बड़ी खबर | बिलासपुर में सजेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावत नाच महोत्सव, 28 नवंबर को उमड़ेगा जनसैलाब

बड़ी खबर | बिलासपुर में सजेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावत नाच महोत्सव, 28 नवंबर को उमड़ेगा जनसैलाब

✍️ बिलासपुर ब्यूरो चीफ मोहनीश सिंह राजपूत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर भव्य रावत नाच महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
आगामी 28 नवंबर को शाम 6 बजे से लाल बहादुर शास्त्री मैदान, बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रावत नाच महोत्सव आयोजित होगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में यादव समाज के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक अंदाज में रावत नाच की प्रस्तुति देंगे।


ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक नृत्य और लोक संस्कृति की अनूठी छटा से पूरा मैदान भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में नजर आएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
28 नवंबर को बिलासपुर बनेगा लोक संस्कृति का केंद्र।
✍️ बिलासपुर ब्यूरो चीफ
मोहनीश सिंह राजपूत

Trending News

Technology