Home Blog Page 977

*आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं – कलेक्टर*

0

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की हुई समीक्षा

मुंगेली //कलेक्टर श्री राहुल देव ने गत दिवस जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति, शासी निकाय एवं कार्यकारिणी समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की गहन विश्लेषण के साथ विस्तृत समीक्षा

की गई। कलेक्टर ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए मानसिक रोगियों की सही तरीके से कॉउंसिलिंग कर जाँच एवं उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में तंबाकू, मानसिक तनाव के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सतत चालानी कार्यवाही करें एवं स्कूल, कॉलेज के आसपास तंबाकू बिक्री पूर्णतः बंद हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंधत्व कार्यक्रम में नेत्ररोग विशेषज्ञ को समस्त ऐसे हितग्राही जिसकी आँखो की रोशनी की समस्या से ग्रसित है उन्हें जिला चिकित्सालय एवं अंडरटेकिंग हास्पिटल में लाकर समुचित ईलाज किया जाये। उन्होंने जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित एन.आर.सी. केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को मितानिनों के माध्यम से चिन्हांकित करते हुए एन.आर.सी. सेंटर तक पहुँचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*सुहागरात का वीडियो बनाना भारी महंगा पड़ा दूल्हा दुल्हन को, तेजी से हो रहा वायरल।*

0

 

डेस्क रिपोर्ट,,सुहागरात जैसे पल के वीडियो भी रिकॉर्ड किए जाने लगे हैं। हाल के दिनों में इंस्टाग्राम में एक ऐसा ही सुहागरात का वीडियो वायरल है जो इस समय धूम मचाए हुए हैं। इस वीडियो को लोग खूब लाइक और शेयर भी कर रहे हैं।

बता दें कि दूल्हा दुल्हन शादी के बाद पहली रात की मुलाकात को कैमरे में कैद करते हैं। इसके पश्चात यह वीडियो शेयर किया गया। जिसकी इस समय खूब चर्चा हो रही है। अभी तो केवल तिलक शादी जैसे कार्यक्रम को रिकॉर्ड किया जाता था। लेकिन अब दुल्हन का डांस मेकअप तथा अन्य लम्हों को कैमरे में कैद किया जाने लगा है।
वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन कमरे में पहुंचते हैं और मोबाइल फोन निकालकर शीशे के सामने से कमरे की सजावट आदि को रिकॉर्ड करते हैं। इसके बाद दूल्हा दुल्हन की चुनरी ओढ़कर लड़कियों की तरह मुस्कुराता है, शर्माता है। वहीं दुल्हन अपने गहने उतारती है जिसमें दूल्हा उसकी मदद करता है। दोनों एक दूसरे को देख कर मुस्कुराते हैं। इसके बाद दुल्हन बेड पर बैठ जाती है और दूल्हा दुल्हन के जूडे में लगा हुआ पिन निकालती है।

*भाई ने की भाई की हत्या*

0

 शादी में सामाजिक खाना पीना कराने का विवाद बना हत्या का कारण
 पुलिस ने किया हत्यारे भाई को गिरफ्तार
 हत्यारे भाई को चिल्पी पुलिस ने भेजा जेल
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक

कबीरधाम,,18.04.2023 को शिवलाल मेरावी ग्राम बेलापानी थाना चिल्फी ने सूचना दिया कि गौतर सिंह बैगा की अज्ञात कारण से मृत्यु हो गया है कि. सूचना पर मर्ग 08/2023 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया मर्ग जाँच दौरान मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही कर शव का पी.एम. सी.एच.सी. बोडला से कराया गया जिसके पी.एम. रिपोर्ट में मृत्यु की प्रकृति स्पष्ट नहीं होने से क्युरी हेतु प्रतिवेदन भेजकर पीएम रिपोर्ट का क्यूरी कराया गया क्यूरी रिपोर्ट में पीएम कर्ता डॉ. द्वारा मृतक को आयी चोट मानव जनित तथा मृत्यु की प्रकृति को हत्यात्मक होना लेख करने पर मृतक के पिता सूकलू बैगा एवं मृतक की पत्नी जगौतिन बाई का कथन लिया गया जिन्होंने अपने कथन में बताये कि

दिनॉक 17-05-2023 को मृतक का भाई महादेव बैगा, मृतक के साथ शादी के बाद समाज में खाना पीना कराने की बात को लेकर वाद विवाद हुआ था जिस पर आरोपी ने हाथ मुक्का व लाठी डण्डा से म़तक गौतर बैगा के साथ मारपीट किया था मर्ग सदर के जॉच दौरान मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही, घटनास्थल निरीक्षण, पीएम रिपोर्ट, परिजनों के कथन एवं सम्पूर्ण मर्ग जॉच पर से मृतक की मृत्यु ,मृतक के भाई महादेव बैगा द्वारा मृतक को लाठी डण्डे से मारपीट कर हत्या करने से होना पाये जाने से प्रकरण में धारा 302 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी मृतक का भाई महादेव बैगा से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी से घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ0लाल उमेद सिह अति0पुलिस अधी0श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गनिर्देशन एवं पुलिस अनु0अधि0श्री जगदीश उईके के दिशा-निर्देश में निरी0 विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में, थाना चिल्फी के उपनिरी. त्रिलोक प्रधान, प्रधान आरक्षक 453 उमाशंकर नाग, गोकूल सोनकर, आरक्षक हरजेन्द्र रात्रे, महिला आर. 657 अनिता बंजारे, ने सराहनीय का सराहनीय योगदान रहा ।

*अंक गणित के अंकों से सट्टा पट्टी लिखते 01 आरोपी पकड़ा गया*

0

*आरोपी से नगदी रकम 1500 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त एवं एक वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती 3000 रु.किया गया जप्त*

*आरोपी के विरुद्ध छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गयी कार्यवाही*

कबीरधाम*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, एसडीओपी पंडरिया श्री पंकज कुमार पटेल सर द्वारा अवैध जुआ, सट्टा पर संसोधित जुआ एक्ट में कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है* जिस पर थाना प्रभारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र सूचना एकत्र की जा रही है. इसी क्रम में दिनांक 02.05.2023 को देहात भ्रमण दौरान सूचना मिला की गोपिबंद पारा पुलिया के पास कृष्णा भोई आम जगह पर मोबाइल द्वारा रुपए पैसा का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर सट्टा खेला रहा है सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपना नाम कृष्णा भोई पिता मनोहर भोई उम्र 32 वर्ष पता गोपिबंद पारा पंडरिया बताया उक्त व्यक्ति मौक़े पर मोबाइल एवं सट्टा पट्टी से सट्टा लिखते मिला,जिसके कब्जे से नगदी रकम 1500 रुपए एवं 01 नग सट्टा पट्टी , डांट पेन एवं 01 नग वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती 3000 रु.जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.आरोपी का कृत्य

छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 का अपराध पाए जाने से आरोपी को मौक़े पर गिरफ्तार किया गया, एवं आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर पंडरिया न्यायालय पेश किया गया.
*उक्त कार्यवाही में स. उ. नि. नरेन्द्र सिंह,प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक शैलेन्द्र राजपूत,का विशेष योगदान रहा रहा*

*दोस्त की पत्नी को पिलाया शराब, फिर बारी-बारी किया सेक्स*

0

जानिए कैसे वारदात को दिया अंजामप

राबटर्सगंज। घर में अकेली पाकर दोस्त की पत्नी को जमकर शराब पिलाई। हालत बेसुधों वाली हो गई तो उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान पहुंची बेटी ने विरोध करने का प्रयास किया तो उसे जबरिया कमरे के बाहर रोक दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकले। बेटी से मिली सूचना पर पति पहुंचा तो पीड़िता अस्त-व्यस्त और बेसुध हाल में जमीन पर पड़ी मिली। मामले में पति की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज करते हुए।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार की दोपहर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। घटना राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुकृत क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक गत एक मई की दोपहर दो दोस्त मुहम्मद हुसैन उर्फ चवन्नी और रामशरण कोल सुकृत इलाके में ही रहने वाले एक दोस्त के यहां पहुंचे। वहां उस दौरान घर पर दोस्त की पत्नी और बेटी मौजूद थी। बेटी घर के बाहर खेल रही थी। जबकि उसकी मां अंदर थी।

दोस्त की पत्नी को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

आरोप है कि दोनों दोस्तों ने पहले दोस्त की पत्नी को जमकर शराब पिलाई। जब उसकी हालत बेसुधों वाली हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म शुरू कर दिया गया। शोर-शराबा सुनकर बाहर खेल रही बेटी पहुंची उसने बचाने का प्रयास किया तो आरोप है कि रामशरण कोल ने उसे रोक लिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। बेटी के चीखने-चिल्लाने के बावजूद दोनों दुष्कर्म कर वहां से चलते बने। इसके बाद बेटी भागकर, पिता के पास पहुंची। बेटी से जानकारी पाकर पीड़िता का पति घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी बेसुध और अस्त-व्यस्त हाल में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने जाकर पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के साथ ही, मिली तहरीर के आधार पर धारा 376डी आईपीसी और एससी-एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मिली जानकारी के आधार पर बुधवार की सुबह दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का संबंधित धारा और एक्ट के तहत चालान कर दिया गया।

*कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति व्यक्त किया सम्मान*

0

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आज एक मई को प्रदेश सहित जिले के नागरिकों ने बोरे-बासी तिहार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, जिला पंचायत

सदस्य श्रीमती भारती साहू, गणमान्य नागरिक श्री राकेश पात्रे, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने जिला मुख्यालय में संचालित गढ़ कलेवा में कासे की बटकी में आम, टमाटर और मिर्च की चटनी, प्याज, अचार, पापड़ आदि के साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 


कलेक्टर ने कहा कि बोरे-बासी हमारी परम्परा और संस्कृति-सभ्यता का प्रतीक है। इसे खाकर श्रमिक दिनभर घूप में कड़ी मेहनत करते हैं। बोरे-बासी खाने से ताकत व ऊर्जा मिलती है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिकों के सम्मान के लिए बोरे बासी तिहार मनाया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। नगरपालिका अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बोरे-बासी खाकर श्रमिक दिवस मनाने की

अपील की है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी का छत्तीसगढ़ की परम्परा संस्कृति में बहुत महत्व है। बोरे-बासी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। उन्होंने बोरे-बासी खाकर स्वस्थ रहने तथा पुरानी परम्परा को बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री सोम वर्मा, श्री संजय यादव, श्री लोकराम साहू ने भी बोरे-बासी का सेवन किया। वहीं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, आदर्श कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, गणमान्य नागरिक श्रीमती मायारानी सिंह सहित जिले के आमजनों ने भी अपने घर में बोरे-बासी खाते हुए फोटो वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर किया।

ग्राम चलान में भी किया गया बोर-बासी कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत चलान में बोरे-बासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन पांडे, सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगेली, विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंच जनप्रतिनिधि, रोजगार सहायक, महिला समूह, ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

 

*मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, श्रमिकों को दी गई विधिक जानकारी*

0

मुंगेली // जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार सिन्हा के निर्देशन और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी के मार्गदर्शन और चीफ लीगल एडं डिफेंस कौंसिल श्री टीकम चंद्राकर के नेतृत्व में डिप्टी लीगल एंड डिफेंस कौंसिल सुरेश खुसरो व एसिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस कौंसिल श्री स्वतंत्र तिवारी द्वारा जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जहां कार्यरत मजदूरों को विधिक जानकारी दी गई। इस विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित मजदूरों को श्रम कानून सहित अन्य कानून के बारे में बताते हुये मजदूरों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

 

 

*जनदर्शन में सुनी गई आमलोगों की मांगें व समस्याएं, 80 लोगों ने प्रस्तुत किए आवेदन*

0

मुंगेली // प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित होने वाले जनदर्शन में कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे और एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज जिले के आमलोगों की मांगों व समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 80 आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिसमें ग्राम अमलीडीह के रामकली ने पुनरीक्षण सीमांकन कराने, दाउपारा मुंगेली के दीनानाथ सोनी ने मुक्तिधाम की मरम्मत कराने, ग्राम जमुनाही के ग्रामीणों ने आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम डोड़ा पौनी के मनीष साहू ने मुआवजा राशि दिलाने, ग्राम निरजाम के राजेन्द्र यादव ने गली में नाली निर्माण कराने, ग्राम गुनापुर के बैगा आदिवासियों ने वन अधिकार पट्टा दिलाने, ग्राम बिरगांव के मुकेश पाटले ने विद्युत पोल को अन्यत्र स्थानांतरित करने, ग्राम रींवापार के अंजू सोनी ने शाासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, मुंगेली के संतोष सोनकर ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत सिल्ली के ग्रामीणों ने ग्राम में सड़क व नाली निर्माण कराने और ग्राम पड़कीखुर्द के परसराम यादव ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप प्रत्येक मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में आमलोगों की मांगों, शिकायतों व समस्याओं को सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमानुसार निराकरण किया जाता है।

 

*बेरोजगारी भत्ता योजना: 2792 युवाओं के खाते में 69 लाख 80 हजार रूपए की राशि अंतरित*

0

मुख्यमंत्री श्री बघेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया राशि का अंतरण

मुंगेली // मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत पात्र पाए गए 66 हजार 256 हितग्राहियों के खाते में 16 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की। इसमें मुंगेली जिले के 2792 पात्र बेरोजगार युवाएं भी शामिल हैं। इन युवाओं को प्रतिमाह 2500 रूपए के हिसाब से 69 लाख 80 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 05 हजार 496 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता हेतु आनलाईन आवेदन किया है। प्राप्त आवेदनों की जांच उपरांत पात्र 2792 युवाओं के खाते में यह राशि अंतरित की गई है।
बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं कक्षा पास हो। साथ ही छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में पंजीकृत हो और आवेदन के वर्ष की 01 अप्रैल की स्थिति में हायर सेकेण्डरी या उससे अधिक योग्यता से उसका रोजगार पंजीयन न्यूनतम दो वर्ष पुराना हो। आवेदक की स्वयं का आय का कोई स्रोत न हो और आवेदक के परिवार के सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रूपए से अधिक न हो। पारिवारिक आय हेतु तहसीलदार या उससे उच्च राजस्व अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र बेरोजगारी भत्ता की आवेदन तिथि से 01 वर्ष के अंदर ही बना हो। 01 अप्रैल को आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए वेबसाईट डब्ल्यू.डब्ल्यू.डब्ल्यू.बेरोजगारीभत्ता.सीजी.एनआईसी.इन के जरिये बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

 

*मुख्यमंत्री ने किया मुंगेली मितान कॉल सेंटर के कॉफी टेबल बुक का विमोचन*

0

तिजराम साहू मुंगेली / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार को भेंट-मुलाकात के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल में ‘मुंगेली मितान’ कॉल सेंटर के कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस दौरान कॉल सेंटर के सदस्य जितेंद्र, अश्वनी कुमार, यज्ञ पटेल और दुर्गा ने मुख्यमंत्री को कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली केे बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में मुंगेली जिले में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ वी द पीपल संस्था के सहयोग से मुंगेली मितान कॉल सेंटर संचालित की जा रही है।
काल सेंटर के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान बस एक फोन कॉल से किया जा रहा है। शासन द्वारा संचालित सभी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी परेशानियों का भी निराकरण त्वरित किया जा रहा है। जिले के लोग अपनी समस्याओं को कॉल सेंटर में फोन के माध्यम से दर्ज कराते हैं। कॉल सेंटर उनकी समस्याओं को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों तक पहुँचाता है और निराकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और 2-3 दिनों के अंदर शिकायतकर्ता को समाधान मिल जाता है। मुंगेली मितान कॉल सेंटर शासन-प्रशासन और जनता के बीच का सेतु बना हुआ है।