Home Blog Page 897

ये 4 दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद! सरकार ने घोषित किया ड्राई डे

0

नई दिल्ली| आने वाले समय में देश में कई प्रमुख त्योहारों का समय शुरू होने वाला है. इसी को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में प्रमुख त्यौहारों और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर चार दिनों तक राजधानी में ड्राई डे घोषित करने का फैसला लिया गया है.

सरकार की तरफ से कहा गया है कि मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और ईद-ए-मिलाद पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेगी. बता दें कि 29 जुलाई को मुहर्रम है. 15 अगस्त को हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. इसके अलावा 7 सितंबर को जनमाष्टमी है और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद है. इन सभी तारीखों पर दिल्ली में शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

देश में जल्द ही त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. जिसके देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है. स्वतंत्रता दिवस पर पहले से ही यह नियम है कि इस दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं. यानी स्वतंत्रता दिवस पर पहले से ही ड्राई डे घोषित रहता है. इसके अलावा त्योहारों को देखते हुए शराब की दुकानों को लेकर राज्य सरकारें अपनी तरफ से फैसला ले सकती हैं.

जुलाई के अंतिम सप्ताह से ही त्यौहार का सीजन शुरू हो रहा है. इस दौरान भारी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी और प्रमुख स्थलों पर परिवार के साथ घूमने के लिए निकलेंगे. दिल्ली सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में चार दिन ड्राई डे घोषित रहेगा, जिसमें 29 जुलाई को मोहर्रम, 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, 7 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 28 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की डेट शामिल है. इन सभी चार तारीख पर दिल्ली में शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘आबकारी नियमों के मुताबिक, ड्राई डे के दिन लाइसेंस धारकों को शराब बेचने की अनुमति नहीं है. यह प्रतिबंध इस दिन होटल, बार, क्लब या अन्य कुछ जगहों पर लागू नहीं होता. हालांकि, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन इन सभी जगहों पर भी शराब परोसना प्रतिबंधित है. इस वक्त दिल्ली में एक साल में करीब 21 ड्राई डे होते हैं. हालांकि, जब दिल्ली सरकार नई शराब नीति लेकर आई थी तब अचानक यह ड्राई डे 21 से घटकर 3 रह गये थे. हालांकि, आबकारी नीति 2021-22 को सरकार ने उस वक्त वापस ले लिया जब सीबीआई ने इस नीति में कथित घोटालों को लेकर केस दर्ज किया था.

अधिकारी ने कहा कि ड्राई डे का शिड्यूल आबकारी विभाग हर साल जारी करता है और चुनाव तथा कुछ अन्य खास मौकों पर ड्राई डे की संख्या बढ़ भी सकती हैं. एक साल में ड्राई डे कितने होंगे? इसकी संख्या तय नहीं है और सरकार इसमें बदलाव कर सकती है.

कब-कब बंद रहता है ड्राई डे
बता दें कि ड्राई डे नेशनल हॉलिडे इसमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले चुनाव और प्रमुख त्योहारों के मौकों पर किया जाता है. इसके अलावा राज्य सरकार अपनी एक्साइज पॉलिसी के अनुसार ड्राई डे की घोषणा करती हैं.

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में रेड अलर्ट

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में मानसून की दिशा में बदलाव आया है। इसके कारण 24 घंटे तक लगातार बारिश की संभावना है। 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीजापुर और नारायणपुर सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। दुर्ग संभाग में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और बस्तर संभाग सहित लगभग 10 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों के पास पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में तेज बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में कंजेक्टिवाइटिस के 19 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, अलर्ट जारी

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ में कंजेक्टिवाइटिस (conjunctivitis) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेशभर में सप्ताहभार में कंजेक्टिवाइटिस के 19 हजार 155 मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. नेत्र विभाग के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के आंखों का चेकअप करने का निर्देश जारी किया गया है.

बता दें कि पिछले हफ्ते से प्रदेश में कंजेक्टिवाइटिस के मरीज सामने आ रहे हैं. ये इंफेक्शन तेजी से लोगों में फैल रही है. रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में इसके केस सामने आए हैं. इसके अलावा स्कूलों में भी ये इंफेक्शन तेजी से फैल रही है. जिसे देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने जिन बच्चों में इसके लक्षण हैं उन्हें छुट्टी दे दी है.

बता दें कि बीते 23 जुलाई को बालोद के आदिवासी विकासखंड डौंडी अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 17 बच्चे कंजेक्टिवाइटिस इंफेक्शन यानी आंख के इंफेक्शन का शिकार हो हुए हैं. सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में उपचार करवाकर कैंपस के अंदर अलग कैंप में रखा गया है.

संविदाकर्मियों का चुनाव से पहले हो सकता है नियमितिकरण!

0

रायपुर| सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को आदेश जारी कर एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी कर्मचारियों की जानकारी मांगी है। शासन के इस आदेश के बाद प्रदेश के संविदा कर्मियों के साथ ही दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों में एक बार फिर से नियमितीकरण की उम्मीद जगी है। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले राज्य सरकार इन कर्मचारियों को नियमितीकरण का तोहफा दे सकती है।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव एसके सिंह ने सभी सरकारी विभागों को 25 जुलाई को एक पत्र जारी किया है। इसमें नए सिरे से संविदा और दैनिक वेतन भोगी, अनियमित दैनिक श्रमिकों की जानकारी मांगी गई है। इसमें साल 2004 से 2018 और 2019 से 2023 तक सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति और संविदा, अनियमित और दैनिक वेतन पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की अलग-अलग जानकारी तैयार करने को कहा गया है। इस काम को प्राथमिकता के साथ तत्काल सभी विभागों में सात दिनों के भीतर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने सभी विभागों को सर्कुलर जारी कर जानकारी मंगाई है।

सर्कुलर के साथ भेजा गया है फॉर्मेट
सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव ने सभी विभागों के साथ ही निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड और संस्थाओं को स्वीकृत पदों पर नियुक्त कर्मचारियों की वर्गवार जानकारी देने को कहा है। इसमें प्रथम से चतुर्थ श्रेणी तक सीधी भर्ती के अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी के अधिकारियों-कर्मचारियों के स्वीकृत और रिक्त पदों सहित कर्मचारियों की संख्या मांगी है। इसके लिए सर्कुलर के साथ ही अलग से फॉर्मेट भी भेजा गया है, जिसके आधार पर जानकारी देना है।

जानकारी देने के लिए सुर्कलर के साथ फॉर्मेट भी भेजा गया है।
साल 2004 से अलग-अलग वर्षवार कर्मचारियों की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

27 July Rashifal : आज किन राशियों को मिलेगा व्यापार-व्यवसाय में लाभ!

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानी का सामना करना पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद भी हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानी हो सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता रखें। दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है। जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानी उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

WhatsApp पर नए फीचर्स की लगी लंबी लाइन, अब पूरे 3 सुविधाओं का मज़ा ले पाएंगे यूज़र्स

0

WhatsApp Update: वॉट्सऐप अगर थोड़ी देर के लिए न चले तो जैसे बहुत से काम रुक जाते हैं. कंपनी भी यूज़र्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए आए दिन में इसके लिए नया अपडेट पेश करती है. अब कंपनी यूज़र्स को एक और बड़ी खुशखबरी दे रही है. वॉट्सऐप ने iOS वर्जन पर वीडियो कॉल में बदलाव, कॉलिंग को लेकर अपडेट दिया है. बताया गया है कि अब आईफोन पर लैंडस्केप में भी वीडियो कॉलिंग की जा सकेगी. साथ ही कॉल साइलेंट फीचर भी दिया जाएगा. वॉट्सऐप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी तीन नए फीचर ऐड कर रही है.

1)चैट ट्रांसफर फीचर – ये फीचर यूज़र्स को अपने चैट हिस्ट्री को एक अलग iPhone में ट्रांसफर करने की अनुमति देती है. इस फीचर के साथ, iCloud की मदद के बिना चैट हिस्ट्री को एक अलग iPhone पर शिफ्ट किया जा सकेगा.

2) लैंडस्केप मोड – यह मोड पोर्ट्रेट मोड की तुलना में वीडियो कॉल इंटरफ़ेस का बेहतर तरीके से दिखाता है. खासतौर पर ये कॉल प्रतिभागियों को स्क्रीन पर एक साथ ज़्यादा लोगों को देखने की अनुमति देता है, और यह तब ज्यादा मददगार होता है जब आप एक ज्यादा लोगों के साथ ग्रुप कॉल करते हैं.

3)Unknown कॉलर्स को Silent- रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ यूज़र्स को ये ऑप्शन मिला है कि वह अनजान कॉलर्स को साइलेंट कर सकेंगे. इसके लिए यूज़र्स को सेटिंग्स > Privacy > Calls पर जाकर अनजान कॉल करने वालों को साइलेंट कर सकते हैं.

इसके अलावा ये भी मालूम हुआ है कि बदलाव के बाद यूज़र्स को नए अवतार स्टिकर्स भी दिए जाएंगे. हालांकि कुछ यूज़र्स का कहना है कि उनको अभी ये फीचर्स नहीं मिले हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. हो सकता है कि अगले कुछ हफ्तों में आपको ये फीचर मिल जाए. अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं आता है तो आप खुद ऐप स्टोर पर जाकर नए अपडेट के लिए चेक कर सकते हैं.

बिलासपुर: बंद कमरे में मिली युवती की लाश, बॉयफ्रेंड संग रह रही थी लिव इन में!

0

बिलासपुर| बिलासपुर में एक ब्यूटीशियन की लाश बंद कमरे में फंदे से लटकती मिली है। वो यहां पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रही थी। उसके परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया गया है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।मूलत: कोरबा के रजगामार की रहने वाली बबली उर्फ प्रियंका नायक (22) ने बारहवीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की थी। उसके पिता शरद नायक SECL में काम करते हैं।

युवती बिलासपुर में मंगला के गंगानगर में सविता दुबे के मकान में किराए पर रहती थी। वह 36 मॉल के पार्लर में ब्यूटीशियन का काम करती थी। उसके साथ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के टिकारी का रहने वाला युवक भी काम करता था और दोनों एक ही मकान में रहते थे। सूरज ने मकान मालकिन को बताया था कि वो यहां पर अपनी पत्नी के साथ रहेगा, इसी वजह से उन्हें कमरा भी दिया गया था।

बदबू आने पर खोला दरवाजा मंगलवार की देर शाम युवती के रूम से बदबू आने लगी। तब दूसरे किराएदारों ने खिड़की से झांककर देखा। फिर पता चला कि युवती की लाश फंदे पर लटक रही है। इस पर उन्होंने मकान मालकिन को बताए बिना ही दरवाजे को किसी तरह खोल लिया। कमरे के अंदर युवती की लाश फंदे पर लटक रही थी और उसमें से बदबू भी आने लगी थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और परिजन को बुलाया।

बताया गया कि सोमवार रात को युवती, सूरज और उसके दोस्तों ने कमरे में पार्टी की थी। पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल, डिस्पोजल वगैरह भी बरामद किया है।उसके बॉयफ्रेंड सूरज ने पुलिस को बताया है कि सोमवार रात को पार्टी के बाद मैं अपने दोस्तों को छोड़ने गया था। जाने समय प्रियंका का उसके पूर्व प्रेमी से विवाद चल रहा था। फिर मैं वापस आया तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद मैं बगल के कमरे में सोने चला गया था। उधर, पुलिस को उसके बॉयफ्रेंड पर शक है। क्योंकि वह ठीक से कुछ नहीं बता रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है ।

Breaking: ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वे की दी अनुमति

0

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वे की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि ASI 31 जुलाई तक सर्वे का काम पूरा करे। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि सर्वे का काम ढांचे को नुकसान पहुंचाए बिना होना चाहिए। इस पर ASI ने कोर्ट में कहा कि सर्वे में ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा। कानपुर IIT की टीम रडार सर्वे और GPR सर्वे के लिए बुलाई जाएगी।

सूरजपुर: 27 सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पदों पर निकली संविदा भर्ती

0

सूरजपुर। पशु चिकित्सा संस्थानों में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवा में 24 जुलाई से 07 अगस्त तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है।

संबंधित पद के विरुद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निर्धारित समय तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता हैं। संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदनों की जांच पश्चात अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन 23 से 25 अगस्त की तिथि में सुनिश्चित किया गया है।

डोंगरगढ़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

0

डोंगरगढ़। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई को पीड़िता ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत की थी कि ,बालोद जिलो के डोंडी लोहारा गांव का रहने वाले टोमन लाल पटेल से 5 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे,15 जुलाई 2019 को करेला भवानी मंदिर में दर्शन के बहाने आरोपी उसे लेकर गया था इसी दौरान शादी करने का झांसा देकर आरोपी टोमन लाल ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार 5 वर्षों तक शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता का कहना है कि उसने 5 साल के दौरान कई बार आरोपी से शादी करने के लिए कहा लेकिन कोई ना कोई बहाना बनाकर वह हमेशा शादी करने की बात को टाल देता था। इस बीच युवती की शादी भी तय हो गई थी। जब इसका पता आरोपी टोमन को चला तो उसने युवती से कहा कि यदि उसने दूसरी जगह शादी की तो वह जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा इससे डर कर युवती ने अपनी शादी भी तोड़ दी थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,376- 2 एन के तहत अपराध दर्ज किया था,तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।