कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना-1.0 के प्रकरण का समाधान, 25 लाख रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी*

*कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना-1.0 के प्रकरण का समाधान, 25 लाख रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर, । कोटा में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्रकरण का केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के स्तर पर समाधान किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष कोटा श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू द्वारा यह प्रकरण केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के संज्ञान में लाया गया था।

प्रकरण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना-1.0 के तहत 25 लाख रुपये की केंद्रीय हिस्सेदारी जारी कर दी गई है। यह राशि आगामी दिनों में पात्र हितग्राहियों को वितरित की जाएगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू की पहल से प्रकरण के समाधान के साथ पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह कार्रवाई जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों तक केंद्र सरकार की आवास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Trending News

Technology