Home Blog Page 83

 *जमीन बंटवारे की पुरानी रंजिश में बड़े भाई से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार*

0

 *जमीन बंटवारे की पुरानी रंजिश में बड़े भाई से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार*

* *मामले में त्वरित कार्रवाई करते दोनो आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* गिरफ्तार आरोपी 

1. संतुराम कश्यप, उम्र 53 वर्ष

2. छोटेलाल कश्यप, उम्र 45 वर्ष, दोनों निवासी खिसोरा

*घटना का विवरण:*  

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-प्रार्थी संतोष कुमार कश्यप, उम्र 65 वर्ष, निवासी खिसोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके 4 भाई थे। 17/05/2024 को चारों भाइयों के बीच पैत्रिक जमीन का बंटवारा हो चुका था। लेकिन छोटे भाई 1. संतुराम कश्यप, उम्र 53 वर्ष एवं 2. छोटेलाल कश्यप, उम्र 45 वर्ष, दोनों निवासी खिसोरा उक्त बंटवारे को नहीं मान रहे थे और इसी बात की रंजिश रखते थे।

दिनांक 24.07.26 को सुबह करीब 09:30 बजे प्रार्थी अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल से शिवरीनारायण जा रहे थे। रास्ते में दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली- गलौच करते हुए कहा कि “आज तुम्हें जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे”।

इसके बाद आरोपी छोटेलाल कश्यप ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडे से प्रार्थी के सिर पर वार किया, जिससे सिर से रक्तस्राव होने लगा। वहीं संतुराम कश्यप ने प्रार्थी का कॉलर पकड़कर जमीन में गिरा दिया और गला दबाकर मुक्कों व लातों से मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर भागे प्रार्थी को आरोपियों ने पुनः पकड़कर अपने घर ले जाकर साड़ी के कपड़े से हाथ-पैर बांध दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थी को मुक्त कराया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 109, 127(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

विवेचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*उपरोक्त कार्यवाही* में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पांडे एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान

*डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा*

0

*डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ₹2.65 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा*

* *गूगल के जरिए रचता था ठगी का जाल, जांजगीर पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार*

* *थाना अकलतरा पुलिस ने दिल्ली निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, कई राज्यों में साइबर ठगी के मामले आए सामने*

* *मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है*

 *गिरफ्तार आरोपी* 

ललित कश्यप, पिता हरिशंकर कश्यप, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, जीडी-126, दिल्ली 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:-*विवरण* संस्कार अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी अकलतरा, जो एक राइस मिल का संचालन करते हैं, जिसने डोमिनोज़ की फ्रेंचाइजी लेने के उद्देश्य से गूगल क्रोम के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के कुछ समय बाद उन्हें स्वयं को कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले निखिल तिवारी नामक व्यक्ति का फोन आया। बातचीत के दौरान आरोपी ने फ्रेंचाइजी पंजीयन के नाम पर ₹2,65,500 की रजिस्ट्रेशन फीस जमा कराने के लिए कहा।

प्रार्थी ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को अपने निजी बचत खाते से उक्त राशि आरोपी द्वारा बताए गए बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी। बाद में जब उन्होंने डोमिनोज़ के स्टेट हेड से संपर्क कर पंजीयन की पुष्टि करनी चाही, तब उन्हें जानकारी मिली कि उनके नाम से कंपनी में कोई भी फ्रेंचाइजी पंजीकृत नहीं हुई है। इसके बाद उन्हें अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ और उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने जिस बैंक खाते में राशि स्थानांतरित की गई थी, उसकी जानकारी प्राप्त की। जांच में उक्त खाता ललित कश्यप, पिता हरिशंकर कश्यप, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम लाकड़ीपुर, थाना मझोला, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम पुल प्रहलादपुर, जीडी-126, दिल्ली के नाम पर संचालित होना पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने संस्कार अग्रवाल से डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर राशि प्राप्त की थी। पुलिस ने आरोपी के बैंक खाते का स्टेटमेंट एवं पासबुक जब्त कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के विरुद्ध जबलपुर साइबर थाना में भी डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ₹2.65 लाख की ठगी का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त आरोपी के बैंक खाते पर विभिन्न राज्यों से प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायतों के आधार पर होल्ड लगाया गया है। आरोपी के विरुद्ध अन्य राज्यों में भी डोमिनोज़ फ्रेंचाइजी के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज होना सामने आया है।

*जांजगीर पुलिस की अपील* जांजगीर-चांपा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि गूगल सर्च में दिखाई देने वाले किसी भी मोबाइल नंबर पर केवल कंपनी का प्रतिनिधि मानकर भरोसा न करें। साइबर अपराधी कंपनियों के नाम से फर्जी मोबाइल नंबर और वेबसाइट डालकर लोगों से ठगी करते हैं।

यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हों, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है।

*उत्साह और आत्मीयता के साथ हुआ नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत*

0

*उत्साह और आत्मीयता के साथ हुआ नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत*

*पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में प्रवेशोत्सव संपन्न*

 *अध्ययन सामग्री वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बंधवा में कक्षा छठवीं एवं कक्षा ग्यारहवीं (वाणिज्य संकाय) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। आत्मीय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार में अभिनंदन करते हुए उनके शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री शिवकुमार बांधे और विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेन्द्र सिंह तंवर ने छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैग, पाठ्य पुस्तकें, नोटबुक, पेन सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री वितरित की गई। उपयोगी शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी और उत्साह से खिल उठे।

प्रवेशोत्सव के दौरान विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर, स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान, छात्रावास एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवासीय विद्यालय की दिनचर्या, अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण की जानकारी देकर उन्हें नए परिवेश से सहज रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया। सहायक आयुक्त श्री बांधे ने कहा कि पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री तंवर ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा विद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। आत्मीय स्वागत, प्रेरणादायी मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण वातावरण ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में नया उत्साह और आत्मविश्वास भर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*कलेक्टर के निर्देश पर जर्जर स्कूल भवनों को हटाने की कार्यवाही तेज*

0

*कलेक्टर के निर्देश पर जर्जर स्कूल भवनों को हटाने की कार्यवाही तेज*

*कन्या प्राथमिक शाला ठक्कर बापा वार्ड नवापारा का जर्जर भवन किया गया डिस्मेंटल*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा जिले के जर्जर स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों को चिन्हित कर सुरक्षा की दृष्टि से डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में नगर के ठक्कर बापा वार्ड स्थित कन्या प्राथमिक शाला नवापारा के जर्जर भवन को सुरक्षित तरीके से डिस्मेंटल किया गया। विद्यालय भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर संभावित खतरा बना हुआ था।

कलेक्टर के निर्देशानुसार आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ भवन को ध्वस्त किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका समाप्त हो सके। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों का सर्वे कर चरणबद्ध तरीके से उन्हें हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा भविष्य में नवीन एवं सुविधायुक्त भवनों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना है।

*जनदर्शन: प्रशासन ने संवेदनशीलता से सुनी आमजनों की समस्याएं*

0

*जनदर्शन: प्रशासन ने संवेदनशीलता से सुनी आमजनों की समस्याएं*

*एडीएम और सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनी तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने कहा कि जनदर्शन आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का प्रभावी मंच है। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस दौरान आवास, शौचालय, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल, भूमि संबंधी प्रकरणों सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासन ने सभी आवेदनों का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी है।

जनदर्शन में ग्राम केशरूवाडीह के श्री दुलकुंवर सिंह ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं राशन सुविधा दिलाने, ग्राम मोहभट्ठा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण, ग्राम अमलीडीह के श्री टेकराम साहू ने भूमि रकबा संशोधन, ग्राम हेड़सपुर के श्री शंकर सिंह मरकाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़ने, ग्राम हेड़सपुर की श्रीमती मीना जांगड़े ने वार्ड क्रमांक-11 में पेयजल समस्या के समाधान तथा ग्राम उदका के श्री लखनलाल कुर्रे ने भूमि सीमांकन सहित अनेक ग्रामीणों ने अपनी मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सभी आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया गया। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। जनदर्शन के दौरान लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

*ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वाेच्च प्राथमिकता: जिला पंचायत सीईओ* 

0

*ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वाेच्च प्राथमिकता: जिला पंचायत सीईओ* 

*लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, सभी स्वीकृत विकास कार्य तत्काल शुरू करने के दिए निर्देश*

*सीईओ जिला पंचायत ने ली विभागीय की समीक्षा बैठक*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री रावटे ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं को तय समय-सीमा में पूरा करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक में श्री रावटे ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में अनियमितता अथवा शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी एवं एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन के अंतर्गत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संरक्षण, आधारभूत अधोसंरचना और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, मैदानी निरीक्षण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। बैठक में कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ आरईएस, सहायक परियोजना अधिकारी, परियोजना अधिकारी वीबीजी राम जी मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बीपीएम, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारी, एआईटीओ, तकनीकी सहायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर*

0

*प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर*

*प्रकाश शर्मा को बिजली बिल से मिली मुक्ति*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

योजना के तहत करही मुंगेली के प्रकाश शर्मा ने अपने आवास पर 03 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया और बिजली बिल से मुक्ति पा ली है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र के चालू होते ही अधिकांश घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। सोलर पैनल स्थापना से पहले प्रत्येक माह बढ़ता बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरल प्रक्रिया और सब्सिडी सुविधा ने उन्हें सोलर सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया। सोलर सिस्टम स्थापित होने के एक माह के बाद ही न केवल उनके घर के बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं। श्री शर्मा ने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी सौर ऊर्जा को अपनाकर आर्थिक लाभ के साथ ही ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सहभागी बनने समझाइश दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापना पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपये, 02 किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा 03 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। यह प्रावधान सोलर ऊर्जा को आम नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती बना रहा है। आमजनों को योजना के लिए प्रोत्साहित करने शासन के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे आमजनों को योजना का लाभ लेना आसान हो गया है।

*एचआईवी-टीबी उन्मूलन को गति देने जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित*

0

*एचआईवी-टीबी उन्मूलन को गति देने जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित*

*गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी एवं सिफलिस जांच, उपचार से जुड़े मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी एवं टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय एचआईवी-टीबी समन्वय बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में दोनों राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए वार्षिक लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. सुदेश रात्रे ने अप्रैल से जून 2026 तक की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिले में पंजीकृत सभी गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत एचआईवी एवं सिफलिस जांच सुनिश्चित करने तथा जांच संबंधी समस्त जानकारी को एचआईएमएस पोर्टल पर समयबद्ध रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके लिए तीनों विकासखंडों में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न घटकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए नियमित साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर बल दिया गया। एचआईवी उपचार बीच में छोड़ चुके मरीजों की गोपनीय तरीके से पहचान कर उन्हें पुनः एआरटी सेंटर, बिलासपुर से जोड़ने (रिलिंक) की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने उपचार की निरंतरता बनाए रखने तथा प्रत्येक पात्र मरीज तक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया विकासखंड के स्वास्थ्य अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तथा ग्रामीण विकास सहारा संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*किन्नर का गुरू चेला विवाद पर आरोपी द्वारा गला दबाकर किया गया हत्या*

0

 *किन्नर का गुरू चेला विवाद पर आरोपी द्वारा गला दबाकर किया गया हत्या*

 घटना के चंद घंटे के अंदर आरोपी को किया गया गिरफतार 

आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया 

नाम आरोपीगण – रिया उर्फ राकेश (किन्नर) पिता परमेश्वर धु्रव उम्र 24 वर्ष साकिन सेमरचुवा बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली, हामु जोकी ओवर ब्रिज थाना सकरी जिला बिलासपुर 

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर – प्रार्थी की रिपोर्ट पर उक्त अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । हालात वरिष्ठ अधिकारियो को बताया गया। विवेचना दौरान पुलिस को यह तथ्य ज्ञात हुआ कि किन्नर तन्नू खान निवासी चिल्हाटी का किननर वर्षा जान एवं जोकी निवासी किन्नर मीरा उर्फ आशीष से मित्रता है तीनो गुरू भाई है । जो दिनांक 17-07-2026 को वर्षा जान दिल्ली से बिलासपुर आयी थी जिसे तन्नू खान पुराना बस स्टैण्ड स्थित होटल पर रूकवाई गई थी । दिनांक 20-07-2026 को तीनो गुरू भाई दिन में 12-00 से 01-00 बजे के मध्य साथ में थे जो मीरा के आग्रह पर वर्षा जान और तन्नू खान जोकी स्थित उसके घर आटो से जाने के लिए राजी होते है, रास्ते में किन्नर रिया उर्फ राकेश निवासी जोकी मिलता है जो मीरा के कहने पर इंज्वाय करने उसके घर साथ में जाता है । इसके बाद तन्नू रिया के साथ स्कूटी से अपनी बडी मां को तालापारा स्थित अस्पताल में देखने जाती है वहां से लौटकर दोनो 5 पाव देशी शराब व डेढ किलो मछली खरीदकर मीरा के घर पहुंचे जिसे तन्नू बनाई । चारो मिलकर शराब के साथ मछली खाए । इसके बाद तन्नू रिया से पूछती है कि तुम्हारा गुरू कौन है किन्नर समाज में गुरू चेला प्रथा चलता है । जिसके तहत चेला गुरू को सालाना 10000 रूपये एवं मासिक 2000 रूपये देता है । तुम मुझे अपना गुरू बनाओ नही तो तुम्हे मांगने खाने नही दुंगी जिस पर रिया बोलती है कि न मेरा कोई गुरू है और न मै किसी का चेला हूं मै अपना गुरू /चेला स्वयं हूं न मै किसी से लेता हू और न किसी को देता हूं । जिस पर दोनो के मध्य विवाद होने लगा उन्हे मीरा और वर्षा शांत रहने समझाईश दिए नही मानने पर अपने गुरू तालापारा निवासी राजा किन्नर को फोन लगा कर दोनो को समझाने बोले, राजा किन्नर के समझाने के बाद भी दोनो नही माने तन्नू बोली तुम तालापारा में मांग खाकर दिखाओ तुम्हे बताती हू तुम चलो मेरे गुरू राजा के पास तुम्हे बताती हूं तब रिया बोली की चलो मुझे क्या कर लोगे ज्यादा से ज्यादा दो चार झापड मार लोगे कहकर दोनो पैदल जोकी से तालापारा जाने निकल गए । इस बीच मिरा और वर्षा दोनो को खोजने निकले किन्तु दोनो नही मिले । तन्नू के फोन पर कई बार काल कि किन्तु संपर्क नही हुआ । जो आरोपी रिया पुलिस को पूछताछ पर गुरू चेला विवाद के कारण गला दबाकर तन्नू खान को मारकर हत्या करना कबूल किया गया । एन एच 130 दलदलिहापारा बस स्टाप के पास घटना दिनांक 21-07-2026 के रात्रि 11-00 से 12-00 बजे के मध्य गला दबाकर हत्या करना बतायी उसकी निशान देही पर मृतक तन्नू खान का मोबाईल, चप्पल, चार्जर आदि बरामद किया गया है। आरोपी के विरूद्ध सबूत पाए जाने पर विविधवत गिरफतार कर रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना सकरी स्टाफ का सराहनी योगदार रहा ।

*10 दुपहिया वाहन एवं 10 ई रिक्शा बैटरी के साथ 6 शातिर वाहन चोर गोहलपुर पुलिस की गिरफ्त में*

0

*10 दुपहिया वाहन एवं 10 ई रिक्शा बैटरी के साथ 6 शातिर वाहन चोर गोहलपुर पुलिस की गिरफ्त में ।।

  जबलपुर से पंकज मनोज जैन की रिपोर्ट :-जबलपुर थाना गोहलपुर की टीम को विश्वसनीय मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि आनंद नगर कालोनी क्षेत्र में थाना गोहलपुर के अपराध क्र 434/26 धारा 303(2) बीएनएस की चोरी गया वाहन लिये कुछ आरोपीगण दिखे है जो उक्त वाहन से कोई वारदात करने के इरादे से घूंम रहे है, तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है । सूचना पर तत्काल थाना गोहलपुर की टीम द्वारा बताये स्थान दबिश दी गयी जहॉ दो लडके एक सिल्वर रंग कि स्कूटी पर बैठे दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया जिन्होने नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) मोहम्मद शादाब खान पिता मोहम्मद गोपू फरीद उम्र 19 साल निवासी टेढ़ी नीम हुसैनिया मस्जिद के सामने थाना हनुमानताल जिला जबलपुर (2) फैजान खान पिता गुड्डू खान उम्र 20 साल निवासी 16 क्वाटर थाना हनुमानताल बताये दोनो ने सघन पूछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी शाहरूख खान के साथ मिलकर उक्त एक्सिस सहित 10 दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी (3) शाहरुख खान उर्फ टूटी पिता अब्दुल खलिक उम्र 28 साल निवासी मक्का नगर मोहरिया थाना हनुमानताल को अभिरक्षा मे लिया गया।