🚨 *चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, स्कूल चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा*
🚨 प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
🚨 चोरी की सिलिंग फैन एवं नगदी रकम बरामद, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
🚨 संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार सफलता मिल रही है, चोरी की घटनाओं पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर : एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह

रायगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई संपत्ति का हिस्सा बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।
2. धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।
जब्त मशरूका :- 02 नग सिलिंग फैन, नगदी रकम 400 रुपये
