Home Blog Page 895

उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सदस्यों ने चाय पर चर्चा का किया आयोजन

0

जबलपुर| उत्तर विधानसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चाय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की जन जनकल्याणी योजना की लोगों को जानकारी दी गई एवं लोगों की बरसात में सहायता के लिए तिरपाल का वितरण भी किया गया|

इस कार्यक्रम के आयोजक विशाल दत्त प्रदेश सह संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ,नंद कुमार यादव पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता , नवीन रिछारिया वरिष्ठ भाजपा नेता, अजय तिवारी, जय कुमार जैन, अमित जैन, सत्येंद्र शर्मा , रूप राम पटेल, योगेश बीलोहा एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

खंडवा में आये हुये पंजाब के आप पार्टी के राज्य मंत्री पर हमले को लेकर आप पार्टी ने की प्रेस वार्ता

0

जबलपुर| खंडवा में आये हुए पंजाब आप पार्टी के राज्य मंत्री नवदीप सिंह जिंदा के काफिले पर हुए हमले को लेकर सम्पूर्ण आप पार्टी में खासा आक्रोश है इसी आक्रोश को लेकर जबलपुर में आप पार्टी के सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर अपनी नाराजगी जाहिर की उनका कहना था कि यह भाजपा की यह सोची समझी साजिश थी ।

29 July 2023 Rashifal : आज ये राशियां न उठाएं आर्थिक क्षेत्र में जोखिम, पढ़िए दैनिक राशिफल

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिनांक वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपको कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करना पड़ सकता है। जिस कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। कोई सुखद समाचार आज आपको मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके द्वारा सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज पूरे हो सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे सफलता का नया मार्ग खुलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन ना करें नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। मन अशांत रहेगा आज प्रॉपर्टी आदि में बड़ा इन्वेस्ट ना करें नहीं तो आपका पैसा उलझ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें परिवार में किसी से विरोध की स्थिति ना बनाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आप का यह सफर आनंदपूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप तो कोई बड़ी डीलरशिप मिल सकती है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, परिवार के लोगों से रिश्ते सुधरेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी मकान या वाहन को खरीदने के लिए आज राशि जमा कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति में चल रहा विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण है मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने परिवारिक कर्तव्य के निर्वहन के लिए अब कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई निवेश कार्यक्षेत्र में करने से बचें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में कुछ बातों को इग्नोर कर, अपने संबंधों को सुधारने का प्रयास करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में है। परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई अधिकार छीना जा सकता है। शत्रु पक्ष हावी होंगे, परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है। जिस कारण आप की स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, परिवार में पत्नी का झगड़ा किसी से हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे विचार आएंगे। इन पर इंप्लीमेंट भी होगा। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें और परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है। आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी और ज़िला अध्यक्षों की सूची

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने प्रदेश कार्यकारिणी और ज़िला अध्यक्षों की सूची जारी की हैं। इसमें 25 ज़िला अध्यक्ष, 15 प्रदेश उपाध्यक्ष, 40 प्रदेश महासचिव और 78 प्रदेश सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, AICC अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन,सहप्रभारी आशिफ पाशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे ।

12 जून 2023 को अल्पसंख्यक विभाग के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन एवं सहप्रभारी आशिफ पाशा का छत्तीसगढ़ मे प्रथम आगमन हुआ एवं प्रदेश स्तर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं संभावित पदाधिकारियों से मिलकर उनसे आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर समीक्षा बैठक की थी व उनका साक्षात्कार लिया था जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा था के जल्द ही अल्पसंख्यक विभाग द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है.। विगत एक वर्ष से प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी द्वारा लगातार प्रदेश के हर ज़िले का दौरा कर नए कार्यकर्ताओं को विभाग से जोड़ने की मुहीम चलाई जा रही थी, इस तारतम्य में प्रदेश के 25 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया था और संभावित पदाधिकारियों की सूची बनाई गई थी.। प्रदेश प्रभारियों ने बैठक के बाद संभावित पदाधिकारियों की सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को भेज उनसे अनुमोदन लेकर उसे आज आधिकारिक रूप से जारी किया है.। अल्पसंख्यक विभाग कि कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष, 40 महासचिव, 78 सचिव एवं 25 जिला अध्यक्षों कि नियुक्ति कि गई है अभी बस्तर संभाग एवं दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, मोहला मानपुर, रायपुर, मुंगेली ज़िले के अध्यक्षों कि नियुक्ति बाकि है.। प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन जी ने सूची जारी करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई प्रेषित की और मिशन 2023-24 में अब कि बार 75 पार का लक्ष लेकर काम करने कि अपील की.है ।

Positive News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट राष्ट्रीय दर से कम

0

रायपुर| भारत सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्कूलों में पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉप आउट) वाले छात्रों के लिए यूडाइस आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें अन्य राज्यों और राष्ट्रीय दर की तुलना में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर और उत्साहजनक है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद तेजी से शिक्षा के स्तर में सुधार किया गया है, जिससे ड्रॉप आउट की संख्या घटी है। वर्ष 2018-19 में छत्तीसगढ़ का ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 3.4 प्रतिशत, उच्च प्राथमिक के लिए, 7 प्रतिशत और उच्चतर माध्यमिक के लिए 19.8 प्रतिशत था। वहीं 2021-22 के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ का ड्रॉप आउट रेट तेजी से कम हुआ है।

प्राथमिक स्तर के लिए यह दर 0.8 प्रतिशत, उच्च प्राथमिक के लिए, 4.1 प्रतिशत और उच्चतर माध्यमिक के लिए 9.7 प्रतिशत है, जबकि पूरे भारत के लिए प्राथमिक स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत, उच्च प्राथमिक पर 3 प्रतिशत और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 12.6 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या तेजी से कम हुई है। यह आंकड़े स्कूल स्तर के आधार पर छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग जारी किए गए हैं।

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से तुलना में छत्तीसगढ़ में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की दर बहुत कम है। मध्यप्रदेश का ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए जहां 3.1 प्रतिशत  है। वहीं छत्तीसगढ़ में यह दर 0.8 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश में ड्रॉप आउट रेट उच्च प्राथमिक के लिए 8.8 प्रतिशत और उच्चतर माध्यमिक के लिए 10.1 प्रतिशत है, जो कि छत्तीसगढ़ की तुलना में अधिक है। वर्ष 2021-22 के लिए जारी भारत सरकार के डेटा के अनुसार उच्चतर माध्यमिक स्तर पर सर्वाधिक ड्रॉप आउट की दर ओड़िसा में 27.3 प्रतिशत इसके बाद बिहार में 21.7 प्रतिशत दर्ज की गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बजट में शिक्षा के लिए ज्यादा राशि खर्च की जा रही है। इससे शैक्षणिक संस्थाओं की अधोसंरचना बेहतर हो रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई का बेहतर माहौल देने के लिए स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, इसके लिए स्कूलों में सबसे पहले आधारभूत संरचना को मजबूत किया गया है। पुरानी बिल्डिंग का पुनरुद्धार कर उसे एक नया रूप दिया गया है। शैक्षणिक संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों के खुलने से राज्य में शिक्षा के प्रति फिर से रूझान बढ़ा है और प्रत्येक वर्ग के लोग अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। बालवाड़ी योजना के तहत 5 हजार 1 सौ 73 बालवाड़ी की शुरूआत की गयी है। स्कूल शिक्षा में निरंतर बेहतरी के प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। आँगन म शिक्षा पहल के लिए छत्तीसगढ़ को 2022 का स्कॉच अवार्ड प्रदान किया गया था। इसी तरह नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर के एमबिलीयंथ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

CG : घर में घुसकर बेटी से की जबरदस्ती, विरोध करने पर पिता को उतारा मौत के घाट

0

सरायपाली। महासमुंद जिले में एक पिता को अपनी बेटी की इज्जत बचाने की कीमत खुद की जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल,महासमुंद जिले के बसना थानाक्षेत्र अंतर्गत जर्रा गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने एक घर में जबरन घुसकर युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगा।

इसका विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से युवती के पिता नकुल धीवेरिया पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विदेश में KOHLI के फॉर्म पर सवाल उठाने पर भड़के ROHIT, कह दी बड़ी बात…

0

स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम को वेस्टइंडीज (IND vs WI test series) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से जीत मिली. दूसरे टेस्ट में भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की टीम ने मेजबान देश पर अपना दबदबा बनाए हुए थी लेकिन बारिश के कारण मुकाबला ड्रॉ पर छूटा. इसके बाद 27 जुलाई से शुरू हो रहे वनडे सीरीज से पहले एक रिपोर्टर ने रोहित से विराट कोहली (Virat Kohli) के पिछले कुछ वर्षों में विदेश में टेस्ट फॉर्म के बारे में पूछा तो भारतीय कप्तान ने कहा कि मैं इस सवाल का कई बार जवाब दे चुका हूं. उन्होंने कहा कि बाहर की आवाजों को टीम पर कोई असर नहीं होता.

बता दें कि, पूर्व कप्तान कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में ड्रॉ रहे दूसरे टेस्ट में शतक जमाया. विदेश में इस प्रारूप में उन्होंने पांच वर्ष बाद शतक लगाया है. रिपोर्टर ने पूछा कि क्या कोहली के बड़ी पारी नहीं खेल पाने को लेकर चिंता थी, रोहित ने कहा कि टीम बाहर की बातों पर ध्यान नहीं देती. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पूर्व कहा कि मैं इस सवाल का कई बार जवाब दे चुका हूं. ये सब बाहरी बातें कि किसने कितने रन बनाए, कितने विकेट लिए. जो लोग ऐसी बातें करते हैं, उन्हें पता नहीं होता कि टीम के भीतर क्या होता है.

रोहित ने कहा कि जो टीम के भीतर होता है, वह भीतर ही रहता है. हम ऐसा ही चाहते हैं. सबसे अहम बात देश के लिए मैच और सीरीज जीतना है, यह नहीं कि कौन क्या कह रहा है. हमें उससे फर्क नहीं पड़ता. भारतीय कप्तान ने कहा कि इस समय प्राथमिकता वनडे सीरीज जीतना है. मैं कई बार कह चुका हूं कि टीम के भीतर की बातें हम भीतर ही रखना चाहते हैं और आगे भी यही कहूंगा. कोहली ने पिछली बार विदेश में शतक दिसंबर 2018 में बनाया था. पोर्ट ऑफ स्पेन में उन्होंने अपने 500वें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान 76वां शतक लगाया. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों के मामले में वह सचिन तेंदुलकर (100 शतक) से 24 शतक पीछे हैं.

छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने विकास तिवारी को बनाया सांसद प्रतिनिधि

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. रंजीत रंजन ने मुख्य सचिव छग शासन एवं सभी जिलों के कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कार्यालयीन आदेश जारी किया है.

आदेश में रंजीत रंजन ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के दैनिक प्रशासनिक एवं सामाजिक कार्यों के संपादन के लिए अपना राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करती हूं. मेरी अनुपस्थिति में आवश्यक स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे. अपनी नियुक्ति पर विकास तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के प्रति आभार व्यक्त किया.

विकास तिवारी ने कहा कि उन्होंने जो जनहित का दायित्व दिया है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. राज्यसभा सांसद द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्यों के प्रतिपादन के लिए राज्य एवं जिला प्रशासन के बीच मजबूत सेतु की भूमिका का निर्वहन करेंगे.

उर्फी जावेद को सारे राह अंकल ने लताड़ा, चुप रह गई एक्ट्रेस… पढ़ें पूरी खबर

0

उर्फी जावेद जो अपने फैशन के चलते विवादों से घिरी रहती हैं। हाल ही में कपड़े के चलते ही एक्ट्रेस को एक अंकल से खरी खोटी सुनना पड़ गया। दरअसल एयरपोर्ट पर ऊर्फी जावेद के आउटफिट को देखकर एक अंकल बिफर पड़े इतना ही नहीं उन्होंने उर्फी को देख कहा कि, ऐसी लड़कियां ही देश को खराब कर रहीं हैं। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

हालांकि, इससे उर्फी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और वह फोटो खिंचवाने में भिड़ गई। बता दें , उर्फी ने ग्रीन कलर का वन पीस गाउन पहना हुआ था जो की सामने से ढका हुआ और पीछे से पूरा बैकलेस था इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपना हेयर पिंक कलर करवाया हुआ था। खैर उर्फी जावेद जिस पर लोगों की किसी भी बातों का कोई असर नहीं पड़ता वह अपने में मस्त रहती हैं।

CG: कंजेक्टिवाइटिस संक्रमण की रोकथाम के लिए सीएम भूपेश ने ली शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की बैठक

0

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में कंजेक्टिवाइटिस की रोकथाम के उपायों की समीक्षा की. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित स्वास्थ्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

छत्तीसगढ़ में कंजेक्टिवाइटिस (conjunctivitis) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेशभर में सप्ताहभर में कंजेक्टिवाइटिस के 19 हजार 155 मरीज सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में मोतियाबिंद के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. नेत्र विभाग के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के आंखों का चेकअप करने का निर्देश जारी किया गया है.