Home Blog Page 980

*आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 05 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् चार-चार लाख रूपये के मान से कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के तहसील अकलतरा के ग्राम लटिया के श्री गनपत मरकाम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि संतोषी मरकाम, ग्राम मुरलीडीह के श्री अरमान लहरे की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता राजेश कुमार, तहसील नवागढ़ के ग्राम तनौद निवासी श्रीमती नीराबाई मानिकपुरी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र कन्हैया दास, तहसील पामगढ़ के ग्राम मुलमुला के श्री गोपाल गोड़ की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि शैलकुमारी और तहसील बलौदा के श्री दिव्यांश कटकवार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता विकास कटकवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

*आईटीआई छात्रों के लिए करियर गाइडेंस कार्यशाला संपन्न*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश एवं मार्गदर्शन में आईटीआई के छात्रों के लिए करियर गाइडेंस वर्कशॉप का आयोजन पीथमपुर स्थित डी बी एम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में 28 अप्रैल को किया गया। वर्कशॉप में 600 से अधिक छात्रों तथा सभी 17 आईटीआई के प्रिंसिपल एवं फैकल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


डिप्टी कलेक्टर श्री नीर निधि नंदेहा के नेतृत्व में आयोजित यह वर्कशॉप दो प्रमुख विषयों पर केंद्रित रही : सबसे पहले, सशस्त्र एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती और दूसरा, आईटीआई छात्रों की अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट। संचालक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर से सूबेदार मेजर श्री सतीश कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उनके द्वारा भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर कार्यक्रम हेतु जागरूकता प्रदान की गई। जिला सैनिक बोर्ड बिलासपुर से सूबेदार मेजर श्री एसएन पांडे एवं पैराकमांडो श्री पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा द्वारा भी अग्निविर योजना के बारे में बताया गया। जिला जांजगीर भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल यादव ने कार्यक्रम में जानकारी दी की जांजगीर जिला सेना भर्ती के विषय में अग्रणी जिलों में से है। संघ के अन्य

पदाधिकारी श्री रोहित सारथी, श्री असीम दीवान, श्री प्रवीण राठौर तथा श्री राकेश राठौर कार्यक्रम में उपस्थित रहे। आईटीआई बिलासपुर जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री ए के सोनी द्वारा वर्कशॉप में आईटीआई छात्रों को NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटीसशिप मेला(PMNAM) में भाग लेकर अप्रेंटिसशिप से जुड़ने को कहा गया। बिलासपुर कोनी आईटीआई से अप्रेंटीसशिप सलाहकार श्री विक्रम सिंह ने एप्रेंटिसशिप वेबसाइट https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ का डिमॉन्सट्रेशन दिया। पोर्टल में सम्पूर्ण भारत से कंपनिया एप्रेंटिसशिप को पोर्टल में डालती है। छात्र पोर्टल में अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदन कर सकते है। अहर्ता अनुसार कंपनियों द्वारा इंटरव्यू एवं अन्य चयन प्रक्रिया के माध्यम से एप्रेंटिस हेतु चयन किया जाता है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से यंग प्रोफेशनल मनीषा ठाकुर ने कहानी के माध्यम से करियर गाइडेंस और रोजगार संबंधित टिप्स दिए। उन्होंने नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के बारे में जानकारी दी। यह पोर्टल नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक प्लेटफार्म देता है। वर्कशॉप में आईटीआई छात्रों को प्लेसमेंट सेल और एलुमनी नेटवर्क बनाकर संगठित रूप से अपने करियर हेतु प्रयास करने को कहा गया।
कार्यशाला में डीबीएम कॉलेज के डायरेक्टर श्री आरके राठौर, सचिव ममता राठौर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नोडल आईटीआई जांजगीर प्रिंसिपल श्री आर जी तिवारी तथा महात्मा गांधी नेशनल फेलो श्री निखिल येड़े द्वारा किया गया।

*ईएमटी की सूझबूझ से 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म*

0

108 टीम ने अपनी सूझबूझ से गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

कबीरधाम,जानकारी के अनुसार शुक्रवार की बीती रात सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोधी निवासी गर्भवती महिला दुर्गा साहू उम्र 25 वर्ष, पति जागेश्वर साहू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने इसकी सूचना 108 को दी। सूचना मिलते ही पायलट झामेंद्र निर्मलकर एवं ईएमटी ओम प्रकाश सिन्हा तुरन्त गांव के लिए रवाना हुए। पहुंचने के पश्चात एम्बुलेंस में बैठाकर जल्द ही हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए। इस बीच गांव से 2 किलोमीटर दूर पहुँचने पर गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। ईएमटी ओमप्रकाश ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए सर्वप्रथम ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर लीपिका को वस्तुस्थिति से अवगत कराया और उनके सलाहनुसार परिजनों से बात कर गर्भवती महिला की स्थिति को देखते हुए एम्बुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया। सर्वप्रथम एम्बुलेंस को सुरक्षित खड़ी कर प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ की। कुछ ही क्षणों पश्चात एम्बुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजने लगी। दुर्गा ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। इसके पश्चात माँ बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में शिफ्ट कराया गया। सुरक्षित प्रसव के लिए परिजनों ने 108 टीम को धन्यवाद दिया।

*शादी का झांसा देकर महिला के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी चंद घंटे के भीतर ही पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

बिलासपुर / प्रार्थिया दिनांक 28.04.23 को एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर शिकायत किया कि आरोपी आशीष यादव पिता किशोर साकिन पेण्डारी थाना सकरी, जिला बिलासपुर छ.ग. द्वारा दिनाॅक शादी करने का झांसा देकर ढेड साल तक पत्नी बनाकर साथ मे रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने पश्चात साथ छोडकर चला गया, पत्नी बनाकर नही रखा। आरोपी उसके साथ बलात्कार किया है कि प्रार्थिया के आवेदन पत्र पर से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। महिला संबंधी गंभीर अपराध घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के निर्देषन एवं अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के मार्गदर्षन एवं थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक के नेतृत्व में सकरी पुलिस टीम के द्वारा आरोपी आषीष यादव पिता किषोर यादव पता पेण्डारी थाना सकरी, जिला बिलासपुर को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

सराहनिय भूमिका:- उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफतारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक सउनि ममता दुबे, आरक्षक सानंद तिग्गा, जय साहु, मालिक राम साहू एवं म. आर. मिथलेष पावले की विषेष योगदान रहा।

*युवक ने युवती के साथ किया सेक्स, गर्भवती होने पर हुआ गिरफ्तार….पढ़िये पूरी खबर*

0

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में एक युवक को शादी से पहले ही हवालात पहुंचा दिया गया है। युवक ग्राम पंचायत सिंगचोरा का रहने वाला है। युवक ने एक लड़की के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था और अब वह लड़की को छोड़कर शादी करने जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट कर दी। सूचना पर पुलिस की टीम ने आरोपी को हवालात भेज दिया है। पुलिस की हिरासत में पहुंचने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर तनिक भी पश्चाताप नजर नहीं आया इसके उलट व मुस्कुराता हुआ दिखाई दिया। लेकिन सच यह है कि वह शादी से पहले ही हवालात जा रहा है। आरोपी ने एक लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर लगातार उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा।

पुलिस की माने तो इस दौरान पीड़िता तीन बार गर्भवती हुई आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया था। पीड़िता जब भी आरोपी से शादी की बात कहती वह उसे मना कर देता था। अब जब आरोपी का मन पीड़िता से भर गया तो उसे छोड़कर किसी और से शादी करने जा रहा था। इधर शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी और आने वाली 9 मई को आरोपी दूल्हा बनने वाला था। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा नंद सिंह ने कहा कि राजपुर पुलिस की टीम ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस तरह आरोपी दूल्हा बनने से पहले ही उसे जेल भेज दिया गया है।

*अब राज्य सरकार ने लिया ये फैसला,निलंबित IAS पूजा सिंघल को झटका*

0

महाधिवक्ता ने दी सहमति.

रांची,| मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में निलंबित झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल की परेशानियां और बढ़ने वाली हैं। उनके खिलाफ अब राज्य सरकार भी भ्रष्टाचार का मुकदमा चलाएगी। सरकार के विधि सचिव और महाधिवक्ता ने उन पर एफआईआर दर्ज कराने के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलते ही उनपर मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

ईडी ने पूजा सिंघल के ठिकानों पर छापेमारी, उनकी गिरफ्तारी, उनसे पूछताछ और जांच के बाद भ्रष्टाचार के मामलों में जो फैक्ट जुटाए थे, उन्हें राज्य सरकार के साथ नवंबर 2022 में ही साझा कर दिया था। ईडी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद भी उनपर सरकार की ओर से कार्रवाई न होने पर ईडी ने सरकार को रिमाइंडर भी भेजा था।

प्रवर्तन निदेशालय ने मनरेगा घोटाले में आरोप पत्र दायर करने और अवैध माइनिंग में डिस्ट्रिक्ट माइनिंग ऑफिसर्स का बयान दर्ज करने के बाद राज्य सरकार के साथ पीएमएलए एक्ट की धारा 66-2 के तहत सूचनाएं साझा की थी। प्रवर्तन निदेशालय से मिली जानकारियों के आलोक में कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से पूजा सिंघल के खिलाफ पीसी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का प्रस्ताव तैयार कर सरकार के पास भेजा गया था। सरकार ने इस प्रस्ताव पर विधि विभाग से राय मांगी थी, इस पर विधि विभाग ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उपलब्ध करायी गयी सूचनाओं और संबंधित दस्तावेज की समीक्षा के बाद एफआईआर दर्ज कराने के प्रस्ताव को सहमति दे दी थी। इसके बाद इस प्रस्ताव पर महाधिवक्ता ने भी अपनी सहमति दे दी। अब इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से अंतिम निर्णय लिया जाना है। मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी।

गौरतलब है कि बीते साल 6 मई को ईडी ने पूजा सिंघल के आवास और उनसे जुड़े दो दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके पति के सीए सुमन कुमार के ठिकानों से 19 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद किये गये थे। इस मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिंघल को हेल्थ ग्राउंड पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी। इसकी अवधि पूरी होने के बाद उन्हें बीते 12 अप्रैल को ईडी कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा और इन दिनों वह जेल में हैं।

*कार से युवक को रौंदा,महिला ने नशे में ली जान……*

0

 स्पॉट हुई मौत


अमेरिका। एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहली डेट पर गया. रेस्टोरेंट में खाने-पीने के बाद वो टहलने निकले. दोनों हाथों में हाथ डालकर टहल रहे थे, तभी उनके साथ दर्दनाक हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो 30 फीट दूर जाकर गिरा. बाद में उसकी मौत हो गई. इस मामले में Porsche कार से टक्कर मारने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला अमेरिका के टेक्सास का है.

पुलिस ने बताया कि कार चला रही 32 वर्षीय महिला का नाम क्रिस्टीना चेम्बर्स है. एक्सीडेंट के वक्त वह शराब के नशे में धुत थी और 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी. उसकी लापरवाही के कारण फुटपाथ पर टहल रहे जोसेफ मैकमुलिन की जान चली गई. हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड को कोई चोट नहीं आई थी.

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ 19 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड संग पहली डेट पर गए थे. तभी ह्यूस्टन में फुटपाथ पर टहलते वक्त 160 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आ रही एक Porsche कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वो करीब 30 फीट दूर जाकर गिरे. इस हादसे में जोसेफ की मौत हो गई.

मामले में ह्यूस्टन पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट रोनी विल्केन्स ने कहा कि क्रिस्टीना ने कार से नियंत्रण खो दिया था. उसकी कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी. जोसेफ को टक्कर मारने के बाद कार एक पोल में जा घुसी, जिसके चलते तीन और लोग घायल हो गए. पुलिस टीम को रात करीब 2.25 बजे घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने जोसेफ के शव को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, मामला कोर्ट में है. सुनवाई के दौरान बताया गया कि क्रिस्टीना के शरीर में कानूनी सीमा से चार गुना अधिक मात्रा में शराब पाई गई थी. इसके बाद उसके कार चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया. वहीं, क्रिस्टीना ने कहा कि उसने शराब नहीं बल्कि एक-दो बोतल बीयर पी थी. हादसे की वजह खराब सड़क थी, जिसके चलते उसका बैलेंस बिगड़ गया और कार का एक्सीडेंट हो गया. अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है.

*जिले में अब तक 04 लाख 79 हजार लोगों का बना आयुष्मान कार्ड*

0

कलेक्टर ने की शिविर लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा

मुंगेली// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की प्रगति की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को वर्चुअल समीक्षा की। उन्होंने अब तक बनाए गए आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्हीएलई की संख्या बढ़ाकर उन्हें ट्रेनिंग दें, जिससे आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी आए। उन्होंने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाएं। इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 04 लाख 79 हजार 538 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 04 लाख 35 हजार 969 आयुष्मान कार्ड और शहरी क्षेत्रों में 43 हजार 569 आयुष्मान कार्ड शामिल है। बता दें कि कलेक्टर द्वारा आयुष्मान कार्ड शिविर की लगातार समीक्षा ली जा रही है और कार्य में लापरवाही बरतने पर व्हीएलई का आईडी बंद करने की कार्यवाही की जा रही है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गिरीश कुर्रे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*लोक अदालतों का परिणाम बेहतर और सराहनीय रहा – चीफ जस्टिस श्री सिन्हा*

0

13 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधित

मुंगेली // छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने नेशनल लोक अदालतों के परिणाम को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के संयुक्त प्रयासों से एक बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। जिसका उदाहरण छत्तीसगढ में आयोजित लोक अदालतों के पूर्व के आंकड़ों का अवलोकन करने से प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में लोक अदालतों के परिणाम की अपेक्षा छत्तीसगढ में लोक अदालतों का परिणाम ज्यादा बेहतर और सराहनीय रहा है। जिससे यह प्रतीत हुआ है कि लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य पूरा हुआ है। लोक अदालत की सफलता में सभी का सहयोग प्राप्त है और इस उददेश्य को पूरा करने के लिए सभी का योगदान जरूरी भी है, जिससे अच्छे परिणाम आ सकें। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा आगामी 13 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के संबंध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के एनआईसी के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों, ट्रैफिक चालान, कामर्शियल कोर्ट, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद के मामलों का लोक अदालतो मेें निराकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छोटे मोटे विवादों का लोक अदालतों के माध्यम से निस्तारण हो जाने पर न्यायालय पर ऐसे छोटे मामलों का भार कम होता है और न्यायालय को संगीन मामलों के शीध्र निराकरण पर विचार करने में सुगमता होती है। उन्होनें वर्चुअल बैठक में उपस्थित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे का प्रयास करें और इसके कार्यान्वयन में यदि कोई समस्या आती है तो जिला एवं विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) के सदस्य सचिव से संपर्क करें।
वर्चुअल मीटिंग को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कायर्पालक अध्यक्ष श्री गौतम भादुड़ी ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण, विद्युत बिल, नगरपालिका के टैक्स, जल देयक, श्रम विवाद, भाड़ा नियंत्रण, राजस्व न्यायालयों के प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में निराकृत कर उनके पक्षकारों को राहत दिलायी जा सकती है। उन्होनें जिले के पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की कि नेशनल लोक अदालत में चिन्हांकित किए जाने वाले प्रकरणों के पक्षकारों को उचित समय पूर्व नोटिस तामील करायी जा सके, इसके संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं ताकि पक्षकार अपने मामलों के संबंध में न्यायालयों में उपस्थित रह सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से अपेक्षा करते हुए कहा कि नेशनल लोक अदालत का आयोजन हाईब्रिड माध्यम से किया जा रहा है, इसलिए ऐसा कोई पक्षकार जो वर्चुअल माध्यम से मामले में उपिस्थत होना चाहता है, तो उसकी उपस्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होनें लोगों को उनके घर तक न्याय की पहुंच उपलब्ध सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विगत नेशनल लोक अदालत में जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए आयोजित की गई, मोहल्ला लोक अदालत की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि आगामी नेशनल लोक अदालत में भी जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पक्षकारों को उनकी छोटी मोटी जनोपयोगी समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास करें। उन्होनें कहा कि जिस गति से लोगों अदालतों के सफलता का प्रयास चल रहा है, वह धीमा नहीं होना चाहिए।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं विधिक सेवा समिति बिलासपुर के अध्यक्ष श्री एस. एस.अग्रवाल ने कहा कि लोक अदालतों में अधिक से अधिक प्रकरण चिन्हांकित किया जाना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि यह प्रयास होना चाहिए कि चिन्हांकित किए गए प्रकरणों का अच्छी तरह अध्ययन किया जावे, ताकि पक्षकारों को प्रकरण के बारे में अच्छे से समझाया जा सके। उन्होनें कहा कि मोटर दुघर्टना मुआवजा संबंधी मामलों में अब बीमा कंपनियां भी आगे आकर पीड़ित पक्ष से राजीनामा करने का प्रयास करती है, इसलिए इस दिशा में प्रयास आवश्यक है। यह उत्साह का विषय है कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के द्वारा छत्तीसगढ राज्य में लोक अदालतों के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण की सराहना की गई है। हमें आगे भी लोक अदालतों के आयोजन के उद्देश्यों को पूरा करने में ऐसे ही प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। वर्चुअल मीटिंग में समस्त जिला न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट जज, जिलों के न्यायिक अधिकारियों, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, बैंक बीमा के अधिकारियों, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, आयुक्त नगरपालिक निगम इत्यादि के साथ वर्चुअल वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जुड़े थे। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार सिन्हा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम देवांगन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी, कलेक्टर श्री राहुल देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय, सालसा के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष टीकम चंद्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुंगेली श्री अनुभव सिंह भी वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे।
ज्ञात हो कि नेशनल लोक अदालत नालसा, नई दिल्ली के निदेर्शानुसार पूरे देश में कलैण्डर वर्ष 2023 में लोक अदालत का आयोजन सभी स्तरों अर्थात तहसील न्यायालय से लेकर उच्चतम न्यायालय स्तर पर आयोजित होनी है। इसी अनुक्रम में आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई को किया जाना है।

 

*जिले के कृषकों का क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन 01 मई से*

0

मुंगेली // जिले के कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में शिविर का आयोजन 01 मई, 08 मई और 15 मई को किया जाएगा। शिविर में जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उन किसानों का क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिले के सभी सहकारी समितियों में धान खरीदी के लिए पंजीकृत कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। उपसंचालक कृषि ने बताया कि वर्ष 2023 में सहकारी बैंकों के माध्यम से जिले के कृषकों को 150.00 करोड़ रूपए का कृषि ऋण वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के विरूद्ध 2000 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के 97617 पंजीकृत किसानों का क्रेडिट कार्ड जारी करने हेतु 01 मई, 08 मई और 15 मई को सहकारी समितियों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले में संचालित सभी वाणिज्यिक बैंक की शाखाओं में भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।