Home Blog Page 981

*बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत जिले में 02 हजार 792 आवेदन स्वीकृत*

0

मुंगेली // राज्य शासन द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरूआत 01 अप्रैल से की गई है। इसके तहत जिले में अब तक 05 हजार 470 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 02 हजार 792 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। योजना के तहत पात्र युवाओं को 2500 रूपए का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। साथ ही उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में सहायता दी जाएगी। कलेक्टर श्री राहुल देव के कुशल मार्गदर्शन में जिले में बेरोजगारी भत्ता योजना का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने योजना के तहत प्राप्त आवेदन का सत्यापन शासन के गाईडलाइन के अनुसार गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही बेरोजगारी भत्ता योजना से वंचित नहीं होना चाहिए।


बता दें कि बेरोजगारी भत्ता हेतु आनलाईन आवेदन के भौतिक सत्यापन के लिए 60 क्लस्टर बनाए गए हैं, जिनमें मुंगेली जनपद में 20, लोरमी जनपद में 21, पथरिया जनपद में 10, मुंगेली नगर में 04, लोरमी में 02, पथरिया में 01 एवं सरगांव में 02 क्लस्टर शामिल हैं। जिनके द्वारा प्राप्त आवेदनों पात्र पाए पाए गए युवाओं के बैंक खातों का सत्यापन कर उनके बैंक खातों में भत्ता भेजा जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाईट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.बेरोजगारीभत्ता.सीजी.एनआईसी.इन के जरिये बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

*मुख्यमंत्री श्री बघेल जिलेवासियों को 33 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक के विकास और निर्माण कार्यों की देंगे सौगात*

0

मुंगेली// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत जरहागांव में 30 अप्रैल को भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल जिलेवासियों को 33 करोड़ 12 लाख 67 हजार रूपए के विकास और निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 31 करोड़ 45 लाख 13 हजार रूपए के 16 निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा 01 करोड़ 67 लाख 54 हजार रूपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला चिकित्सालय मुंगेली में 23 लाख रूपए की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक निर्माण कार्य, ग्राम दुल्लापुर से जल्ली तक लंबाई 01.50 किमी. 92.89 लाख रूपए की लागत से सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 83.76 लाख रूपए की लागत से टी 04 से नेवासपुर 3.7. किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 76.58 लाख रूपए की लागत से टी 06 रोड से जल्ली 3.6 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 75.25 लाख रूपए की लागत से विकासखण्ड पथरिया के कंचनपुर में शासकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य, 74.22 लाख रूपए की लागत से टी 04 से किरना 4.17 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 73.77 लाख रूपण् की लागत से एल 086 चिचेसरा से मुुंगेली 3.9 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 65.17 लाख रूपए की लागत से टी 05 रोड से चैराबुंदेली 2.94 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 53.83 लाख रूपए की लागत से टी 06 दुल्लापुर से लछनपुर 2.32 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरहागांव में ब्लाक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट सह पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण कार्य, 39.56 लाख रूपए की लागत से ग्राम बरछालाटा से रौनाकापा 2.54 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 36.97 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुकूसदा से पंडरियाझाप 2.49 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 35.33 लाख रूपए की लागत से एल 048 रेहुंटा से एम. डी. आर. मुंगेली नांदघाट रोड 1.81 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 33.63 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय मुंगेली में इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ (हमर लैब) का निर्माण कार्य, 29.17 लाख रूपए की लागत से ग्राम बरछा से गोइंद्रा 2.37 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य और 25 लाख रूपए की लागत से मुंगेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बशीर खान वार्ड का शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 97.54 लाख रूपए की लागत से मुंगेली नहर से कांपा (फंदवानी) पहुंच मार्ग 01 किलोमीटर लम्बाई का निर्माण कार्य और 70 लाख रूपए की लागत से रूसा अंतर्गत शासकीय जे. पी. मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण करेंगे।

 

*मुख्यमंत्री श्री बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात*

0

*मुंगेली में कवि सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल*

मुंगेली //मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव में लोगों से भेंट-मुलाकात कर जनसमस्याओं के बारे में जानकारी तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री मुंगेली में सर्किट हाउस में शाम को विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करने के बाद कवि सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12.40 बजे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12.45 बजे दुर्गा मंदिर में दर्शन उपरांत आम जनता से भेंट-मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री जरहागांव से दोपहर 2.50 बजे कुआगांव पहुंचकर वहां गौठान का अवलोकन करने के बाद दोपहर 3.20 बजे दाऊपारा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजनाओं एवं मुंगेली जिले में हुए नवाचार के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5.30 बजे से 7.30 बजे तक मुंगेली के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.30 बजे मुंगेली में आयोजित कवि सम्मलेन में शामिल होने के बाद वहां से रायपुर के रवाना होंगे।

 

*पुलिस विभाग ने नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों को गांव से परीक्षा केन्द्र तक पहुचाने के लिए किया निःशुल्क वाहन की व्यवस्था*

0

*पुलिस विभाग के अधिकारियों ने नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला*

 

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र और अति नक्सल प्रभावित गांवों के बच्चों को शिक्षित करने और उनकी पढ़ाई लिखाई जारी रखने के लिए लगातार हर संभव मदद कर रहे है। आज जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षार्थियों परीक्षा था। थाना प्रभारी बोडला श्री व्यास नारायण चुरेंद्र ने पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के संदेश को नवोदय विद्यालय की परीक्षा में शामिल हुए सभी 100 परीक्षार्थियों से बोड़ला थाना परिसर में मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा परीक्षा संबंधित आवश्यक टिप्स भी बताया। यह सभी विद्यार्थी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के चिल्फी, तारेगाव, रेंगाखार के सुदूर वनांचल गांव के है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने परीक्षार्थियों का हाल चाल भी जाना।

*गांव से परीक्षा केन्द्र तक निःशुल्क वाहन की व्यवस्था*

परीक्षार्थियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षार्थियों के गांव से परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जिससे परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचकर आसानी से ही परीक्षा दिलाए। पुलिस के जवानो ने उनके गांव में ही पहुंचकर परीक्षार्थियों को निःशुल्क पुस्तक वितरण किया गया है। इससे अब क्षेत्र के दूसरे परीक्षार्थी भी पुलिस अधीक्षक से दूरभाष से संपर्क कर सहयोग के लिए निवेदन किया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल उन परीक्षार्थियों के लिए वाहन की व्यवस्था किया गया।

*पुलिस द्वारा गांव में ही कोचिंग के माध्यम से दे रहे निःशुल्क शिक्षा*

पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा वर्ष 2022-23 में 250 से अधिक बच्चों को कक्षा 10वीं व 12वीं का ओपन परीक्षा का फॉर्म भरावाया गया हैं। उन्होंने बताया कि अधिक दूरी होने के कारण स्कूल या कोचिंग सेंटर तक पहुंचने में असमर्थ विद्यार्थियों के लिए कबीरधाम पुलिस द्वारा वनांचल के शिक्षित युवाओं के माध्यम से ही नक्सल प्रभावित गांवों के विद्यार्थियों को कोचिंग के माध्यम से शिक्षा दिलाई जा रही है।

*सैकड़ों विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास कर शासकीय सेवा, स्वरोजग़ार व कॉलेज की कर रहे है पढ़ाई*

ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा वनांचल के शाला त्यागी लगभग 250 बच्चों को ओपन परीक्षा दिला रहे है। पूर्व सालों में भी 100 अधिक विद्यार्थियों ने ओपन परीक्षा पास करके कुछ शासकीय सेवा में व कुछ स्वरोजग़ार व कॉलेज की पढ़ाई कर रहें हैं। परीक्षार्थी एसपी डॉ. सिंह को साथ पाकर बहुत खुश हुए।

*सुदूर वनांचल क्षेत्र पर कर रहे फोकस*

पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे भी शिक्षा से जुड़े। इससे बच्चों को सतत सीखने को मिल सके। सुदूर वनांचल के बच्चों को शिक्षा के प्रति अनवरत जागरूक और जोड़े रखने कबीरधाम पुलिस का प्रयास सतत जारी है। कबीरधाम के पुलिस अधिकारी, जवानों द्वारा पूर्व में भी कई विशेष कार्य किए गए थे। इस कारण लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास पैदा है।

अवैध रूप से चोरी कर रखा हुआ स्क्रैप बरामद कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप।

0

जप्त संपत्ति -लगभग 150 टन कीमती लगभग 60 लाख रुपये लोहे के स्क्रेप ,घरेलू गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर ,लोहे की दरवाजा,पाइप, वाहनों के बॉडी पार्ट्स आदि।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शुक्रवार को पुलिस चौकी CSEB को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि टीपी नगर का नूर आलम नामक व्यक्ति अपने यार्ड में भारी मात्रा में अवैध रूप से चोरी का स्क्रैप रखा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवम नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में हमराह बल के मदन जैन गली में स्थित नूर आलम के यार्ड में रेड कार्यवाही किया नूर आलम को मौके पर तलब कर सूचना से अवगत कराया अपने यार्ड में अवैध रूप से स्क्रैप होने के संबंध में नूर आलम आनाकानी करने लगा ।

जिसके यार्ड को चेक करने पर यार्ड के अंदर भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप छोटे बड़े वाहनों के टुकड़े,लोहे का पाइप,लोहे का सरिया,लोहे का प्लेट,वाहनों के चेचिस,ऑक्सीजन सिलेंडर,गैस सिलेंडर एवं अन्य लोहे के समान मिले जिस के संबंध में नूर आलम से कागजात चाहा गया कोई कागजात पेश नहीं किया जो अवैध संपत्ति पाए जाने पर मौके पर करीब 150 टन लोहे का स्क्रैप कीमत लगभग ₹60,00000 को गवाहों के समक्ष जप्त कर मौके पर यार्ड को सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अंतर्गत धारा 4(1-4 )जा फौ /379 भादवी के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी नूर आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

अवैध कबाड़ के साथ आरोपी गिरफ्तार,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

0

चोरी हुए ट्रेलर का चेचिस का टुकड़ा एवं अन्य चोरी का अवैध कबाड़ बरामद।

कोरबा –  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि राजेश कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति राताखार स्थित कबाड़ी दुकान में चोरी का ट्रेलर वाहन का लोहे का चेचिस का टुकड़ा एवं अन्य चोरी का अवैध कबाड़ समान रखा है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा राताखार कबाड़ी दुकान में जाकर तलाशी लेने पर राजेश कुमार उपाध्याय के कब्जे में रखे ट्रेलर वाहन का लोहे का चेचिस का टुकड़ा तथा पुराना लोहे का पाईप के टुकड़े एवं पुराना लोहे के सरिया का टुकड़ा कुल वजनी लगभग 3 टन किमती लगभग एक लाख रूपये का मिला जिस संबंध में धारा- 91 जा.फौ. का नोटिस देकर कागजात चाहा गया जो राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा उक्त सामान का कोई कागजात नहीं होना बताया तथा नोटिस में लिखकर दिया। जो राजेश कुमार उपाध्याय के कब्जे में मिले सामान को चोरी का मशरूका होने की पूर्ण संभावना पर धारा 41 ( 14 ) जा.फौ. / 379 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी राजेश कुमार उपाध्याय के द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने तथा उसके विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

*खिलाड़ियों के हित के लिए कार्य करेंगे विशाल छत्तीसगढ़ धम्मिका काई कराते डू एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक हुई संपन्न एवं उत्कृष्ठ खिलाड़ी हुए सम्मानित*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर.चाम्पा जिले के सचिव बने विशाल पाटले, दिनांक 27/04/023 को होटल रेड डायमंड में छत्तीसगढ़ धम्मिका काई कराते डू एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा बैठक कराते एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव श्री रजनीश चौधरी जी के दिशानिर्देश में संपन्न हुई।जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के 12 ज़िले से 40 सदस्य बैठक में शामिल हुए।बैठक की अध्यक्षता स्टेट हेड खेत्रों महानंद जी द्वारा की गई।बैठक में एसोसिएशन के विगत वर्षों में उपलब्धि के बारे बताया गया जिनमे प्रमुख आल इंडिया कराते प्रतियोगिता 2022 बहतराई स्टेडियम(15 से 16 जुलाई) में 10 स्वर्ण पदक,इंटरनेशनल ओपन कराते प्रतियोगिता थाईलैण्ड (19 से 23 अगस्त) फूकेत में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा, skia इंटरनेशनल कराते प्रतियोगिता 5 से 6 नवम्बर 2022 गोवा में 7 गोल्ड मेडल, आल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते प्रतियोगिता में 2022 (17 से 22 जनवरी) में 1 स्वर्ण,3रजत ,7कांस्य पदक,छत्तीसगढ़ राज्य स्टेअर्स कराटे प्रतियोगिता 2023 हॉलिक्रॉस स्कूल में 580 प्रतिभागी रहे,आल इंडिया स्टेअर्स कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पहली बार 133 बच्चो का दल का प्रतिनिधित्व किया जिसमे 7 स्वर्ण 6रजत ,26कांस्य पदक प्राप्त किया।आल इंडिया यूनिवर्सिटी कराते में पदक विजेता खिलाड़ियो एवं स्टेअर्स राष्ट्र स्तर कराते प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियो को डा गिरिराज द्वारा पदक एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया एवं बैठक में धम्मिका काई राज्य कराते संघ के मुख्य संरक्षक डा गिरिराज जी को चुना गया ,जिनमे विभिन्न ज़िले से कोरबा से अविनाश बंजारे अध्यक्ष,सचिव देवशीष कश्यप,बिलासपुर से अध्यक्ष अशोक वर्मा एवं सचिव सुगम निषाद,बलौदा बाज़ार से संजय कुमार अध्यक्ष,जांजगीर से रामू भैना,विशाल पाटले सचिव,सारंगढ़ बिलईगढ़ दीपक दास रायगढ़ से सचिव अमित मण्डल अध्यक्ष-ऋतुराज सिंह ठाकुर,शक्ति ज़िले से अध्यक्ष संतोष खूँटे,सचिव सुमित खूँटे,कोरिया से सचिव सुरेंद्र सिंह,मनेंद्रगढ़ चिरमिरी से सचिव हेमलाल पॉनिका राजनांदगाँव से आदिल ख़ान सचिव कुल 12 ज़िले से अध्यक्ष एवं सचिव की उपस्थिति में किया गया,एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को होटल रेड डायमंड के संचालक श्री मनीष ओबरानी एवं राज्य कराते संघ की मुख्य संरक्षक श्रीमति पलक जयसवाल जी दवारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।आयोजन के मुख्य व्यवस्थापक एडवोकेट जितेंद्र सिंह ठाकुर जी, अंकित दूबे, एवं उनकी टीम मौसम मिश्रा , आकाश मिश्रा ,मोनू बिहारी ,आशीष दान , शिवा निर्मलकर , जित्तू यादव , नवसाद अली , रुपेश दास , अरुण नायक , दीपक चौहान , यश वस्त्रकार , सूरज अहिरवार एवं उत्कृष्ठ खिलाड़ी फ़िज़ा बानो,दिव्य कश्यप,स्नेहा बंजारे,आकृति ,कुसुम ध्रुव आकांक्षा गुप्ता,ज्योति सारथी,क़ाज़ी हसनुर,उत्तम निर्मलकार,शिवा निर्मलकार,ओम पांडेय मौजूद थे। राज्य संघ द्वारा संघ के आगामी प्रशिक्षण एवं प्रभावकारी कार्ययोजना एवं राज्य राष्ट्रीय स्तर आयोजन की रूपतेखा तैयार की गई तथा छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियो को राज्य से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार की गई।

*थाना तारबाहर व ACCU संयुक्त टीम की कार्यवाही नामी खाईवाल समेत 8 सटोरी गिरफ्तार*

0

*60 लाख की सट्टा पट्टी समेत 51000 रुपए नगद 10 मोबाईल, 2 केलकुलेटर, 2 बाईक जुमला कीमती 250000₹ जप्त*

बिलासपुर,,*सट्टा मटका, कल्याण न्यू बांबे, भूतनाथ के ओपन, क्लोज, पत्ती नंबर पर सट्टा पट्टी लिखने वाले और खाईवाल गए जेल*

*गिरफ्तार आरोपी*
1 दीपक टेकवानी पिता स्व. श्री लक्षमण दास टेकवानी उम्र 55 वर्श सा. सिन्धी काॅलोनी कस्तुरबा नगर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

2 दिलीप कुमार पिता घनश्याम दास उम्र 46 वर्श सा. रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर।

3 विक्की छाबडा पिता श्री पूरन लाल छाबडा उम्र 36 वर्श सा. राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर।

4 नरेश कुमार सचदेवा पिता श्री राजकुमार सचदेवा उम्र 42 वर्श सा. दीनदयाल काॅलोनी मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।

5 मोहन कुमार ध्रुव पिता जनक राम ध्रुव उम्र 21 वर्श सा. डीपूपारा तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

6. लक्ष्य गिरी गोंस्वामी पिता पवन गोस्वामी उम्र 24 वर्श सा. एफ.सी.आई. रोड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

7 शाहबाज अली पिता अनवर अली उम्र 23 वर्श सा. गुरू घांसीदास मंदिर के पास पुराना बस स्टैण्ड तारबाहर थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

8 सहनवाज खान पिता इलियास खान उम्र 23 वर्श सा. तारबाहर मस्जिद के पीछे थाना तारबाहर जिला बिलासपुर।

जुआ, सट्टा मटका, आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने, खेलाने और सहयोग करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह (भा.पु.से.) द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश मिलने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस सिविल लाइन अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल के निर्देशानुसार सट्टा खेलने और खिलाने वालों पर कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6,7 के अंतर्गत किया गया है, जिसमे सट्टा के अपराध में लिप्त लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर मनोज नायक, ACCU प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, SI मिलन, ASI मोतीलालसूर्यवंशी हैं, ASI अल्फांज टोप्पो, ASI भरत चंद्रवंशी, प्र आ पुहूप, सत्या पाटले, तरुण केशरवानी , संदीप शर्मा का योगदान रहा

*रेड्डी अन्ना ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म में सट्टा खेलने वाला गिरफ्तार*

0

*जुमला 3,60,000₹ जप्त*

अपराध क्रमांक 114/23
धारा 6,7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022

बिलासपुर ,,,पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा, अन्य सभी अपराधिक गतिविधि पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल नगर पुलिस अधीक्षक तारबाहर श्री संदीप कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही की जा रही है। ऑनलाइन बैटिंग (सट्टा) के प्लेटफार्म से संबंधित आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । थाना तारबाहर द्वारा आनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म की जानकारी प्राप्त कर, रेड कार्यवाही में ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफार्म *रेड्डीअन्ना* में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले तथा अन्य लोगों को खेलाने में सहायता करने वाले मेहुल सिंह की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन सट्टा खिलाने में प्रयुक्त होने वाले 4 बैंक खाता में 3,50,000 सीज, एक मोबाइल, ₹1000 नगद जुमला 360000₹ जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्याय की मांग पर भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपी का विवरण*
मेहुल सिंह पिता महेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी आरपीएफ कॉलोनी बुधवारी बाजार बिलासपुर

कार्यवाही में थाना प्रभारी तारबाहर निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक अशोक नामदेव , आरक्षक संदीप शर्मा, अजय ठाकुर, मुरली भार्गव की भूमिका थी

*बेइज्जती का बदला लेने किया था विधवा महिला का मर्डर,आरोपी गिरफ्तार*

0

बिलासपुर. बिलासपुर में एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

एडिशनल एसपी राहुद देव शर्मा ने बताया कि ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। उसकी खून से लथपथ लाश घर के आंगन में पड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। जांच में पता चला कि महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला घर में अकेली रहती थी। उसका मंझला बेटा कमाने खाने के लिए गुजरात गया था। महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। 2 बेटों की मौत हो चुकी है और उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। लिहाजा उनका परिवार बाहर रहता है। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में मदद के लिए सर्च डॉग और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। सर्च डॉग घटनास्थल मकान के आंगन से निकलकर आसपास के घरों में जाकर भटक गया। पुलिस इस केस की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही थी। तभी पता चला कि गांव के ही भागबली यादव पिता शिवचरण यादव (21) ने अपने एक दोस्त से सर्च डॉग के बारे में पूछा था।

उसने यह भी पूछा कि डॉग उसके घर तो नहीं गया था। इतनी जानकारी मिलते ही पुलिस ने भागबली की तलाश शुरू कर दी। मगर वह गांव से गायब था। गुरुवार को पुलिस ने उसे जंगल से दबोच लिया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसने अपराध स्वीकार करते हुए बुजुर्ग महिला की हत्या का राज खोल दिया।