Home Blog Page 982

कायाकल्प योजना में पुरस्कृत स्वास्थ्य कर्मियों को कलेक्टर ने किया सम्मानित।

0

 


कोरबा –  कायाकल्प योजना 2022-23 के अंतर्गत 13 अप्रैल 2023 को रायपुर में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया । इस समारोह में जिले के कोरबा विकासखण्ड के उपस्वास्थ्य उपस्वास्थ्य केन्द्र गढ़-उपरोड़ा ने कायाकल्प योजना अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर को द्वितीय, रानी धनराज कुँवर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा, प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र कटाईनार, ढोढ़ीपारा, बॉकीमोंगरा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी तरह जिले के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढोढीपारा को वर्ष 2021-22 को कायाकल्प का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिले के गढ़उपरोड़ा उपस्वास्थ्य केन्द्र को पुरस्कार में एक लाख रूपए तथा प्रशस्ती पत्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र गोपालपुर को डेढ़ लाख रूपए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ढोढ़ीपारा को वर्ष 2021-22 के लिए द्वितीय पुरस्कार हेतु डेढ़ लाख तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली संस्थाओं के अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है जिनके प्रयास से यह पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में प्रयास करने चाहिए, जिससे उन्हें भी पुरस्कार प्राप्त हो सकें।

बालको पुलिस ने 2 चोरियों का किया खुलासा।

0

मोबाइल दुकान में चोरी और घर में रखे मोटरसाइकिल चोरी के मामले का किया गया पर्दाफाश।

कोरबा – थाना बाल्को के प्रार्थी मो. अली पिता वाहिद अली उम्र 45 वर्ष सा. कैलाश नगर थाना बालको का दिनांक 12.02.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बिते रात्रि किसी अज्ञात चोर द्वारा मोबाईल दुकान के सिट को तोड़कर अंदर घुस कर कुल 30,000 / रूपये का मोबाईल एवं हेडफोन आदि सामान को चोरी कर ले गया था, कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 146 / 23 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। जो अज्ञात चोरों की लगातार पतासाजी की जा रही थी एवं दिनांक 26.04.2023 को साडा कालोनी बालको का प्रार्थी लखन लाल श्रीवास पिता स्व. मेलूराम श्रीवास उम्र 40 वर्ष सा. साडा कालोनी बालको थाना बालको के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 26.04.2023 के बीते रात्रि किसी अज्ञात चोर द्वारा घर के आंगन में रखे एक मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स कमांक सी.जी. 12 AY 3460 को चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 282 / 23 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू उदय किरण से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्वदीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में बालको पुलिस टीम पता तलाश में लगा हुवा था जो मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि राजेश टोप्पो निवासी केशलपुर बालको मोटरसाइकिल और मोबाइल बेचने की फिराक में इधर-उधर घूम रहा है। मुखबीर के बताए अनुसार पुलिस टीम के द्वारा राजेश टोप्पो ग्राम केशलपुर बालको को अभिरक्षा में लेकर बारिकी एवं हिकमत अमली के साथ पुछताछ किया गया जो आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया बाद मोबाईल दुकान में अकेले व मोटर सायकल को एक नाबालिग़ बालक के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया, चोरी के मशरूका मोबाईल व मोटर सायकल को अपने घर में छिपा कर रखा था जिसे पुलिस की टीम ने उसके घर से बरामद किया। आरोपी व विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है

*कलेक्टर ने किया संकुल स्त्रोत केन्द्र पथरिया में कबाड़ से जुगाड़ मेला का निरीक्षण*

0

शाला त्यागी बच्चों से की बातचीत, पढ़ने के लिए किया प्रेरित

मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज पथरिया विकासखण्ड में संकुल स्त्रोत केन्द्र (बीआरसी) में आयोजित ‘‘कबाड़ से जुगाड़ टी. एल. मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बच्चों को सिखाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संख्या ज्ञान, शब्द ज्ञान, गुणा भाग की अवधारणा, राज्य के नाम एवं उसके राजधानी के सही नाम को छूने से बल्ब का जलना और गलत नाम को छूने पर बल्ब का नही जलना, लर्निंग अम्रेला में कक्षा 01 से 05 तक के विभिन्न विषयों का प्रदर्शन, सजीव-निर्जीव, मेरा परिचय, बढ़ते-घटते क्रम से संबंधित शैक्षणिक सामग्री का निर्माण एवं प्रदर्शन और लूडो के माध्यम से दिए जा रहे विभिन्न शैक्षिक सीख का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि शिक्षा की धारा तीव्र गति से बढ़ती रहे और हर बच्चा इसमें डुबकी लगाए। शिक्षा के माध्यम से ही समाज का उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना चाहिए कि समाज का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना हो। उन्होंने महतारी दुलार योजना के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से भी चर्चा की और उन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने शाला त्यागी बच्चों से भी बात की और उन्हें गुलाब भेंटकर पढ़ाई करने प्रेरित किया।

कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों को प्रदान किया सहायक उपकरण

कलेक्टर ने समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सहायक उपकरण भी प्रदान किया जिसमें 04 बच्चों को एम.आर.कीट, 07 बच्चों को श्रवण यंत्र, 03 बच्चों को व्हील चेयर, 02 बच्चों को ट्राई सायकल, 01 बच्चे को ब्रेल कीट और एक बच्चे को लो व्हिज़न कीट प्रदान किया। साथ ही ग्राम अमोरा के श्रवण बाधित बालक तामेश्वर श्रीवास को मूक-बधिर विशेष विद्यालय मुंगेली में प्रवेश देने हेतु निर्देश दिए।

शासकीय प्राथमिक शाला और हाई स्कूल जरेली का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री राहुल देव ने शासकीय प्राथमिक शाला और हाई स्कूल जरेली में स्मार्ट क्लास, सुघ्घर पढ़वईया, मुस्कान पुस्तकालय का निरीक्षण किया एवं स्मार्ट टी.व्ही. के माध्यम से भूकंप से संबंधित विडियो भी देखा। उन्होंने शाला अनुदान मद से खरीदे गये स्मार्ट टी.व्ही. की जानकारी ली और शिक्षा को रोचक एवं आसान बनाने हेतु विषय आधारित कंटेंट पेन ड्राइव में शालाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाला भवन का निरीक्षण कर मरम्मत योग्य भवन के प्रस्ताव बनाकर मरम्मत हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित*

0

मुंगेली // विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम लिम्हा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का संचालन स्वामित्व रिक्त होने पर दुकान के संचालन हेतु ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि शाख समितियां एवं अन्य सहकारी समितियों से 10 दिवस के भीतर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गए है। मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने बताया कि इच्छुक समितियां आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मुंगेली में कार्यालयीन समय पर जमा कर सकते हैं।

 

*जिला कोषालय में जी.पी.एफ शिविर का आयोजन 01 से 03 मई तक*

0

मुंगेली // कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़ रायपुर के पत्रानुसार 01 मई से 03 मई तक कलेक्टोरेट स्थित जिला कोषालय में जी. पी. एफ शिविर का आयोजन किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि जी. पी. एफ. खाताओं के माइनस बैलेेंस, अनपोस्टेड डेबिट-क्रेडिट, फुलवान्ट-पार्टवान्ट, डेबिट-क्रेडिट, गुमशुदा क्रेडिट आदि के कारण अधूरे जी. पी. एफ खाता के निराकरण के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने जी. पी. एफ संबंधित समस्त दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करने कहा है।

 

*कलेक्टर ने दिए बारदाना संग्रहण के निर्देश*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पीडीएस बारदाने एकत्रीकरण एवं उपयोग के लिए सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी और जिला खाद्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में अनुमानित धान उपार्जन के आधार पर पुराने बारदानों की आवश्यकता का आकलन करने, राशन दुकानों में पूर्व में भंडारित किए गए खाद्यान्न एवं आगामी समय में भण्डारित होने वाले खाद्यान्न का जूट बारदाना राशन वितरण के पश्चात् राशन दुकानदारों द्वारा विक्रय नहीं करने के साथ बारदानों को राशन दुकान में ही सुरक्षित रूप से संग्रहित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा है कि धान खरीदी करने के साथ राशन दुकान संचालित करने वाली शासकीय प्राथमिक समितियों द्वारा राशन वितरण के पश्चात शेष बारदानों को समिति स्तर पर ही सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने जिले के ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह उपभोक्ता भंडार आदि के द्वारा संचालित राशन दुकानों के बारदानों को खरीफ वर्ष 2022-23 में राशन दुकानों की मैपिंग अनुसार धान खरीदी हेतु निकटस्थ समिति को प्रदाय करने तथा राशन दुकानों में खाद्यान्न वितरण पश्चात शेष पुराने जूट बोरों का दुकानों द्वारा विक्रय नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुराने बारदानों का समिति स्तर पर सुरक्षित रूप से भंडारण करें, इनका उपयोग समिति स्तर पर ही होना है। किंतु मार्कफेड द्वारा आवश्यकतानुसार पुराने बारदानों के संग्रहण-एकत्रीकरण हेतु उपयुक्त स्थानों पर बारदाना संग्रहण केन्द्र की स्थापना की जाए, जहां से पुराने बोरे खरीदी केन्द्रों को प्रदाय किए जाएंगे।
कलेक्टर ने राशन दुकानों को जारी प्रतिमाह राशन आबंटन को ध्यान में रखते हुए राशन वितरण के पश्चात बचत बारदानों का आकलन करने और बचत बारदानों की मात्रा को ध्यान में रखकर उचित मूल्य दुकानों में स्थान की उपलब्धता बनाए रखने हेतु बारदानों का समयनुसार उठाव कराकर बारदाना संग्रहण केन्द्रों-समितियों में भण्डारण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि संग्रहण केन्द्रों-समितियों में पीडीएस के एकत्रित पुराने बारदानों के सुरक्षित रखरखाव हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने मार्कफेड द्वारा पीडीएस के बारदानों की प्राप्ति, वितरण, भुगतान आदि के संबंध में साॅफ्टवेयर में आवश्यकतानुसार प्रावधान एन.आई.सी. के सहयोग से करने तथा राशन दुकानों में प्राप्त बोरों पर केन्द्र शासन द्वारा निर्धारित उपयोगिता शुल्क प्रदाय करने और मार्कफेड द्वारा पीडीएस बारदानों की व्यवस्था के संबंध में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीफ वर्ष 2023-24 में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग भारत सरकार द्वारा राज्य की धान खरीदी के लिए आवश्यकता एवं मांग अनुसार नए जूट बारदानों की आपूर्ति अपेक्षाकृत कम होने से उसकी पूर्ति पीडीएस के जूट बारदानों से किया जाना है। इसके लिए उचित मूल्य दुकानों में अप्रैल में राशन वितरण के पश्चात बचत पीडीएस के जूट बारदानों को अभी से सुरक्षित रूप से रखने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस हेतु सार्वजनिक प्रणाली के आदेश 2016 की कंडिका 11(11) के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान स्तर पर उपलब्ध पीडीएस बारदानों का उपयोग खाद्यान्न वितरण के पश्चात धान खरीदी कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्यों हेतु विक्रय पर आगामी आदेश तक शासन द्वारा रोक लगायी गई है। अतः पीडीएस बारदानों का उपयोग खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में केवल धान खरीदी हेतु तथा उचित मूल्य दुकानों में संग्रहित पीडीएस बारदाने का धान खरीदी के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में पीडीएस बारदाना एकत्रित, संग्रहित, सुरक्षित रखरखाव एवं वितरण करने के लिए जिला विपणन अधिकारी एवं समितियों तथा समितियों में पीडीएस बारदाने को सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को जिम्मेदारी दी गई है।

 

*ग्राम पीपरखुंटी से 56 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त*

0

मुंगेली // लोरमी विकासखण्ड के ग्राम पीपरखुंटी में 26 अप्रैल को मन्नूराम धु्रव के मकान से 56 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि उक्त आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष कुमार सिंह सहित आबकारी आरक्षक व नगर सैनिक शामिल थे।

 

*फोर्टिफाइड चावल: पोषक तत्वों सहित विटामिन बी-12 और आयरन है भरपूर*

0

शासकीय उचित मूल्य दुकानों में सभी हितग्राहियों को दिया जा रहा है फोर्टिफाइड चावल

मुंगेली // फोर्टिफाईड चावल में पोषण तत्वों सहित विटामिन बी 12 व फालिक एसिड की मात्रा भरपूर है। इन्हें खाने से भोजन में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। साथ ही महिलाओं एवं बच्चें में कुपोषण और एनीमिया से सुरक्षा मिलती है। इस हेतु मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारक परिवारों को सामान्य चावल के स्थान पर फोर्टिफाइड चावल का वितरण करने के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत प्राथमिकता, अन्त्योदय, एकल निराश्रित, निःशक्जन श्रेणी के राशनकार्डधारकों को सामान्य चावल के स्थान पर फोर्टिफाइड चावल प्राप्त होगा। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को माह अप्रैल से फोर्टिफाइड चावल का वितरण प्रारंभ किया जा चुका है।

फोर्टिफाइड चावल होता क्या है, इसे कैसे पकाते हैं

फोर्टिफाइड चावल का मतलब है, पोषकयुक्त चावल। इसमें आम चावल की तुलना में आयरन, विटामिन बी-12, फॉलिक एसिड ज्यादा होता है। इसके अलावा जिंक, विटामिन ए, विटामिन बी वाले फोर्टिफाइड चावल भी तैयार किए जाते हैं। इन्हें आम चावलों में मिलाकर खाया जाता है। ये देखने में बिल्कुल आम चावलों जैसे ही लगते हैं तथा इनका स्वाद भी बेहतर होता है। इसे पकाने के लिए कोई अलग तरीका नहीं अपनाना पड़ता। आम चावलों की तरह इन्हें धोकर उबालकर पकाकर खाया जा सकता है

फोर्टिफाइड चावल कैसे बनता है

फोर्टिफाइड चावल सामान्य चावलों की तुलना में ज्यादा पौष्टिक होते हैं, क्योंकि इनमें अलग से न्यूट्रिएंट्स मिलाए जाते हैं। चावलों का फोर्टिफिकेशन करने का तरीका यह है कि इन्हें तैयार करने के लिए चावल को पीसकर इसका पाउडर तैयार किया जाता है। इसके बाद इस पाउडर में पोषक तत्वों वाला पाउडर मिलाकर गूंथ लिया जाता है। अब इस गुंथे हुए आटे को चावल का आकार देकर सुखा लिया जाता है, ताकि ये सामान्य चावल जैसा ही दिखे। अब इन फोर्टिफाइड चावलों को सामान्य चावल के साथ मिला दिया है। ये चावल पकने के बाद स्वाद और शेप में सामान्य चावल जैसे ही दिखते हैं, इसलिए खाने वाले को इसका पता भी नहीं चलता।

*मात्र 10 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड*

0

मुंगेली// शासन द्वारा गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आयुष्मान कार्ड से बीपीएल परिवार के तहत पांच लाख रुपये तथा एपीएल में 50 हजार तक का फायदा ले सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 20 लाख का निःशुल्क ईलाज का फायदा लिया जा सकता है। अब आयुष्मान कार्ड बनाना बेहद सरल हो गया है महज 10 मिनट में घर बैठे सेतू पोर्टल से आयुष्मान कार्ड तैयार हो जाएगा। इसके लिए सेतू पोर्टल में लॉगिन कर बस प्राथमिकता पूरी करनी होगी। इसके बाद 10 मिनट के भीतर ही आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं। शासन स्तर पर ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा इस पोर्टल में दे दी गई है। सेतु पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कराना होगा. उसके लिए इस लिंक पर एचटीटीपीएसः//

सेतु.पीएमजेएवॉय.जीओवी.इन/सेतू पर क्लिक करें। इसके बाद आप रजिस्टर योरसेल्फ एंड सर्च बेनिफिसरी पर क्लिक करे सभी डिटेल भर दें। प्रक्रिया कंप्लीट होने के बार महज 10 मिनट में आयुष्मान कार्ड मिल जाएगा।

आयुष्मान कार्ड बनाने ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे हैं शिविर, लापरवाही करने वाले व्हीएलई की आई. डी. को किया गया बंद

कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर भी लगाया जा रहा है। जिसमें आम नागरिक आधार कार्ड व राशनकार्ड के साथ जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। गरीब एवं असहाय परिवारों के बीमारियों पर होने वाले खर्च के आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड के कार्य में लापरवाही बरतने पर मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पालचुवा, पुरान, नवागांव घु. सेतगंगा और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम परसिया, कपुआ, छिंदभोग तथा लोरमी विकासखण्ड के ग्राम डिंडौरी, सरिसताल के व्हीएलई के आई. डी को बंद करने की कार्यवाही की गई।

जिले में अब तक बना 04 लाख 70 हजार 236 आयुष्मान कार्ड

जिले में अब तक 04 लाख 70 हजार 236 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। जिसमें मुंगेली विकासखण्ड में 01 लाख 78 हजार 691, लोरमी विकासखण्ड में 01 लाख 72 हजार 191 और पथरिया विकासखण्ड में 01 लाख 19 हजार 354 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले में शत प्रतिशत पात्र नागरिकों का आयुष्मान कार्ड जारी करने के निर्देश दिए है। वहीं कलेक्टर द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण कर मानिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत सीईओ श्री डी. एस. राजपूत ने विगत दिनों पथरिया विकासखण्ड के ग्राम रोहराकला और भुलनकापा में आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रथम चरण में इन ग्रामों में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रथम चरण के तहत विकासखण्ड मुंगेली में 29 ग्रामों (कंतेली, करही, कोसमा, खम्हरिया, चकरभाठा, छटन, ठकुरीकापा, देवरी, दाबो, धनगांव-गो, नवागांव-घु., भठलीकला, पुरान, पालचुआ, बिरगहनी, बिरगांव, भालापुर, रामगढ़, बिचारपुर, करूपान, भथरी, बरेला, जरहागांव, पदमपुर, फरहदा, धरमपुरा, कोदवाबानी, निरजाम, फंदवानी), विकासखण्ड लोरमी में 26 ग्रामों- अखरार, अमलडीह, करनकापा, खुड़िया, गाड़ाटोला, गोड़खाम्ही, चंदली, झझपुरीकला, झाफल, डिण्डौरी, डोंगरिया, डोंगरीगढ़, नवरंगपुर, पेण्ड्रीतालाब-एन, भालूखोदरा, बुधवारा, बोडतराकला, मुछैल, लगरा, लपटी, लाखसार, सुकली, सराईपतेरा, सारधा, साल्हेघोरी, बिठलदह) और विकासखण्ड पथरिया में 28 ग्रामों- अमोरा, कुकुसदा, कपुआ, गंगद्ववारी, गोइन्द्रा, गोइन्द्री, चन्द्रखुरी, चंदली, चुननुनिया, छिंदभोग, टिकैत पेण्ड्री, डाण्डगांव, पड़ियाईन, पेण्ड्री-स, परसिया, बेलखुरी, बावली, भटगॉंव, भुलनकापा, मोहभट्ठा, रोहराकला, लौदा, सल्फा, सावा, सिलदहा, सोढ़ी-म, हथनीकला, बछेरा) में कुल 83 ग्रामों में शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

 

*शहीद जवानों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि, पुलिस लाइन में आयोजित होगा कार्यक्रम, सीएम भूपेश बघेल भी रहेंगे मौजूद*

0

दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में कल हुए नक्सली हमले 10 जवान और 1 वाहन चालक शहीद हो गए थे। सभी शहीद जवानों के शव को आज पुलिस लाइन ले जाया जाएगा। आज पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दंतेवाड़ा पहुंचेंगे।

बता दे कि दंतेवाड़ा में हुए बड़े नक्सली हमले में 11 जवान शहीद हो गए हैं। एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी का आईईडी से उड़ा दिया है। इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर भी है। एक बार ​फिर करीब दो साल बाद नक्सलियों ने दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना पर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से फोन पर बात की है, गृहमंत्री दंतेवाड़ा हमले पर राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में हुए नक्सली हमले के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन समीक्षा की। इस आपातकालीन बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव उपस्थित रहे।