Home Blog Page 987

*पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह के निर्देशानुसार जिले के विवेचकों के लिये तम्बाकू के उपयोग एवं विक्रय के नियंत्रण तथा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों पर 02 दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।*

0

कार्यशाला में कोटपा अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराएं, ई सिगरेट, हुक्काबार , टोबेको मॉनिटरिंग एप के संबंध में दी गई जानकारी।*
*◾ तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संभागीय समन्वयक बिलासपुर श्री संजय नामदेव एवं जिला अस्पताल मुंगेली के साईकोलॉजिस्ट श्री ओम प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी*
*◼️जिले के थाना प्रभारी एवं विवेचक कार्यशाला में हुए सम्मिलित।*

मुंगेली,,पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह द्वारा तम्बाकू के उपयोग एवं विक्रय के नियंत्रण तथा कोटपा एक्ट 2003 के प्रावधानों की जानकारी हेतु जिले के विवेचकों के लिये 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के संवाद सभाकक्ष में कार्यशाला का दिनांक 27.02.2023 को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संभागीय समन्वयक श्री संजय नामदेव एवं जिला अस्पताल मुंगेली के साईकोलॉजिस्ट श्री ओम प्रकाश द्वारा सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद तथा कोटपा एक्ट अधिनियम 2003 की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी दी गई। जिसमें कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत सार्वजनकि स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध एवं उसके उल्लंधन पर कार्यवाही, धारा 05 के तहत सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध तथा उल्लंघन पर कार्यवाही, धारा 06 के तहत नाबालिकों एव शैक्षणिक संस्थानाओं के आसपास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा उल्लंघन पर कार्यवाही, धारा 07,08 एवं 10 के तहत बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध तथा उत्पादों पर 85 प्रतिशत भाग पर चित्रात्मक चेतावनी की अनिवार्यता तथा उल्लंघन पर दण्ड के प्रावधानों को बताया गया, साथ ही ई-सिगरेट अधिनियम 2019 के संबंध में जानकारी दी कि, किस तरह से काम करता है, उसके नुकसान, संस्थानों जहां ई-सिगरेट उपलब्ध होते हैं की जानकारी देते हुए बताया कि ई सिगरेट छत्तसीगढ़ राज्य में बैन है जिसका क्रय-विक्रय छत्तीसगढ में नहीं किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हुक्काबार बैन के लिये छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा संशोधित कोटपा अधिनियम 2021 के प्रावधानों, एवं टोबेको मॉनिटरिंग एप के

उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी। इसके साथ ही थाना-चौकी क्षेत्र को नशामुक्‍त बनाने के लिये कोटपा अधिनियम एवं उसके नुकसान के संबंध में निर्देश चस्‍पा करने हेतु पोस्‍टर का विरतण किया गयाा
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती साधना सिंह, निरीक्षक केसर पराग ,प्रमोद डनसेना, उनि राजकुमार साहू, अमित कौशिक, विरेन्द्र क्षत्रिय, सउनि विजय सिंह राजपूत, सुशील बंछोर एवं अन्य थाना प्रभारी तथा विवेचकगण सम्मिलित हुए।

*26 फरवरी को प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर में ओबीसी महासभा करेंगे आंदोलन का शंखनाद*

0

*ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा फिर से उतरेंगे सडकों पर*
*ओबीसी जनगणना एवं आरक्षण के मुद्दों पर राजधानी रायपुर में बिगुल फूकेंगे ओबीसी महासभा-ओबीसी राधेश्याम*

*छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पारित आरक्षण विधेयक पर महामहिम राज्यपाल अभिलंब हस्ताक्षर करें*
रायपुर:- ओबीसी महासभा द्वारा 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तर पर विशाल जनसभा एवं अधिकार रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा ।ज्ञापन में राष्ट्रीय स्तर ,प्रदेश स्तर एवं स्थानीय स्तर के मुद्दों को इस प्रकार शामिल किया जाएगा:-
➡️राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जनगणना के उपरांत आकड़े प्रकाशित किया जाए तथा जनसंख्या के बराबर न्यायपालिका कार्यपालिका विधायिका एवं सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र के सभी उपक्रमों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जावे
➡️दो दिसंबर2022को पारित आरक्षण विधेयक पर महामहिम राज्यपाल का हस्ताक्षर अविलम्ब हो।
➡️मंडल कमीशन की अनुशंसाओं को पूर्णतः लागू किया जाए।
➡️प्रत्येक जिला मुख्यालयों में ओबीसी महासभा के लिए भूमि एवं भवन आवंटित किया जाऐ।
➡️प्रत्येक तहसील मुख्यालयों में ओबीसी के लिए पृथक से सर्व सुविधा युक्त छात्रावास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।
➡️राज्य छात्रवृत्ति में विसंगतियों को दूर करते हुये अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की भांति समान शर्तों पर ओबीसी को भी छात्रवृत्ति प्रदान की जाए ।
➡️ओबीसी के शासकीय सेवकों को पदोन्नति में आरक्षण प्रदान की जाए।
➡️छत्तीसगढ़ में कार्यरत लगभग 500000 अनियमित कर्मचारियों को शासकीय सेवा में नियमित किया जाए।
➡️मध्यान भोजन संचालन में अहम योगदान प्रदान करने वाले रसोइयों के मानदेय में वृद्धि किया जावे ।
➡️शालाओं में कार्यरत अंशकालीन भृत्य को पूर्णकालिक किया जाए।
➡️ आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ताओं के वेतन में घोषणा अनुरूप वृद्धि किया जावे।
➡️छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी हायर सेकेंडरी शालाओं में कृषि संकाय संचालित की जाये ।
➡️पांचवीं अनुसूची क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी समुदाय को आबादी के बराबर सीट आरक्षित किया जाऐ।ताकि वहां निवासरत ओबीसी समुदाय को पंच,सरपंच,जनपद सदस्य एवं जिलापंचायत सदस्य बनने का समुचित अवसर मिल सके।
➡️वनपट्टा अधिकार हेतु ओबीसी के लिए लागू शर्तों को सरलीकृत किया जाऐ,ताकि ओबीसी समुदाय के लोगों को वनभूमि अधिकार पत्र आसानी से मिल सके।
➡️धान का समर्थन मूल्य न्यूनतम ₹3500किया जाए तथा प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल खरीदी की जाए।
➡️क्रीमी लेयर की असंवैधानिक बाध्यता को बंद किया जाए तथा क्रीमी लेयर के बाध्यता को खत्म करते तक औसत वार्षिक आय का सीमा 800000 से बढ़ाकर 2000000 रुपए किया जाए।
➡️प्रत्येक जिला मुख्यालय में सर्व सुविधा युक्त निशुल्क कोचिंग सेंटर स्थापित किया जावे ।
➡️नारायणपुर जिला निवासी सागर साहू का नक्सलियों ने निर्मम हत्या किया गया उनके परिवार को ₹10000000 रुपए मुआवजा प्रदान किया जाए तथा उनके परिवार के किसी एक सदस्य को क्लास वन पोस्ट पर शासकीय सेवा में नियुक्त किया जाए ।
➡️पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में भर्ती पदोन्नति में ओबीसी को आरक्षण का पर्याप्त लाभ नहीं दिया जा रहा है ।अतः आरक्षण रोस्टर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए एवंआरक्षण रोस्टर की अवहेलना करनेवाले अधिकारियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही किया जावे।
➡️ राजस्व विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के नामांतरण करने के पश्चात b1 खसरा में डिजिटल हस्ताक्षर नहीं किया जाता है और ना ही नक्शा का बटांकन किया जाता है ,जिससे किसानों को न्यायालय एवं अन्य कार्यों में परेशानी होती है। अस्तु नामांतरण पश्चात तत्काल बी वन खसरा में डिजिटल हस्ताक्षर करना चाहिए और नक्शा का बटांकन करना चाहिए ।पूरे छत्तीसगढ़ में नक्शा बटांकन का कार्य एक अभियान चलाकर किया जाना आवश्यक है ।कई वर्षों तक बटांकन का कार्य नहीं किया गया है। हमेशा B 1खसरा दुरुस्त कर दिया जाता है, लेकिन नक्शा बटांकननहीं किए जाने के कारण भूमि के सीमांकन एवं अन्य कार्य में असुविधा होती है।
ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष की कुशल मार्गदर्शन में राजधानी रायपुर में विशाल जनसभा एवं अधिकार रैली का आयोजन 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी को आबादी के अनुरूप शिक्षा, नौकरी, पदोन्नति एवं राजनीति में आरक्षण प्रदान करना है । देश की संघीय संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सामाजिक एवं शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े हुए समुदाय को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के रूप में 3 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थिति के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को समानता के अवसर उपलब्ध कराते हुए समुचित विकास एवं उत्थान की व्यवस्था किया गया है, तदानुसार केंद्र शासन द्वारा अ. जा. एवं अ. ज. जा. को कुल 22.5 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है एवं केंद्र सरकार ने 1990 में मंडल कमीशन के अनुशंसा के अनुसार संविधान लागू होने के 44 साल बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार 1994 में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, साथ ही राज्यों की स्थिति के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग को राज्य शासन के द्वारा आरक्षण सुनिश्चित करने का अधिकार दिया गया है ,किंतु ओबीसी समुदाय को अविभाजित मध्यप्रदेश में मात्र 14% आरक्षण दिया गया ,जो कि आज पर्यंत छत्तीसगढ़ राज्य में लागू है । वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ओबीसी समुदाय को 28 साल बाद 27% आरक्षण देने की हिम्मत जुटाई है तो राजभवन से हस्ताक्षर नहीं होने के कारण बाधक बनी हुई है ।बहुसंख्यक ओबीसी समुदाय को आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी( आरक्षण) प्रदान नहीं करने के कारण प्रदेश की ओबीसी समुदाय के समुचित विकास एवं उत्थान में अपरिमित नुकसान हो रही है।
ज्ञात हो कि तमिलनाडु कर्नाटक केरल जैसे राज्य सरकार के द्वारा ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में क्रमशः 50, 49 और 40 प्रतिशत प्रतिनिधित्व आरक्षण दिया जा रहा है। माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा 7 नवंबर 2022 को सामान्य वर्ग के लिए 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण को यथावत लागू रखने का निर्णय दिया गया, जिससे बालाजी केस एवं इंदिरा साहनी केस में लगाई गई 50% कैपिंग को पार करने के बाद ओबीसी को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी देने का रास्ता खोल दिया है।
उपरोक्त आरक्षण व्यवस्था के प्रकाश में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति एवं सामान्य वर्ग को जनसंख्या के अनुपात में दिए जा रहे आरक्षण के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी समुदाय को भी आबादी के अनुरूप शिक्षा, रोजगार, पदोन्नति एवं राजनीति में हिस्सेदारी (आरक्षण) प्रदान कर ओबीसी समुदाय के समुचित विकास एवं उत्थान के अवसर प्रदान किया जावे तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में पारित आरक्षण विधेयक में महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा अविलम्ब हस्ताक्षर करने की मांग ओबीसी महासभा करती है।
लेख है विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत की आजादी के बाद से देश प्रदेश के विकास एवं आर्थिक रूप से देश की अर्थव्यवस्था में *रीढ़ की हड्डी* की तरह अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मतदाता, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य पिछड़े वर्ग की लगभग 50% से अधिक आबादी निवासरत है । साथ ही वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष ,नेता प्रतिपक्ष, गृहमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं बहुत से विधायकगण ओबीसी समुदाय से आते हैं। समान परिस्थितियों के बावजूद भी ओबीसी समुदाय के लोगों ,युवाओं एवं छात्र छात्राओं के हितों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। अतः ओबीसी समुदाय के उत्तरोत्तर उत्थान एवं प्रगति हेतु छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित आरक्षण विधेयक में अविलंब हस्ताक्षर करें एवं भारत सरकार द्वारा ओबीसी आरक्षण को अध्यादेश पारित कर संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल कर ओबीसी हित में केंद्र सरकार अपनी संवैधानिक प्रतिबद्धता पूर्ण करें।
विशाल जन सभा में राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य भारत देश के विभिन्न प्रदेशों एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे ।
प्रति,
संवाददाता महोदय,
दैनिकसमाचारपत्र/न्यूजचैनल/ वेब पोर्टल………..
विनीत
ओबीसी राधेश्याम
प्रदेश अध्यक्ष
ओबीसी महासभा
प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़

*अकलतरा नगर में स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव*

0

अकलतरा नगर में स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ अकलतरा की जनता उमड़ पड़ी और उनका साथ देने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण मुकीम ,चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव , शांकभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल , भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल सदस्य मंजू सिंह , इंजीनियर रवि पांडे , अर्जुन तिवारी , रवि सिसोदिया , अशोक अग्रवाल , वकील धनराज सिंह ,सक्ती जिलाध्यक्ष ज़िला पंचायत सदस्य दिलेश्वर साहू , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश्वर टंडन सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता स्व.राकेश सिंह को श्रद्धांजलि देने अकलतरा नगर पहुंचे थे । मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व विधायक अकलतरा स्व.राकेश सिंह की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आए हुए थे । टीएससी देव सबसे पहले कार्यक्रम स्थल में पहुंचते ही स्वर्गीय राकेश कुमार की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी , उसके बाद वे मंच पर विराजमान हुए । मंच पर विराजमान होने के बाद सबसे पहले लोगों ने अपने प्रिय नेता स्वर्गीय राकेश जी को याद किया और जनता ने पूर्व विधायक राकेश कुमार सिंह के जयकारे लगाएं । मंच पर आसीन कांग्रेश के नेताओं का सबसे पहले पुष्प हार से स्वागत किया गया उसके बाद कांग्रेसी नेताओं के द्वारा स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह के साथ गुजारे कुछ भावनात्मक पलों को स्मरण किया

*19मार्च23 को प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 05मार्च 23 को होगा – कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।*

0

*राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 05 मार्च23 को आना निश्चित – कोमल हुपेंडी,आप।*

*पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल के साथ रायपुर आ रहे है*कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़।*

*प्रदेश वासीयो को मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी,बिजली और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार अब जन दरबार तक ले जाने की तैयारी*- *कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष, आप, छत्तीसगढ़*

आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को आधिकारिक तौर पर बताया कि 19मार्च23 का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन रायपुर में अब 05मार्च 23 को होगा।प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 05 मार्च23 को आना अब निश्चित हो गया है।

उन्होंने साथ ही यह भी घोषणा की है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने अरविंद केजरीवाल के साथ रायपुर आ रहे है। यह हम सभी आप कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और अभिमान का श्रण है। हमारे शीर्ष नेताओं का रायपुर आगमन और कार्यकर्ता संवाद आम आदमी पार्टी के 2023 विधान सभा चुनाव की तैयारी को मजबूती से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह वर्धन के साथ आगे बढ़ाएगा।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन में जिलावार कार्यकर्ता संवाद में विशेष रूप से अभूतपूर्व सफलता और मजबूत संगठन के फलस्वरूप ही प्रदेश कार्यकर्ता संवाद का आयोजन 05 मार्च 23 को निश्चित किया गया है जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान कार्यकर्ताओं में 2023 की चुनाव तैयारी पर चर्चा कर रणनीति तय करेंगे।

आम आदमी पार्टी अब प्रदेश वासीयो को मूल भूत सुविधाओं जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली ,पानी और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति और अकूट भ्रष्टाचार जन दरबार तक ले जाने की तैयारी का मन बना चुकीं है। कांग्रेस सरकार क़ानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल हो गई है इसके कई उदहारण रोज देखने सुनने को मिल रहे है।

दिल्ली में केजरीवाल की आप सरकार ने जिस प्रकार पूरी दिल्ली में सिर्फ 5साल में बहुत से कार्य किए फिर छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं? मुफ्त बिजली (सीमित ) और बिजली के भाव बिलकुल बढ़े नही और मुफ्त पानी भी दे रही है और स्वास्थ्य जांच और दवाई मुफ्त दे रही है लेकिन छत्तीसगढ़ में ये सब अब भी कोसो दूर है क्योंकि भाजपा और कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे लोकलुभावन घोषणा कर होर्डिंग पर बड़े बड़े विज्ञापन तक ही सीमित रहते हुए छल से वोट लेने की राजनीति में लिप्त है।

पंजाब में नवनिर्मित भगवंत मान की आप सरकार ने छोटे से कार्यकाल में ही प्रदेश वासियों से किए गए बिजली ,पानी ,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती से सुविधाएं दी है वो पंजाब के वासियों के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि है।

प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

संगठन विस्तार के तहत पूरे प्रदेश के सभी जिला में जिला प्रभारी और जिला सचिव ,लोकसभा प्रभारी और लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है।विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर 455 ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए जा चुके है जो संगठन विस्तार को आगे सर्किल इंचार्ज और बूथ स्तर तक ले जायेंगे।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है।
कोमल हुपेंडी ने अंत में कहा कि प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है, अब प्रदेश वासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके है।

दिल्ली बदलीस,पंजाब बदलिस,
अब बदलबों छत्तीसगढ़2023।

*प्रदेश मीडिया टीम*
आम आदमी पार्टी,
9200001119

*कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने की पदभार ग्रहण*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चाम्पा – जिले की नवनियुक्त कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज यहाँ जिला कलेक्टर कार्यालय में जिले के बीसवीं कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नये कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाने के साथ शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन करते हुये आमजनता को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने पर हमें पूरी गंभीरता से कार्य करना है। उन्होंने शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाकर जन – जन को लाभान्वित करने पर प्राथमिकता से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों – कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुये सभी का परिचय भी लिया।

विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण

ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टोरेट परिसर के विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लेते हुये अपर कलेक्टर कक्ष , एनआईसी , भू अभिलेख शाखा , रिकार्ड रूम , खनिज शाखा , वित्त शाखा , शिकायत शाखा , लोक सेवा केन्द्र , खाद्य विभाग , सांख्यिकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य शाखाओ व कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने कहा। उन्होंने विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. पी. वैद्य , संयुक्त कलेक्टर निशा नेताम मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 की आईएएस सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी का कलेक्टर के तौर पर यह दूसरा जिला है। इससे पहले वे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर थीं।छह साल पहले वे पेंड्रा में एसडीएम भी रह चुकी हैं। फिर वे रायगढ़ जिले और सुकमा जिले में जिला पंचायत की सीईओ रह चुकी हैं। गौरेला – पेंड्रा – मरवाही जिले में कलेक्टर रहते आईएएस सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने स्कूल छोड़ चुकी 120 आदिवासी बच्चों को स्कूल भेजने की महती कार्य किया था। साथ ही सुकमा जिले में जिला पंचायत की सीईओ रहते वे उस अंतिम छोर के गांवों का दौरा किया था , जहां पहली बार कोई आईएएस अफसर के तौर पर वे पहुंची थीं और ग्रामीणों की समस्या सुनकर उसका निराकरण किया था।

पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में हुआ स्वागत

जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के पूर्व कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का विदाई समारोह एवं नवपदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा , रक्षित निरीक्षक एवं जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा पूर्व कलेक्टर महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और उन्हें नई पदस्थापना पर बधाई दी गई। इसके साथ ही नवपदस्थ कलेक्टर महोदया सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

सात दिवसीय राष्ट्रीय *सेवा योजना विशेष शिविर ग्राम – किरारी में सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब*

0

अकलतरा एवं कराटे असोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़

मनोज साहू जिला जांजगीर – चाम्पा के संयुक्त तत्वावधान में शिविरार्थी छात्र – छात्राओं को एक दिवसीय कराटे एवं आत्मरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण…

ग्राम – किरारी , विकासखण्ड – अकलतरा में श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल, अकलतरा द्वारा सात दिवसीय रासेयो विशेष शिविर ( दिनांक – 17 दिसम्बर 2022 से 23 दिसम्बर 2022 तक ) को शिविर आयोजित किया गया है , जिसके अंतर्गत दिनांक – 22 दिसम्बर 2022 को सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा एवं जिला कराटे संघ जांजगीर – चाम्पा के संयुक्त तत्वावधान में शिविरार्थी छात्र – छात्राओं को एक दिवसीय कराटे एवं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया |

कराटे प्रशिक्षक – मास्टर विशाल पाटले एवं मास्टर चंदराम बरेठ ने बताया कि हमारे जीवन में ऐसे कई परिस्थितियां उत्पन्न होती है जिसे हमे अकेले ही सामना करना पड़ता है जैसे हम कहीं जा रहे हैं और कोई छेड़ या लड़ रहा है तो हम कराटे के माध्यम से उस कठिन परिस्थिति से बचकर निकल सकते हैं इसलिये कराटे प्रशिक्षण का हमारे जीवन मे बहुत महत्वपूर्ण है प्रशिक्षण के अंतर्गत – किक, पंच, ब्लाक , नान चाकू का प्रयोग, सेल्फ डिफेन्स और आत्म रक्षा के विभिन्न टेक्निक बताये गये |
इस अवसर पर यूथ इंडिया क्लब के अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , सदस्य – रवि कुमार पैगवार , सुगीत पाण्डेय , रासेयो कार्यक्रम अधिकारी – प्रोफेसर राहूल सिंह एवं शिविरार्थी छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।

*महाअधिवेशन से, प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता हुए उत्साहित, ऊर्जा से लबरेज होकर फिर से बनाएंगे सरकार- त्रिलोक श्रीवास, *

0

अलकेश साहू बंटी बिलासपुर (अभिनेत्री नगमा सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से की मुलाकात, हुई गहन चर्चा) बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि श्री त्रिलोक चंद श्रीवास ने कहा कि रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महाधिवेशन, अभूतपूर्व सफल रहा, यह सफलता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान अध्यक्ष मोहन मरकाम व उनकी टीम के अथक मेहनत का और हजारों कार्यकर्ताओं के सतत परिश्रम का नतीजा है,इस अधिवेशन में देशभर के कांग्रेस के

प्रमुख नेता सम्मिलित हुए,और अंतिम दिवस महासभा में प्रदेश के लाखों कार्यकर्ता उपस्थित, होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश सरकार के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए प्रदेश में सरकार बनाने एवं 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हुए, महा अधिवेशन का अभूतपूर्व रूप से सफल होना सत्ता और संगठन के गठजोड़ का परिणाम है श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, महाधिवेशन के पब्लिक मीटिंग समिति,सभा समिति और प्रोटोकाल समिति में सम्मिलित थे, इस

अवसर पर पांच दिवस तक रायपुर में रहकर,अपनी पूरी टीम के साथ उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ नेताओं के निर्देशन में जो भी कार्य उन्हें एवं उनकी टीम को सफलतापूर्वक निर्वहन किया, इस दौरान बॉलीवुड की कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री अभिनेत्री नगमा सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं जिसमें प्रमुख रुप से श्री तारिक अनवर राष्ट्रीय

महासचिव, श्री शक्ति सिंह गोहिल, राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली तथा हरियाणा के प्रभारी,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी, ओबीसीकांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हिमांचल के सह प्रभारी ग्रुपीरत कोटली, राजस्थान सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास एमपी फोदेकर, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे,नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सांसद,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. श्रीनिवास, राज्यसभा सांसद सुश्री जेबी मेथैर, श्रीमती रंजीत रंजन सहित दर्जनों नेताओं से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया, एवं संगठन के विषय में विस्तार से चर्चा किया, उन्होंने कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को बिलासपुर आने का न्योता भी दिया है, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद श्रीवास के साथ पंडित नवल किशोर शर्मा ,पंडित महेश मिश्रा, मनोज श्रीवास, कैलाश श्रीवास, रोशन श्रीवास, पंडित जितेंद्र शर्मा, गणेश वर्मा, राहुल गोरख, मंगल बाजपेई,कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, मोहन जायसवाल कासिम अली मुकेश अग्रवाल,पार्थ कुमार पोर्ते आदि जन भी उपस्थित थे,