Home Blog Page 72

*मुंगेली में 9 सदस्यीय कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर का गठन, प्रधान जिला न्यायाधीश मुंगेली द्वारा किया गया*

0

मुंगेली में 9 सदस्यीय कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर का गठन, प्रधान जिला न्यायाधीश मुंगेली द्वारा किया गया


मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली /जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली द्वारा विवादों के आपसी सहमति एवं संवाद के माध्यम से समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 9 सदस्यीय कम्युनिटी मेडिएशन सेंटर का गठन किया गया है। इसका गठन प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में किया गया है।
यह पहल राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार की गई है। इस संबंध में 4 अगस्त 2026 को आदेश जारी किया गया।

*आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समितियों के साथ की बैठक*

0

 *आगामी नवरात्रि पर्व की सुरक्षा -यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन ने समितियों के साथ की बैठक*

* *श्रद्धालुओं की सुविधा, पार्किंग और सुगम यातायात को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर नैला अग्रसेन भवन के सामने स्थापित होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

*कलेक्टर जांजगीर चांपा एवं पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा* के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, ADM ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में माँ दुर्गा उत्सव समितियों के साथ विशेष समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर समितियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और आवागमन सुचारू बना रहे, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में SDM जांजगीर, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, CMO नगर पालिका जांजगीर -नैला, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*साइबर थाना जांजगीर-चाम्पा की बड़ी कार्रवाई:*

0

*साइबर थाना जांजगीर-चाम्पा की बड़ी कार्रवाई:*

* *साइबर ठगी के शिकार 10 आवेदकों के खातों में वापस कराई गई 54,568 रुपये की राशि*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) पोर्टल के माध्यम से साइबर थाना जिला जांजगीर-चाम्पा को कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस ने आवेदकों के साथ हुई ठगी की रकम को वापस दिलाने के लिए पोर्टल के जरिए संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी किया।

इस प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप, 10 आवेदकों के खातों में कुल 54,568 रुपये की ठगी गई राशि सफलतापूर्वक वापस आ चुकी है।

प्रमुख बिंदु:

त्वरित कार्रवाई: प्राप्त 31 आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए साइबर थाना टीम द्वारा तुरंत बैंकों के नोडल अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया गया।

सफलता: 10 पीड़ितों की ठगी गई कुल ₹54,568 की राशि उनके बैंक खातों में वापस लौटाई जा चुकी है।

लंबित प्रकरणों पर कार्य: शेष लंबित मामलों में भी संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारियों से लगातार संपर्क कर पैसे वापसी की प्रक्रिया तेजी से जारी है।

पीड़ितों से अपील व सहायता: अन्य शेष पीड़ितों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है और उनके साथ हुई ठगी की ‘होल्ड’ राशि को MRM पोर्टल के माध्यम से वापस दिलाने के लिए आवेदन भरवाए जा रहे हैं।

साइबर थाना जिला जांजगीर चाम्पा द्वारा भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित डत्ड के माध्यम से प्राप्त 31 आवेदनो में तत्काल कार्यवाही करते हुये आवेदको को उनके साथ हुये ठगी कर रकम को वापस दिलाने हेतु पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी को नोटिस भेजा गया है जिसमें 10 आवेदको के खातो में ठगी की रकम 54568 रूपये वापस आ गये शेष लंबित प्रकरणों में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर पैसे वापसी की कार्यवाही की जा रही है। शेष पीड़ितो से भी संपर्क कर उनसे ठगी की होल्ड राशि को एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस दिलाने हेतु आवेदन कराया जा रहा है।

जीआरएम पोर्टल में जिले में कुल 06 शिकायत खाता एवं रकम अन्होल्ड करने के संबंध प्राप्त हुये है। जिन्हे संबंधित थाने से जांच कराया गया है। 4 शिकायत में मल्टीपल शिकायत दर्ज होने के कारण शिकायत आवेदन निरस्त किया गया है। 1 शिकायत में आवेदक का खाता एवं रकम अन्होल्ड कराया गया है। 1 शिकायत आवेदन जांच पर है।

जिला पुलिस जांजगीर-चाम्पा साइबर अपराध के प्रति पूरी तरह सतर्क है और नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगी गई राशि को होल्ड कराकर वापस दिलाया जा सके।

*150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार दुर्घटनाकारित वाहन को पुलिस ने दबोचा*

0

*150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार दुर्घटनाकारित वाहन को पुलिस ने दबोचा*

* *अकलतरा में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी थी टक्कर, एक की मौके पर मौत*

* *गंभीर रूप से घायल दो युवकों को डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस की तत्परता से फरार वाहन बिलासपुर में पकड़ा गया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के तरौद चौक स्थित सत्य राइस मिल के सामने फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद फरार हुए दुर्घटनाकारित वाहन को अकलतरा पुलिस ने करीब 150 किलोमीटर तक पीछा कर बिलासपुर के सकरी स्थित खालसा ढाबा के पास पकड़ने में सफलता हासिल की।

*बातचीत कर रहे तीन लोगों को मारी टक्कर*

घटना दिनांक 07 अगस्त 2026 की है। राइस मिल श्रमिक सूरज कुमार यादव (26 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BV 6985 पर मनीष मरावी (25 वर्ष), निवासी किरारी, थाना अकलतरा को बैठाकर राइस मिल से अपने घर ग्राम किरारी जा रहे थे। इसी दौरान वे दुर्गेश केंवट (21 वर्ष) से सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे।

इसी बीच जांजगीर की ओर से आ रहे अशोक लीलैंड के छह चक्का वाहन क्रमांक JH 01 GA 1987 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से बिलासपुर की ओर फरार हो गया।

*हादसे में एक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल*

दुर्घटना में मनीष मरावी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सूरज यादव एवं दुर्गेश केंवट के सिर में गंभीर चोट आने के कारण दोनों अचेत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल- 112 की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा पहुंचाया। पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा गया।

*150 किलोमीटर तक पीछा कर फरार वाहन पकड़ा*

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश शुरू की। *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* के दिशा- निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यॉर्क के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस ने फरार वाहन का पीछा शुरू किया।

पुलिस टीम ने करीब 150 किलोमीटर तक लगातार पीछा करते हुए सकरी, बिलासपुर स्थित खालसा ढाबा के पास दुर्घटनाकारित वाहन क्रमांक JH 01 GA 1987 को पकड़ लिया।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी वाहन पुलिस के कब्जे में*

अकलतरा पुलिस की तत्परता और लगातार पीछा करने की कार्रवाई के चलते दुर्घटना के बाद फरार हुए वाहन को पकड़ने में सफलता मिली। मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

*उक्त कार्रवाई* में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू सहित थाना अकलतरा पुलिस स्टाफ एवं डायल-112 टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक;*

0

🔹 *आईजी श्री राम गोपाल गर्ग ने ली ‘सशक्त’ ऐप की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक;* *

🔹 *चोरी की गाड़ियों की शत-प्रतिशत रिकवरी और डेटा अपडेट करने के दिये सख्त निर्देश*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-एसपी श्री भोजराम पटेल ने लाइव प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर पीड़ितों की राशि वापसी हेतु ‘MRM’ मैकेनिज़्म की दी विस्तृत जानकारी*

मुंगेली- दिनांक 07.08.2026 को ’श्री राम गोपाल गर्ग’पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, राजपत्रित अधिकारियों (ASP/DSP), थाना प्रभारियों तथा हाल ही में पदस्थ नए प्रशिक्षु उप निरीक्षक (PSI) की उपस्थिति में ‘सशक्त’ (Sashakt) एप्लीकेशन की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली गई। समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य रेंज के जिलों में ‘सशक्त’ ऐप के माध्यम से दो पहिया एवं चारपहिया वाहनों की चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध वाहनों की त्वरित ट्रैकिंग करना और रिकवरी दर को बढ़ाना था।

*समीक्षा बैठक में जारी प्रमुख दिशा-निर्देश:*

• *1 सप्ताह के भीतर अपूर्ण डेटा और बैकलॉग पूर्ण करने के निर्देश:*

रेंज के विभिन्न जिलों (बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, मुंगेली, सारंगढ़, शक्ति आदि) में दर्ज वाहन चोरी के प्रकरणों में जहाँ चेसिस या इंजन नंबर दर्ज नहीं हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर ‘वाहन पोर्टल’ के माध्यम से पूर्ण करने हेतु सभी नोडल अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।

• *दैनिक DSR से रियल-टाइम डेटा प्रविष्टि:*

थाने में एफआईआर दर्ज होते ही वाहन का विवरण तत्काल ‘सशक्त’ ऐप पर दर्ज करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अब से यथासंभव हर एफआईआर में इंजन नंबर एवं चेसिस नंबर स्पष्ट रूप से उल्लेख करने के निर्देश दिए गए।

• *सार्वजनिक एवं संवेदनशी पार्किंग स्थलों पर गहन चेकिंग:*

पुलिसकर्मियों को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, सराफा क्षेत्रों एवं सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर ‘सशक्त’ ऐप द्वारा चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पार्किंग ठेकेदारों व कर्मचारियों को भी ऐप में यूजर बनाकर चेकिंग अभियान से जोड़ा जाएगा।

• *नवागत अधिकारियों/कर्मचारियों का शत-प्रतिशत पंजीयन:*

हाल ही में पदस्थ नए अधिकारियों (DSP, Inspector, Sub-Inspector) एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से ऐप पर पंजीकृत कराने का लक्ष्य दिया गया। व्यावहारिक अभ्यास हेतु प्रत्येक नए यूजर को प्रतिदिन कम से कम 20 संदिग्ध वाहनों की चेकिंग (हिट काउंट) का लक्ष्य दिया गया है।

• *बरामद (Recovered) वाहनों का तत्काल बैक-एंड अपडेट:*

बरामद या रिकवर किए गए वाहनों की प्रविष्टि तुरंत बैक-एंड पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए, ताकि वाहन स्वामियों को सुपुर्दगी में पारदर्शिता रहे और डेटा में किसी प्रकार का दोहराव न हो।

*साइबर फ्रॉड पीड़ितों को राहत: मुंगेली एसपी द्वारा ‘MRM’ का लाइव प्रेजेंटेशन*

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल द्वारा साइबर अपराधियों से पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने हेतु अपनाए जा रहे मनी रिकवरी मैकेनिज़्म (MRM) पर एक प्रभावी लाइव प्रेजेंटेशन दिया गया:

• *त्वरित मनी रिकवरी मैकेनिज़्म (MRM):* साइबर हेल्पलाइन 1930 और पोर्टल के तालमेल से पीड़ित द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस बिना समय गंवाए आरोपी के संबंधित बैंक खातों को तत्काल होल्ड (फ़्रीज़) करवा देती है।

• *पीड़ितों के खाते में सीधी वापसी:* कानूनी प्रक्रियाओं का तेजी से पालन करते हुए होल्ड की गई राशि को सीधे पीड़ित के मूल बैंक खाते में रिफंड कराया जा रहा है।

• *’गोल्डन आवर’ की महत्ता* : एसपी श्री पटेल ने जोर देकर कहा कि साइबर फ्रॉड के मामलों में शुरुआती 1 से 2 घंटे (‘गोल्डन आवर’) के भीतर शिकायत दर्ज कराना बेहद जरूरी है, जिससे पैसों का सुरक्षित ब्लॉक होना सुनिश्चित होता है।

*आईजी श्री राम गोपाल गर्ग का संदेश:*

*”बैठक का मूल उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से पारदर्शी और परिणाममूलक पुलिसिंग स्थापित करना है। ‘सशक्त’ ऐप चोरी के वाहनों को ढूंढ निकालने और अपराधियों तक पहुँचने में एक क्रांतिकारी टूल है। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि थानों में प्रकरणों की पेंडेंसी समाप्त हो और जनता को सीधा लाभ मिले।” सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है।**

*डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति पर जनआभार का अभूतपूर्व उत्साह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का उसलापुर, तखतपुर एवं मुंगेली में भव्य स्वागत*

0

*डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति पर जनआभार का अभूतपूर्व उत्साह, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू का उसलापुर, तखतपुर एवं मुंगेली में भव्य स्वागत*

*रेल परियोजना प्रदेश के विकास, बेहतर संपर्क एवं रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कदम*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान किए जाने के उपरांत केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तथा बिलासपुर के सांसद श्री तोखन साहू के छत्तीसगढ़ आगमन पर उसलापुर, तखतपुर एवं मुंगेली सहित विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

यात्रा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधि संस्थाओं के सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित कर श्री साहू का अभिनंदन किया। रिमझिम वर्षा के बावजूद कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का उत्साह पूरे कार्यक्रम के दौरान बना रहा। ढोल-ताशों, नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं आतिशबाजी के बीच क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर नागरिकों ने स्नेह एवं सम्मान की अभिव्यक्ति करते हुए श्री साहू का उनके शरीर के वजन के बराबर मोतीचूर के लड्डुओं से तुलादान भी किया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

इस अवसर पर श्री तोखन साहू ने क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन की स्वीकृति छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद से इस परियोजना को स्वीकृति दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहा और यह निर्णय प्रदेश में बेहतर रेल संपर्क, व्यापार, उद्योग, पर्यटन तथा रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

उन्होंने कहा कि यह रेल परियोजना केवल दो स्थानों को जोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री साहू ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डोंगरगढ़–कटघोरा नई रेल लाइन आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ की प्रगति का एक महत्वपूर्ण आधार बनेगी और लाखों नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

*नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे*

0

*नाबालिग बालिका को बलात्कार कर टांगी से प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे*

* थाना जैजैपुर पुलिस की महिला/ बालिका संबंधी अपराध का त्वरित निराकरण* 

शक्ति– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 05.08.2026 को रात्रि में आरोपी उमेश कुमार पलांगे पिता दौलत राम पलांगे उम्र 32 साल का मेरी नाबालिग भतीजी के घर अंदर घुसकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर उसके विरोध करने पर हांथ मे टांगी से चेहरा, सिर एवं गला मे प्राणघातक हमला कर दिया है जो अभी सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती है कि रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर मे अपराध क्रमांक 200/2026 धारा 131(7), 64(1), 109(1) बीएनएस 4 पाक्सो एक्ट का अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा0पु0से0) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल रा0पु0से0), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती डॉ भुनेश्वरी पैंकरा (रा0पु0से0) द्वारा महिला/ बालिका संबंधी गंभीर अपराधों का त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर घटना में प्रयुक्त खून लगे कुल्हाड़ी क़ो भी जप्त कर लिया गया है। एवं आरोपी के सकुनत पर घेराबंदी पकडा गया जिसे काडाई से पूछताछ करने पर दिनांक घटना को पीडिता के साथ अप्रिय घटना कारित करना स्वीकार करने पर दिनांक 06.08..2026 के 23.30 बजे गिर. किया गया देर रात्रि हो जाने से आज दिनांक 07.08.2026 न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। माननीय न्यायालय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारण्ट जारी करने पर उपजेल सक्ति दाखिल गया है।

* कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राठौर, प्र0आर0 330 परमानंद घृतलहरे, प्र0आर0 सुरेन्द्र खांडेकर, आरक्षक 140 अरूण चन्द्रा, आरक्षक 133 विजय कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।

*जिले के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विकसित होंगे किचन गार्डन*

0

*जिले के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में विकसित होंगे किचन गार्डन*

*प्रधानमंत्री पोषण शक्ति अभियान को मिलेगा नया आयाम, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर*

*जिला सी ई ओ गोकुल रावटे ने डीईओ, बी ई ओ, डी एम सी, प्राचार्य एवं समन्वयकों की ली बैठक* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने जिला पंचायत सभागार में जिले शिक्षा विभाग अधिकारियों डीईओ, डीएमसी, बी ई ओ संकुल प्राचार्यों, खंड स्रोत समन्वयकों एवं की बैठक ली ।

सीईओ श्री रावटे ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसरों में अहाता निर्माण, किचन गार्डन हेतु भूमि एवं जल स्रोत की उपलब्धता तथा फलदार एवं उपयोगी पौधों के रोपण की योजना पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक आपसी समन्वय से कार्य करते हुए मुंगेली जिले को किचन गार्डन के मॉडल जिले के रूप में विकसित करने का प्रयास करें।

बैठक में सहायक संचालक उद्यानिकी सुश्री भगवती साहू ने विद्यालयों में किचन गार्डन के प्रभावी विकास के लिए तकनीकी सुझाव एवं आवश्यक जानकारी साझा की।

सीईओ श्री रावटे ने ’90 प्लस शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन अभियान’ की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्ष 2025-26 में जिले के 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में हुए उल्लेखनीय सुधार को आगे बढ़ाते हुए अब मुंगेली को प्रदेश के शीर्ष जिलों में शामिल करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने जिला स्तर पर तैयार कार्ययोजना के अनुरूप इसी माह से सभी विद्यालयों में गुणवत्ता सुधार संबंधी गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी. डाहिरे ने बैठक के एजेंडे के अनुरूप विद्यालयों में किचन गार्डन विकास, मरम्मत योग्य एवं जर्जर विद्यालय भवनों, निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण, बालिका शौचालयों की उपलब्धता, निशुल्क पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग एवं वितरण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, ड्रॉपआउट एवं दिव्यांग बच्चों की जानकारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी । बैठक में विद्यालयों में वीएसके ऐप के माध्यम से शिक्षक एवं गैर-शिक्षकीय कर्मचारियों की उपस्थिति एवं मॉनिटरिंग, मर्ज स्कूल, स्टूडेंट प्रोग्रेशन, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति, यू-डाइस पोर्टल पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की जानकारी अद्यतन करने तथा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में प्राचार्यों द्वारा विभिन्न विषयों पर सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

बैठक में जिला मिशन समन्वयक श्री अशोक सोनी, खंड शिक्षा अधिकारी पथरिया डॉ. प्रतिभा मंडलोई, खंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली श्रीमती विमित्रा धृतलहरे, खंड शिक्षा अधिकारी लोरमी श्रीमती मनीषा पाटले, समग्र शिक्षा के एपीसी सहित सभी खंड स्रोत समन्वयक एवं जिले के सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का हुआ त्वरित पहल दिव्यांग हितग्राही को मिला व्हीलचेयर*

0

*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत का हुआ त्वरित पहल दिव्यांग हितग्राही को मिला व्हीलचेयर*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। जनपद पंचायत पथरिया में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए दिव्यांग हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

जनपद पंचायत पथरिया के मुख्य ने बताया कि ग्राम लमती के दरुवनकापा पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में व्हीलचेयर नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के पश्चात जनपद पंचायत पथरिया के अधिकारियों ने तत्काल आवेदक से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण किया। पात्रता की पुष्टि होने पर समाज कल्याण विभाग मुंगेली के माध्यम से हितग्राही को व्हीलचेयर उपलब्ध करा दी गई।

व्हीलचेयर मिलने के बाद हितग्राही एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, समाज कल्याण विभाग तथा जनपद पंचायत पथरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस सहायता से अब दैनिक जीवन की कठिनाइयों में काफी राहत मिलेगी। दिव्यांग पुरूषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने वाला प्रभावी बन चुका है। समय पर हुई कार्यवाही से प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।

*महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल*

0

*महतारी वंदन योजना से बनी आत्मनिर्भर की संबल*

*ग्राम घुठेरा की अनिता योजना से छोटी बचत कर संचालित कर रही मनिहारी एवं सिलाई दुकान*

*प्रतिदिन कमा रही 500 से 1000 रुपये* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है। इस योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि कई महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी बन रही है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है मुंगेली विकासखंड के ग्राम घुठेरा निवासी श्रीमती अनीता गंधर्व जिन्होंने योजना से मिली राशि का सदुपयोग कर अपनी मेहनत और लगन के बल पर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है।

श्रीमती अनीता गंधर्व ने बताया कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी। बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन, दैनिक जरूरतों और अन्य खर्चों को पूरा करना उनके लिए बेहद कठिन था। कई बार आर्थिक तंगी के कारण परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में जब राज्य सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये उनके बैंक खाते में आने लगे, तब उन्होंने इस राशि को केवल खर्च करने के बजाय अपने भविष्य को संवारने का माध्यम बनाने का निर्णय लिया।

उन्होंने योजना से छोटी बचत कर मुंगेली के पुराना बस स्टैंड स्थित एक छोटी सी मनिहारी एवं सिलाई दुकान की शुरुआत की। प्रारंभ में सीमित संसाधनों के साथ दुकान खोली गई, लेकिन उनकी मेहनत, ग्राहकों के प्रति व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण सेवा के कारण धीरे-धीरे दुकान चल निकली। आज उनकी दुकान में मनिहारी से संबंधित विभिन्न दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध है। साथ ही वे सिलाई का कार्य भी करती हैं, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है। अनीता गंधर्व ने बताया कि आज वे अपनी दुकान से प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। इस आय से वे अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार की जरूरतों और घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास उनके चेहरे पर साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि हर महीने जब महतारी वंदन योजना की राशि उनके खाते में आती है तो उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है। यही राशि उनके लिए आत्मनिर्भर बनने की पहली सीढ़ी साबित हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है। यदि महिलाएं इस राशि का उपयोग बचत, स्वरोजगार या छोटे व्यवसाय में करें तो वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं।

अनीता गंधर्व की सफलता आज जिले की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि यदि अवसर मिले और उसके साथ मेहनत जुड़ जाए, तो छोटी सी शुरुआत भी बड़े बदलाव का आधार बन सकती है। महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाली एक सशक्त पहल बनकर उभर रही है।