Home Blog Page 985

*सब ए बारात और होलिका पर्व के मद्देनजर, शांति समिति की बैठक, थाना तारबाहर में*

0

*पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार*

अलकेश साहू बंटी बिलासपुर,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री संदीप कुमार पटेल के मार्गदर्शन में
थाना तारबाहर में आगामी धार्मिक त्यौहार होली एवं सब ए बारात के मद्देनजर शांति समिति की बैठक की गई ।
बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों से शांति समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया । बैठक में थाना तारबाहर के गणमान्य नागरिक एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे ।

*देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड*

0

यूपी। मेरठ में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर खिर्वा रोड स्थित होटल पर छापा मारा. इससे होटल में भगदड़ मच गई. इस दौरान पुलिस ने होटल से कई प्रेमी जोड़ों को पकड़ा. इनमें से पुलिस एक जोड़े को थाने लेकर भी पहुंची. जब पुलिस छापेमारी के लिए होटल पहुंची थी तो वहां विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी आ पहुंचे और उन्होंने होटल के बाहर काफी हंगामा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक हिंदू समाज की युवतियों को बहलाकर गलत गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी गतिविधियां बंद करवाई जाएं।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की थी कि खिर्वा रोड स्थित एक होटल में अलग-अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े आते हैं. जिसके बाद पुलिस होटल पहुंची और वहां से कई प्रेमी जोड़ों को पकड़ा. पुलिस एक प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर थाने भी लेकर आई. इसके बाद दोनों के परिजनों को थाने में भी बुलाया गया.

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यहां पर कई दिनों से ऐसे ही काम चल रहा था. उनका आरोप है कि यहां लड़कियों से देह व्यापार भी करवाया जाता है. उनको सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं, इस मामले में सीओ दौराला अभिषेक पटेल का कहना है कि हिरासत में लिए गए मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के परिजनों को थाने में बुलाया गया. जिसके बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. लेकिन मामले की जांच अभी जारी है. पता लगाया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद ने जो आरोप लगाए हैं वे सही हैं या नहीं. होटल वालों से भी पूछताछ जारी है.

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनीं आमजनों की फरियाद 125 लोगों ने प्रस्तुत किया आवेदन*

0

मुंगेली // आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के आमजनों की फरियाद गंभीरतापूर्वक सुनी। जनदर्शन में 125 फरियादी आवेदन लेकर पहुंचे। जिन्होंने अपनी मांगों, शिकायतों एवं समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने

अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन के प्राप्त प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर आम नागरिकों को राहत पहुंचाएं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन आयोजित की जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास सहित दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं। उनकी समस्याओं के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनदर्शन में ग्राम रामगढ़, धोबघट्टी, मनोहरपुर और गुरूवाईनडबरी के आवेदकों ने आवासीय पट्टा दिलाने, रामगढ़ की कलिन्द्री एवं कौशल्या ने सामाजिक पेंशन योजना का लाभ दिलाने, ग्राम विचारपुर के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण की मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम किरना के ग्रामवासियों ने बिजली की समस्या ने निजात दिलाने हेतु ट्रांसफार्मर का क्षमता बढ़ाने, ग्राम ठकुरीकापा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थल से अतिक्रमण हटाने, ग्राम झाफल की विद्याबाई ने विधवा पेंशन दिलाने और लालपुरकला के रतन कश्यप ने व्यक्तिगत शौचालय

निर्माण कराने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत नियमानुसार निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा क्राइम मीटिंग लेकर पुलिस के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारियों को दिया गया आवश्यक निर्देश।*

0

*अपराध/अपराधियों पर पूर्णता अंकुश लगाने करे सख्त कार्यवाही।*

*पूर्व वर्ष के लंबित अपराध/ शिकायतों का जल्द से जल्द करें निराकरण।*

*आगामी होली, नवरात्रि, रमजान के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर असामाजिक तत्वों पर करें उचित कार्यवाही।*

*वाहन दुर्घटना पर अंकुश लगाने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालको पर करें, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही।*

*अवैध मादक पदार्थ शराब/गाँजा के बिक्री एवं परिवहन पर लगायें पूर्णता लगाम।*

*वनांचल क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत समय-समय पर विभिन्न खेल का आयोजन करा ग्राम खेल समिति के सदस्यों का करें उत्साह वर्धन।*

हिमांशु सिंह ठाकुर कबीरधाम,, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा आज दिनांक-28.02.2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग लिया गया। जिसमें उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला श्री जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री पंकज पटेल, रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह एवं जिले के समस्त थाना/चौकी व कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्हें पुलिस कप्तान के द्वारा आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें, किसी भी अपराध की घटित होने की सूचना प्राप्त होती है, तो बिना विलंब किये आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें, तभी अपराध/ अपराधियों पर पूर्णता अंकुश लगाकर क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जा सकता है।

लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु आवश्यक निर्देश देते हुए कहा गया कि पूर्व वर्ष के लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करें, यदि पूर्व वर्ष के लंबित प्रकरण का जल्द से जल्द निराकरण नहीं किया गया तो संबंधित थाना प्रभारी पर विभागीय कार्यवाही होगी, जानकारी देते हुए बताया गया कि विधानसभा सत्र पूरे 1 माह तक चलने वाला है विधानसभा सत्र के दौरान सभी थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को वरिष्ठ कार्यालय से मांगे गए जानकारी को निर्धारित समय पर उपलब्ध करावे।

आगामी होली, नवरात्रि, रमजान के त्योहारों का विशेष ध्यान रखते हुए सभी अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के आम जनों से मुलाकात कर क्षेत्र में यदि कोई असामाजिक तत्व है, तो उसके विषय में जानकारी प्राप्त कर उक्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करें तथा पेट्रोलिंग, पॉइंट ड्यूटी, रात्रि गश्त आदि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने हिदायत देवें यदि किसी भी प्रकार की संका किसी पर हो तो पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही करें।

वाहन दुर्घटनाओं पर विशेष ध्यान रखने कहते हुए समस्त थाना चौकी/प्रभारियों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र के वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देकर, सड़क पर वाहन ना खड़े करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी ना चलने, फोर व्हीलर पर सफर करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने, वाहन को निर्धारित गति में चलाने, छोटे बच्चों को वाहन चलाने ना देने आवश्यक समझाइश दें तथा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही करने कहा गया है।

अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री पर पूर्णता अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थ शराब/गाँजा का बिक्री करने/परिवहन करने वाले असामाजिक तत्वों के विषय में मुखबिर से चर्चा कर समय-समय पर वाहन चेकिंग कर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्व पर आबकारी एक्ट के तहत उचित कार्यवाही करने सख्त हिदायत दिया गया।

कबीरधाम पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा जो फरवरी माह में आयोजित विभिन्न सामुदायिक पुलिसिंग, अपराध निराकरण, आदि वी.आई.पी. ड्यूटी एल.वो. ड्यूटी में अपना बेहतर प्रदर्शन कर शांतिपूर्वक ड्यूटी संपन्न कर आये हैं, उन सभी अधिकारी जवानों को पुलिस कप्तान के द्वारा बधाई का पात्र बताते हुए, उचित इनाम से पुरस्कृत किया जायेगा कहा गया तथा भविष्य में भी पूरी ईमानदारी एवं लगन से अपनी ड्यूटी करने कहा गया।

*क्राईम मीटिंग में थाना, चौकी प्रभारियो को एसएसपी सदानंद कुमार का निर्देश “फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजें जेल”*

0

● होली तक लगातार जुआ-सट्टा, शराब धंधेबाजों पर अभियान चलाकर करें कार्यवाही…..

● 05 से अधिक अपराधों में संलग्न आरोपियों का खोला जाये हिस्ट्रीशीट, आदतन बदमाशों पर करें जिला बदर की कार्रवाई…..

● माह फरवरी में बेहतर कार्य प्रदर्शन करने वाले 11 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किये प्रोत्साहित….

● समीक्षा बैठक में लंबित अपराधों के निराकरण और कार्यवाही बढ़ाने का दिये निर्देश….

रायगढ़ । आज पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार ने जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ थाना, चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली । एसएसपी ने जिले का पदभार लेने के बाद से अब तक थानाध्यक्षों के द्वारा की गई कार्रवाई एवं अपराध, शिकायतों, मर्ग के निकाल की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं । बैठक में प्रभारियों को एक दूसरे थाना प्रभारियों और कर्मचारियों से सामंजस्य बनाकर टीम वर्क के साथ कार्य करने कहा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समीक्षा में सामान्य अपराधों की विवेचना पूर्ण कर

चालान पेंडिंग होने पर नाराजगी व्यक्त कर प्रभारियों को शीघ्र चालान न्यायालय पेश कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया है । गुम नाबालिगों की जांच को लेकर भी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे गुम बालक/बालिकाओं के दस्तायाबी के आकडे संतोषजनक करें। उनके द्वारा बीट सिस्टम के महत्व को बताते हुए थाना

प्रभारियों को निर्देशित किया कि बीट पुलिसकर्मी गांव के कोटवार एवं प्रमुख व्यक्तियों के निरंतर संपर्क में रहे उनसे जानकारी लें और प्रभारी उस जानकारी पर विधिवत कार्यवाही करें । जमीन संबंधी मामलों में अनिवार्य रूप से अनावेदक पक्ष पर प्रतिबंधक कार्यवाही करें । न्यायालय से प्राप्त होने वाले समंस/वारंटो की तामिली समय पर करने के निर्देश तथा प्रभारियों को वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों एवं शिकायतों का स्वयं अध्ययन करने और अपने संज्ञान में निराकरण कराने के निर्देश दिए गए ।

 

बैठक में एसडीओपी धरमजयगढ़ को जिले में पंजीबद्ध ऑनलाइन फ्रॉड के मामले का समग्र डेटा तैयार कराकर साइबर सेल टीम को इन मामलों में संलग्न कर फ्रॉड के केस में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया है । वहीं 5 से अधिक अपराधों में संलग्न रहे आरोपियों के हिस्ट्रीशीटर खोलने और आदतन बदमाशों को जिला बदर की कार्यवाही करने के प्रभारियों को निर्देश हैं । उन्होंने होली त्यौहार के मद्देनजर सभी प्रभारियों को अभियान चलाकर अवैध शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने कहा गया और चुनावी साल को देखते हुए फरार चल रहे आरोपियों, वांरटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही कर सभी थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्रों में स्वयं रात्रि-गश्त करें ।

अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गत माह कार्यों की समीक्षा पर गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी, समंस वारंट की तामिली तथा विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 11 पुलिसकर्मी थाना चक्रधरनगर के प्रधान आरक्षक लोमश सिंह राजपूज, आरक्षक सुशील यादव, चुडामणी गुप्ता, रोशन एक्का, थाना धरमजयगढ़ के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक राजेंद्र राठिया, थाना छाल के आरक्षक तेज भुवन कंवर और डायल 112 वाहन चालक संदीप चौहान, पुलिस चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक शंकर क्षत्रिय और आरक्षक सोहन यादव तथा सायबर सेल के आरक्षक महेश पंडा को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया । वहीं आज

62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे प्रधान आरक्षक जीवनलाल मिंज के सेवानिवृत्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व उपस्थित अन्य अधिकारियों ने सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गई है । बैठक में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक एवं थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित थे ।

*ओबीसी महासभा में नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष छात्र मोर्चा श्री अभिलाष जायसवाल,*

0

*उठो,जागो और तब तक संघर्ष करो ,जब तक लक्ष्य हासिल न हो जाता*
*बधाई संदेश*


मुंगेली,,नवनियुक्त प्रदेशअध्यक्ष छात्र मोर्चा श्री अभिलाष जायसवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री सोनाराम सिन्हाजी जिला कांकेर की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां🌹🌹


आप समाज के समस्त जातियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन समर्पण ,अनुशासन ,ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करेंगें🌹🌹
*आपका साथ ,ओबीसी का विकास*
आपका
ओबीसी राधेश्याम
प्रदेश अध्यक्ष
ओबीसी महासभा
प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़
98936 90679

*सुखापाली गांव मे महिला की संदिग्ध मौत*

0

,,*डभरा पुलिस जांच मे जुटी*,

*मृतिका के परिजनो ने लगाया उसके पति पर हत्या का आरोप,,*

डभरा संवादाता नीलमणि बरेठ………

डभरा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सुखापाली मे महिला की संदिग्ध मौत के खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी,, तत्काल डभरा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी,,,
हम बता दें कि डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सूखापाली में पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता महिला की मौत हो गई है

जब डभरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पता चला की मृतिका का नाम गेंद बाई महेश्वरी उम्र 31 वर्ष है

मृतिका के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई है ,, वही मौके पर डभरा तहसीलदार के उपस्थिति मे शव का पंचनामा किया गया ,,पंचनामा में पाया गया कि उसके हाथों की उंगलीयों में जलने का निशान है,

वही उनके परिजनों द्वारा स्पष्ट तौर पर मृतिका के पति गणेश राम महेश्वरी के ऊपर हत्या करने का आरोप लगा रहे है,, फिलहाल डभरा पुलिस के द्वारा मृतिका के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हेतु डभरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया जहां शव को परिजनों को सौंप दिया गया

अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है,
,, जब पुलिस ने घर के आसपास की तलासी ली तो कुछ ही दूरी पर दूसरे के बाडी में उन्हें बिजली से चलने वाला हिटर मिला है,, जब हमने इस संबंध में थाना प्रभारी के के महतो से बात करने का प्रयास किया तो उनके द्वारा कुछ भी कहने से मना कर दिया गया,, मामले की गंभीरता को देखते हुए डभरा पुलिस हर एक छोटी बड़ी पहलूओं को जांच कर रही है, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की खुलासा हो सकेगा,, क्या कहते हैं मृतिका के परिजन आईए सुनते

*बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 01 एवं 02 मार्च से,नकल रोकने उड़नदस्ता दल करें मुस्तैदी से कार्य- कलेक्टर श्री झा।*

0

अवैध निर्माण के नियमितिकरण कार्य में लापरवाही पर सभी सीएमओ को कारण बताओ नोटिस।

कोरबा – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बारहवीं एवं दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 01 एवं 02 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं। कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज टीएल की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के लिए तैयारियों की समीक्षा की तथा बोर्ड परीक्षाओं में नकल की रोकथाम के लिए उड़नदस्ता दलों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकायों में अवैध निर्माण कार्यों के नियमितिकरण कार्य में लक्ष्यानुरूप प्रगति नहीं लाने पर सभी सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

कोरबा जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 93 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। नकल रोकने के लिए जिला स्तर पर 06 फ्लाईंग स्क्वॉड दल भी गठित किए गए हैं। ये सभी दल रूट चार्ट बनाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर ने नकल की रोकथाम हेतु कड़ाई से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी ग्रीष्म काल को देखते हुए पानी की समस्या का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करने कहा।
कलेक्टर ने जिले में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्यों में धूल से नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सतत् रूप से पानी छिड़काव करने कहा। उन्होंने इस संबंध में ठेकेदारों को स्थायी निर्देश दिया गया है, जिसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में शिक्षा के अधिकार के तहत होने वाले छात्रों के प्रवेश पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। इसके लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। आरटीई के तहत सभी रिक्त सीटों के संबंध में सोशल मीडिया, बोर्ड-फ्लैक्स के माध्यम से पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके संबंध में कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय तथा तहसील मुख्यालयों में सूचना पटल आदि से जानकारी प्रदर्शित की जाए।
कलेक्टर श्री झा ने जिले में बनाये जा रहे स्कूली छात्रों के जाति प्रमाण पत्र के कार्यों की समीक्षा की तथा इस कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदार तथा अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन अधिकार पत्र बनाने के कार्य गंभीरता से किए जाएं तथा ग्राम सभा के अनुशंसा अनुसार प्राप्त नए प्रकरणों को आगे प्रेषित करें। उन्होंने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि सचिवों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर पर दिव्यांगो का सर्वें कराकर सूची तैयार कर ली जाए ताकि उन्हें ग्रामों में ही समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल आदि प्रदान किया जा सके। कलेक्टर श्री झा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों तथा अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नकल, नामांकन, बंटवारा आदि के प्रकरण शीघ्र निराकृत किए जाएं। उन्होंने सभी जनपद पंचायतसीईओ के निर्देश दिए कि मनरेगा के तहत बनाये जाने वाले अमृत सरोवर का गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए तथा आउटलेट-इनलेट में पिचिंग की जाए।गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागों में गोबर पेंट का ही उपयोग किया जाए। सभी गौठानों में गोबर की खरीदी नियमित की जाए तथा खाद रूपांतरण 40 प्रतिशत अनिवार्यतः होना चाहिए। ग्रामीण उद्यमियों को नए उद्योगों की शुरूआत के लिए शहरों की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क आदि की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बनाये जा रहे रीपा में उत्साही ग्रामीण उद्यमियों को जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री अरविंद पीएम, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*कलेक्टर श्री झा ने निक्क्षय मित्र के रूप में टीबी के मरीजों को दवा के साथ पोषक आहार किया वितरित।*

0

मानसिक रूप से बीमार महिला का बेहतर इलाज कराने कलेक्टर श्री झा ने दिए निर्देश।

जन चौपाल में 131 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जन चौपाल में 131 लोगों ने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री झा ने जन चौपाल में निक्क्षय मित्र के रूप में 9 टीबी मरीजों को आवश्यक दवाइयों और पोषक सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने टीबी के मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना के साथ प्रोटीन युक्त पोषक आहार वितरित किया। पोषक आहार किट में सोयाबीन, दाल, गुड़ और खाद्य तेल शामिल है। कलेक्टर ने पोषक किट वितरित कर मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जन चौपाल में अपर कलेक्टर कटघोरा श्री विजेंद्र पाटले, अपर कलेक्टर कोरबा श्री प्रदीप साहू, जिला पंचायत के सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जन चौपाल में कोरबा तहसील अंतर्गत आरा मशीन निवासी सिरत फातिमा ने कलेक्टर श्री संजीव झा के समक्ष आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई और कहा कि उसकी मुंह बोली बहन नगमा अफजल मानसिक रूप से बीमार है, जिनका उपचार मनोचिकित्सालय अस्पताल सेन्द्री में चल रहा है। उन्होंने बताया कि स्थाई रूप से वहां रहकर इलाज कराने के लिए मदद की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री झा ने महिला के आवेदन पर संवेदनशीलता दिखाते हुए सीएमएचओ को आवेदिका की बहन के बेहतर उपचार के आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जन चौपाल में दीपका तहसील अंतर्गत दीपका बस्ती निवासी सूर्य प्रकाश ने मुआवजा भुगतान के संबंध में आवेदन किया। उन्होंने बताया कि उनके पुश्तैनी हक की जमीन को रेलवे द्वारा अधिग्रहण किया गया है। लेकिन उसका अब तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे उनको आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। जन चौपाल में सूर्य प्रकाश के इस आवेदन पर कार्यवाही के लिए एसडीएम कटघोरा को निर्देशित किया गया। इसी तरह जन चौपाल में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा निवासी प्रकाश निषाद ने लायंस गार्डन से लेकर कैनाल ब्रिज तक निर्मित नाला एवं कैनाल ब्रिज तक शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत संबंधी आवेदन किया। इस आवेदन पर कार्यपालन अभियंता हसदेव बराज संभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार जन चौपाल में पहुंचे हरदी बाजार तहसील अंतर्गत ग्राम सेंद्रीपाली के राजकुमार नेताम व अन्य ग्रामीणों ने आवेदन देकर बताया कि सेंद्रीपाली नहर एवं जलाशय का रखरखाव नहीं होने से पानी नहर के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पाता है। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए सेंद्रीपाली नहर एवं जलाशय का रखरखाव कार्य कराने की मांग की गई। इस आवेदन पर डब्ल्यूआरडी विभाग के कार्यपालन अभियंता को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। उपरोक्त आवेदनों के अलावा जन चौपाल में राशन कार्ड बनाने, पेंशन से जुड़ी मांग,एसईसीएल में रोजगार व मुआवजा की मांग एवं अन्य मांगों को लेकर आवेदन आए। जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

टीबी मरीजों को दवा के साथ पौष्टिक आहार का वितरण -शासन द्वारा टीबी मरीजों के बेहतर उपचार के साथ ही उनके पोषण आहार के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट में आयोजित जन-चौपाल में कलेक्टर श्री संजीव झा ने टीबी के मरीजों को निक्क्षय मित्र के रूप में पोषण आहार का वितरण किया। निक्क्षय पोषण आहार किट के साथ मरीजों को बीमारी के उपचार हेतु आवश्यक दवाइयों के अलावा राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

*जिले में मनाया जाएगा शिशु संरक्षण माह।*

0

पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयरन फोलिक एसिड तथा विटामिन-ए की खुराक।

कोरबा – जिले में 31 मार्च तक शिशु संरक्षण माह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जिसमें समस्त शहरी तथा ग्रामीण आगंनबाडी केन्द्रों, टीकाकरण केन्द्रों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की दवा तथा 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड सीरप पिलायी जाएगी। इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन आर.एच.ओ.,आगंनबाडी कार्यकर्ता तथा मितानिन के सहयोग से प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण दिवस को किया जाएगा। इसके अलावा टीकाकरण से छुटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। शिशु संरक्षण माह के दौरन आगंनबाडी केन्द्रों में बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने वजन कराया जाएगा। अतिकुपोषत बच्चों का चिन्हांकित कर उनके पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कर उपचार किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस एन केसरी ने बताया कि शिशु सरंक्षण माह वर्ष में दो बार 6 माह के अंतराल में आयोजित किया जाता है। प्रत्येक मगंलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण आगंनबाडी केन्द्रों, टीकाकरण केन्द्रों में विटामिन ए की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वास संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। साथ ही आई एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने के लिए बच्चों को दिया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिलेवासियों से 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आगंनबाडी केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन-ए तथा आयरन फोलिक एसिड (आई.एफ.ए.) की दवा पिलाने तथा टीकाकरण कराने की अपील की है।