Home Blog Page 976

*डीजे एंकर-कम-यूट्यूबर ने अपनी आवाज को बनाया ठगी का हथियार, रायगढ़ की महिला से किया 13.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…..*

0

● सायबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ में गया आरोपी, आरोपी से ठगी की रकम से खरीदी हुंडई कार, एक बाइक, 08 मोबाइल और 13 सिम बरामद….

● अलग-अलग तीन व्यक्तियों की आवाज में बातें कर आरोपी द्वारा महिला और उसकी बेटी को करता रहा गुमराह…..

● पीड़ित महिला की बहन और सहेली की नौकरी लगाने और बेटी का अच्छे लड़के से शादी कराने का झांसा देकर किया ठगी…..


रायगढ़ । छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गायन और कार्यक्रमों में एंकरिंग करने वाली महिला के साथ हुई 13.50 लाख की ठगी के मामले में रायगढ़ साइबर सेल और थाना जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के कुशल दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जो महिला तथा उसकी बहन और बेटी के साथ तीन अलग-अलग व्यक्तियों की आवाज में बातें कर उन्हें नौकरी लगाने और बेटी की शादी एसईसीएल एंप्लाइज से करने का झांसा देकर ठगी किया है।

घटना को लेकर 8 अप्रैल को थाना जूटमिल में पीड़ित महिला रिपोर्ट दर्ज कराई की वह छत्तीसगढ़ी फिल्मों में गायन और विभिन्न कार्यक्रमों में मंच संचालन का कार्य करती है । करीब 2 साल पहले छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम के दौरान उसकी जान पहचान जांजगीर के करनदास महंत से हुई । करनदास महंत को अपने परिवार के बारे में बताई और अपनी लड़की के लिए अच्छा लड़का ढूंढने बोली । इसी बीच एक दिन करन कॉल कर बोला कि लड़की के लिए एसईसीएल चिरमिरी में काम करने वाले युवक दीपक महिलाने नाम का लड़का ढूंढा हूं जिससे लड़की की शादी तय कर दो । उसके कुछ दिनों बाद मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया जो स्वयं को दीपक महिलाने बताकर करन द्वारा फोन नंबर देना और शादी के संबंध में बातचीत किया जिसके बाद दीपक महिलाने लगातार महिला, उसकी बेटी और घर परिवारवानों से बातचीत करता था । फरवरी 2022 में दीपक महिलाने एक दिन कॉल कर बताया कि एसईसीएल में काम करने वाला एक कर्मचारी की मौत हो गई है, उसकी पत्नी काफी बीमार है और उसके यहां कोई नौकरी करने वाला नहीं है उसके जगह कोई 10वीं, 12वीं पढ़ा लिखा हो तो बताओ नौकरी लगवा सकता हूं । तब महिला अपनी बहन को दसवीं तक पढ़ी होना बताई । कुछ दिन बाद दीपक अपने बड़े अधिकारियों से महिला के बहन की नौकरी का बात कर लिया हूं बोला और बताया कि इसके अलावा चपरासी की नौकरी भी खाली है उसे भी लगवा दूंगा । तब महिला अपनी सहेली सुषमा के बारे में बताई और सुषमा से बातचीत की जो चपरासी के नौकरी के लिए राजी हो गई । दीपक महिलाने इन्हें भरोसे में लेने अपने ऑफिस के गुप्ता बाबू के संबंध में बताया और महिला से किओस्क शाखा के माध्यम से ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर मंगवाया । नौकरी लगाने की बात दीपक महिलाने द्वारा करन की जानकारी में होना बताकर करन को महिला के घर रुपए लेने भेजा जो महिला से नगद ₹400000 तथा सुषमा से ₹200000 करन लेकर आया । इसी दरम्यान महिला की बहन के अचानक गुम हो जाने पर उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाना बिलाईगढ़ में दर्ज कराये और दीपक महिलाने और गुप्ता बाबू को फोन कर बताये कि जिसका नौकरी लगाने बात किए थे वह गुम हो गई है । तब महिला अपनी बहने के स्थान पर एक और परिचित को नौकरी लगाने के बात की जो तैयार हो गया । उससे भी दीपक महिला ने कियोस्क शाखा में ₹85000 मंगाया । इस प्रकार अलग-अलग तिथियों में नगद और ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर कर करीब 1500000 रुपए प्राप्त किया और करीब 1 साल तक उन्हें आज, कल नौकरी लग जाएगा कहकर धोखे में रखा । पीड़ित महिला ने करनदास महंत को दीपक महिलाने से आमने-सामने बात कराने को कहने पर करन कुछ ना कुछ बहाना कर टाल दिया करता था । महिला का धैर्य टूटा और उसने थाना जूटमिल में करन दास महंत, दीपक महिलाने और गुप्ता बाबू नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी का लिखित आवेदन दी । जूटमिल पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 150/2023 धारा 420, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़/साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा द्वारा प्रकरण की समीक्षा किए और आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए थाना जूटमिल और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर टीम को मार्गदर्शन दिया गया । गठित टीम द्वारा सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन पर आरोपियों के मोबाइल नंबर और रूपये प्राप्त किये जाने वाले अकाउंट का एनालिसिस कर बिलासपुर पहुंची जहां आरोपी हाथ नहीं आया । अब पीड़ित महिला द्वारा जिस कियोस्क शाखा में रूपये भेजे गये थे । वहां का पता उठाकर टीम कियोस्क शाखा चलाने वाले रजनीश महतिया को हिरासत में लिया जिसने बताया कि वह किओस्क चॉइस सेंटर चलाता है और रुपए भेजने और प्राप्त करने का उसके पास लाइसेंस है । करनदास महंत के द्वारा रुपए मंगाए जाने पर अपना चार्ज काट कर उसके द्वारा बताए गए खाते में डाला करता था । पुलिस की एक टीम आरोपी करण दास महंत के पीछे लगी थी, आरोपी को उसके बेटी के घर में छिपे होने की पुख्ता जानकारी पर रेड कर ग्राम खिसोरा, जिला जांजगीर में पकड़ा गया और हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया ।

आरोपी करन दास महंत का चौंकाने वाला खुलासा-

आरोपी करनदास महंत बताया कि वह लोकल कलाकार है, डांस, गाने का शौकिन है, कई कलाकारों की मिमक्री करता है । डीजे, पार्टी में एंकरिंग करता है, यूट्यूब पर गाने एल्बम भी अपलोड किया हुआ है । इसकी जान पहचान रायगढ़ की महिला से हुई जिसे यूट्यूब पर उसके चैनल के लिये म्यूजिक एल्बम और शॉर्ट मूवी में काम दिलाने के बहाने से जान पहचान बनाकर उसके पारिवारिक स्थिति को जाना जिसके बाद महिला की बेटी की शादी एसईसीएल एंप्लाइज से कराने के नाम पर जिस दीपक महिलाने नाम के युवक का नाम सुझाया था वह उसकी काल्पनिक सोच थी । यही दीपक महिलाने बनकर अलग आवाज में महिला और उसकी लड़की से बातें करता था । इतना ही नहीं आरोपी द्वारा जिस गुप्ता बाबू का नाम उन्हें भरोसा दिलाने बताया गया था, गुप्ता बाबू कोई और नहीं यही गुप्ता बाबू बनकर एक और अलग आवाज से गुप्ता बाबू बनकर बातें करता था। आरोपी यहीं नहीं रुका इसने महिला की बहन जिसे नौकरी लगाने के नाम पर बातचीत किया उसे बहला-फुसलाकर पत्नी बनाकर रहने का झांसा देकर विवाहित होते दूसरी पत्नी बनाकर रखा हुआ था जिसकी जानकारी आरोपी की विवाहिता पत्नी को नहीं थी । आरोपी को हिरासत में लिए जाने के बाद रायगढ़ पुलिस की टीम से आरोपी करन महंत की पत्नी को जानकारी हुई । आरोपी करनदास महंत ने महिला, उसकी सहेली सुषमा और महिला के परिचित से अलग-अलग समय पर नगद और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से नौकरी के नाम से करीब 13 लाख 50 हजार रुपए प्राप्त करना कबूल किया है ।

आरोपी करन दास मानिकपुरी पिता स्व. झाडूराम मानिकपुरी उम्र 43 साल निवासी ग्राम टांटा बिलासपुर थाना सरसींवा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (C.G.) ने ठगी के रूपयों से एक हुडई कार क्रमांक CG 12- R 1523 तथा एक हिरो स्टेनर बाइक CG 11 AH 0864 और 08 मोबाइल खरीदना बताया और बाकी रूपये जुए और सट्टे की लत और ऐशो आराम में सारे रकम खर्च करना बताया है, आरोपी के पास से हुंडई कार, स्टेनर बाइक, सट्टा चार्ट, 08 मोबाइल और 13 सिम बरामद कर जब्ती की गई है । आरोपी को थाना जूटमिल के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर मामले का खुलासा कर शातिर आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नंद किशोर गौतम, थाना जूटमिल के सहायक उपनिरीक्षक शशि देव भोई, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, थाना जूटमिल के आरक्षक बनारसी सिदार, लखेश्वर पुरसेठ, शशि भूषण साहू की अहम भूमिका रही है।

*चक्रधरनगर पुलिस ने ग्राम रेगडा में नदी किनारे 4 अवैध शराब भट्ठियों को तोड़ा, मौके पर 30 बोरे महुआ पास का किया गया नष्टीकरण…..*

0

रायगढ़ । जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री, परिवहन पर सघन अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है । साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से देसी महुआ शराब बनाये जाने की सूचना पर थाना, चौकी प्रभारीगण द्वारा लगाये मुखबिरों से जानकारी लेकर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी कड़ी में आज दोपहर थाना प्रभारी

चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रेगड़ा के जंगल नदी किनारे कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से शराब भट्ठियों पर महुआ शराब तैयार किया जा रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी तत्काल पेट्रोलिंग के आरक्षक अभय यादव, चुडामणी गुप्ता और चंद्र कुमार बंजारे के साथ ग्राम रेगड़ा पहुंचे । जहां चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा बताये स्थान की घेराबंदी कर दबिश दिया गया, मौके से शराब बनाने वाले नदारद थे । पूरे क्षेत्र में टीआई चक्रधरनगर और स्टाफ द्वारा सर्चिंग किया गया, आसपास कोई व्यक्ति नहीं था । चक्रधरनगर टीआई और स्टाफ ने नदी किनारे बनाये गये 4 अवैध महुआ शराब भट्ठियों को तोड़कर मौके पर रखे हुये करीब 30 बोरा महुआ पास का नष्टीकरण कर शराब बनाने के पात्र को जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया जिसके बाद टीआई प्रशांत राव आहेर द्वारा गांव में मुनादी कर ग्रामीणों को अवैध शराब बनाने पर कड़ी कार्यवाही करने सचेत किया गया है । साथ ही टीआई चक्रधरनगर द्वारा ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों एवं गांव के प्रमुख व्यक्तियों को गांव में अवैध शराब एवं अन्य किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्यों की सूचना देने कहा गया है ।

*आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी भरती, आवेदन 10 से*

0


आशीष कश्यप बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोपरा, छतौना, खजुरी नवांगांव, भरारी एवं पथर्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र पोड़ी, पाली, पांड में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र 10 मई से 24 मई 2023 तक एकीकृत विकास परियोजना सकरी में कार्यालयीन समय में जमा किये जा सकते है।

*संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण*

0

*संभागायुक्त ने स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के पंजी संधारण, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का किया गहन निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज जांजगीर जिले का दौरा कर कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न शाखाओं, एसडीएम कार्यालय अकलतरा, तहसील कार्यालय अकलतरा सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी उपस्थित रही। संभागायुक्त ने उपस्थिति पंजी, लेखा रजिस्टर, हितग्राहियों को दी जा रही अन्य सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागायुक्त ने कलेक्टर न्यायालय, जिला नाजिर शाखा में उन्होंने कैश बुक का अवलोकन किया तथा सभी पंजी अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिटफंड की राशि तथा वेतन पंजी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने

कलेेक्टोरेट कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर स्थापना, भंडार, लेखा आदि शाखाओं के संधारण और विभागीय कामकाज की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली।

कमिश्नर डॉ. अलंग ने जिला अंतर्गत अकलतरा के एसडीएम, तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में अलग-अलग शाखाओं के निरीक्षण कर निर्देशित किया कि सभी पंजी में सत्यापन अनिवार्य रूप से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रकरणों में क्रमांक, पंजी में रेफरेंस नम्बर दर्ज करने, बंध पत्र निष्पादित करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने भू-अर्जन के प्रकरणों, भुगतान की स्थिति की जाँच करते हुए एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नायब नाजिर शाखा सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा चालू प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन, भू-अर्जन, दाण्डिक प्रक्रिया,

डिस्पोजल प्रकरणों, पटवारियों की सेवा पुस्तिका आदि की जांच की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय में प्रकरणों की जाँच की। रीडर सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारियों द्वारा बनाई गई पंजियों की जाँच कर तहसीलदारों और एसडीएम को रीडर की समीक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने न्यायालय अपर कलेक्टर, वित्त शाखा, जिला नाजिर शाखा, राजस्व लेखापाल, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व अभिलेख कोष्ठ, शिकायत शाखा, मुख्यमंत्री जनचौपाल शाखा, लायसेंस एवं सांख्यिकीय लिपिक शाखा, लोक सेवा गांरटी शाखा, भू-अर्जन शाखा, भू-अभिलेख शाखा, सहायक आयुक्त आबकारी का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभी शाखाओं में जाकर आवेदनों एवं दस्तावेजों का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सहायक श्रमायुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने तिलई गौठान में विभिन्न स्व-सहायता समूह की महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रीपा योजना अंतर्गत आजीविका संबंधी गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उपायुक्त राजस्व श्री अखिलेश साहू, उपायुक्त विकास श्रीमती अर्चना मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री एसपी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉ ज्योति पटेल, अकलतरा एसडीएम श्रीमती ममता यादव, तहसीलदार अकलतरा एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*अधिवक्ताओं से की भेंट -*

कमिश्नर डॉ अलंग ने तहसील कार्यालय अकलतरा में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांग कमिश्नर के समक्ष रखी। कमिश्नर ने उनकी मांगों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

*आदतन गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को किया गया जिला बदर*

0

*1 वर्ष तक कोरबा एवं सरहदी जिलों से रहना होगा दूर*

*अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने हेतु समझाइश देने के बाद भी सुधार नहीं होने पर हुई कार्यवाही*

*पुलिस अधीक्षक कोरबा के प्रतिवेदन पर कलेक्टर कोरबा ने जारी किया आदेश*

*अन्य कई गुंडों के जिला बदर की चल रही है कार्यवाही*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा ,,आदतन  गुंडा बदमाश अभ्यासिक अपराधी फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान पिता कमरुद्दीन खान उम्र 38 साल साकीन नया बस स्टैंड कटघोरा को 1 वर्ष के लिए जिला कोरबा से जिला बदर कर दिया गया है । पुलिस अधीक्षक कोरबा के प्रतिवेदन पर कलेक्टर कोरबा द्वारा आदेश जारी किया है ।
गौरतलब है कि आदतन बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न है, जिसके विरुद्ध चक्का जाम , अवैध वसूली ,मारपीट, जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं । पुलिस द्वारा गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने हेतु कई बार समझाइश देकर आचरण में सुधार करने का अवसर दिया गया,सुधार परिलक्षित न होने पर प्रतिबंधक एवम सुधारात्मक कार्यवाही किया गया, किंतु गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान के आदतों में सुधार न होने पर अंततः उसे कोरबा जिले से जिला बदर कर दिया गया है ।
कलेक्टर कोरबा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक गुंडा बदमाश फरीमुदद्दीन उर्फ फरीद खान को 1 वर्ष की कालावधि तक जिला कोरबा एवं कोरबा के सरहदी जिले रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर,गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर, कोरिया एवम सूरजपुर जिले के सीमाओं के बाहर रहना होगा ।
पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण ने कहा है कि शांति व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है , वहीं अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने के इच्छुक बदमाशों चरित्र में सुधार करने का पर्याप्त अवसर दिया गया है, इसके बावजूद भी जिन बदमाशों के अपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हो रहा है, ऐसे बदमाशों को जिले कोरबा से बाहर जाना होगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ।
एक तरफ जहांआदतों में सुधार नहीं करने वाले गुंडे बदमाशों को जिला बदर किया जा रहा है, वहीं नए बदमाशों को गुंडा लिस्ट में शामिल किया जा रहा है !!

*कलेक्टर ने किया चाईल्ड लाईन कार्यालय का निरीक्षण*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने मंत्रालय महिला एवं बाल विकास विभाग चाईल्ड लाईन इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति द्वारा संचालित परियोजना कार्यालय चाईल्ड लाईन का आज निरीक्षण किया। उन्होंने जिले में चाईल्ड लाईन के द्वारा किए गए देखरेख एवं संरक्षण वाले बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों की पूरी ऊर्जा के साथ

त्वरित मदद करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने चाईल्ड लाईन के कार्य की सराहना करते हुए टीम को बधाई भी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। आस्था समिति के अध्यक्ष श्री दौलत राम कश्यप ने चाईल्ड लाईन के संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

 

*कलेक्टर ने किया लाईवलीहुड काॅलेज का निरीक्षण*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव आज जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर पहुंचकर लैब व कक्षाओं का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने वहां संचालित जेईई-आईआईटी की आवासीय कोचिंग का निरीक्षण किया और वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से चर्चा कर उन्हें आगामी परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने कहा कि इस संस्था के शिक्षक समर्पित भाव से प्रशिक्षण दे रहे हैं और यहां के विद्यार्थी भी अनुशासित हैं। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी घबराएं

नहीं। परीक्षा के समय अपने पूरे बौद्धिक और मानसिक क्षमता के साथ सफलता प्राप्त करने की कोशिश करें। इस दौरान कलेक्टर ने बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत हुए युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मोबेलाईजेसन-काउंसलिंग के पश्चात शीघ्र बैच निर्माण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती निखत कुरैशी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*जनदर्शन कक्ष में 120 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य जांच*

0

वरिष्ठ नागरिक होते हैं समाज के मार्गदर्शक – कलेक्टर

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आज जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिले के पेंशनर नागरिक संघ व वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य जांच एवं मूल्यंाकन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 120 वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 44 नेत्र जांच, 26 नाक, कान एवं गला संबंधी जांच, 30 अस्थि संबंधी जांच और 20 बी.पी-शुगर संबंधी जांच कर दवा और चश्मे का वितरण किया गया। कार्यक्रम की

शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहती है और उनके अंदर असुरक्षा की भावना आ जाती है। उन्होंने अब तक अपने कार्यों से समाज को बहुत कुछ दिया है। अब समाज का काम है

कि उन्हें कुछ दें। वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनका स्वास्थ्य जांच के लिए इस तरह का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि स्वास्थ्य शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात भी फालोअप करें और निरंतर संपर्क बनाए रखें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर वाटरशेड परियोजना के कार्यों का किया अवलोकन*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटरशेड परियोजना के विभिन्न निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम रामगढ़ में अमृत सरोवर निर्माण कार्य, ग्राम खैरवार में गेबियन संरचना, ग्राम मौहामड़वा में नाली निर्माण कार्य

और ग्राम जमकुही में चेकडेम निर्माण, वेस्टवियर निर्माण कार्य तथा पिचिंग कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संबंधित विभाग के अधिकारी और ग्राम सरपंच उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क चंदली का किया निरीक्षण*

0

रीपा के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम चंदली में नवनिर्मित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के अंतर्गत निर्माणाधीन इकाईयों का अवलोकन किया। रीपा के अंतर्गत स्थापित विभिन्न इकाइयों में जाकर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और कमियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां सिलाई प्रशिक्षण इकाई, दोना पत्तल इकाई और गोबर पेंट निर्माण इकाई में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रीपा की इकाईयों में किसी भी प्रकार की आवश्यकता के बारे में अवगत कराएं। ताकि रीपा के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि चंदली में विकसित किए जा रहे औद्योगिक पार्क में गोबर पेंट व पुट्टी निर्माण के अतिरिक्त दोना-पत्तल निर्माण, चैन लिंक फैंसिंग, फ्लाइ एश एवं पेवर ब्लाक का कार्य किया जाएगा।

कलेक्टर ने ग्राम औराबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और खेल मैदान का किया अवलोकन

कलेक्टर ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम औराबांधा में निर्माणाधीन खेल मैदान का अवलोकन कर निर्माण कार्य में उपयोग हो रहे सामग्रियों की जानकारी ली और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने गांव में ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में ओपीडी, प्रसव एवं दवाई की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने वहां बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड के संबंध में जानकारी ली और अधिक से अधिक कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

जल जीवन मिशन के कार्य की देखी गुणवत्ता

कलेक्टर ने ग्राम औराबांधा में श्री बहुरंग साहू के घर जल जीवन मिशन के तहत स्थापित नल से जल की उपलब्धता के समय के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झझपुरीकला में आयोजित जिला स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए किसानों से बातचीत की और उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि किसानों को पशु पालन, मत्स्य पालन, कृषि और उद्यानिकी के लिए किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु इस शिविर का आयोजन किया।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कंतेली का भी किया निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कंतेली का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित गतिविधियों, किसानों के खातोें की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैंक में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक में आए किसानों से भी चर्चा की और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बैंक अधिकारियों को अधिक से अधिक किसानों को एटीएम कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।