Home Blog Page 984

*किसान मेला जिला स्तरीय उद्यानिकी प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी पामलवाया उद्यान में हुआ आयोजित*

0
जिले भर से सुदूर क्षेत्रों के सैकड़ों किसान हुए शामिल

परंपरागत कृषि के स्थान पर उन्नत कृषि एवं तकनीकी मार्गदर्शन से किसानों की आमदनी मे हो रही वृद्धि -श्री शंकर कुड़ियम

बीजापुर – बीजापुर मुख्यालय से नजदीक स्थित पामलवाया उद्यान में एक दिवसीय किसान मेला एवं जिला स्तरीय उद्यानिकी प्रदर्शनी सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान मेला एवं संगोष्ठी कार्यक्रम के उद्देश्य उपयोगिता एवं महत्व के बारे में डिप्टी कलेक्टर श्री विकास सर्वे एवं प्रभारी उद्यान अधीक्षक (भैरमगढ़) श्री रमेश तारम ने विस्तार से बताया। इस संगोष्ठी एवं किसान मेला में सुदूर क्षेत्रों सहित जिले भर के सैकड़ो किसान शामिल हुऐ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम ने कार्यक्रम को
संबोधित करते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। कृषि में उन्नत तकनीक और विभागीय मार्गदर्शन से जिले के किसान आत्मनिर्भर हो रहे है। श्री शंकर कुड़ियम ने किसानों को शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लेकर कृषि क्षेत्र को बढ़ाने, आजिविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से धान के अलावा साग-सब्जी, उद्यानिकी फसले, रागी, कोदो कुटकी सहित अन्य फसलों का उत्पादन करने एवं कृषि के साथ-साथ मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया। जिला प्रशासन द्वारा मछली बीज उत्पादन हेतु निर्माण फिश हेचरी से मछली बीज सस्ते
दरों पर प्राप्त करने की समझाइस दी। वहीं विभागीय अधिकारियों को कृषि को बढ़ावा देने किसानों का आवश्यक मार्गदर्शन करने को कहा।
इस कार्यक्रम में किसानों ने अपनी आजिविका बढ़ाने उन्नत कृषि के बारे में विभागीय अधिकारियों से संवाद स्थापित कर विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारियां ली। वहीं कृषि उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन सहित कृषि आनुषंगिक विभागों के विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं को सरल शब्दों में किसानों को अवगत कराया।
सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने मनरेगा से डबरी, तालाब का निर्माण कर मछली पालन के साथ-साथ सिंचाई के स्त्रोत बढ़ाने की बात कही। वहीं सामुदायिक तार फेसिंग, भूमि समतलीकरण, मनरेगा अर्न्तगत खाते से भुगतान के संबंध भ्रांतियों को दूर किया। एवं बैंक सखी के माध्यम से घर पहुंच बैंक सुविधा की जानकारी दी।
उप संचालक कृषि श्री पीएस कुसरे ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की विस्तृत जानकारी साझा कर किसानों की जिज्ञासा को शांत किया एवं कृषि यंत्रों में अनुदान एवं ऑनलाईन प्रक्रिया से कृषि यंत्र प्राप्त करने के बारें में विस्तार से बताया। रागी, कोदो जैसे लघु धान्य फसलों की उपयोगिता एवं उत्पादन की विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्री मंगीलाल बकोदिया एवं उप संचालक पशुधन विकास श्री राजपूत द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए किसानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर आवापल्ली के किसान श्री महेश ककेम ने मत्स्य पालन हेतु तालाब की मांग करने पर सीईओ जिला पंचायत श्री रवि कुमार साहू ने मत्स्य निरीक्षक श्री दामोदर यालम को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष बीजापुर श्रीमती बोधी ताती ने किसानों को संबोधित करते हुए कृषि को बढ़ावा देने आगे आने को कहा। वहीं महिला कृषकों को प्रोत्साहित कर सभी योजनाओं का लाभ लेने की समझाइस दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती सोनम कोरसा, प्रभारी उद्यान अधिकारी श्री सुकालू कचलाम, श्री रमेश मरकाम सहित अधिकारी कर्मचारी एवं किसान मौजूद थे।

*वाटर एटीएम मशीन से मिलने लगा शीतल एवं शुद्ध पेयजल*

0
राहगीरों की प्यास बुझा रही है वाटर मशीन

लोगो की प्यास बुझाने बीजापुर मुख्यालय में वाटर एटीएम मशीन सहित चिन्हित 6 जगहों पर लगा है वाटर कूलर

बीजापुर – कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन पर इन्द्रावती टाईगर रिजर्व कार्यालय के समीप स्थित वाटर एटीएम मशीन को तत्काल मरम्मत कराया गया। मशीन के ठीक होने के बाद अब राहगीरों एवं आस-पास के दुकानदारों, ग्राहकों को निःशुल्क शुद्ध एवं शीतल जल पीने को मिल रहा है। वाटर एटीएम मशीन गर्मी के दिनों में रोज सैकड़ों लोगो की प्यास बुझा रही है। इसी तरह बीजापुर मुख्यालय में गर्मी के मौसम शुरू होते ही मार्च महीने में सार्वजनिक जगहों पर वाटर कूलर स्थापित किया गया है। जिसमें नया बस स्टैंड, सी-मार्ट, व्यवहार न्यायालय बीजापुर, फारेस्ट सी-मार्ट, कलेक्टर परिसर एवं जिला अस्पताल में स्थापित वाटर कूलर से लोगों की प्यास बुझा रही है। सीएमओ नगरपालिका बीजापुर श्री बीएल नुरेटी ने बताया कि अभी कुछ और सार्वजनिक
जगहों पर प्याऊ घर शुरू की जाएगी। जिससे लोगों को पीने का पानी आसानी से मिल सके।

*शिक्षा मंत्री श्री टेकाम और अंत्यावसायी निगम के अध्यक्ष श्री पाटिला ने ग्राम लिलवाकापा में किया पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु भूमिपूजन*

0

मुंगेली / प्रदेश के स्कूल शिक्षा, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास एवं सहकारिता मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम और छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला ने आज विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लिलवाकापा में 02 करोड़ 32 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले मिनी माता पेट्रोल पम्प की स्थापना हेतु भूमिपूजन किया और क्षेत्र के लोगों को बधाई दी।

कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना कर राज्यगीत के साथ की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के तहत मिनी माता पेट्रोल पम्प के खुलने से आसपास के लोगों को फायदा होगा। पेट्रोल-डीजल के लिए आमलोगों को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु कम ब्याज दर पर लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री पाटिला ने कहा कि मुख्यमार्ग पर पेट्रोल पम्प खुल जाने से आने-जाने वाले

लोगों को सुविधा मिलेगी। जिससे उनके समय और पैसे की भी बचत होगी। कार्यक्रम को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी, छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के सदस्य श्री राजमहंत विजय बघेल, श्री निलेश बंजारे, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, छत्तीसगढ़

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की सदस्य सुश्री रत्नावली कौशल, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य श्री श्याम जायसवाल, मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, छत्तीसगढ़ ऊर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य श्री एजाज खोखर, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति मुंगेली के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल की सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, श्रीमती भारती साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष मुुंगेली श्रीमती गायत्री साहू, गणमान्य श्रीमती मायारानी सिंह, श्री दुर्गा बघेल, श्री लोकराम साहू, श्री घनश्याम वर्मा, श्री रूपलाल कोसरे, श्री दिलीप बंजारे, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो और संबंधित विभाग के अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम के सरंपच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन पर छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के कार्यपालन अधिकारी श्री देवेन्द्र जांगड़े ने अतिथियों का राजकीय गमछा भेंटकर सम्मानित किया।

 

*छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल आदेश का उल्लंघन करने पर मां लक्ष्मी फ्यूल्स बरेला पर की गई कार्यवाही*

0

29 लाख 36 हजार रूपए का पट्रोल-डीजल जब्त

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में छत्तीसगढ़ मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल आदेश का उल्लंघन करने वालांे पर खाद्य विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में उक्त आदेश का उल्लंघन करने पर मां लक्ष्मी फ्यूल्स बरेला पर 29 लाख 36 हजार 465 रूपए का पेट्रोल-डीजल जप्त कर कार्यवाही की गई हैै। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि मां लक्ष्मी फ्यूल्स बरेला में लाईसेंस की कंडिका क्रमांक 3(1), 07, 09 और छत्तीसगढ़ मोटर

स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल आदेश 1980 की कंडिका 3(5) एवं 4(1) के तहत रिटेल सेलिंग लाईसेस में दिए गए प्रारूप अनुसार स्टॉक एवं विक्रय रजिस्टर का संधारण नही करने, दैनिक स्टॉक रजिस्टर, काम के घंटे एवं ऑयल की कीमत सुस्पष्ट रूप से देवनागरी लिपि में प्रदर्शित नहीं करने और पंप के प्रोप्राईटर-संचालक द्वारा कार्यालय खाद्य शाखा मुंगेली को पाक्षिक-मासिक जानकारी नहीं भेजने के कारण यह कार्यवाही की गई है। साथ ही जांच के दौरान 29 लाख 36 हजार 465 रूपए का 16202 लीटर डीजल, 6429 लीटर पेट्रोल एवं 6456 लीटर पावर पेट्रोल जप्त भी किया गया। जप्ती पत्रक एवं सुपूर्दगी पत्रक की कापी पेट्रोल पंप के मैनेजर श्री अनुराग पाली को दिया गया।

*अपर कलेक्टर ने ली अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की बैठक*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी की साधारण सभा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का विस्तारीकरण कार्य तृतीय चरण के अंतर्गत स्वीकृत नवीन मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन करने, आई.ई.सी. मद से मोबाईल मेडिकल यूनिट का प्रचार-प्रसार करने हेतु मुनादी कार्य का निविदा जारी करने, फ्लैक्स बैनर बनवाए जाने के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने संबंधित विभाग के अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर योजना का प्रचार-प्रसार करें। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अनुभव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत 01 और मोबाईल मेडिकल यूनिट की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी और अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के सदस्य उपस्थित थे।

*जनदर्शन में सुनी गई आमलोगों की मांगें व समस्याएं*

0

मुंगेली ,, कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में आज संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे और श्रीमती प्रिया गोयल ने जिले के आमलोगों की मांगों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 114 आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें धनगांव (च.) के राजेन्द्र प्रसाद यादव ने ग्राम में नवीन सार्वजनिक शौचालय की स्वीकृति प्रदान करने, ग्राम मुढ़िया के भारती बंजारे ने सामाजिक पेंशन योजना अंतर्गत पात्रतानुसार सहायता राशि दिलाने, ग्राम जल्ली के गज्जूराम ने योजना के तहत विद्युत पोल लगवाने, ग्राम दौना के रोहित टंडन ने ग्राम से अंडा सड़क मार्ग की मरम्मत कराने, ग्राम लाखासार के मदनलाल चंद्राकर ने ग्राम में नाली निर्माण कराने, ग्राम चिरहुला के विकास खाण्डे ने मिनी स्टेडियम का सीमांकन कराकर निर्माण कार्य करने, ग्राम छतौना के ग्रामीणों ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, ग्राम चरनीटोला के पुनाराम द्यृतलहरे ने आनलाईन नक्शा सुधार कराने, ग्राम झझपुरीकला के मोतीलाल ने भूमि सुधार कराने, ग्राम जोगीपुर के भूपेन्द्र श्रीवास ने शौचालय योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डिडोल के राजाराम व घनश्याम सिंह ने अभिलेख दुरूस्त कराने, ग्राम भालापुर के विवेकानंद साहू ने गली में पक्की नाली निर्माण कराने, ग्राम उमरिया के जानकी बाई ने बंटवारा हेतु फौती उठाने, ग्राम रबेली के भुनेश्वर ध्रुव ने आवासीय पट्टा दिलाने, ग्राम डिंडोल के बिहारीलाल केंवट ने ऋण पुस्तिका दिलाने, ग्राम खम्हरिया के चंद्रशेखर तिवारी ने राजस्व अभिलेख में नाम सुधार कराने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों, समस्याओं व शिकायतों से संबंधित आवेदन सौंपे। इस अवसर पर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*अनुकम्पा नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित*

0

मुंगेली / शिक्षा विभाग के तहत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि श्री राघवेन्द्र जोशी पिता स्व.श्री प्रमोद जोशी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेमरी, श्री नेतेन्द्र सिंह जांगड़े माता स्व. श्रीमती दीपक जांगड़े शासकीय प्राथमिक शाला सूखाताल, श्रीमती कांति देवी घु्रव पति स्व. श्री भारद्वाज सिंह धु्रव शासकीय प्राथमिक शाला बोधीपारा और जशवंत सिंह ठाकुर पिता स्व. श्री कमल सिंह ठाकुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीही ने अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन किया है। नियुक्ति के संबंध में दावा आपत्ति आगामी 07 दिवस तक जिला कलेक्टोरेट परिसर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी में प्रस्तुत किया जा सकता है।

*प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 09वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 30 अप्रैल को*

0

मुंगेली// प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में वर्ष 2023-24 में भर्ती हेतु कक्षा 09वीं में भर्ती हेतु 650 बालक व 505 बालिकाओं के लिए 30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दिलाने के लिए आवेदन जमा किया है, वे प्रवेश पत्र एकलव्य.सीजी.एनआईसी.इन/पीआरएसएम/एडमिट-कार्ड-लागिन वेबसाईट से अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने पिता के मोबाईल नम्बर से लागिन करके डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में परीक्षा तिथि के दिन प्रातः 10.00 बजे के 30 मिनट पहले दो पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ व एक फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा।

 

*पुरानी पेंशन स्कीम हेतु विकल्प चयन का प्रावधान अब 08 मई तक*

0

मुंगेली // छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार 01 नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य नियुक्त शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना का लाभ लेने या एन.पी.एस. में यथावत बने रहने के विकल्प का प्रावधान अब 08 मई तक किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि शासकीय सेवकों द्वारा तय समय में पुरानी पेंशन या नई पेंशन योजना के चयन का विकल्प नहीं देने पर भविष्य में किसी भी प्रकार का विकल्प चयन का अवसर नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन पर एनपीएस के लिए सहमति मान्य करते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी।

 

*आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 09 मई तक आवेदन आमंत्रित*

0

मुंगेली // जिले के मुंगेली विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता-सहायकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 09 मई तक बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेली में आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना मुंगेली के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेतु ग्राम भथरी आ.बा.क्र. 04, छतौना आ.बा.क्र.01, बरदुली, करही आ.बा.क्र.02, चारभाठा आ.बा.क्र.01, नवागांव घु. आ.बा.क्र.01 और आंगनबाड़ी सहायिका हेतु ग्राम बरेला, केशरूवाडीह आ.बा.क्र.01, धनगांव गो.आ.बा.क्र.02, धनगांव गो. आ.बा.क्र.03, पीथमपुर, फरहदा आ.बा.क्र.02, करही आ.बा.क्र.01, नुनियाकछार आ.बा.क्र. 02 और गितपुरी के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि पात्रता व भर्ती संबंधी अन्य जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय मुंगेली से सम्पर्क कर सकते हैं।