Home Blog Page 896

भीषण सड़क हादसा: पिता का शव ले जा रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार, मां समेत 3 बेटियों की भी हुई मौत

0

उन्नाव। unnao road accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में एक भयानक हादसा हो गया। शव ले जा रही एंबुलेंस की टक्कर से एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

साथ ही स्थानीय लोगों और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी बुला लिया था. दिल दहला देने वाली यह घटना उन्नाव के पुरवा-मौरावा मार्ग पर हुई, जिसमें मां और तीन बेटियों की भी जान चली गई। यह हृदयविदारक घटना अपने पिता का शव ले जाते समय घटी।

अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एंबुलेंस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई. इस एंबुलेंस में परिवार के एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव ले जाया जा रहा था। वहीं, टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।

धनीराम की पत्नी प्रेमा (70), बेटी मंजुला (45), अंजलि (40) और रूबी (30) की मौत हो गई। हादसे में मां समेत तीनों बच्चों की मौत होते ही ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। साथ ही पुलिस से एंबुलेंस को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने की मांग की जा रही है।

बड़ी खबर: 66 इंस्पेक्टर, 533 सब इंस्पेक्टर का हुआ तबादला… देखें लिस्ट

0

CG Police Transfer Big Breaking : 66 इंस्पेक्टर, 533 सब इंस्पेक्टर का बल्क में तबादला किया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में लगातार पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है। फिर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों (TI) का ट्रांसफर किया गया है।

यह आदेश प्रदेश के पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी अशोक जुनेजा ने जारी किया है। ट्रांसफर लिस्ट में कुल 141 इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। इसके अलावा 16 आरआई का ट्रांसफर भी किया गया है। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के तबादले हुए है। जारी लिस्ट में जिनके नाम शामिल है वो इस प्रकार है, नीचे देखें लिस्ट…

इस दिन आ रहा है आईफोन 15, कीमत जानकर घूम जाएगा सिर

0

iPhone 15 Launch Date: iPhone 15 इस साल के सबसे प्रतीक्षित फोन लॉन्च में से एक होने वाला है. iPhone 15 में कई नए और बेहतरीन फीचर्स होने की उम्मीद है, जो इसे इस साल के सबसे लोकप्रिय फोन में से एक बना देंगे. iPhone 15 को लेकर कई खबरें सामने आई हैं. फोन के डिजाइन से लेकर कीमत के बारें में बताया गया है. लेकिन कंपनी ने अभी तक किसी भी चीज की पुष्टि नहीं की है. आइए जानते हैं लीक्स में iPhone 15 की कीमत, फीचर्स और स्पेक्स के बारे में क्या बताया है…

लीक्स के अनुसार, iPhone की नई सीरीज को 12 सितंबर को लॉन्च किया जाने की संभावना है. हालांकि, इस बारे में अभी तक कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जैसा कि हम जानते हैं, एप्पल अपने उत्पादों के लॉन्च के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन करती है, जिसमें ये विशेष घटना क्यूपर्टिनो के स्टीव जॉब्स थिएटर में हो सकती है.

कितनी होगी कीमत
सूत्रों के अनुसार, भारत में iPhone 15 की कीमत लगभग 80,000 रुपये हो सकती है. हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है और अभी तक कंपनी Apple ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. यह कीमत सबसे सस्ते मॉडल की हो सकती है और यह भी विभिन्न फीचर्स और कॉन्फिगरेशन के आधार पर बदल सकती है.

iPhone 15 Expected Specs
iPhone 15 के बारे में लीक्स के अनुसार, यह अपने 6.1 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है. इसमें सभी मॉडल्स में डायनामिक आइलैंड-स्टाइल डिस्प्ले होने की खबरें भी आ रही हैं. iPhone 15 में पहले से बेहतर प्रोसेसर के साथ आने की संभावना है. इस नई सीरीज में A16 बायोनिक चिपसेट के लॉन्च करने का भी कहा जा रहा है. iPhone 15 के कैमरा के संबंध में, इसमें 48 मेगापिक्सल इमेज सेंसर वाला ड्यूल रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की संभावना है.

Raipur:स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर महिला से लाखों की ठगी

0

रायपुर। स्टाफ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का हैं। मिली जानकारी के अनुसार,धनसुली संस्कार सिटी नरदहा निवासी गीता मिश्रा ने तरुण नगर लोधीपारा रायपुर निवासी महिला सीमा साहू जो की श्री नारायणा हास्पिटल ‘देवेंद्र नगर रायपुर में स्टाफ नर्स है। गीता मिश्रा ने वर्ष 2020 में फोन कर उसे कहा कि उसकी अच्छी जान-पहचान है। उसने स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती बिलासपुर संभाग में करवाने की बात कही।

सीमा ने स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन किया था, इसलिए वह गीता की बातों में आ गई। उसके कहने पर चार लाख रुपये गीता मिश्रा के आंध्रा बैंक के खाते में आनलाइन डाल दिए। गीता नौकरी लगाने के नाम पर काफी समय तक घुमाती रही। जब सीमा ने पैसे वापस मांगे वह सिर्फ समय मांगती रही, पैसा वापस नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर पंडरी थाना पुलिस ने आरोपित महिला गीता मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित महिला ने पहले भी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी को अंजाम दे चुकी हैं। फिलहाल पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने से उमस के साथ साथ लोगों को कड़कती झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ा। वहीं आज छत्तीसगढ़ के रायपुर संभाग सहित दुर्ग और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बस्तर क्षेत्र में भी झमाझम बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार,इन दिनों मानसून द्रोणिका और निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ में भी वर्षा शुरू होगी।

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के जिला प्रभार में परिवर्तन…. देखिए पूरी लिस्ट

0

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनसमस्या निवारण हेतु मंत्रियों को जिलों का नवीन प्रभार दिया गया है।GAD ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।अब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री...

देखिए पूरी लिस्ट:

आदेश में देखिए कौन से मंत्री को किस जिले का प्रभार दिया गया है।

बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल, Conjunctivitis से आंखों में खुजली, पानी आना और सूजन जैसी हो सकती है समस्याएं: डॉ हदयेश कुमार

0

फरीदाबाद| फरीदाबाद अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हदयेश कुमार ने शिव मंदिर तिरंगा कॉलोनी बल्लाभगढं फरीदाबाद में आमजन को स्वास्थ के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि बारिश, नमी और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिनमें से कुछ आंखों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं. बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है. इससे आंखों में कंजक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू (Eye Flu) आदि की समस्या होने लगती है. कंजक्टिवाइटिस वायरस (conjunctivitis) और बैक्टीरिया (Bacteria) से फैलता है, जिसके चलते यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है.

डॉ  हदयेश कुमार
डॉ हदयेश कुमार

कंजक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या भी कहा जाता है. ज्यादातर यह समस्या सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाती है. इसके गंभीर होने का खतरा कम होता है. चूंकि आंख सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है. एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस (Allergic Conjunctivitis) होने पर खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि कंजक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है. अतः मरीज को अपनी आंखों को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है. मरीज के उपयोग की चीजों को अलग रखकर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है. संक्रमित आंख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है. यह बीमारी केवल सम्पर्क से ही फैलती है.

आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं. आंखों से पानी आने लगता है, जलन होती है, पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है. आंखों में चुभन होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है. आंखों से पानी आना और खुजली होना इसके सामान्यतः दिखाई देने वाले लक्षण हैं. अगर इन्फेक्शन गहरा हो तो आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान हो सकता है जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित हो सकती है. मानसून सीजन में आई फ्लू (eye flu) का खतरा बच्चों में सबसे ज्यादा होता है.

आई फ्लू या कंजक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं. किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें. कन्जक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं. आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें. आंखों पर बर्फ की सिकाई जलन और दर्द से राहत दिलाती है. संक्रमण के दौरान गंदगी और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें. संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं. साथ ही अपना तौलिया, रूमाल, चश्मा आदि किसी के साथ साझा न करें. अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है. और अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट हमेशा समाज को समर्पित है और रहेगा नर सेवा ही नारायण सेवा है|

नेत्र संबंधी कोई भी समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है. अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है. आंखों की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है

आज है विश्व हेपेटाइटिस दिवस, जानें इसके लक्षण से लेकर कारण तक सब कुछ

0

World Hepatitis Day 2023: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के साथ ही कई सारे महत्वपूर्ण कार्य करता है। हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, जिससे के लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। यह दिन हर साल 28 जुलाई को नोबेल-पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ. बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिवस के मौके पर मनाया जाता है।

डॉ. बारूक ने ही हेपेटाइटिस बी वायरस (एचबीवी) की खोज की थी और इस वायरस के लिए एक ​​​​परीक्षण और टीका विकसित किया था। इस खास मौके पर आज जानेंगे क्या है हेपेटाइटिस और इसके लक्षण, कारण और प्रकार से लेकर सब कुछ-

क्या है हेपेटाइटिस?
हेपेटाइटिस लिवर में होने वाली सूजन है, जो वायरस, शराब के सेवन, विषाक्त पदार्थों या कुछ दवाओं सहित विभिन्न कारकों के कारण हो सकती है। हेपेटाइटिस कई प्रकार के होते हैं, लेकिन सबसे आम वायरल हेपेटाइटिस है, जो एक विशेष वायरस के कारण होता है।

हेपेटाइटिस के लक्षण
हेपेटाइटिस के लक्षण संक्रमण के प्रकार और गंभीरता के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। हालांकि, इसके सामान्य लक्षणों में निम्न शामिल हैं-

थकान और कमजोरी
त्वचा और आँखों का पीला पड़ना
पेट में दर्द और बेचैनी
मतली और उल्टी
भूख की कमी
गहरे रंग का यूरिन
हल्के रंग का मल
जोड़ों का दर्द
बुखार
हेपेटाइटिस के कारण

वारयल इन्फेक्शन्स
हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई विशेष प्रकार के वायरस के कारण होते हैं, जो लिवर को प्रभावित करते हैं।

शराब और नशीली दवाएं
अत्यधिक शराब के सेवन और कुछ दवाओं से अल्कोहलिक हेपेटाइटिस या ड्रग इन्ड्यूस्ड हेपेटाइटिस हो सकता है।

विषाक्त पदार्थों
कुछ रसायनों, विषाक्त पदार्थों या प्रदूषकों के संपर्क में आने से हेपेटाइटिस हो सकता है।

ऑटोइम्यून डिजीज
कुछ मामलों में, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से लिवर पर हमला कर करने लगती है, जिससे ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस हो सकता है।

मेटाबॉलिक डिजीज
लिवर में पदार्थों के निर्माण के कारण दुर्लभ मेटाबॉलिज्म संबंधी विकार हेपेटाइटिस का कारण बन सकते हैं।

हेपेटाइटिस की पहचान कैसे करें

वायरल हेपेटाइटिस और हेपेटाइटिस के एक्यूट कारणों का पता लगाने के लिए व्यक्ति का ब्लड टेस्ट और क्लीनिकल ​​तस्वीर पर्याप्त है। पुराने मामलों के लिए, ब्लड टेस्ट उतना उपयोगी नहीं हो सकता है। ऐसे मामले में, इसकी पहचान करने के लिए एक लाइव बायोप्सी बेहतर विकल्प है।

हेपेटाइटिस का इलाज
हेपेटाइटिस का इलाज इसके प्रकार के अनुसार भिन्न-भिन्न होते हैं। यह रोग की गंभीरता पर निर्भर करता है कि यह एक्यूट है या क्रॉनिक।

हेपेटाइटिस में रखें इन बातों का ध्यान

आहार
हेपेटाइटिस के मरीजों को कैलोरी से भरपूर आहार करना चाहिए। अगर मरीज भोजन करने में सक्षम नहीं है, तो इसके लिए इंट्राविनस फीडिंग (Intravenous feeding) यानी नसों के जरिए तरल के रूप में भोजन देने की सलाह दी जाती है।

गतिविधि
हालांकि, सभी प्रकार की शारीरिक गतिविधियों से बचना अनिवार्य नहीं है, फिर भी हेपेटाइटिस से पीड़ित को बिस्तर पर आराम करने की सलाह दी जाती है।

ड्रग्स
हेपेटाइटिस से पीड़ित लोगों को लिवर द्वारा मेटाबॉलाइज्ड होने वाली दवाएं लेने से बचना चाहिए।

एहतियात
हेपेटाइटिस होने पर कई सारी सावधानियां बरतना जरूरी है। अगर किसी को हेपेटाइटिस ए और ई है और लगातार मल की समस्या बनी हुई है, तो आइसोलेशन जरूरी है। इसके अलावा हेपेटाइटिस बी और सी के उन मरीजों को भी अलग रहने कू जरूरत है, जिन्हें अनियंत्रित रक्तस्राव होता है।

28 July 2023 Rashifal : आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकता है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे। नया कार्य शुरू न करें। शेयर मार्केट का काम यदि कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप आपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई विशेष व्यक्ति के मिलने से लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वाद-विवाद से आज आप दूर रहें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं तो उसको पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन हो सकता है, जिसके चलते बाहर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लैकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि हो सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट महसूस होगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परंतु विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। बड़ा लेन-देन आप आज न करें। किसी काम के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश ना करें। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। परिवारों में मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। इन्हीं बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है।

पूर्व राज्यसभा सांसद की गाड़ी पर हुआ पत्थरों से हमला

0

जशपुर। जशपुर के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह की गाड़ी पर पत्थर से हमला किया गया है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

आपको बता दें कि हमले के समय पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह गाड़ी में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह हमला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गम्हरिया की लकड़ी डिपो के पास हुआ है। इस हमले से पूर्व सांसद के गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह देर रात की घटना बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक उक्त घटना के समय रणविजय सिंह राउरकेला से वापस जशपुर आ रहे थे। जशपुर आने के क्रम में बाला छापर लकडी डीपो के पास इनकी गाड़ी पर अज्ञात तत्वों के द्वारा पथराव कर दिया गया । गनीमत यह रही कि पत्थरों के निशाने पर रणविजय सिंह थे लेकिन उन्हे कोई चोट नहीं आयी।