Home Blog Page 70

*नदी, पहाड़, और घने जंगल को पार करते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा*

0

*नदी, पहाड़, और घने जंगल को पार करते हुए नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक निकाली जा रही 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा दूसरे दिन भी पूरे उत्साह और आस्था के साथ जारी रही यात्रा के दूसरे दिन ग्राम लमनी से वन ग्राम महामाई (खुड़िया) तक कांवड़ियों के साथ पदयात्रा करते हुए भावना बोहरा ने छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं सर्वमंगल की कामना की यात्रा के दौरान नदी, पहाड़ों, पथरीले रास्तों और घने जंगलों जैसे कठिन मार्गों को पार करते हुए कांवड़ियों के कदम लगातार आगे बढ़ते रहे ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से पूरा मार्ग शिवमय नजर आया कठिन परिस्थितियों के बावजूद कांवड़ियों में उत्साह और उमंग कम होने के बजाय और अधिक बढ़ता गया 10 अगस्त से 16 अगस्त तक इस कांवड़ पदयात्रा के प्रथम दिन माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से ग्राम लमनी तक विधायक भावना बोहरा के साथ लगभग 600 कांवड़ियों ने यात्रा पूरी की और आज दूसरे दिन प्रातः ही कांवड़ की पूजा कर यात्रा वन ग्राम महामाई (खुड़िया) में संपन्न हुई इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा मेरे लिए केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संकल्प, साधना और जनकल्याण की भावना से जुड़ी एक आध्यात्मिक यात्रा है माँ नर्मदा के पावन उद्गम स्थल से भोरमदेव धाम तक का यह मार्ग हमें प्रकृति, संस्कृति और सनातन आस्था से जोड़ रहा है पहाड़ हों पथरीले रास्ते हों या घने जंगल, महादेव की भक्ति में उठाया गया हर कदम हमें आगे बढ़ने की शक्ति देता है यात्रा के कठिन रास्तों ने हमारे शरीर की परीक्षा जरूर ली है लेकिन हर पड़ाव के साथ हमारा उत्साह दोगुना और विश्वास और अधिक प्रबल हुआ है कांवड़ियों के साथ मिल रहा जनस्नेह और ‘बोल बम’ का जयघोष हमारी ऊर्जा को लगातार बढ़ा रहा है सावन के इस पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ और माँ नर्मदा से पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, माताओं-बहनों के सम्मान और प्रत्येक परिवार के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए हमारी यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है भावना बोहरा ने कहा कि घने वनों के बीच बहती शीतल हवाएं चारों ओर हरियाली और वनांचल की शांत वादियों के बीच ऐसा लग रहा जैसे प्रकृति स्वयं इस आध्यात्मिक यात्रा में साथ चलकर आशीर्वाद दे रही हो कठिन राह, दुर्गम रास्ते और लंबी यात्रा के बावजूद सभी कांवड़ियों के मन में उत्साह और कदमों में ऊर्जा बनी रही माँ नर्मदा के पावन जल और भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा ने हर कठिनाई को सहज बना दिया उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ नर्मदा की कृपा और भगवान महादेव के आशीर्वाद से यह यात्रा निर्विघ्न पूर्ण होगी और भोरमदेव धाम में जलाभिषेक के साथ छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास एवं सर्वमंगल का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

————————–

*कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा*

0

*कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा*

*स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि*

*शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह*

   मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा, :-12 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा परेड की सलामी ली जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।

कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, परेड, बेरिकेडिंग, ध्वजारोहण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने समारोह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागवार सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही पुलिस लाइन जांजगीर में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया । इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम , एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं नशा मुक्ति के विरुद्ध अनुकरणीय पहल*

0

*SP श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS का, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं नशा मुक्ति के विरुद्ध अनुकरणीय पहल*

* *अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदल्हा पहाड की स्थानीय सुरक्षा हेतु 12 नव युवकों का पहाड मित्र दल का गठन कर असमाजिक तत्वों की गतिविधियों पर तत्काल प्रभावी अंकुश और अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए शपथ दिलायी गयी*।

* *55 महिलाओं की ‘महिला कमांडो टीम’ गठित कर दिया नशामुक्ति और महिला सुरक्षा का संदेश*

* *गांव में महिला कमांडो टीम’ बनाकर नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम युवाओं को नशे से बचाने का लिया संकल्प*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS),* एवं *अति. पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क* एवं डॉ मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पडरिया पहुंचे। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जनसहभागिता का संदेश दिया और गांव को पूर्णतः नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

55 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर “महिला कमांडो टीम” और 12 नव युवको का दल्हा पहाड को असमाजिक तत्वो से मुक्त कराने “पहाड मित्र” का गठन किया।

कार्यक्रम के दौरान गांव की 55 सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं का चयन कर “महिला कमांडो टीम” एवं 12 नव युवको को दल्हा पहाड में शांति बनाये रखने और असामाजिक तत्वो पर त्वरित प्रभावी अंकुश हेतु पहाड मित्र का गठन किया गया। महिला कमाण्डो टीम गांव में नशामुक्ति अभियान, सामाजिक जागरूकता, महिला सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम में पुलिस की सहयोगी के रूप में कार्य करेगी। महिलाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ गांव को नशामुक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। इसी प्रकार पहाड मित्र द्वारा दल्हा पहाड में अप्रिय घटना की रोकथाम एवं शांति बनाये रखने का प्रतिज्ञा लिये । पहाड मित्रो के पृथक पहचान के लिए उन्हें पहाड मित्र उल्लेखित टी शर्ट, टोपी, विशिल दिया गया व महिला कमाण्डो को भी टोपी, विशिल देते हुए उत्साहित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्राम पडरिया की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

*उपरोक्त कार्यक्रम* में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकगण सहित थाना प्रभारी अकलतरा जय कुमार साहू, पुलिस सहा. केन्द्र प्रभारी विनोद जाटवर एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

*अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का प्रहार, 12 लीटर शराब जब्त*

0

*अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का प्रहार, 12 लीटर शराब जब्त*

* *एक आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

* *लावारिश हालत में मौके से लगभग 5 क्विंटल मौहा लाहान जप्त, किया गया नष्ट*

* *इसके अतिरिक्त शराब बनाने में उपयोग बर्तन भी जाप्त*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क* के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने राहौद क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री करने वाले ठिकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया।

इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्ती

राहौद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

*हनुमंत वाटिका के बाद अब ‘शिव वाटिका’ से सौंदर्य होगा कवर्धा शहर*

0

*हनुमंत वाटिका के बाद अब ‘शिव वाटिका’ से सौंदर्य होगा कवर्धा शहर*

जिला अस्पताल के सामने बनेगी भव्य ‘‘शिव वाटिका’‘, कवर्धा को मिलेगी नई पहचान

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप कवर्धा शहर में विकास और सौंदर्यीकरण की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भव्य हनुमंत वाटिका के बाद अब जिला अस्पताल के सामने रिक्त शासकीय भूमि में 2 करोड़ 50 लाख की लागत से भव्य एवं दिव्य ‘‘शिव वाटिका’‘ का निर्माण किया जाएगा शिव वाटिका निर्माण किये जाने हेतु राशि मांग हेतु प्रस्ताव भी शासन को प्रेषित किया जा चुका है भगवान भोलेनाथ की आस्था को केंद्र में रखकर विकसित की जाने वाली यह वाटिका शहरवासियों के लिए आकर्षण, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगी नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में हनुमंत वाटिका के साथ-साथ अब जिला अस्पताल के सामने बनने वाली शिव वाटिका कवर्धा शहर को एक नई और आकर्षक पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

*‘‘शिव वाटिका‘‘में दिखेगा आस्था संगम-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कवर्धा केवल विकास के मामले में आगे बढ़े ऐसा नहीं बल्कि शहर की पहचान उसकी संस्कृति, धार्मिक आस्था, हरियाली और सुंदरता से भी होनी चाहिए इसी सोच के साथ शहर में ऐसे स्थानों का विकास किया जा रहा है जहां नागरिकों को बेहतर वातावरण के साथ आध्यात्मिक जुड़ाव भी महसूस हो उन्होंने कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय संस्कृति में शांति शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है शिव वाटिका का निर्माण इसी भावना को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। वाटिका को आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के साथ यहां हरियाली, सुंदर पाथवे पुष्प सज्जा, बैठने की व्यवस्था आकर्षक विद्युत प्रकाश, बच्चों के झूला ओपन जीम सहित नागरिकों के उपयोग की आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा इस तरह शिव वाटिका केवल एक उद्यान नहीं बल्कि कवर्धा के सौंदर्यीकरण का प्रमुख केंद्र बनेगी।

*सुबह-शाम स्वास्थ्य और सुकून का केंद्र बनेगी वाटिका*

शिव वाटिका को केवल धार्मिक एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य तक सीमित नहीं रखा जाएगा इसे नागरिकों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा सुबह और शाम शहरवासी यहां टहलने बैठने और प्रकृति के बीच समय बिताने का आनंद ले सकेंगे हरियाली से भरपूर वातावरण लोगों को स्वस्थ एवं सकारात्मक माहौल प्रदान करेगा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए भी यह स्थान उपयोगी साबित होगा यहां विकसित किए जाने वाले पाथवे और अन्य सुविधाएं नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।

*कवर्धा की धार्मिक पहचान को मिलेगी नई मजबूती*

कवर्धा की पहचान धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के रूप में प्रदेशभर में है भोरमदेव मंदिर बूढ़ामहादेव सहित अनेक धार्मिक स्थलों से जुड़ी आस्था को देखते हुए शहर में भगवान शिव के नाम पर बनने वाली यह वाटिका धार्मिक पर्यटन और शहर के सौंदर्यीकरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि “कवर्धा की पहचान केवल एक सुंदर शहर के रूप में नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और संस्कारों से जुड़े शहर के रूप में भी होनी चाहिए शिव वाटिका इसी सोच का हिस्सा है हमारा प्रयास है कि शहरवासियों को ऐसे सुंदर और व्यवस्थित स्थान मिलें जहां वे परिवार के साथ कुछ समय सुकून से बिता सकें और भगवान शिव की भक्ति से जुड़ सकें।”

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप लगातार हो रहा शहर का विकास*

उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा द्वारा कवर्धा शहर के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है उनके निर्देश और मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है हनुमंत वाटिका के बाद अब शिव वाटिका का निर्माण इसी विकास की एक और महत्वपूर्ण कड़ी होगी इससे शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ-साथ हरियाली और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होग

*रेस्टोरेंट-डेयरी संचालकों पर नगर पालिका की सख्ती, एनालॅाग पनीर मिला तो होगी कड़ी कार्रवाई*

0

*रेस्टोरेंट-डेयरी संचालकों पर नगर पालिका की सख्ती, एनालॅाग पनीर मिला तो होगी कड़ी कार्रवाई*

0.नगर पालिका कवर्धा ने डेयरी संचालक व रेस्टारेंट संचालकों को थमाया पत्र सप्ताह में चार दिन सफाई का जियो-टैग वीडियो भेजना होगा।

0.खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्रवाई।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नगर पालिका परिषद कवर्धा ने शहर के समस्त रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि एनालॉग (गैर-दुग्ध) पनीर अथवा ऐसे अन्य गैर-दुग्ध उत्पाद जिन्हें वास्तविक दुग्ध उत्पाद के रूप में प्रस्तुत किया जाता है का निर्माण भंडारण, विक्रय, उपयोग अथवा वितरण पाए जाने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*31 जुलाई 2026 के राजपत्र के निर्देशों का कड़ाई से पालन*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा राजपत्र क्रमांक 424, दिनांक 31 जुलाई 2026 के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार एनालॉग पनीर तथा ऐसे अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिन्हें वास्तविक दुग्ध उत्पाद के रूप में प्रस्तुत किया जाता है उन्होनें क्षेत्र के सभी रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है कि वे अपने प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रतिबंधित एनालॉग पनीर या अन्य प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद का निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण, विक्रय अथवा उपयोग न करें पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में प्रतिबंधित उत्पाद पाए जाते हैं तो संबंधित संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा अन्य प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

*किचन और परिसर की सफाई पर भी विशेष जोर*

नगर पालिका ने केवल खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता ही नहीं बल्कि रेस्टोरेंट और डेयरी प्रतिष्ठानों की स्वच्छता को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं सभी संचालकों को अपने किचन खाद्य निर्माण स्थल, भंडारण क्षेत्र एवं पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करनी होगी इसके लिए प्रत्येक प्रतिष्ठान को सप्ताह में कम से कम चार दिवस की सफाई का जियो-टैग युक्त फोटो वीडियो तैयार कर नगर पालिका परिषद कवर्धा को उचित माध्यम से उपलब्ध कराना होगा नगर पालिका परिषद एवं संबंधित विभाग द्वारा रेस्टोरेंट और डेयरी प्रतिष्ठानों का किसी भी समय निरीक्षण किया जा सकता है निरीक्षण के दौरान यदि परिसर में गंदगी, अस्वच्छता, खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन अथवा प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद पाए जाते हैं तो संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*सिर्फ सफाई नहीं, प्रमाण भी देना होगा*

नगर पालिका के इस निर्देश के बाद अब रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों को नियमित सफाई के साथ उसकी निगरानी और प्रमाण भी प्रस्तुत करना होगा जियो-टैग युक्त फोटो वीडियो के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था नियमित रूप से बनाए रखी जा रही है। नगर पालिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में सफाई का जियो-टैग वीडियो उपलब्ध नहीं कराने अथवा नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित प्रतिष्ठान के संचालक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने की अपील*

नगर पालिका परिषद कवर्धा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सभी रेस्टोरेंट एवं डेयरी संचालकों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन करें प्रतिष्ठानों में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का ही उपयोग करें और किचन एवं परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखें उन्होनें अपील करते हुए कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

————————–

*खुले में कचरा फेंकने व प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग ना करने की अपील*

0

*खुले में कचरा फेंकने व प्रतिबंधित पॉलीथीन बेचने वालों पर जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग ना करने की अपील*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं इसी कड़ी में नगर पालिका की टीम ने आज पुराने बस स्टैण्ड के सामने दुकानों में अचानक दबिश देकर खुले में कचरा फेंकने वाले तथा प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग एवं बिक्री करने वाले 9 व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जुर्माना राशि वसूला गया प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान कई दुकानदारों के पास से प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथीन जब्त किए गए नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारियों पर जुर्माना भी लगाया गया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते पाए गए नागरिकों को भी चेतावनी देते हुए आर्थिक दंड लगाया गया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध है और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रहेगी कचरा सड़को पर ना फेंके। कचरा लेने सुबह शाम हमारी नगर पालिका की गाडियां आपके दुकान तक, घर तक पहुंच रही है उन्होंने शहर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें उन्होनें यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसे मामलों में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे शहर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके कार्यवाही के अवसर पर स्वच्छता प्रभारी लियाकत अली मनीष ठाकुर, बालकृष्ण धुर्वे, स्वच्छता समन्वयक होमेश मानिकपुरी, सफाई सुपरवाईजर राकेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सूरज ठाकुर, घनश्याम ठाकुर, स्वचछता दीदी निशा खान, गंगा पात्रे, सरोज कंडरा सहित अधिक संख्या में निकाय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता*

0

*आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प: माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक विधायक भावना बोहरा की 151 किमी कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़ियों ने की सहभागिता*

0.प्रथम दिन लमनी से अमरकंटक तक कांवड़ पदया

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की इसके पश्चात उन्होंने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ यात्रा की शुरुआत की जिसमें 600 से अधिक कांवड़ यात्रियों के साथ ही भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा आदिवासी समाज के लोग भी उनकी इस यात्रा में शामिल हुए इस दौरान माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के जयघोष, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के नारों से अमरकंटक का वातावरण भक्तिमय हो उठा विदित हो कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा 10 अगस्त से 16 अगस्त तक माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक कांवड़ पदयात्रा आज शुरू हुई जो जलेश्वर महादेव डोंगरिया एवं भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ सम्पन्न होगी उनकी इस यात्रा के शुरुआत के अवसर पर हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों का अमरकंटक में आगमन हुआ जहाँ सभी ने उन्हें यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ कांवड़ यात्रियों ने अमरकंटक से भोरमदेव की ओर अपनी यात्रा प्रारंभ की घने जंगलों, दुर्गम पगडंडियों बीहड़ रास्तों और प्राकृतिक सुन्दरता के बीच पूरी उर्जा और उत्साह के साथ यात्रा आगे बढ़ी और प्रथम दिन माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से प्रारंभ होकर यह यात्रा गणेश मंदिर पहाड़, आमडोल, और खपरा खोल होते हुए लमनी तक होगी कांवड़ यात्रा के शुभारंभ से पूर्व रविवार को विधायक भावना बोहरा ने मेला मैदान (डोम), नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक में कबीरधाम जिले से पहुंचे कांवड़ यात्रियों से आत्मीय मुलाकात की उन्होंने श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन परोसकर सेवा की तथा भजन संध्या में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर भावना बोहरा के साथ कबीरधाम जिले से आए हजारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की और यात्रा की सफलता के लिए मंगलकामनाएं कीं वहीं 600 से अधिक कांवड़ यात्री विधायक भावना बोहरा के साथ इस पावन संकल्प यात्रा में सहभागी बने इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “यह यात्रा मेरे लिए केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सेवा-भाव का पवित्र संकल्प है छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा हमारा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे इसी मंगलकामना के साथ हम इस पावन यात्रा पर निकले हैं जो माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से पूर्ण होगी छत्तीसगढ़ वासियों और हमारे प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मेरी इस संकल्प यात्रा में सहभागी बनें सभी कांवड़ यात्रियों भक्तजनों और कबीरधाम जिला एवं पंडरिया विधानसभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मैं आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से हमें प्रोत्साहित किया कांवड़ यात्रा हमारी धार्मिक परंपरा में आस्था, तपस्या,अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। यह हमें प्रकृति, पर्यावरण और हमारी समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाती है हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी सनातन संस्कृति धार्मिक आस्था, परंपराओं और रीति-रिवाजों से जुड़ी रहें, इस भाव को मजबूत करना भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है उन्होंने आगे कहा कि इस पावन यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह, भगवान भोलेनाथ के प्रति उनकी अटूट आस्था और सेवा के प्रति समर्पण उन्हें निरंतर ऊर्जा प्रदान कर रहा है हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-शांति, समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहूं। एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास को मैंने अपना परम कर्तव्य माना है आप सभी ने मुझ पर जो विश्वास और आशीर्वाद जताया है वह मेरे लिए सौभाग्य और नई ऊर्जा का स्रोत है उसी विश्वास को अपना संबल बनाकर मैं जनसेवा के अपने संकल्पों को पूरी निष्ठा से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रारंभ हुई यह पावन यात्रा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, हमारे प्रदेश की उन्नति निरंतर होती रहे और जन-जन के जीवन में शांति एवं मंगल का वास हो इसी प्रार्थना के साथ हम भोरमदेव की ओर आगे बढ़ रहे हैं इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय , बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू , भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ,कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी , जनप्रतिनिधि, जिला एवं पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कांवड़ यात्री एवं हजारों की संख्या में शिवभक्त व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

*बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के तीसरे दिन किया पंडरिया विधानसभा में प्रवेश, वन ग्राम महामाई से गौरकांपा तक तय की यात्रा*

0

*बोल बम के जयघोष से गूंजा वनांचल : विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने यात्रा के तीसरे दिन किया पंडरिया विधानसभा में प्रवेश, वन ग्राम महामाई से गौरकांपा तक तय की यात्रा*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा के तीसरे दिन विधायक भावना बोहरा और उनके साथ इस यात्रा में सहभागी लगभग 500 कांवड़ यात्रियों की यात्रा वन ग्राम महामाई (खुड़िया) से गौरकांपा तक ‘बोल बम’ के गगनभेदी जयघोष के साथ प्रारंभ हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों ने दुर्गम जंगलों, पथरीली पगडंडियों और नदी के प्रवाह को पार करते हुए पूरे उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया। यात्रा के तीसरे दिन प्रकृति ने कांवड़ यात्रियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प की परीक्षा ली। कहीं घने जंगलों के बीच कठिन पगडंडियां सामने आईं तो कहीं पथरीले रास्तों और कमर तक नदी के प्रवाह को पार करना पड़ा परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थीं लेकिन किसी भी कांवड़ यात्री के कदम नहीं रुके हर बाधा को पार करते हुए श्रद्धालु लगातार आगे बढ़ते रहे और आज विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने पंडरिया विधानसभा में प्रवेश किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा “यह यात्रा मेरे लिए केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और सर्वमंगल की कामना के लिए किया गया एक संकल्प है आज जब दुर्गम जंगलों, पथरीली राहों और नदी के प्रवाह के बीच से होकर हम आगे बढ़े तब महसूस हुआ कि जब मन में श्रद्धा और संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं होती हृदय में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और मन में छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का संकल्प लेकर जंगलों की खामोशी के बीच गूंजता ‘बोल बम’ का जयघोष और नदी की प्रवाह के बीच माँ नर्मदा और महादेव के स्मरण पूरे यात्रा मार्ग को भक्तिमय बनाया और हम सभी को इस कठिन मार्ग को सहज बनाने के लिए उर्जा दी भावना बोहरा ने कहा कि माँ नर्मदा का पावन जल कांवड़ में लेकर और बाबा भोलेनाथ का नाम हृदय में धारण कर आगे बढ़ना स्वयं में एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति है यात्रा की कठिन राहें शरीर की परीक्षा जरूर ले रही हैं लेकिन हर कदम के साथ आस्था और हौसला और मजबूत हो रहा है कांवड़ यात्रियों का उत्साह और एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की भावना इस यात्रा की सबसे बड़ी शक्ति है हर-हर महादेव का जयघोष केवल हमारी आस्था की अभिव्यक्ति नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए हमारी सामूहिक प्रार्थना है बाबा भोलेनाथ और माँ नर्मदा की कृपा से यह यात्रा अपने पवित्र संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है और भोरमदेव में जलाभिषेक के साथ यह संकल्प पूर्णता की ओर पहुंचेगा मैं इस यात्रा में सहभागी सभी कांवड़ यात्रियों क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करती हूँ आप सभी की सहभागिता ने इस यात्रा को और भी भव्य और अद्भुत बनाया है आप सभी के सहयोग से यह यात्रा अब केवल एक यात्रा नहीं बल्कि जन-जन की आस्था, सेवा, सहभागिता और संकल्प का उत्सव बन चुकी है।

*अकलतरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को मिली साइकिल*

0

*अकलतरा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 25 छात्राओं को मिली साइकिल*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 25 छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष अकलतरा श्रीमती शकुन देव अघरिया रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में एल्डरमैन श्री श्यामा चरण चौधरी, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री नानक रोहरा, विधायक प्रतिनिधि श्री भविष्य चंद्राकर, सदस्य श्री अब्दुल मोईद खान एवं श्री संगीत कर्ष, संकुल समन्वयक श्री दामोदर चौधरी तथा विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती गीता सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अतिथियों ने छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं की शिक्षा को सुगम बनाने और उन्हें विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। कार्यक्रम ने “बेटियों की शिक्षा, प्रगति और आत्मनिर्भरता” के संकल्प को और मजबूत किया।

कार्यक्रम के अंत में SAGES अकलतरा परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।