Home Blog Page 979

*बहुत ही हर्ष का विषय है कि हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड का प्रसारण*

0

बिलासपुर,, 30 अप्रैल दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे वार्ड क्रमांक 22 आजाद नगर मसनगंज के शहीद विनोद चौबे समुदायिक भवन सरजू बगीचा बिलासपुर में समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुना गया


ऐसा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आह्वान किया गया था उक्त कार्यक्रम में की वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना है इसी के अंतर्गत आज वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री माधव हरी यादव एवं मुरारी शर्मा जी का पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा एवं जितेंद्र राय के द्वारा पुष्प हार पहनाकर सम्मान किया गया एवं अपने विचार रखे इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित तिवारी द्वारा किया गया।


इसमें पूर्व पार्षद जितेंद्र राय पूर्व पार्षद राजेश मिश्रा मंडल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू रजक बूथ अध्यक्ष प्रदीप वर्मा मुकेश रजक बबलू यादव कमल कांत तिवारी सतीश नायडू देवन विश्वकर्मा संजय मिश्रा दीपक मिश्रा राकेश सिंह केके गिरी रमेश मुर्रे कान्हा जायसवाल पिंटू

तिवारी धनंजय पांडे किशन जयसवाल निखिल साहू प्रेम मुर्रे बालेंद्र रजक सतीश यादव श्याम सोनी कन्हैया यादव देव यादव अंशुमन शर्मा धनराज जयसवाल रवि साहू आकाश सोनी गोलू श्रीवास करण पांडे एवं वार्ड की महिलाएं कार्यकर्ता विशेष रुप से उपस्थित थी

*मुख्यमंत्री श्री बघेल मुंगेली में कवि सम्मेलन में शामिल हुए*

0

रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रात मुंगेली के स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभांरभ किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुंगेली कला और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने माता कौशल्या की धरती छत्तीसगढ़ में पधारे कवि डॉ. कुमार विश्वास, डॉ. सुरेन्द्र दुबे, श्री सुदीप भोला, कवित्री योगिता चौहान सहित अन्य कविगणों का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत किया और उनके सम्मान में उपस्थित जन समूह से करतल ध्वनि की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रोतागण कविगणों की रचनाओं को सुनकर कार्यक्रम का आनंद उठाएंगे। झमाझम बारिश के बीच कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कविता पाठकर शमां बांधा।

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ बिलासपुर कार्यालय का शुभारंभ।

0

पत्रकारों को नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता- डा.सतीश जायसवाल।

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के बहुप्रतिक्षित बिलासपुर के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ रविवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार डा. सतीश जायसवाल, दैनिक प्रजाशक्ति के प्रधान संपादक मिर्जा शौकत बेग एवं समाजसेवी डा. जी आर गिरि द्वारा रिबन काटकर ,सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।डा. सतीश जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सक्रिय पत्रकार संघ को अपने नाम के अनुरूप कार्य करते रहने की आवश्यकता है। यह कार्यालय संघ के कार्यकलापों और आपसी मेलजोल मे सहायक सिद्ध होगा। पत्रकारों को नियमित प्रशिक्षण की आवश्यकता है, संघ इस ओर सक्रियता से कार्य करे। मिर्जा शौकत बेग ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए नये कार्यालय की सभी को बधाई दी और पत्रकारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।चर्चा में छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस काल खंड से पूर्व पत्रकारों के शैक्षणिक भ्रमण हुआ करते थे, जिसे सरकारें तय करती थी।

इन कार्यक्रमों में देश प्रदेश से पत्रकार लेखक आते थे और अपना अनुभव साझा करते थे। पत्रकारिता का वह वह दौर खत्म सा हो गया है। इसलिए पत्रकारों के बौद्धिक विकास के लिए कार्यशालाओं का समय समय पर आयोजन होते, प्रदेश के सभी वरिष्ठ पत्रकार इसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर प्रयास करेंगे तभी हम गणेश शंकर विद्यार्थी के विचारों को नवोदय पत्रकारों तक पहुंचा सकेगें और तब उनकी कलम से निकली हुई धार वर्तमान दौर की पत्रकारिता में नया आयाम स्थापित करेगी।

चर्चा के दौरान उपस्थिति पत्रकारों ने अनेक सुझाव दिये जो संघ के संचालन में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर डा. सतीश जायसवाल ,मिर्जा शौकत बेग ,डा. जी आर गिरि, प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर बलदेव सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उत्तम तिवारी, गणेश विश्वकर्मा, रियाज अशरफी, शिव अवस्थी, उमेश सोनी, सतीश साहू, अजय कुमार शर्मा, अतुलकांत खरे, मनीष शर्मा, रोहणी अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अशरफ़ मेमन, विमल अग्रवाल, मनीष जायसवाल, शेख इमरान, आदाब मिर्जा, गोपाल मुदलियार, कृष्णराज गिरी सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे ।

बहु चर्चित कुवाँभट्ठा कबाड़ी गोदाम में पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम का छापा।

0

आरोपी के कब्जे से मिले लगभग 150 टन वजनी कीमती करीबन 60,00,000 रूपये का मशरूका जप्त।

थाना सिविल लाइन रामपुर के चोरी गये मशरूका भी बरामद।

कोरबा – पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण के द्वारा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना / चौकी प्रभारियों सक्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को मानिकपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुवाँभट्ठा में इमरान व अशरफ नामक व्यक्ति अपने यार्ड में भारी मात्रा में चोरी का लोहे का पाईप, मशीन व लोहे का स्केप रखे हैं जिसे बिक्री करने के लिए ले जाने वाले है कि मुखबीर सूचना को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्वदीपक त्रिपाठी को अवगत करा कर, त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया तब वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली के अगुवाई में चौकी मानिकपुर व सायबर सेल कोरबा के संयुक्त टीम के साथ मुखबीर के बताये जगह पर रेड कार्यवाही किया जो कबाड़ दुकान का देख-रेख करने वाला शिवशंकर पटेल उपस्थित मिला, जिसके यार्ड में 01 ड्रीलिंग मशीन कटर पार्ट, खान खुदाई का पुराना इस्तेमाली मशीन 2 नग, 03 लोहे का चादर मोटाई लगभग 10 एम0एम0, लम्बाई 4 फिट, चौड़ाई 2.5 फिट वजनी करबीन 80 किलोग्राम कुल 250 नग, 04. पुरानी इस्तेमाली लोहे का पाईप लम्बाई करीबन 6.5 फिट कुल 25 नग 05. पानी बीड पाईप लम्बाई करीबन 7 फिट कुल 25 नग, 06. लोहे का स्क्रेप- गैस सिलेण्डर का कटा हुआ स्केप, ट्रक डीस्क, मो०सा० डीस्क, कार डीस्क, लोहे का पुराना इस्तेमाली ड्रम, लोहे का कुलर का बाडी, लोहे का पुराना इस्तेमाली राड, लोहे का पाईप, लोहे का जाली, ट्रेलर का चेचिस कटा हुआ, गैस कटर मशीन, गैस कटिंग सिलेण्डर, आक्सीजन सिलेण्डर कुल 150 टन की मशरूका कीमती करीबन 60 लाख रूपये का मिला।

उक्त सामानो के संबंध में नोटिस देकर पूछताछ करने पर स्वयं के पास कोई दस्तावेज नही होना एवम् चोरी का समान ख़रीदना बताया तथा उक्त सामानो का हिसाब -किताब रामू जायसवाल, इमरान खान व अशरफ खान के पास होना बताया हैं। उक्त मशरूका चोरी का पूर्ण संदेह के अंदेश पर समक्ष गवाहान के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा 41 (1-4) द०प्र०स० / 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध में इस्तगासा तैयार कर विवेचना में लिया गया न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। थाना सिविल लाइन रामपुर के अपराध धारा 379 भा द वि के चोरी गये मशरुका लोहे के पाइप को भी बरामद किया गया है । अशरफ और इमरान की सरगर्मी से पता तलाश जारी है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं निरीक्षक सनत सोनवानी प्रभारी सायबर सेल कोरबा एवम पु०स०के मानिकपुर की टीम सउनि अमर जायसवाल, प्रआर० अवधेश यादव, आर. जय प्रकाश यादव, अशोक पाटले, हितेश राव, संदीप सिंह, रतन राठौर एवं सायबर सेल कोरबा की टीम प्रआर० गुनाराम सिन्हा, आर0 आलोक टोप्पो, रितेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शादी का प्रलोभन देकर तीन साल युवती का दैहिक शोषण करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

0

आरोपी द्वारा पीड़िता से छुपाई गई पूर्व से शादी शुदा होने की बात।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.04.2023 को प्रार्थिया थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी नंदकिशोर कंवर द्वारा प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर प्रार्थिया के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया और प्रार्थिया के गर्भवती होने पर प्रार्थिया से शादी करने से इंकार कर दिया और प्रार्थिया से अपने पहले से शादीशुदा होने की बात को छुपाता रहा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 106/2023 धारा 376(2)(ढ) भादवि.कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया को अवगत कराकर मर्गदर्शन प्राप्त करने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी नंदकिशोर कंवर को आज दिनांक 30.04.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, आरक्षक संजय चन्द्रा, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

फिर मिला कोरबा में एक किंग कोबरा।लगता हैं कोरबा जिला बन गया है किंग कोबरा का गड़।

0

कुछ दिन पूर्व ही 11 फिट लम्बा किंग कोबरा मिला था ।

कोरबा – छत्तीसगढ़ राज्य का कोरबा जिला वन्य जीवों एवम विभिन्न सारी सरीसृप के लिए जाना जाता हैं, कोरबा जहां हाथियों का घर हैं वहीं दुनियां में अपनी एक अलग पहचान और आक्रामकता से जानें वाले सरीसृप का गड़ भी हैं, हम बात कर रहे दुनियां का विषैले सांपो में सब से लंबा विषधर किंग कोबरा की जिसको स्थानी भाषा में पहाड़ चित्ती के नाम से जाना जाता हैं, यह साप केवल मध्य भारत में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मिलना अपने आप में दुर्लभ और चर्चा का विषय हैं यहां आए किंग कोबरा के मिलने की जानकारी मिलते रहती हैं कुछ दिन पूर्व ही 11 फिट लम्बा किंग कोबरा मिला था उसको कुछ हफ़्ते हुए भी नहीं की कल शाम पसरखेत में फिर एक किंग कोबरा दिखने पर गांव वालों का हुजूम उमड़ा गया और देखते ही देखते पूरा गांव इक्कठा हो गया, भीड़ को देखते ही किंग कोबरा पास के एक आम पेड़ पर चढ़ गया, जिसके बाद गांव वालों ने इसकी जानकारी वन विभाग के बीट गार्ड नरेश यादव को दिया, जिसके बाद इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष वन विभाग सदस्य जितेन्द्र सारथी को दिया गया फिर कुछ घण्टे बाद जितेन्द्र सारथी अपने टीम के सदस्य देवा आशीष राय के साथ मौके स्थल पर पहुंचे और जितेन्द्र सारथी ने इसकी जानकारी कोरबा डीएफओ श्री अरविंद पी एम सर को दिया, फिर डीएफओ सर के निर्देष के पश्चात रेस्क्यू चालू किया गया फिर पहले पुरी भीड़ को दूर किया, पर भीड़ अधिक होने की वजह से किंग कोबरा निचे नहीं आने की बजाए और ऊपर चड़ गया, फिर आखीरकार भीड़ हटने की वजह से कई घंटो बाद किंग कोबरा निचे आया जिसको देखते ही लोगों में भगदड़ मच गया, ज़मीन में आते ही लोगों के तरफ बढ़ते ही लोग डर से यहां वहां भागने लगे और फीर आधे घण्टे के मशक्कत के बाद वन विभाग के मौजूदगी में लगभग 14 फीट लम्बे किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया,फिर उसको रेस्क्यू कर सुरक्षित बोरे में बड़ी सावधानी से रखा गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली,फिर कुछ गांव वालों की उपस्तिथि में वही के जंगल में पंचनामा के पश्चात छोड़ा दिया गया।

 

जितेन्द्र सारथी ने बताया छत्तीसगढ़ के कोरबा में किंग कोबरा की बड़ी संख्या में मौजूद हैं, यह कई वर्षो से यहां के जंगल में फल फूल रहें, बीहड़ क्षेत्रों में रहने वालो लोगों की पीढ़ी दर पीढ़ी इसको देखते आए हैं, साथ ही आने वाले वर्षो में कोरबा जिले को पुरे भारत में किंग कोबरा से एक अलग पहचान मिलेगी।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम कोरबा
हेल्पलाइन नंबर
8817534455,7999622151

*कलेक्टर ने श्रमिक दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की*

0

बिलासपुर, /कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश हैं, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करें।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल के कारण अब प्रदेशवासी इसे बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रम के साथ-साथ अपनी संस्कृति के प्रति भी सम्मान है। कलेक्टर ने अपनी अपील में कहा है कि इस बार बोरे-बासी तिहार में सभी दोगुने उत्साह के साथ शामिल होएं। बोरे-बासी का स्वाद निराला है, लेकिन जब हम सब एक साथ इसका लुत्फ उठाएंगे तो और भी आनंद आएगा। उन्हांेने सभी को बोरे-बासी तिहार और श्रम दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
रचना/117/452
–00–

*जिले में हो रहा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन*

0

*हर्षाेल्लास के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल हो रहे स्कूली बच्चें*

 

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी निर्देशन में शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में जिले के स्कूलों में “सीखना-सिखाना केंद्र” के नाम पर ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन तीन चरणों में संचालित की जा ही है। ग्रीष्मकालीन शिविर का पहला चरण 17 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगा। दूसरा एवं तीसरा चरण मई के अंत तक चलेगा। इस दौरान 78 स्कूलों के बच्चे 51 ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल होकर अपनी रचनात्मकता को एक नई उड़ान देंगे।

जिला मिशन समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड बम्हनीडीह, पामगढ़ एवं नवागढ़ के लगभग पाँच हजार बच्चे पढ़ाई के साथ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में शामिल हो रहे है। सीखना-सिखाना केंद्र की मुख्यतः दो उद्देश्य हैं पहला कोरोना काल के दौरान, विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों की सीखने में हुई क्षति की भरपाई करना ताकि प्रत्येक बच्चें पिछले कक्षाओ की विषयवस्तुओं को सीखते हुए मौजूदा कक्षा स्तर पर पहुच सके और दूसरा बच्चों के अंदर सीखने-सिखाने की प्रक्रियाओं को लेकर रुचि उत्पन्न कर पाए ताकि वे

बेझिझक और बिना तनाव के साथ एक स्वतंत्र पाठक बन सके। बच्चे बहुत ही जिज्ञासु होते हैं, उनके सवाल आस-पास के वातावरण एवं जीवन से जुड़े होते हैं। उन्हें बस जरूरत होती है इसे सही दिशा देने की। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अपने आस-पास की चीजों एवं प्रकृति से जोड़ने एवं संवेदनशील नागरिक बनाने की प्रक्रिया को बहुत ही सहज रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है, और उतने ही सहजता से बच्चे इसे ग्रहण भी कर रहे हैं।

गर्मी की छुट्टियों में भी अध्यापक अपने कर्तव्य को पूरी शिद्दत के साथ निभाने के लिए तत्पर हैं। वे नए एवं आकर्षक प्रयोगों से बच्चों की कलात्मकता एवं सृजनशीलता को एक नया आयाम दे रहे हैं। वे समर कैंप के माध्यम से अपने स्कूल के बच्चों को ऊर्जान्वित कर रहे हैं और बच्चों के अंदर सामूहिक बोध का विकास हो रहा हैं जिससे सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को बच्चे पूरी सामूहिकता के साथ आत्मसात कर सकें ताकि बाद के दिनों में बेहतर राष्ट्र निर्माण एवं भविष्य का भारत के लिए समूहिक ज्ञान प्रणाली एवं सृजनशीलता की आवश्यकता को ये बच्चे अपनी कलात्मकता एवं नई सोच के साथ पूरा करेंगे। शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित ग्रीष्मकालीन शिविर में शिक्षा विभाग के अधिकारी जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक और संकुल समन्वयक द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर में शामिल होकर बच्चों से हुईं चर्चा में बताया गया कि बच्चें इस आयोजन से बहुत आनंदित महसूस कर रहे और ग्रीष्मकालीन शिविर का लाभ ले रहें हैं।

*पंजीकृत पात्र हितग्राहियों का बनेगा मासिक टिकट कार्ड*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / श्रम विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसमें योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र हितग्राही को श्रम विभाग द्वारा सहायता राशि प्रदाय की जाती है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा मासिक टिकट कार्ड योजना प्रारम्भ किया जाना है। मण्डल में पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जो निर्माण कार्य के लिए विभिन्न स्थानों से रेल, बस के माध्यम से आना जाना करते है उसे मण्डल द्वारा रेल मण्डल एवं परिवहन विभाग तथा नगर निगम से संपर्क कर एक मासिक टिकट कार्ड रेल, बस के लिए प्रदाय किया जाएगा। जिस पर होने वाला व्यय मण्डल द्वारा योजनांतर्गत वहन करेगी। योजनांतर्गत आने वाले पात्र श्रमिकों को कार्यालय, श्रम पदाधिकारी, जिला जांजगीर में सम्पर्क कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

*राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के स्वेच्छानुदान मद से 5 हितग्राहियों को 90 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, / वित्तीय वर्ष 2022-23 में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 5 हितग्राहियों को 90 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) श्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से तहसील पामगढ़ के ग्राम सिर्री के अरविन्द कुमार को ईलाज हेतु 10 हजार रूपये, ग्राम लगरा के सूरज खंुटे को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये, तहसील जांजगीर के अनिल राठौर को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये, तहसील चांपा के शैलेश कुमार शर्मा को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये और विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम उदयभाठा के श्रवण साहू को ईलाज हेतु 20 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।