Home Blog Page 983

*रोजगार मेला का आयोजन 02 मई को।*

0

कोरबा – जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा में रोजगार मेला का आयोजन 02 मई को किया जाएगा। रोजगार मेला के माध्यम से जय अम्बे एमरजेंसी सर्विसेस (आई) प्रा0लि0 रायपुर के लिए ईएमटी 15 पद, पायलेट के लिए 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके लिए योग्यता जी.एन.एम. बीएससी नर्सिंग, एमपीएचडब्ल्यू होनी चाहिए। पायलेट पद के लिए दसवीं, बारहवीं के साथ हैवी लाइसेंस होना चाहिए। इच्छुक आवेदक उक्त तिथि को सुबह 11 बजे उपस्थित होकर अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के लिए अवसर प्राप्त कर सकते है।

 

*शिक्षा विभाग अंतर्गत 6 आवेदकों को दी गई अनुकम्पा नियुक्ति*

0

*दावा-आपत्ति 1 मई तक आमंत्रित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य/आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार व्यायाम शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री जयप्रकाश प्रजापति की पत्नि श्रीमती गीता प्रजापति, शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री बद्री प्रसाद बिंझवार के पुत्र श्री यश कुमार, शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री संजय कुमार टंडन की पत्नी श्रीमती ज्योतिलता टंडन, सहायक शिक्षक (एल.बी.) स्व.श्री सीताराम भास्कर के पुत्र श्री अमन भास्कर उच्च वर्ग शिक्षक स्व.श्री गोविन्दराम कश्यप के पुत्र श्री नीरज कश्यप और सहायक ग्रेड-03 स्व.श्री महेन्द्र कुमार राठौर की पत्नी श्रीमती अंजूलता राठौर का अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में 01 मई तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्तियों पर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया जावेगा।

*कक्षा 10वीं हिन्दी विषय की ओपन परीक्षा संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / जिले में सचालित हाई स्कूल, हायर सेण्डरी स्कूल ओपन परीक्षा 2022-23 हेतु आज कक्षा 10 वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 10 वीं की विषय हिन्दी की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1466 में से 1213 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 253 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा में नकल प्रकरण दर्ज नहीं किए गए हैं।

*अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखने वाले तीन आरोपीयो को अलग स्थानों से कुण्डा पुलिस ने धर दबोचा*

0

o आरोपीयों के कब्जे से तीन नग मोबाईल एवं नगदी रकम 9860रू. जप्त किया ।
o आरोपीयो के विरूद्ध धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही ।
o आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

 

गया था । साथ ही थाना क्षेत्र के विश्वसनीय मुखबिरो से आवश्यक सूचना एकत्र कर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने दिशा निर्देश दिया गया था । इसी तारतम्य में दिनांक -25.04.2023 को थाना प्रभारी महोदय द्वारा थाना के अलग-अलग क्षेत्र में टीम रवाना किया गया कि विश्वसनीय मुखबिर के द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम कुण्डा अलग अलग स्थानों में 01. तुलाराम चंद्राकर पिता स्व संतराम चंद्राकर उम्र 56 साल, 02.रामफल साहू पिता अगनू राम साहू उम्र 40 साल, 03. टायसन उफ्र गणेश मेहरा पिता अलख मेहरा उम्र 33 साल तीनो साकिना कुण्डा थाना कुण्डा जिला कबीरधाम द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अंक गणित के अंको सट्टा नामक जुआ खेलाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी आरोपीयो के कब्जे से तीन नग मोबाईल एवं नगदी रकम 9860रू. को समक्ष गवाहों के जप्त किया गया । आरोपीयों का कृत्य धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का दंडनीय अपराध का पाये जाने से उक्त आरोपीयों 01. तुलाराम चंद्राकर, 02. रामफल साहू, 03. टायसन उर्फ गणेश मेहरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73,74,75,/2023 धारा धारा- 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेश अधिनियम 2022 का अपराध दिनांक 25.04.2023 को पंजीबद्ध कर आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में सउनि0 जितेन्द्र सिंह चंदेल, प्र0आर0 05 संतोष वर्मा, प्र0आर0 321 ज्ञानेश्वर केलकर, आर0क्र0 485 कल्याण सिंह गेंड्रे, आर0क्र0 334 संजय विश्वकर्मा, आर0क्र0 497 विकास श्रीवास्तव का सराहनीय योगदान रहा ।

 *अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे*.

0

> *आरोपी के कब्जे से 36 पाँवा देशी प्लेन मदिरा व घटना में प्रयुक्त वाहन हीरो डीलक्स किया गया जप्त*

*आरोपी को गिरफ्तार कर

न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल.*

*कबीरधाम* – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ० लाल उमेद सिंह एवं अतिपुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अपराध में अंकुश लगाने प्रभावी रूप से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने थाना प्रभारीयों द्वारा अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 26.04.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हीरो डीलक्स गाड़ी में अवैध शराब रखकर कुकदूर से पंडरिया तरफ आ रहा है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा आरोपी को पकड़कर कार्यवाही करने थाना प्रभारी पंडरिया को निर्देशित किया गया,जिस पर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा कुकदूर रोड़ कन्या शाला के पास नाकाबन्दी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपना नाम प्रकाश यादव पिता सियाराम यादव 28 वर्ष ग्राम हथमुड़ी थाना कुंडा जिला कबीरधाम बताया. उक्त आरोपी की गाड़ी की विधिवत तलाशी लिया गया जो संदेही के गाड़ी में नीले रंग के थैले में रखा कुल 36 पौवा (6.480 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब कीमती 3600/-रू. बरामद हुआ व घटना में प्रयुक्त वाहन हीरो डीलक्स कीमती करीबन 30000/-रू कुल जुमला 33600/- को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 116/23 पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही में सउनि पंचराम वर्मा, आरक्षक आकाश भोई, उत्तम पटेल, पुरुषोत्तम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही..

*राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु तहसील कार्यालयों में लगाए जाएंगे शिविर*

0

रायपुर / कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए तहसील कार्यालयों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। रायपुर के तहसील कार्यालय में 15 मई को, धरसींवा के तहसील कार्यालय में 18 मई को, मंदिरहसौद के तहसील कार्यालय में 25 मई को और आरंग के तहसील कार्यालय में 31 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजस्व शिविर में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, किसान-किताब, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर ने शिविरों में अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों नायाब तहसीलदारों सहित सभी राजस्व अमलें को उपस्थित रहने के भी निर्देश जारी किए है

*दिल्ली पुलिस, सी.आई.एस.एफ में भर्ती के लिए परीक्षा दो मई को*

0
कर्मचारी चयन आयोग लेगा परीक्षा, सरोना में परीक्षा केन्द्र

रायपुर ,, दिल्ली पुलिस और सी.आई.एस.एफ में सब-इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए परीक्षा दो मई 2023 को होगी। इस परीक्षा के लिए रायपुर शहर के सरोना स्थित आयन डिजिटल जोन आईडीजेड, पार्थवी प्रोविंस कमर्शियल काम्पलेक्स,  संत रविदास वार्ड-70 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो मई को इस केंद्र पर दोपहर साढे़ चार बजे से साढ़े छः बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सवा तीन बजे से चार बजे तक एंट्री दी जाएगी। चार बजे के बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए कौशल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री केदार पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

*आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*

0

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

­            दंतेवाड़ा, । एकीकृत बाल विकास परियोजना बारसूर अतंर्गत ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिकाओं के रिक्त पद की पूर्ति किया जाना है। सभी पात्र आवेदिकाओं से 25 अप्रैल से 09 मई 2023 तक बंद लिफाफा, डाक से या स्वयं उपस्थित होकर परियोजना कार्यालय बारसूर में कार्यालयीन समय 10 बजे से 5:30 बजे तक आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते है। जिसमें ग्राम पंचायत चेरपाल बनवारीपारा एवं ग्राम पंचायत कोरकोटी केशकुटपारा में 01-01 आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त हैं। उस प्रकार नगर पंचायत बारसूर सरगीगुडा पटेलपारा में 01 आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त हैं।

*निविदा आमंत्रित*

0

दंतेवाड़ा,  छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दन्तेवाड़ा जिले में संचालित मदिरा दुकाने क्रमशः 1- देशी मदिरा दुकान दंतेवाड़ा आधौगिक क्षेत्र टेकनार रोड दन्तेवाड़ा, 2-विदेशी मदिरा दुकान दन्तेवाड़ा आधौगिक क्षेत्र टेकनार रोड दन्तेवाड़ा, 3 विदेशी मदिरा दुकान हारम, 4-विदेशी मदिरा दुकान बचेली दशरथ पारा वार्ड क्र.1. 5-विदेशी मदिरा दुकान किरन्दुल पटवारी पारा, कुल 05 मदिरा दुकानों के खाली कार्टून/खाली शीशी (कांच की) के विक्रय हेतु वर्ष 2023-24 के लिए अर्थात 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाली, अवधि हेतु निम्न शर्तों के अधीन इच्छुक खरीददारों से निविदा सील बंद लिफाफों में 04 मई 2023 को अपराह्न 3 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी संयुक्त जिला कार्यालय भवन प्रथम तल के कक्ष क्रमांक 17 जिला दन्तेवाड़ा में आमंत्रित की जाती है। निर्धारित तिथि एवं समय तक प्राप्त निविदा को जिला स्तरीय गठित विक्रय समिति द्वारा 04 मई 2023 को सायं 5 बजे खोली जायेगी। सीलबंद निविदाएं जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के नाम व्यक्तिशः या स्पीड पोस्ट से अंतिम तिथि तक कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। समय पश्चात प्राप्त निविदा पर विचार नहीं किया जायेगा, वह स्वमेव निरस्त मानी जायेगी। सीलबंद लिफाफों के ऊपर विषय अनिवार्य रूप से लिखा होना चाहिए। निविदा खुलने के समय निविदादाता/अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते है।

निविदा शर्तें- निविदा में भाग लेने हेतु इच्छुक निविदादाता का जी.एस.टी. रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य होगा। निविदा में भाग लेने हेतु इच्छुक निविदादाता द्वारा आवेदन शुल्क की राशि 1000 रुपये (अक्षरी रुपये एक हजार मात्र) एवं सुरक्षा निधि की राशि 10,000 रुपये (अक्षरी रुपये दस हजार मात्र) पृथक-पृथक जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा (छ.ग.) के नाम से डी.डी. के माध्यम से देय होगा। निविदा में चयनित नहीं होने की स्थिति में संबंधित निविदाकार द्वारा जमा सुरक्षा निधि की डी. डी. तत्काल वापसी योग्य होगा। चयनित निविदाकार को जिले की प्रत्येक मदिरा दुकानों में प्रतिमाह पहुंच कर मदिरा के खाली कार्टून और खाली शीशी का क्रय करना होगा। खाली कार्टून/शीशी के विक्रय राशि को नगद या प्रबंध संचालक सी.एस.एम.सी.एल. रायपुर के नाम से डी.डी. के माध्यम से देय होगा। किसी भी समय बिना कारण बताए निविदा निरस्त करने का अधिकार समिति को होगा। निविदा का प्रारूप एवं मदिरा दुकानों की अवस्थिति की जानकारी अवकाश दिवसों को छोड़कर शेष दिवसों में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी संयुक्त जिला कार्यालय भवन प्रथम तल कक्ष क्रमांक 17 जिला दन्तेवाड़ा से प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रबंधक किसी भी मितव्यता को दृष्टिगत रखते हुए शासन हित में जो भी अन्य शर्ते लगाना उचित होगा लगाया जा सकता है उसे मान्य करना होगा।

*बीजापुर कैरियर एकेडमी मे एडमिशन शुरू*

0
एसएससी, बैंकिंग एवं रेल्वे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका

नया बैच 01 मई 2023 से प्रारम्भ

बीजापुर – जिले के युवाओं को कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग एवं रेल्वे भर्ती बोर्ड, द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु जिले में बीजापुर कैरियर एकेडमी की स्थापना की गई है। वहीं कोचिंग क्लास 01 मई 2023 से नया बैच प्रारंभ की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय कैरियर एकेडमी बीजापुर नवोदय विद्यालय के आगे जैतालूर रोड बीजापुर में  सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9425579793, 6261258889, 7999693304, 6260601846, 9723196563, 9399702155 पर सम्पर्क  किया जा सकता है।