Home Blog Page 71

* बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन *

0

* बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन *

*देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बिलासपुर पुलिस द्वारा आज 11 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर से हुआ। यात्रा में पुलिस बैंड की मधुर एवं जोशीली धुनों में  – सारे जहां से अच्छा , वंदे मातरम, मेरी देश की धरती,जैसे गीतों के साथ विशाल तिरंगा लेकर पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों, NCC, NSS, रेडक्रॉस तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र कुमार गुप्ता सहित पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” एवं राष्ट्रभक्ति के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित यह तिरंगा यात्रा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यबोध एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ विभिन्न संस्थाओं के युवाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय एवं प्रभावशाली बनाया।

बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेने का आह्वान किया। 🇮🇳

*धारदार चाकू दिखाकर गॉव के लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार*

0

*धारदार चाकू दिखाकर गॉव के लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी पर रतनपुर पुलिस का प्रहार*

🔶 आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

गिरफ्तार आरोपी –

1. रफीक मोहम्मद पिता शेख अलबक्शी उम्र 25 वर्ष निवासी नेवसा थाना हरदीबाजार जिला कोरबा छ.ग.।

         

      

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर– थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम बाँका में स्कूल के सामने से जंगल की ओर जुआ खेलने जा रहा था, जिसे गॉव वालों के द्वारा मना करने पर उस व्यक्ति के द्वारा अपने हाथ में रखे चाकू को लहराकर गाँव वालों को डरा धमका रहा था जिसकी सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू लहराने वाले बदमाश को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम बॉका रवाना किया जहाँ घेराबंदी कर चाकू लहरा रहे बदमाश रफीक मोहम्मद को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, सउनि नीलाकर सेठ, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. हरीशंकर चन्द्रा का विशेष योगदान रहा।

*जनदर्शन में नाली, सड़क, बिजली, सीमांकन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक*

0

*जनदर्शन में नाली, सड़क, बिजली, सीमांकन सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक*

*एडीएम ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने का दिया आश्वासन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके निराकरण के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र नागरिक की समस्या का नियमानुसार, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ जरूरतमंदों तक सुगमता से पहुंचे। इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं मांगें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। जनदर्शन में ग्राम सिंघनपुरी के ग्रामीणों ने नाली निर्माण, ग्राम बिरगांव के ग्रामीणों ने भर्राकुंडा पहुंच मार्ग निर्माण, ग्राम बघमार के जितेंद्र कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण तथा ग्राम भालापुर के भगत ने भूमि सीमांकन की मांग रखी।

इसी प्रकार ग्राम रामगढ़ के गणेश सोनकर ने हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर स्थापित करने, ग्राम खपरी के भुवनेश्वर राजपूत ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, ग्राम झोंका के चंद्रशेखर बर्मन ने अपनी भांजी मानसी बांधे के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र में पिता के नाम में संशोधन तथा ग्राम फरहदा के दिव्यांग रोहित कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम गोइन्द्री की उर्मिलाबाई साहू ने पैतृक भूमि का बटांकन कराने तथा मुंगेली के संतोष पाठक ने खाता अद्यतन कराने की मांग रखी। इसके अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने भी अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

*हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन*

0

*हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत युवा संगोष्ठी का हुआ आयोजन*

 *जल संरक्षण से साइबर सुरक्षा के संबंध में युवाओं ने रखे अपने विचार*

*कलेक्टर एवं एसएसपी ने युवाओं से किया संवाद, बोले – छोटे प्रयासों से आता है बड़ा बदलाव*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली// हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में युवा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिले के युवाओं ने समाज, पर्यावरण और जिले के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने युवाओं से संवाद करते हुए उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

*खुद को जानें, छोटे प्रयासों से शुरू करें बड़े बदलाव की यात्रा: कलेक्टर*

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि “स्वयं को जानना ही अच्छे बदलाव की पहली शुरुआत है।” उन्होंने जल संकट की चुनौती पर अपने विचार रखते हुए युवाओं और आमजन से पानी बचाने तथा वर्षा जल संरक्षण के लिए सक्रिय प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर पहल करनी होगी। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव की तस्वीर तैयार करते हैं। उन्होंने युवाओं को अनुशासित जीवनशैली अपनाने, प्रातःकाल जागने और प्रतिदिन कुछ समय स्वयं के साथ संवाद करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान के परिवर्तन के महत्वपूर्ण भागीदार हैं। उनके विचार, नवाचार और सक्रिय सहभागिता मुंगेली को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

*समय की कीमत समझें, नशे से दूर रहें और साइबर सुरक्षा के प्रति रहें सतर्क: एसएसपी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति ने सभी को समान रूप से समय दिया है, इसलिए जीवन में समय का सदुपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को समय की कीमत समझने और उसे सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और इसके विरुद्ध पहला नियंत्रण परिवार से शुरू होता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज को भी जागरूक करने का आह्वान किया। एसएसपी ने युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की समझाइश देते हुए कहा कि समाज की अनेक समस्याओं का समाधान भी समाज की सामूहिक जागरूकता और सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनकर सकारात्मक बदलाव का वाहक बनने के लिए प्रेरित किया।

संगोष्ठी में जल संरक्षण, स्वरोजगार, सिविक सेंस, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति और मुंगेली के समग्र विकास जैसे विषयों पर युवाओं ने अपने विचार रखे। युवा राहुल ने भविष्य में जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए वर्षा जल को रोकने और संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जल संरक्षण के प्रभावी उपायों के प्रति आमजन को जागरूक करने की बात कही। वहीं युवाओं ने स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता भी सामने रखी।

युवा शरद ने सिविक सेंस और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। पत्रकारिता से जुड़े युवा ने मुंगेली के विकास की स्पष्ट रूपरेखा तैयार करने और जिले के भविष्य को लेकर गंभीर एवं सकारात्मक चिंतन की आवश्यकता बताई। वहीं एक अन्य युवा ने नशे से दूर रहने तथा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता लाने का मुद्दा उठाया। युवा साहित्यकार परिहार ने अपनी कविता के माध्यम से साइबर सुरक्षा और जागरूकता का संदेश देते हुए युवाओं एवं आमजन को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

*मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चोरो के ऊपर कड़ा प्रहार*

0

*मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चोरो के ऊपर कड़ा प्रहार*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन मे चोरी का खुलासा, थाना सिटी कोतवाली, पथरिया के शासकीय उचित मूल्य के दुकान मे हुये चोरी के प्रकरण मे 200 कट्टी चांवल एवं 16 कट्टी शक्कर सहित लाखोें का समान बरामद कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार*

➡️ *मुुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत बड़ी कार्यवाही, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पालचुवा, पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलखुरी, कलारजेवरा के सोसायटी मे चोरी करने पर 04 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

➡️ *मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार*

➡️ *आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से 200 कट्टी चावल (लगभग 100 क्विंटल), 16 कट्टी शक्कर, नगदी बिक्री रकम ₹24,000/- सहित चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, सब्बल, प्लास्टिक बोरी, मोबाइल फोन बरामद कर लगभग 10 लाख की संपत्ति जप्त*

➡️ *अन्य जिलों एवं थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आए; फरार आरोपियों की पतासाजी एवं अन्य प्रकरणों में संलिप्तता के संबंध में जांच जारी।

मुंगेली पथरिया:-*(1) प्रार्थी उपेन्द्र सिंह राजपूत (शासकीय उचित मुल्य की दुकान सेल्समेन) निवासी बेलखुरी थाना पथरिया दिनांक 07.08.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बेलुखरी मे ग्राम पंचायत भवन मे शासकीय उचित मुल्य की दुकान संचालित है कि दिनांक 05-06.08.2026 के दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात चोरों के द्वारा 76 कट्टी चांवल वजन 38 क्विंटल कीमती 65000 को चोरी कर ले गये है की रिपोर्ट पर थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 208/26 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

(2) इसी तरह थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलारजेवरा मे भी प्रार्थी संजय क्षत्रिय (शासकीय उचित मुल्य की दुकान कलारजेवरा सेल्समेन) निवासी खुंटेरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 05-06.08.2026 के दरम्यिानी रात्रि मे कोई अज्ञात चोरों के द्वारा शासकीय उचित मुल्य की दुकान से 25 कट्टा चावल वजन 12.5 क्विंटल कीमती 21875 रूपये को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर दिनांक 09.08.2026 को थाना पथरिया मे अपराध क्रमांक 211/26 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

(3) थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी लक्ष्मीनारायण साहू (शासकीय उचित मुल्य की दुकान पालचुवा सेल्समेन) निवासी खैरवार बैरागी के द्वारा दिनांक 07.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मुल्य की दुकान मे कोई अज्ञात चोरों के द्वारा गोदाम मे रखे 60-70 बोरी चांवल एवं 16 बोरी शक्कर कीमती 90 हजार को चोरी कर ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्रमांक 252/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं चोरी के प्रकरण मे टीम गठित:-*

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध मे विशेष अभियान चलाते हुये अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गये संपत्तियों की शत् प्रतिशत बरामदगी कर प्रकरण का निराकरण करने सख्त निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री हरविन्दर सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर विशेष टीम गठित कर चोरी के आरोपी एवं माल मशरूका की पता तलाश करने रवाना किया गया था, जिसमे बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर आसपास के ग्रामों के पुर्व आपराधिक चोरों के बारें मे पतासाजी की गई जिसमे मुखबीर से पता चला कि ग्राम चिरौटी के पुर्व मे चोरी के आरोपियों एवं ग्राम बावली के लड़को के द्वारा पीकअप मे आसपास घुमते देखना पाया गया।

*आरोपियों की गिरफ्तारी:-*

पतासाजी के दौरान दिनांक 10.08.2026 को डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर मुखबीर सूचना पर संदेही खिलेश कौशिक निवासी बावली को हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जो ड्रायवरी का कार्य करता है तथा ग्राम बावली निवासी महेन्द्र निषाद के पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28-क्यू-3669 को प्रतिमाह किराये पर लेकर वाहन चलाता था। इसी दौरान ग्राम चिरौटी निवासी राजकुमार पात्रे एवं पिन्टू उर्फ विजय पात्रे से उसकी मुलाकात हुई। दोनों द्वारा आसपास के गांवों में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों/सोसायटी से चावल चोरी करने की योजना बताकर वाहन उपलब्ध कराने के एवज में किराया एवं चोरी के माल में हिस्सा देने का प्रलोभन दिया गया। दिनांक 05.08.2026 की रात्रि में वह अपने साथियों राजकुमार पात्रे, पिन्टू उर्फ विजय पात्रे, आकाश, नेपाली उर्फ शत्रुहन, पकला उर्फ अमित पात्रे एवं सारजन जोशी के साथ सरगांव में एकत्र हुआ। इसके बाद सभी आरोपी पिकअप वाहन से ग्राम कलार जेवरा पहुंचे, जहां सोसायटी दुकान का ताला तोड़कर अंदर से लगभग 30 कट्टी चावल चोरी किया गया। इसके पश्चात ग्राम बेलखुरी स्थित सोसायटी दुकान के चैनल गेट एवं दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर लगभग 35 कट्टी चावल चोरी किया गया।

इसी प्रकार दिनांक 06 एवं 07.08.2026 की रात्रि में आरोपियों द्वारा ग्राम पालचुवा स्थित सोसायटी दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर से लगभग 45 कट्टी चावल एवं 15 कट्टी शक्कर चोरी किए जाने की बात आरोपी द्वारा बताई गई। चोरी किए गए चावल एवं शक्कर को ग्राम घुठेली ले जाकर बोरियों की अदला-बदली की जाती थी तथा बाद में चोरी किए गए चावल को बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र के व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा एवं सोनू राणा उर्फ नरेन्द्र, निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर के पास बिक्री किया गया और चावल को नैतिक नागदेव एवं आयुष साहू की दुकान/गोदाम में खाली कराया जाता था। चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त रकम 2 लाख 50 हजार रूपये को आरोपियों द्वारा आपस में बांट लिये थे।

आरोपी राजू निषाद, महेन्द्र निषाद निवासी बावली को ग्राम बावली से एवं व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहुजा को त्वरित बिलासपुर से हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जिनके द्वारा घटनाकारित स्वीकार करने पर 200 कट्टी चांवल वजन 100 क्विंटल कीमती 2 लाख 50 हजार, 16 कट्टी शक्कर कीमती 32000 रूपये, नगदी ब्रिकी रकम 24000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त पीकअप क्रमांक सीजी 28 क्यु 3669, प्लास्टिक बोरी 83 नग, 01 नग चाकू, प्लास्टिक सुतली, सूजा, 01 नग सब्बलनुमा लोहे का राड , 02 मोबाइल लगभग कुल कीमती 10 लाख रूपये को जप्त जाकर थाना सिटी कोतवाली के 01 प्रकरण एवं थाना पथरिया के 02 प्रकरण मे आरोपी 1.खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश उम्र 22 वर्ष 2.राजु श्रीवास पिता रामकुमार उम्र 20 वर्ष, 3. महेन्द्र निषाद पिता भागवत उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी ग्राम बावली 4. व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा पिता स्व. परमानंद उम्र 50 वर्ष निवासी जुनापारा बिलासपुर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

 

*दीगर जिलों मे भी चोरी:-*

आरोपियों ने पुछताछ दिनांक 30.07.2026 की रात्रि में चौकी मारो क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा स्थित सोसायटी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 45 कट्टी चावल चोरी किया गया। इसी प्रकार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी स्थित सोसायटी दुकान से भी लगभग 45 कट्टी चावल चोरी कर बिलासपुर में बिक्री किए जाने की बात आरोपी ने बताई। इसके अतिरिक्त आरोपी ने यह भी बताया कि उसके साथियों द्वारा उसके पिकअप वाहन का उपयोग कर लोरमी क्षेत्र में एक स्थान से 10 डीएपी खाद की चोरी की गई थी, जिसमें उसे हिस्से के रूप में 10 बोरी डीएपी खाद दिए गए थे। ग्राम कोकही स्थित एक फार्म हाउस से कीटनाशक चोरी करना स्वीकार किया गया।

*अपील:-* मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि जिले मे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पास के पुलिस थाना चौकी को सूचना देवें एवं घर, दुकान मे सीसीटीवी लगाने की अपील की गई।

*गिरफ्तार आरोपी नाम -*

1. खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश उम्र 22 वर्ष

2. राजु श्रीवास पिता रामकुमार उम्र 20 वर्ष,

3. महेन्द्र निषाद पिता भागवत उम्र 21 वर्ष तीनों निवासी ग्राम बावली

4. व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा पिता स्व. परमानंद उम्र 50 वर्ष निवासी जुनापारा बिलासपुर

*जप्ती की जानकारी:-*

200 कट्टी चांवल वजन 100 क्विंटल कीमती 2 लाख 50 हजार, 16 कट्टी शक्कर कीमती 32000 रूपये, नगदी ब्रिकी रकम 24000 रूपये, घटना मे प्रयुक्त पीकअप क्रमांक सीजी 28 क्यु 3669, प्लास्टिक बोरी 83 नग, 01 नग चाकू, प्लास्टिक सुतली, सूजा, 01 नग सब्बलनुमा लोहे का राड , 02 मोबाइल

*जप्तशुदा सामाग्री -* लगभग 10 लाख रूपये।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली), उपनिरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), उप निरी. गिरजाशंकर यादव (प्रभारी, थाना पथरिया) एवं साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली, थाना पथरिया स्टॉफ की अहम भूमिका रही।

*नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस की सख्त त्वरित कार्रवाई*

0

 *नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस की सख्त त्वरित कार्रवाई*

* *आरोपी गिरफ्तार पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में मुलमुला पुलिस ने *SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 312/2026 के तहत धारा 74, 75 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत कार्रवाई की गई है।

*घटना का विवरण* आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा, विरोध की तो आरोपी वाहा से भाग गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार राठौर के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

*उपरोक्त कार्रवाई में* निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 *थाना नवागढ़ पुलिस की अवैध शराब बनाकर बिक्री करने के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई*

0

 *थाना नवागढ़ पुलिस की अवैध शराब बनाकर बिक्री करने के मामले में ताबड़तोड़ कार्रवाई*

* *25 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब बनाने का बर्तन जब्त, आरोपी गिरफ्तार*

* *आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया*

मनोज साहू  ब्यूरो जांजगीर चांपा :-पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राछाभाठा नवागढ़ में दबिश देकर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने वाले *आरोपी* अजय कुमार गोड़, उम्र 27 वर्ष, निवासी राछाभाठा नवागढ़ थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा जिसके कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कीमत ₹5000 जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 248/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*इस सफल कार्रवाई* में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार और 12 लाख से अधिक संपत्ति जब्त*

0

*पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 14 जुआरी गिरफ्तार और 12 लाख से अधिक संपत्ति जब्त*

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :- वही बड़ी खबर ​जबलपुर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशों के तहत की गई कार्रवाई में, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ और नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल के मार्गदर्शन में बनाई गई संयुक्त टीम ने परियट क्षेत्र में जुए के फड़ पर दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान 14 जुआरी युवकों को खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि जुआ खिलाने वाला मुख्य आरोपी कृष्णा यादव अपने दो साथियों के साथ मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 85,000 रुपये नगद और मौके से एक नई स्विफ्ट कार सहित कुल 12,85,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है, तथा फरार मुख्य आरोपी कृष्णा यादव की तलाश के साथ-साथ गिरफ्तार सभी जुआरियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

*बाइट/ उप पुलिस अधीक्षक विपिन सिंह*

*म्यूल अकाउंट गिरोह के विरुद्ध साइबर थाना जांजगीर-चांपा की बड़ी कार्रवाई*

0

*म्यूल अकाउंट गिरोह के विरुद्ध साइबर थाना जांजगीर-चांपा की बड़ी कार्रवाई*

*05 म्यूल खाता धारक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए*

*देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर अपराध के 33 प्रकरणों में 05 म्यूल खाता धारकों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई*

*साइबर फ्रॉड से संबंधित 33 प्रकरणों में कुल ₹10,18,19,809/- की ठगी का मामला सामने आया*

*आरोपियों द्वारा किराया पर दिया गया था अपना बैंक खाता*

*आंध्र प्रदेश-04, गोवा-02, गुजरात-05, हिमाचल प्रदेश-02, कर्नाटक-06, महाराष्ट्र-03, राजस्थान-02, तेलंगाना-04, उत्तर प्रदेश-02, पश्चिम बंगाल-01 एवं छत्तीसगढ़-02 सहित कुल 33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों पाए गए*

*कमीशन के लालच में खुलवाए जाते थे बैंक खाते और साइबर ठगों को उपलब्ध कराए जाते थे*

*दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों को उपलब्ध कराए जाते थे खाताधारकों के बैंक खाते*

घटना का विवरण

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-भारत सरकार, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के परिपालन एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार सायबर थाना जांजगीर-चांपा द्वारा म्यूल खातों के माध्यम से देशभर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। साइबर थाना पुलिस ने प्रकरण में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा कमीशन एवं आर्थिक लालच के कारण अपने नाम से बैंक खाते खुलवाकर अपने नाम से सिम नंबर चालू करवा कर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया गया था। इन बैंक खातों का उपयोग देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रकम प्राप्त करने एवं आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। खातों में करोड़ो रूपये के ठगी के पैसे का लेन देन है।

समन्वय पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर साइबर थाना पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं बैंकिंग ट्रांजेक्शन की गहन जांच की गई। विवेचना में पाया गया कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज कुल 33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों से संबंधित हैं।

इन 33 प्रकरणों में कुल लगभग ₹10,18,19,809/- (दस करोड़ अठारह लाख उन्नीस हजार आठ सौ नौ रुपये) की साइबर ठगी होना पाया गया। उक्त प्रकरणों से संबंधित ₹66,00,557/- (छियासठ लाख पांच सौ सत्तावन रुपये) की राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में ट्रांसफर होना पाया गया।

क्रमांक राज्य प्रकरणों की संख्या

01. आंध्र प्रदेश से 04 प्रकरण

02. गोवा से 02 prakarn

03. गुजरात से 05 प्रकरण

04. हिमाचल प्रदेश से प्रकरण

05. कर्नाटक से 06 प्रकरण

06. महाराष्ट्र से 03 प्रकरण

07. राजस्थान से 02 प्रकरण

08. तेलंगाना से 04 प्रकरण

09. उत्तर प्रदेश से 02 प्रकरण

10. पश्चिम बंगाल से 01 प्रकरण

11. छत्तीसगढ़ से 02 प्रकरण कुल 33 प्रकरण

के ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज है।

आरोपियों के विरुद्ध सायबर थाना जांजगीर-चांपा में अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 61(2), 317(4), 317(5), 318(4), 323 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपीगण

1. सत्यनारायण आदित्य, पिता राम कुमार आदित्य, निवासी ग्राम किकिरदा, थाना बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।

2. तुषार सिंह राठौर, पिता अशोक राठौर, निवासी ग्राम फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़।

3. हरिश कुमार देवांगन, पिता स्व. राम सुंदर देवांगन, निवासी सिवनी, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।

4. ओम प्रकाश केंवट, पिता स्व. राम किशुन केंवट, निवासी फरसवानी, थाना उरगा, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़।

5. मनोज कुमार मांझी, पिता फिरंगी मांझी, निवासी चांपा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़।

पूछताछ में हुआ महत्वपूर्ण खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी तुषार सिंह राठौर, ओम प्रकाश केंवट एवं सत्यनारायण आदित्य द्वारा बताया गया कि संदीप चंद्रा और उसके साथी द्वारा कमीशन का लालच देकर उनसे बैंक खाते खुलवाए गए थे। मोबाइल नंबर चालू करवाए थे और खाता को अपने साथ ले गए थे जिसके एवज में कई हजार रुपए , लाखों रुपए का कमीशन प्राप्त खाता धारक किए है ।

जांच में यह जानकारी भी प्राप्त हुई है कि संदीप चंद्रा वर्तमान में रेंज साइबर थाना, बिलासपुर रेंज, बिलासपुर में दर्ज साइबर फ्रॉड के प्रकरण में केंद्रीय जेल में निरुद्ध है ।

प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है तथा अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अन्य गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

क्या होता है म्यूल अकाउंट?

म्यूल अकाउंट वह बैंक खाता होता है, जिसे कोई व्यक्ति कमीशन, आर्थिक लाभ या अन्य लालच के कारण साइबर अपराधियों को उपयोग के लिए किराए में कमीशन के लालच में उपलब्ध कराता है। ऐसे बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी की रकम प्राप्त कर उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया जाता है, जिससे वास्तविक साइबर अपराधियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है।

साइबर अपराध में अपने बैंक खाते का उपयोग करने की अनुमति देना अथवा बैंक खाता उपलब्ध कराना भी गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में खाताधारक की भूमिका की जांच की जाती है और संलिप्तता पाए जाने पर उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है।

देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड की घटनाओं की रोकथाम के लिए म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।

साइबर थाना जांजगीर-चांपा की आमजन से अपील

सायबर थाना जांजगीर-चांपा द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार के लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं।

किसी व्यक्ति को अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराना गंभीर एवं दंडनीय अपराध है। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साइबर ठगी की सूचना समय पर मिलने से ठगी की गई राशि को होल्ड कराने अथवा वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।

सराहनीय योगदान

उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रभारी सायबर थाना जांजगीर-चांपा, सउनि विवेक सिंह, आरक्षक प्रदीप दुबे, चिरंजीव कुमार एवं सायबर थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*महादेव की भक्ति में 151 किमी की कांवड़ पदयात्रा: 10 अगस्त से विधायक भावना बोहरा करेंगी अमरकंटक से भोरमदेव तक पदयात्रा* 

0

*महादेव की भक्ति में 151 किमी की कांवड़ पदयात्रा: 10 अगस्त से विधायक भावना बोहरा करेंगी अमरकंटक से भोरमदेव तक पदयात्रा* 

मूल धर्म में वापसी करने वाले 15 बैगा आदिवासी भी कांवड़ पदयात्रा में होंगे शामिल

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत करेंगी सावन के दूसरे सोमवार 10 अगस्त 2026 को प्रातः 7 बजे मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात यह आध्यात्मिक यात्रा प्रारंभ होगी जो 16 अगस्त 2026 को कवर्धा स्थित पावन भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष इस कांवड़ पदयात्रा का संकल्प लिया गया है गत वर्ष भी उन्होंने मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव महादेव मंदिर तक छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए कांवड़ पदयात्रा की थी इस वर्ष यह कांवड़ यात्रा और भी भव्य एवं विशेष होगी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में घर वापसी करने वाले वनांचल क्षेत्र में निवासरत 15 बैगा आदिवासी भी इस यात्रा में बोल बम और हर हर महादेव के नारे के साथ कदम से कदम मिलाकर कांवड़ यात्रा करेंगे पर्वतों, बीहड़ रास्तों, उफनती नदियों और राह में आने वाले हर संकट को पार करते हुए श्रद्धा, तपस्या और संकल्प से जुड़ी यह यात्रा पूर्ण हुई थी जिसमें क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का व्यापक आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त हुआ इस वर्ष भी इस यात्रा में विधायक भावना बोहरा के साथ लगभग 300 से अधिक कांवड़ यात्री यात्रा में सहभागिता करेंगे इसके साथ ही विगत पांच वर्षों से विधायक भावना बोहरा द्वारा कबीरधाम जिले से अमरकंटक में जलाभिषेक करने हेतु जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए 30 जुलाई से 24 अगस्त तक निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है जहाँ प्रतिदिन सैकड़ों कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है और उनकी सेवा की जा रही है इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ एवं मां नर्मदा की कृपा से मुझे लगातार दूसरे वर्ष अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है यह यात्रा महादेव के चरणों में समर्पित एक आध्यात्मिक साधना है मैं भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और प्रत्येक परिवार के सुख शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करूंगी गत वर्ष की यात्रा के दौरान मिले श्रद्धालुओं के स्नेह, आशीर्वाद और उत्साह ने इस संकल्प को और अधिक मजबूत किया है इस वर्ष भी मैं समस्त श्रद्धालुओं, कांवड यात्रियों एवं क्षेत्रवासियों से यात्रा में सहभागिता सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह करती हूँ और इस पावन यात्रा में सहभागी बनने हेतु सादर आमंत्रित करती हूँ उन्होंने कहा कि सावन का यह पावन अवसर हमें अपनी संस्कृति धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकता से जुड़ने की प्रेरणा देता है सनातन संस्कृति में सावन मास को भगवान शिव की आराधना, तप, त्याग और आस्था का पावन पर्व माना गया है कांवड़ यात्रा इसी धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है जिसमें श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं कबीरधाम जिले से भी प्रतिवर्ष हजारों कांवड़ यात्री ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ मां नर्मदा का जल लेकर भोरमदेव महादेव का जलाभिषेक करते हैं उनकी इसी भक्ति भावना से प्रेरणा लेकर मैनें भी कांवड़ यात्रा का संकल्प किया और इस संकल्प में हर किसी का साथ हमें प्राप्त हुआ है जिसने यात्रा को नई उर्जा और हमें आत्मविश्वास दिया है आइए हम सभी मिलकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में प्रदेश की उन्नति समाज के कल्याण और प्रत्येक परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।