Home Blog Page 69

*भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर नगर पालिका कवर्धा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी*

0

*भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर नगर पालिका कवर्धा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी*

0.विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर शहीदों एवं दिवंगतजनों को दी गई श्रद्धांजलि।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसग।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर आज नगर पालिका परिषद कवर्धा परिसर में विभाजन की घटनाओं एवं उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी का अवलोकन नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने किया इस अवसर पर भारत विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी दिवंगतजनों की पावन स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि भारत विभाजन देश के इतिहास की सबसे पीड़ादायक घटनाओं में से एक है लाखों लोगों ने अपने परिवार, घर-बार और आजीविका खो दी तथा असंख्य निर्दोष लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस हमें उन सभी पीड़ितों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है यह दिवस हमें सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास की इन घटनाओं से अवगत कराना आवश्यक है ताकि वे विभाजन की पीड़ा को समझते हुए राष्ट्र की अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी सौहार्द की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहें कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी में प्रदर्शित छायाचित्रों एवं ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से भारत विभाजन के समय उत्पन्न परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष तथा लाखों परिवारों की वेदना को दर्शाया गया उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर योगेश चंद्रवंशी, हरीश साहू, गोलू यादव, सचिन अग्रवाल, सुचित बोथरा, सीएमओं नारायण साहू सहित अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

0

*विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के भव्य स्वागत में हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजा पंडरिया, कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और सर्वमंगल की कामना के साथ सावन के द्वितीय सोमवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा और उनके साथ लगभग 600 कांवड़ यात्रियों ने माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा प्रारंभ की यात्रा के पांचवे दिन ग्राम मोहतरा में भक्ति-भजन के साथ सभी कांवड़ियों ने पूरे उत्साह और उर्जा के साथ मोहतरा से जलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम डोंगरिया की यात्रा के लिए प्रस्थान किया और जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने पंडरिया विधायक भावना बोहरा और कांवड़ यात्रियों के साथ फोन पर बात कर सभी को इस पुण्य यात्रा के लिए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी विधानसभा अध्यक्ष की शुभकामनाओं से कांवड़ियों में एक नई उर्जा और उत्साह स्पस्ट रूप से देखने को मिला इस दौरान यह मोहतराखुर्द से प्रारंभ होकर तेन्दुवाडीह, पंडरिया, रौहा, परसवारा, दशरंगपुर, चारभांठा होते हुए विजय पेट्रोल पंप के पास नहर रोड से डोंगरिया मार्ग की ओर आगे बढ़ेगी जिन-जिन मार्गों से यह यात्रा गुजरी वहां-वहां क्षेत्रवासियों से अपार उत्साह और भक्ति भावना देखने को मिली क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक एवं हिन्दू संगठनों ने विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का पुष्पवर्षा, बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया कांवड़ यात्रा के आगमन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा और चरों ओर अध्यात्मिक वतावरण ने सबके ह्रदय में शिवभक्ति का प्रवाह किया यात्रा के पांचवें दिन की शुरुआत केवल पदयात्रा से नहीं, बल्कि भक्ति और लोक आस्था के सुंदर संगम के साथ हुई ग्राम मोहतरा में यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्थानीय रामधुनी मंडली द्वारा भगवान भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति की गई भजनों और रामधुनी की भक्तिमय धुनों के बीच कांवड़िये भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए इसके बाद ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कांवड़ियों ने जलेश्वर महादेव के जलाभिषेक के संकल्प को लेकर अपनी यात्रा आगे बढ़ाई इस दौरान पंडरिया नगर में आगमन पर विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों के स्वागत के लिए शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा पूरा नगर बोल बम और हर हार महादेव के नारे के साथ भगवामाय दिखा हर किसी के हृदय में शिवजी के प्रति आस्था और इस यात्रा के स्वागत के लिए स्नेह अपार दिखा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “यह यात्रा केवल 151 किलोमीटर की पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संकल्प और जन-जन के स्नेह से जुड़ने का एक आध्यात्मिक अनुभव है हर पड़ाव पर मिल रहा लोगों का अपनत्व और आशीर्वाद हम सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है बाबा भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए कांवड़ यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय लोगों का आत्मीय स्वागत, सहयोग और सहभागिता इस यात्रा को विशेष बना रहा है ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र जहाँ से भी यह यात्रा गुजर रही है यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है कठिन रास्तों और लंबी दूरी के बावजूद कांवड़ियों के कदमों में उत्साह और मन में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था बनी हुई है उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के पावन जल को लेकर भोरमदेव धाम तक पहुंचने का संकल्प निरंतर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है आगामी 16 अगस्त को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा आज यात्रा के दौरान पांडातराई, पंडरिया और जिन मार्गों से यह यात्रा गुजरी है वहां क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत के लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ हमारी धार्मिक संस्कृति का एक जीवंत प्रतीक है कांवड़ यात्रा जो भक्ति, समर्पण और सामूहिक एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती है शिवभक्तों का यह विशाल जनसमूह सनातन संस्कृति, आस्था, परंपरा और भगवान भोलेनाथ के प्रति विश्वास का प्रतिबिंब है जो बताता है कि भारतीय संस्कृति का गौरवशाली इतिहास आज भी उतना ही शास्वत व अनंत है। यह यात्रा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक और सामाजिक उत्सव है जो हमें एक-दूसरे के साथ जोड़ता है और हमें हमारे मूल्यों की याद दिलाता है भगवान भोलेनाथ सबका कल्याण करें और अपनी कृपा दृष्टि से सबके जीवन मे सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें यही मंगलकामना

*स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम*

0

*स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और धर्म ध्वजा के साथ आगे बढ़ी विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों की कांवड़ यात्रा, राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था का दिखा अद्भुत संगम*

0.151 किमी कांवड़ यात्रा के छठे दिन तिरंगे और भगवा ध्वजा के साथ विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों ने किया बोड़ला के लिए प्रस्थान क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा के छठवें दिन आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा ने राष्ट्रभक्ति और सनातन आस्था के अद्भुत संगम का संदेश दिया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज शासकीय विद्यालय डोंगरिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया इसके पश्चात उन्होंने 600 कांवड़ियों के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर बोड़ला तक की पदयात्रा के लिए प्रस्थान किया स्वतंत्रता दिवस के विशेष अवसर पर कांवड़ियों में उत्साह और ऊर्जा देखते ही बनी माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा आज यात्रा पांडातराई नगर, गंडईकला रोड, कुसुमघटा, नेऊरगांव कला, तरेगांव मैदान रोड, खंतीपारा रोड होते हुए बोड़ला में पूर्ण होगी कल 16 अगस्त को यात्रा के अंतिम दिन बोड़ला से भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक साथ छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगलकामना के साथ यह यात्रा पूर्ण होगी इस दौरान एक हाथ में राष्ट्र के गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा तथा दूसरे हाथ में सनातन आस्था की धर्म ध्वजा लिए कांवड़ियों के कदम भोरमदेव की ओर बढ़ते रहे यह दृश्य भारत की उस महान परंपरा को प्रतिबिंबित कर रहा था जहाँ राष्ट्रभक्ति और धर्मभक्ति एक-दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं जहाँ जहाँ से यात्रा गुजरी वहां क्षेत्रवासियों, भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक एवं हिन्दू संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा एवं बाजे-गाजे के साथ सांस्कृतिक रूप से विधायक भावना बोहरा और कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं के साथ गौरवपूर्वक जीवन जी रहे हैं माँ भारती के प्रति श्रद्धा और बाबा भोलेनाथ के प्रति आस्था हमारी शक्ति है इसी भावना के साथ देश की एकता, अखंडता, सुख-समृद्धि और सर्वमंगल की कामना लेकर कांवड़ यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है एक हाथ में तिरंगा और दूसरे हाथ में धर्म ध्वजा हमारी भारतीय संस्कृति और धार्मिक चेतना का प्रतीक है जिसमें राष्ट्र सर्वोपरि है और अपनी संस्कृति एवं आस्था के प्रति गौरव हमारी पहचान है कठिन रास्तों, जंगलों और लंबी पदयात्रा के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह लगातार बना हुआ है ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ कांवड़ियों के कदम अब भोरमदेव धाम की ओर निरंतर बढ़ रहे हैं भावना बोहरा ने कहा कि सनातन संस्कृति में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है यह आस्था का वो प्रवाह है, जो सर्व समाज और देश को भक्ति की एकता में जोड़ता है इसी भक्ति भावना से शक्ति प्राप्त करके हम छत्तीसगढ़ की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना लेकर माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर की कांवड़ यात्रा पर निरंतर गतिमान है विगत छः दिनों में अमरकंटक से निकली हमारी यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए घने जंगलों, उफनती नदियों, पहाड़ों एवं तेज बारिशों का सामना करते हुए हमारी यात्रा भगवान भोलेनाथ एवं माँ नर्मदा के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रही है और भोलेनाथ जी कृपा से कल हम अपने अंतिम पड़ाव की ओर बोड़ला से भोरमदेव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे मैं इस अवसर पर कबीरधाम जिले के समस्त शिवभक्तों से भी निवेदन करती हूँ कि वे भोरमदेव मंदिर में 16 अगस्त रविवार को जरुर पधारें और भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करके इस पुण्य यात्रा के सहभागी बनें इस पावन अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लेने का आह्वान किया।

*सौतेली मां की हत्या करने वाले आरोपी को थाना बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

0

*सौतेली मां की हत्या करने वाले आरोपी को थाना बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

नाम आरोपी – अनिल कुमार सिदार कार्तिक राम सिदार उम्र 38 वर्ष साकिन दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग.

अपराध क्रमांक – 284/2026 धारा 103(1) बीएनएस

शक्ति:- थाना बाराद्वार के मर्ग क्रमांक 44/2026 धारा 194 बीएनएसएस मृतिका कौशिल्या सिदार पति कार्तिकराम सिदार उम्र 55 वर्ष साकिन दुरपा थाना बाराद्वार के मर्ग पंचनामा कार्यवाही व वारिसान एवं गवाहों के कथन पर पाया गया कि दिनांक 10.08.2026 के शाम 18.45 बजे आरोपी अनिल कुमार सिदार कार्तिक राम सिदार उम्र 38 वर्ष साकिन दुरपा थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. द्वारा मृतिका कौशिल्या सिदार को बेड़ी से मारने से अंदरूनी चोंट लगने से मृत्यु होना बताये एवं मृतिका के पी. एम. रिपोर्ट में डॉक्टर साहब द्वारा मृतिका के मृत्यू का कारण शरीर में कठोर एवं वजनी वस्तु के बलपूर्वक प्रहार करने से सिर में गंभीर चोंट लगने व शरीर के हड्डी टुटने आंतरिक रक्त अधिक स्राव होने एवं शॉक लगने पश्चात् श्वास व हृदयगति अवरूद्ध होने से मृत्यु होना लेख किये है जो धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध घटित होना पाये जाने से आरोपी अनिल कुमार सिदार के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्तय पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्रीमति भुवनेश्वररी पैकरा के मार्गदर्शन पर थाना बाराद्वार पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल कुमार सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने मेमोरेण्डम कथन में घटना दिनांक को घटना कारित करना स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का बेड़ी पेश करने पर गवाहों के समक्ष दिनांक 12.08.2026 को विधिवत मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 12 08.2026 के 15.30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि एम.पी. मन्नेनवार, प्र. आर. देवनारायण चन्द्रा का महत्वयपुर्ण योगदान रहा।

*भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*

0

*भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा के साथ निरंतर आगे बढ़ी पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ अपनी यात्रा जारी रखी चौथे दिन की यात्रा का शुभारंभ गौरकांपा स्थित शनिदेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ भगवान शनिदेव के दर्शन एवं पूजन के पश्चात कांवड़ यात्रियों ने मोहतरा की ओर प्रस्थान किया जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, मार्ग में श्रद्धा और स्वागत का अद्भुत संगम देखने को मिला गौरकांपा, भरेवापारा, कलपी, समनापुर बांध, पुतकी, दलपुरवा, रमतला और मोहतरा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक एवं हिंदू संगठनों तथा क्षेत्रवासियों ने पुष्पवर्षा कर विधायक भावना बोहरा एवं समस्त कांवड़ यात्रियों का भव्य और आत्मीय स्वागत किया इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा स्वागत के दौरान लोगों में कांवड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह और श्रद्धा दिखाई दी वहीं, 600 से अधिक कांवड़ यात्री विधायक भावना बोहरा के साथ इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं बारिश और वनांचल के कठिन रास्तों के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और आस्था कहीं भी कम नहीं हुई इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार, संस्कृति, पर्यावरण और प्रदेश की सुख-शांति के संकल्प का आध्यात्मिक अभियान है हमारा संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास हो, हमारा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे और हमारी आने वाली पीढ़ियां अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था की जड़ों से जुड़ी रहें। माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह मेरा एक विनम्र प्रयास है यात्रा में सैकड़ों कांवड़ यात्रियों और शिवभक्तों का साथ इस संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान कर रहा है साथ ही, जिन-जिन क्षेत्रों से यात्रा गुजर रही है, वहां सामाजिक एवं हिंदू संगठनों भाजपा के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा जिस श्रद्धा एवं आत्मीयता से स्वागत किया जा रहा है वह इस यात्रा के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है उन्होंने कहा कि चौथे दिन भी सभी कांवड़ यात्रियों में वही उत्साह ऊर्जा और भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा दिखाई दे रही है कठिन रास्ते और तेज बारिश भी हमारे संकल्प को रोक नहीं सकते मुझे पूर्ण विश्वास है कि माँ नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह यात्रा अपने पवित्र उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगी जैसे-जैसे कदम आगे बढ़ रहें हैं और मंजिल करीब आ रही है हम सभी के अन्दर एक नई उर्जा का संचार हो रहा है कल पांचवा दिन हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पढ़ाव है जब जलेश्वर महादेव ग्राम डोंगरिया में यह कांवड़ यात्रा पहुंचेगी और जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ व प्रदेशवासियों के खुशहाली एवं समृद्धि के लिए हम सभी प्रार्थना करेंगे इसके पश्चात यात्रा अपने अंतिम पड़ाव भोरमदेव महादेव मंदिर की ओर यह यात्रा अग्रसर होगी जहां भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक कर इस 151 किलोमीटर की आध्यात्मिक एवं संकल्प यात्रा का विधिवत समापन होगा माँ नर्मदा के पवित्र जल को लेकर जंगलों पहाड़ों और दुर्गम पगडंडियों से गुजरती यह यात्रा अब केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि आस्था, भक्ति, संस्कृति और जनसहभागिता का जीवंत उत्सव बन चुकी है हर कदम के साथ गूंजता “बोल बम” और “हर हर महादेव” का जयघोष कांवड़ यात्रियों के अटूट विश्वास और संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है मैं इस यात्रा में सहभागी सभी कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ समस्त सामाजिक व हिन्दू संगठनों, जिन ग्रामों से यह यात्रा गुजरी वहां मिले अपनत्व एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत व अभिनंदन तथा भाजपा के सभी मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त करती हूँ जिन्होंने हमारा उत्साह बढ़ाया अपने स्नेह व सम्मान से हम सभी को इस कठिन यात्रा को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

*अकलतरा में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर*

0

*अकलतरा में विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर*

 मनोज साहब ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राजेंद्र कुमार सिंह उच्च माध्यमिक शाला, अकलतरा के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया। रैली में “आओ मिलकर तिरंगा फहराएं, देशभक्ति की अलख जगाएं” का संदेश प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

तिरंगा रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के उत्साह से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

*आगामी नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर नव पदस्थ ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने संभाली कमान*

0

*आगामी नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर नव पदस्थ ASP डॉ. यूलैंडन यार्क ने संभाली कमान*

* *अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेला समितियों एवं पहाड़ी मित्रों से की चर्चा*

* *युवाओं से अपील, भीड़भाड़ मेला में हाथ में चूड़ा (कड़ा) पहनकर न आए*

* *नाबालिक के अभिभावकों से अपील बच्चों को भीड़ -भाड़ में अकेले ना भेजे*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में आगामी दिनांक 17 अगस्त 2026 को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदहला पहाड़ में विशाल मेले का आयोजन होता है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जांजगीर -चांपा पुलिस ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

*पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में *नवपदस्थ ASP जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क* ने आज दिनांक 12.08.26 को स्वयं ग्राम पोड़ीदहला पहुंचकर आगामी नागपंचमी पर्व की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों की जानकारी ली।

*ASP डॉ. यूलैंडन यार्क* ने क्षेत्र के पहाड़ी मित्रों एवं नागपंचमी मेला आयोजन समितियों से संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक चर्चा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

*युवाओं एवं अभिभावकों से विशेष अपील*

पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में घूमने वाले युवकों को समझाइश दी गई कि हाथ में चूड़ा पहनकर मेले में न आएं, जिससे भीड़ में किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई कि नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेला न छोड़ें तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से शांति एवं अनुशासन बनाए रखने, पुलिस एवं मेला समिति द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य नागपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है।

*हत्या के प्रयास के फरार आरोपी शिवा ठाकुर को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*हत्या के प्रयास के फरार आरोपी शिवा ठाकुर को कोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

इसी प्रकरण में आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपी:

शिवा सिंह ठाकुर, पिता मुन्ना सिंह ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम पौंसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में हत्या, चाकूबाजी एवं अन्य गंभीर घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

घटना का विवरण

प्रकरण के अनुसार दिनांक 29.04.2026 को लगभग 15:00 बजे आरोपी अर्जुन ठाकुर एवं शिवा ठाकुर द्वारा दीपक भार्गव के साथ गाली-गलौज करते हुए बीयर की बोतल एवं हाथ-मुक्के से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

थाना कोनी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए दिनांक 18.05.2026 को आदतन गुंडा-बदमाश अर्जुन सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं घटना के बाद से आरोपी शिवा ठाकुर लगातार फरार चल रहा था। थाना कोनी पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

फरार आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 12.08.2026 को आरोपी शिवा ठाकुर के ग्राम पौंसरा स्थित निवास पर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कोनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर फरार आरोपी शिवा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई। आरोपी के विरुद्ध विधिवत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।

*अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह की शिकायत पर सेवा सहकारी समिति पोड़ी में दो नियुक्तियां निरस्त प्रभारी संस्था प्रबंधक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई*

0

*अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह की शिकायत पर सेवा सहकारी समिति पोड़ी में दो नियुक्तियां निरस्त प्रभारी संस्था प्रबंधक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई*के दिए निर्देश ,,,,, पढ़े पूरी खबर।

 मुकेश साहू ब्यूरो बिलासपुर : सेवा सहकारी समिति मर्यादित पोड़ी में आपरेटर पद पर प्रफुल्ल कुमार साहू तथा चतुर्थ श्रेणी पद पर कृष्ण कुमार वस्त्रकार की नियुक्ति को निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मामले में प्रभारी संस्था प्रबंधक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

उप आयुक्त सहकारिता, जिला बिलासपुर द्वारा 11 अगस्त 2026 को जारी पत्र में बताया गया है कि आवेदक देवेन्द्र ठाकुर ने शिकायत/आवेदन प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि कार्यालय उप पंजीयक बिलासपुर को जानकारी दिए बिना समिति द्वारा धान खरीदी केंद्र पोड़ी में उक्त दोनों कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उप आयुक्त सहकारिता ने संबंधित कर्मचारियों की नियुक्ति निरस्त करने के संबंध में निर्णय पारित करने तथा प्रभारी संस्था प्रबंधक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। पत्र की प्रतिलिपि संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर संभाग, सहकारिता विस्तार अधिकारी तखतपुर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा तखतपुर, अधिकृत अधिकारी पैक्स पोड़ी विकासखंड तखतपुर तथा आवेदक देवेन्द्र ठाकुर को सूचनाार्थ भेजी गई है।

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की मुलाकात, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर दी बधाई; त्रैमासिक कार्य-प्रगति रिपोर्ट की भेंट*

0

*केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने की मुलाकात, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ पर दी बधाई; त्रैमासिक कार्य-प्रगति रिपोर्ट की भेंट*

नई दिल्ली। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने पर श्री अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

श्री तोखन साहू ने इस अवसर पर अपना त्रैमासिक कार्य-प्रगति विवरण श्री अमित शाह को भेंट किया तथा अपने मंत्रालयीय दायित्वों एवं संसदीय क्षेत्र से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। उन्होंने विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृह मंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ का नक्सलवाद से मुक्त होना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह केवल सुरक्षा के मोर्चे पर मिली सफलता नहीं, बल्कि शांति, सुशासन, विकास और जनविश्वास के नए युग का शुभारंभ है।

उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ में अब विकास की गति और तेज होगी तथा लंबे समय से प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार जैसी सुविधाओं का विस्तार नई ऊर्जा के साथ होगा।

श्री तोखन साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रति उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता ने छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है।