Home Blog Page 79

*शनि मंदिर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

0

*शनि मंदिर में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार*

ऽ थाना सक्ती पुलिस द्वारा शनि मंदिर में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ऽ आरोपी अरमान खान उर्फ छोटू पिता सलीम खान उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं. 04 बुधवारी बाजार सक्ती, थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.)

ऽ दिलीप कुमार यादव पिता धरम लाल यादव उम्र 32 साल साकिन कांसा थाना डभरा जिला सक्ती (छ.ग.)

ऽ आरोपियो के कब्जे से चोरी गये मशरुका बरामद कर जप्ती कार्यवाही की गई। 

शक्ति– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गणेशबन तालाब स्थित शनि मंदिर में पुजारी का कार्य करता है, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.07.2026 की सुबह मंदिर खोलने पर सीसीटीवी मॉनीटर, कांसे की थालियां, दानपात्र में रखे सिक्के, नगद राशि एवं पूजा सामग्री सहित कुल लगभग ₹8,200 की संपत्ति चोरी होना पाया गया। अज्ञात चोर द्वारा हवनकुंड के ऊपर धुआं निकलने के लिए बनाई गई खिड़की का टीन हटाकर मंदिर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका की पतासाजी कि जारी थी। प्रकरण के आरोपियों की शीध्र पतासाजी करने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति डाॅ0 भुनेश्वरी पैकरा से कुशल दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रकरण में संदेह के आधार पर अरमान खान उर्फ छोटू को तलब कर हिकमत तामिली से पूछताछ की गई। संदेही द्वारा पूछताछ में उसने अपने साथी दिलीप कुमार यादव के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि दोनों की पहचान पूर्व में जेल में हुई थी तथा पैसों की आवश्यकता होने पर उन्होंने मिलकर मंदिर में चोरी की योजना बनाई। घटना के दौरान अरमान खान मंदिर के अंदर घुसकर सीसीटीवी मॉनीटर, नगदी, सिक्के एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया, जबकि उसका साथी बाहर निगरानी करता रहा। चोरी की गई नगदी रकम को दोनों आरोपियों द्वारा शराब पीने एवं अन्य खर्चों में खर्च करना। आरोपी अरमान खान की निशानदेही पर चोरी गया मशरुका बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा निम्न आरोपियों को दिनांक 29.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अरमान खान उर्फ छोटू, पिता सलीम खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, बुधवारी बाजार, सक्ती, थाना सक्ती, जिला सक्ती (छ.ग.) 02 दिलीप कुमार यादव, पिता धरम लाल यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम कांसा, थाना डभरा, जिला सक्ती (छ.ग.)। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना जारी है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य एवं गवाहों के कथन संकलित किए जा रहे हैं। सक्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

*सोशल मीडिया के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक गतिविधि करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*सोशल मीडिया के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक गतिविधि करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *भारत सरकार के एनसीसीआरपी पोर्टल से प्राप्त साइबर शिकायत पर त्वरित जांच करते हुए आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡️ *इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक ऑनलाइन गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया कार्यवाही*

       

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली– भारत सरकार के एनसीसीआरपी *(नेशनल साइबर क्राइम रिपोटिंग पोर्टल )* के माध्यम से प्राप्त साइबर टीप लाइन संबंधी शिकायतों पर जिला मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष अरोड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 13.07.2026 को भारत सरकार, गृह मंत्रालय के एनसीसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर टीप लाइन शिकायत थाना सिटी कोतवाली मुंगेली को प्राप्त हुई, शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफार्म मे इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की सूचना थी, प्राप्त तकनीकी जानकारी मोबाइल नंबर एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जाकर जांच के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य का सत्यापन कर आरोपी की पहचान विक्रम बघेल, पिता जयपाल बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंडरभट्टा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली के रूप में पहचान कर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 213/2026 धारा 67(ए), 67(बी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं धारा 15 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी विक्रम बघेल को पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना के संबंध में स्वीकारोक्ति करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को मौके पर उपस्थित गवाहों के समक्ष जब्त कर प्रकरण मे पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी विक्रम बघेल, पिता जयपाल बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंडरभट्टा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली को दिनांक 28.07.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 29.07.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

मुंगेली पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, अश्लील अथवा अवैध सामग्री का प्रसारण, संग्रहण या साझा करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), उपनिरी. हरीश साहू, आर. अजय चन्द्राकर, योगेश यादव, दुर्गेश यादव की अहम भुमिका रही।

*नव-नियुक्त एल्डरमैनों का नगर पालिका में भव्य स्वागत:नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी का किया अभिनंदन*

0

*नव-नियुक्त एल्डरमैनों का नगर पालिका में भव्य स्वागत:नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी का किया अभिनंदन*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/छत्तीसगढ़ शासन के उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर मुंगेली नगर पालिका परिषद में पांच नए एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। इस घोषणा के बाद से ही शहर के राजनीतिक व सामाजिक हलकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 25 जुलाई को आयोजित गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह के सकुशल संपन्न होने के बाद,सभी नव-नियुक्त एल्डरमैन औपचारिक रूप से मुंगेली नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुँचे।

कार्यालय परिसर में एल्डरमैनों के आगमन पश्चात। अध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीयतापूर्ण स्वागत किया और उन्हें उनकी इस नई प्रशासनिक व जनसेवा की जिम्मेदारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

“पार्षद और एल्डरमैन एक परिवार,प्राथमिकता सिर्फ जनहित”:रोहित शुक्ला

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहाकि नगर पालिका परिषद कोई राजनीतिक मंच नहीं,बल्कि नगरवासियों की सेवा का एक माध्यम है। उन्होंने आगे कहाकि “नगर पालिका परिषद के सभी निर्वाचित पार्षद और नव-नियुक्त एल्डरमैन सहित हम सब एक परिवार के सदस्य की भांति हैं। हम सभी का एकमात्र संकल्प नगर की आम जनता के हितों की रक्षा करना और मुंगेली के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाना है। सभी जनप्रतिनिधि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर के विकास,स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह कटिबद्ध हैं।”

उन्होंने आगे विश्वास जताया कि नए एल्डरमैनों के लंबे सार्वजनिक जीवन और अनुभवों का सीधा लाभ नगर पालिका परिषद और मुंगेली की जनता को मिलेगा।

नई ऊर्जा के साथ नगर विकास में योगदान देंगे:एल्डरमैन

उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की मंशा के अनुरूप नगर के सर्वांगीण विकास को गति देने के लिए जिन 5 प्रमुख प्रबुद्धजनों को एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है,वे हैं

डॉ. संजय वर्मा,अमितेश ‘विज्जु’ आर्य,लेखु साहू,राजहंस तंबोली,खेमराज मोहले

स्वागत के बाद सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों ने प्रदेश सरकार और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि वे इस भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि शहर के हर वार्ड में समान विकास,पेयजल व्यवस्था,प्रकाश व्यवस्था और सड़कों के निर्माण जैसे कार्यों में वे अध्यक्ष एवं परिषद का पूर्ण सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर

भाजपा जिलाध्यक्ष,दीनानाथ केशरवानी,नगर पालिका उपाध्यक्ष,जयप्रकाश मिश्रा,नेता प्रतिपक्ष,मोहन मल्लाह

पार्षद,संजय चंदेल,पार्षद प्रतिनिधि,मकबूल खान,धीरज पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे

*गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम संगम: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा*

0

*गुरु-शिष्य परंपरा का अनुपम संगम: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई गुरु पूर्णिमा*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व भारतीय संस्कृति और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा के अनुरूप श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाई।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ एवं कलम भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक भाषण, कविता एवं मधुर गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु की महिमा, उनके मार्गदर्शन तथा समाज निर्माण में उनकी अमूल्य भूमिका को भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक उमेश पांडेय ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य प्रदान करने वाले मार्गदर्शक होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता, चरित्र और श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण कर सकता है।

वरिष्ठ शिक्षक सबिरुद्दीन शेख ने कहा कि गुरु वह प्रकाश पुंज हैं, जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप प्रज्वलित करते हैं। उनका सान्निध्य विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक संघर्ष का सामना करने की प्रेरणा और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है।

शिक्षक प्रेमदास वैष्णव ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु समाज के सच्चे शिल्पकार होते हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं तथा उन्हें सत्य, सेवा, अनुशासन और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

शिक्षक रज्जाक खान ने स्वागत गीत के माध्यम से गुरु के महिमा का वर्णन करते हुवे कहा कि गुरु का सम्मान करना हमारी भारतीय संस्कृति की सबसे महान परंपराओं में से एक है।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन कक्षा आठवीं के छात्र ओमप्रकाश तथा कक्षा सातवीं की छात्रा पूजा ने किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति आस्था को और अधिक सुदृढ़ करने वाला रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक उमेश पांडेय, शिक्षक सबिरुद्दीन शेख, रामपाल सिंह, रज्जाक खान, प्रेमदास वैष्णव, आशीष ठाकुर, शिक्षिकाएँ लता बंजारा एवं शालिनी साहू सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

*महतारी वंदन योजना से मिला बिसाहिन यादव को रोजगार का साधन*

0

*महतारी वंदन योजना से मिला बिसाहिन यादव को रोजगार का साधन*

*प्रतिमाह की सहायता राशि से खरीदी सिलाई मशीन बना आमदनी का जरिया*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी प्रभावी योजना साबित हो रही है। जिले के ग्राम फुलवारी की निवासी श्रीमती बिसाहिन यादव ने योजना से मिलने वाली मासिक सहायता राशि का सदुपयोग कर उन्होंने अपने जीवन में आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत की है। श्रीमती बिसाहिन यादव ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि ने अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया। उन्होंने इस राशि को बचाकर सिलाई मशीन खरीदी और घर से ही सिलाई का कार्य प्रारंभ किया।

आज वे गांव की महिलाओं और बच्चों के कपड़ों, बैग आदि की सिलाई कर नियमित आय अर्जित कर रही हैं। इससे उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार का साधन प्राप्त हुआ है। बिसाहिन यादव ने कहा कि महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहायता के साथ ही आत्मनिर्भर बनने का हौसला दिया। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से खरीदी गई आमदनी का जरिया बन गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को नई दिशा देने वाली पहल है। इससे हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

*लगभग 02 लाख 11 हजार महिलाओं के खाते में 561 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित*

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान को नई दिशा देने वाली राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला बन चुकी है। 01 मार्च 2024 से प्रारंभ इस योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया है। मुंगेली जिले में यह योजना निरंतर सफलता की नई इबारत लिख रही है।

जिले की 02 लाख 11 हजार से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। प्रत्येक पात्र महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह 01 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की जाती है। अब तक जिले की महिलाओं के खातों में 561.59 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि हस्तांतरित की जा चुकी है। यह राशि महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है।

*महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान, आर्थिक सहायता से बढ़ रहा आत्मविश्वास*

महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग जिले की हजारों महिलाएं स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। इससे महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ बचत की प्रवृत्ति भी बढ़ी है और वे परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इस सहायता राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, घरेलू आवश्यकताओं, छोटे स्वरोजगार और बचत जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कर रही हैं। इससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर*

0

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर*

*एग्रीस्टेक पंजीयन, नक्शा बटांकन और डिजिटल राजस्व सेवाओं की समीक्षा*

 *एक सप्ताह में लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सोमवार को जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व प्रकरणों, एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, नक्शा बटांकन, सीमांकन एवं अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता पूर्णतः संतुष्ट हो और शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत हो।

कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में शत-प्रतिशत किसान पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। किसानों की सुविधा को देखते हुए अब राशन दुकानों एवं सहकारी समितियों में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी एग्रीस्टेक पंजीयन किया जाएगा। उन्होंने ग्राम स्तर पर मुनादी, जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी से अधिक से अधिक किसानों को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर जिम्मेदारी सौंपी जाए तथा उसकी नियमित समीक्षा की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के प्राप्त हो सके।

बैठक में नक्शा बंटांकन एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और राजस्व अधिकारियों को विशेष कार्ययोजना बनाकर एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय-सीमा के बाहर कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर ने विभागीय कार्यों में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा एक सप्ताह के भीतर सभी ऑफलाइन फाइलों को ई-ऑफिस में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

बैठक में ऑनलाइन अटेंडेंस, आई-गॉट पोर्टल तथा अन्य विभागीय योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए जिले को एग्रीस्टेक पंजीयन, डिजिटल राजस्व सेवाओं एवं समयबद्ध राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए समन्वित प्रयास करें। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव, तीनों अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जबलपुर -पनागर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार*

0

*जबलपुर -पनागर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार*

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-की पनागर पुलिस ने एक मामले में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनसे चुराया हुआ माल भी जब किया है आरोपी शुभम निषाद,सोनू चौधरी,राज निषाद कटनी जिले के रहने वाले हैं जिन्होंने की पनागर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था फिंगरप्रिंट मैपिंग के आधार पर एक आरोपी की पहचान हुई। जब इसके बाद उसे पकड़ा गया तो उसने पूरा राज उगल दिया। मुख्य आरोपी शुभम निषाद के ऊपर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं तीनों शातिर चोर बताया जा रहे हैं जो की अलग-अलग जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थेl

*स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने किया गया जागरूक*

0

*स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने किया गया जागरूक*

*खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने किया गया प्रोत्साहित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में संचालित छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के एकीकृत पुनर्वास केंद्र (नशा मुक्ति केंद्र) द्वारा ग्राम पंचायत बदरा (ब) स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले गंभीर दुष्परिणामों, जैसे हृदय, लीवर और किडनी संबंधी बीमारियों सहित सामाजिक एवं मानसिक नुकसान की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही खेलकूद, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

*मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 804.63 लाख रुपये की सौगात*

0

*मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 804.63 लाख रुपये की सौगात*

*डी-02 नहर भटगांव से कुकुसदा रोड का होगा निर्माण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत राज्य शासन ने जिले को बड़ी सौगात देते हुए डी-02 नहर भटगांव से कुकुसदा रोड के निर्माण के लिए 804.63 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। जारी आदेश के अनुसार 11.30 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 777.16 लाख रुपये तथा आगामी पांच वर्षों के संधारण कार्य के लिए 27.47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार परियोजना की कुल लागत 804.63 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

सड़क निर्माण से भटगांव, कुकुसदा एवं आसपास के गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। किसानों को कृषि उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों की आवाजाही भी आसान होगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। राज्य शासन ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता मापदंडों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना के पूर्ण होने के बाद सड़क का नियमित संधारण भी सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

*गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*

0

*गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस*

*कलेक्टर ने सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दी जिम्मेदारी*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजन को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर शाल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में मैदान की तैयारी, आकर्षक साज-सज्जा, समारोह स्थल पर ध्वज, फूल एवं गुब्बारे की व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, फायर ब्रिगेड, विद्युत व ध्वनि विस्तारक यंत्र, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।