Home Blog Page 986

*चलो मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाये और 5 लाख तक का मुफ्त उपचार पाएं।*

0

आपके द्वार आयुष्मान का विशेष अभियान 31 मार्च तक,छुटे हुए लोगों के निःशुल्क बनाये जाएंगे आयुष्मान कार्ड।

कोरबा – जिला में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तृतीय चरण की शुरूवात 24 फरवरी से हो गई है। इसके अन्तर्गत ‘चलो मुफ्त आयुष्मान कार्ड बनवाये और 5 लाख रूपए तक का मुफ्त उपचार पाए’ की थीम पर जिले के सभी विकासखण्डो के च्वाईस सेंटरों (कामन सर्विस सेंटरो) में आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इस दौरान 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर छुटे हुए परिवार के लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। इसके तहत सभी ग्राम पंचायत, सभी स्कूल, थाना,हाट-बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थल पर आयुष्मान कार्ड बनाये जायेगें। शिविर स्थल पर हितग्राहियो को लाने के लिये मितानीन, ग्राम पंचायत सचिव, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गई हैं। साथ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सतत् रूप से सहयोग करते हुये आयुष्मान कार्ड बनवाने का कार्य पूर्ण करेंगें। अभी तक जिले मे 07 लाख 02 हजार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। छुटे हुये ऐसे हितग्राही जो अब तक आयुष्मान कार्ड नही बनवाये है, वे नियत तिथि के पूर्व आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिये हितग्राही नजदीक के च्वाईस सेंटर (कामन सर्विस सेंटरो) एवं जिला चिकित्सालय, सामु.स्वा.केन्द्र, प्राथ.स्वा.केन्द्र, उपस्वा. केन्द्रो तथा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड एवं अपडेटेड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकते है। हितग्राही को निःशुल्क पीव्हीसी कार्ड राज्य स्तर से उपलब्ध कराया जायेगा। उक्त केन्द्रो एवं च्वाईस सेंटरो में आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु मना करने अथवा नगद राशि की मॉग करने पर टोल फ्री नंबर 104 पर फोन करके शिकायत कर सकतें है।
सीएमएचओ डॉ. एस एन केसरी ने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी, बीमारी का दर समस्या निवारण अथवा शिकायत के लिये हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 104 अथवा 1455 में किसी भी वक्त संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में उपस्थित होकर आयुष्मान मित्र से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले में 46 शासकीय चिकित्सालय एवं 16 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है। सितम्बर 2018 से अब तक 94 हजार 779 लोग इस योजना से लगभग 85 करोड़ 08 लाख रूपए तक का निः शुल्क ईलाज करवा चुके है। इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा ने सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों एवं बीपीएम को जिले में छूटे सभी परिवारोें व सदस्यों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही सभी जिलेवासियों से अपील की है कि अपने नजदीकी च्वाईस सेन्टरों ,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पंजीकृत निजी चिकित्सालय में उपस्थित होकर परिवार या अन्य का आयुष्मान कार्ड पंजीयन कराकर 5 लाख रूपए तक का एवं अन्य गंभीर बीमारियो हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत 20 लाख रूपए तक का उपचार लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

*कलेक्टर श्री झा की पहल पर कुलदीप को एक महीने के भीतर मिली अनुकंपा नियुक्ति।*

0

दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र को मिली ग्राम सचिव पद पर पोस्टिंग।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव झा की पहल पर दिवंगत ग्राम पंचायत सचिव के पुत्र को एक महीन के भीतर ही अनुकंपा नियुक्ति मिल गयी है। विकासखण्ड करतला के अंतर्गत ग्राम केरवाद्वारी निवासी श्री कुलदीप कुमार राठिया को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। कुलदीप के पिता स्वर्गीय जय लाल राठिया ग्राम फतेहगंज में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत् थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु दिसंबर 2022 में हो गई थी। अपने पिता की मृत्यु के पश्चात् कुलदीप ने फरवरी 2023 में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। कलेक्टर श्री झा की तत्परता और संवदेनशीलता के कारण माह समाप्त होने के पहले ही एक महीने के भीतर कुलदीप को नौकरी मिल गई है। कलेक्टर श्री झा ने कुलदीप को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की शुभकामनाएं दी है।
गौरतलब है कि ग्राम केरवाद्वारी तहसील करतला के निवासी स्वर्गीय जयलाल राठिया ग्राम पंचायत सचिव के पद पर फतेहगंज में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु दिसंबर 2022 में हो गई थी। परिवार के मुखिया के मृत्यु हो जाने पर उनके चार बच्चों और परिवार के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गयी थी। इस प्रकरण में जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दिवंगत शासकीय सेवक के पुत्र श्री कुलदीप राठिया को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया है। कुलदीप के परिजनों ने बताया कि दुःख की इस घड़ी में प्रशासन के विशेष प्रयास से कुलदीप को अनुकंपा नियुक्ति मिल पाई है। परिवार को चलाने और परिवार वालों के भरण पोषण में अब अच्छे से सहयोग मिल पाएगी। श्री कुलदीप ने अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर शासन का आभार जताया है।

*ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी दे कर, पैसे की रंगदारी करने वाले आरोपियों को बिहार से किया गया गिरफ्तार।*

0

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।


कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18.02.2023 को प्रार्थी कृपाल सिंह पिता स्व. सोहन सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी इतवारी बाजार कोरबा थाना उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया की इसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन करके प्रार्थी तथा उसके पुत्र गुरमीत सिंह को जान से मारने की सुपारी मिली है पैसे दोगे तो नहीं मारेंगे कहकर गाली गलौज कर धमकी दिया है की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 386, 507 भा.द.वी में अपराध दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू उदय किरण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री विश्वदीप त्रिपाठी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपियों की खोजबीन कर तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। मामले में साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन बिहार में पता चला मामले में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा तथा साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम बनाकर बिहार भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजकुमार उर्फ सोनू पिता प्रमोद कुमार पासवान,धीरज कुमार पिता भिखारी कुमार साहू को उसके निवास बिहार से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपना गुनाह स्वीकार करने पर तथा उसके विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रुपक शर्मा, साइबर सेल प्रभारी सनत सोनवानी के नेतृत्व में स.उ.नि टंकेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर ,आरक्षक अरुण तिर्की, राकेश खूंटे, रवि चौबे की अहम भूमिका रही।

*अज़ीम खान (मोहम्मद अज़ीमुद्दीन) बनाये गए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सरंक्षण आयोग के रायपुर संभाग अध्यक्ष*

0

मनोज शुक्ला रायपुर। राजधानी रायपुर के मशहूर समाजसेवी अज़ीम खान को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग का रायपुर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जो कि रायपुर ज़ोन के अंतर्गत रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद जिलों के मानवाधिकार संबधित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

अज़ीम जी को मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए शहर के प्रबुद्धजनों और विभिन्न समाजसेवीयों के साथ उनके करीबियों ने बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
अज़ीम जी को जानने वालों का ये कहना है कि बिना किसी पद व जिम्मेदारी के भी अज़ीम जी ने काफी जनसेवाओं में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया है , सभी ने देखा है कोरोना काल के दौरान पूरी जिम्मेदारी के साथ लोगो की सेवा में लगे रहे है जिसके लिए इन्हें सम्मानित भी किया गया था ।

अज़ीम जी ने बताया कि आम जनमानस अपने अधिकार से सम्बंधित निम्न शिकायतें आयोग के समक्ष रख सकते हैं……

पुलिस प्रशासन के संबंध में कार्रवाई करने में असफलता।

गैर कानूनी कैद।

झूठे मामले में फंसाना।

हिरासतीय हिंसा।

अवैध गिरफ्तारी।

अन्य पुलिस ज्यादतियाँ।

हिरासतीय मौतें।

मुठभेड़ में मौतें।

कैदियों का उत्पीड़न जेल दशाएं।

अनुसूचित जातियों तथा अनुसूचित जनजातियों पर अत्याचार।

बंधुआ मजदूरी, बाल मजदूरी।

बाल विवाह।

सांप्रदायिक हिंसा।

दहेज के लिए हत्या अथवा इसका प्रयास; दहेज की मांग।

अपहरण, बलात्कार एवं हत्या।

महिलाओं का यौन उत्पीड़न तथा अपमान, महिलाओं का शोषण।

अनेकों अन्य शिकायतें, जिन्हें वर्गीकृत नहीं किया जा सकता, पर काम करते रहेंगे ।

 *मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का किया घेराव सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद।*

0

. राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे व भाटापारा भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा सहित भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री भावना बोहरा रही शामिल।

भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हुई जमकर झुमा झटकी।

हिमांशु सिंह ठाकुर रायपुर/कवर्धा, छत्तीसगढ़:- कवर्धा जिले के पंडरिया में एक दिवसीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोर आवास मोर अधिकार की मांग

 

को लेकर राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे व भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा व भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा सहित भाजपा प्रदेश महिला

मोर्चा की प्रदेश मंत्री भावना बोहरा शामिल हुई जहां राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र सांसद संतोष पांडे ने

मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के 4 वर्ष के कार्यकाल में हत्या, बलात्कार, लूटपाट,चोरी,डकैती सहित अपराध बढ़ चुके है वही कवर्धा- डोंगरगढ़ रेलवे मार्ग की बात को लेकर कहा कि

केंद्र के द्वारा पैसा भेज दिया गया है परंतु मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने रोक कर रखा हुआ है वही भाटापारा भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक किसी ग्रामीण ने गोबर नही बेचा है वही धान खरीदी को लेकर कहा कि 4 वर्ष बीत गए अगर चाहते भुपेश बघेल तो

क्यों? नही वर्ष 2018 में उन्होंने किसानों के धान 2800 रुपये में खरीद ली वही भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने भुपेश बघेल की सरकार को घेरते हुए कहा कि 16 लाख हितग्रहियो के आवास को भुपेश बघेल की सरकार ने रोक कर रखा हुआ है भाजपा के सैकड़ो की संख्या में पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार की मांग को लेकर पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का घेराव किया जिसमें

मुख्य मांग मोर आवास मोर अधिकार की मांगों को लेकर घेराव किया गया जिसमें प्रशासन व राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हितग्राहियो के आवास की राशि नही दी गई तो 15 मार्च के बाद प्रदेश स्तरीय मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का घेराव किया जाएगा वही काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झुमा झटकी भी देखने को मिली।

 

*उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखने वाला आरोपी गिरफ्तार…..*

0

रायगढ़ । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा उद्योगपति नवीन जिंदल के नाम पर धमकी भरा पत्र भेजने वाले सेंट्रल जेल बिलासपुर के दंडित बंदी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा निवासी दर्राभांठा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को आज माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर बिलासपुर सेंट्रल जेल से सुरक्षा पूर्वक रायगढ़ लाया गया जिसके लिखावट का परीक्षण कराने के लिए कोतरारोड़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आरोपी से उसके लिखावट लेकर जप्त किया जा गया है । आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही सेंट्रल जेल से उद्योगपति नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखकर पोस्ट किया है ।

आरोपी ने जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमेन श्री नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र महाप्रबंधक जिंदल स्टील प्लांट के नाम पर पोस्ट किया गया था जो दिनांक 18.01.2023 को कंपनी कार्यालय में प्राप्त हुआ । दिनांक 23.01.2023 को कंपनी के महाप्रबंधक सुधीर राय ने थाना कोतरारोड़ में उक्त घटना को लेकर आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि पत्र में श्री नवीन जिंदल को बेहद असभ्य, अपमानजनक भाषा में गाली गलौज लेख कर रकम मांग की गई है और रकम का भुगतान न होने पर जान से मारने की धमकी लेख किया गया है , पत्र लिखने वाले ने अंत में अपना हस्ताक्षर करते हुए कैदी संख्या 4563/97 केन्द्रीय जेल बिलासपुर लिखा हुआ है ।

घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में आरोपी पर धारा 384, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण की विवेचना में जानकारी मिली कि आरोपी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा को जिला जांजगीर चांपा के लूट, डकैती के अपराध में वर्ष 2015 में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के न्यायालय से प्रकरण में दोषी पाते हुए 10 साल की सश्रम कारावास व अर्थदंड से दंडित किया गया है जिसमें आरोपी सजा सेंट्रल जेल में सजा भुगत रहा ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सुपरविजन अधिकारी डीएसपी निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड द्वारा आरोपी से पर्याप्त सबूत जुटाने आरोपी को रायगढ़ प्रोडक्शन वारंट पर लाने माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया । माननीय न्यायालय से आरोपी का प्रोडक्शन वारंट प्राप्त होने पर आज पुलिस टीम सेंट्रल जेल बिलासपुर से रायगढ़ लाई जिससे पूछताछ पर आरोपी उसने अपराध स्वीकार किया गया है जिससे प्रकरण में वांछित नमूना हस्ताक्षर , लिखावट एवं अन्य आवश्यक साक्ष्य की जब्ती कर आरोपी पुष्पेंद्र नाथ चौहान उर्फ मनीष उर्फ मनोज उर्फ बाबा पिता शत्रुघन लाल उम्र 40 वर्ष निवासी दर्राभांठा, थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छत्तीसगढ़) को उसके अपराध के कारणों की जानकारी देकर गिरफ्तार कर रायगढ़ कोर्ट में पेश कर आरोपी का न्यायिक रिमांड चाहा गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक करूणेश राय एवं हमराह स्टाफ आरक्षक हरिशंकर नायक की प्रमुख भूमिका रही है ।

*कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं*

0

*अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक निराकरण में दिए निर्देश*

*कलेक्टर ने अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग से लिया आवेदन*

*जनदर्शन में कुल 136 आवेदन हुए प्राप्त*

मनोज साहू जांजगीर-चांपा/ आज जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों एवं आमजनों की मांग, शिकायत से संबंधित प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनी। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

आज जनदर्शन में ग्राम बिरकोनी निवासी दिव्यांग श्री प्रहलाद सिंह द्वारा उनके खलिहान में खरही में आग लगने की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने का आवेदन लेकर पहुंचने पर कलेक्टर ने स्वयं अपनी कुर्सी से उठकर दिव्यांग आवेदक से आवेदन लेते हुए संबंधित अधिकारी को फोन कर नियमानुसार जल्द से जल्द उन्हे क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए हैं।


इसी प्रकार आज जनदर्शन में बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम सरवानी निवासी श्रीमती सोनकुंवर वृद्धा वस्था पेंशन दिलाने, विकासखंड अकलतरा निवासी श्रीमती कौशिल्या बाई वन भूमि अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा दिलाए जाने, तहसील बलौदा निवासी श्री बंशीलाल द्वारा भारतमाला सड़क का मुआवजा दिलाने जाने, ग्राम पंचायत बेलटूकरी के श्री शैलेन्द्र कुमार रात्रे व ग्रामवासियों द्वारा सरपंच एवं सचिव के द्वारा मिलीभगतकर बिना ग्राम पंचायत प्रस्ताव के बिना कार्य कराये रकम आहरण किये जाने की शिकायत, बृजनंदन चंद्रा, बलराम चंद्रा, चूड़ामणि चंद्रा द्वारा ग्राम लखाली में बटांकन में गड़बड़ी के कारण रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण किये जाने का आवेदन, ग्राम अमोदा के भागीरथी धीवर द्वारा अधुरे नलजल मिशन योजना के कार्य को पूर्ण करने, अकलतरा निवासी परदेसी देवांगन द्वारा पट्टे की भूमि पर आवास निर्माण के लिए अनुमति देने, ग्राम कुरदा के रामबाई द्वारा आवास सुविधा हेतु आवेदन, ग्राम भागोडीह के यदुनाथ सूर्यवंशी द्वारा मुआवजा राशि

दिलाने, ग्राम सेमरा निवासी रमाकांत चौबे द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम लच्छनपुर के परमेश्वर सूर्यवंशी द्वारा पीएम आवास योजना में नाम जुड़वाने, ग्राम सोंठी निवासी बहरताराम पटेल द्वारा आधा अधूरा सीमांकन को पूर्ण करने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार आज जनदर्शन में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

*64 लीटर कच्ची मदिरा एवं 780 किग्रा. महुआ लहान जप्त*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 25 फरवरी को जिले के ग्राम भठलीकला में एस. कुमार. कश्यप के मकान से 30 लीटर और लोरमी विकासखण्ड के ग्राम गुनापुर में मीना बाई के मकान से 04 लीटर कच्ची मदिरा व 30 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि ग्राम परसवारा में 30 लीटर कच्ची मदिरा व 750 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस स्थिति में पाया गया। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह सहित आबकारी आरक्षक व नगर सैनिक शामिल थे।

 

*उद्यान विभाग की योजनांतर्गत 443 बैगा कृषकों ने सीखा नवीन खेती तकनीक*

0

मुंगेली // उद्यान विभाग की योजनांतर्गत जिले के विशेष पिछड़े समूह के 443 बैगा कृषकों को राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) लाभाण्डी रायपुर में प्रशिक्षण दिया गया। इन बैगाओं को कलेक्टर श्री कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में उद्यान विभाग द्वारा नवीन तकनीक से खेती हेतु प्रशिक्षण के लिए रायपुर भेजा गया था। जहां बैगा कृषकों ने नवीन तकनीक से खेती करने का तरीका जाना। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि राज्य शासन की मंशा अनुरूप राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनांतर्गत कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन में वृद्धि करना है। इस योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़े समूह के 443 बैगा कृषकों को 30 जनवरी से 4 फरवरी, 6 से 11 फरवरी, 20 से 25 फरवरी तक राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (समेती) लाभाण्डी रायपुर में प्रशिक्षण दिया गया। कृषकों को उद्यानिकी फसलों से संबंधित उन्नत तकनीक से खेती (फल व सब्जी), समन्वित कीट प्रबंधन, बीमारियों के रोकथाम की जानकारी, बीज उत्पादन, तकनीक, बहुवर्षीय सब्जियों की खेती, पुष्प उत्पादन तकनीक व संभावनाएं, मशरूम उत्पादन, कंद वर्गीय सब्जियों की खेती, उद्यानिकी की खेती में प्रयोग होने वाले यंत्रों की जानकारी दी गई। साथ ही कृषकों को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के टीशू कल्चर प्रयोगशाला, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, संरक्षित खेती प्रक्षेत्र, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र व शासकीय बीज प्रांगण प्रक्षेत्र बाना का भी भ्रमण कराया गया। जहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों, कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय-वस्तु विशेषज्ञ और संस्थान के अधिकारियों ने कृषकों को उक्त विषयों के बारे में तकनीकी जानकारी दी। कृषकों ने राज्य सरकार की इस नवीन तकनीक की सराहना करते हुए इसे अपनाने की बात कही। इस दौरान राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कृषकों को पुनर्मूल्यांकन व प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।

 

*सामुदायिक पुलिसिंग के तहत- थाना मोतीनाला जिला मंडला मध्य प्रदेश अंतर्गत ग्राम देवगांव में ग्राम खेल समिति, ग्रामवासी और पुलिस के सहयोग से होगा क्रिकेट प्रतियोगिता*

0

कबीरधाम जिला के थाना चिल्फी तरेगांव की सीमा से लगा हुआ ग्राम (फेन एरिया)

*पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन के लिए आर्थिक मदद तथा सील्ड मोमेंट एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराया*

कवर्धा। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन में कबीरधाम जिले में समुदायिक पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित ग्रामों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज ग्राम खेल समिति एवं ग्रामवासी देवगांव, सीतानचना, कोकतीसरई के ग्रामवासी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह से सौजन्य भेंट कर ग्राम में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत क्रिकेट प्रतियोगिता कराने निवेदन किया। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए आर्थिक मदद तथा सील्ड मोमेंट एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराया गया।


ग्रामीणों ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम इनाम सालहेवारा थाना चिल्फी कबीरधाम जिला (छत्तीसगढ़) द्वारा 10 हजार रुपए एवम सील्ड। वही दूसरा इनाम देवगांव थाना मोती नाला जिला मंडला (मध्य प्रदेश) 5 हजार रुपए एवं सील्ड मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। विदित है की थाना मोतीनाला जिला मंडला (मध्य प्रदेश )अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित ग्राम देवगांव (कबीरधाम जिला के थाना चिल्फी तथा थाना तरेगांव की सीमा से लगा हुआ ग्राम) है।