिविधियों में हुआ था शामिल, न्यायालय में पेशी से गायब रहने पर जारी हुआ था स्थायी वारंट

    🚨 एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार ऐसे फरार अपराधियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

        रायगढ़ । रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा पिता गंगाधर सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमाघाट तमनार को गिरफ्तार कर स्थायी वारंट के परिपालन में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    Trending News

    Technology