Home Blog Page 7

डीईओ कार्यालय की शिकायत शाखा पर सवाल, वर्षों से लंबित प्रकरणों से कर्मचारी-शिक्षक परेशान

0

डीईओ कार्यालय की शिकायत शाखा पर सवाल, वर्षों से लंबित प्रकरणों से कर्मचारी-शिक्षक परेशान

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय की शिकायत शाखा की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिकायत शाखा में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ श्रवण वैष्णव के लंबे समय से एक ही शाखा में पदस्थ रहने और प्रकरणों के निराकरण में कथित देरी को लेकर कर्मचारी एवं शिक्षक अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
10 वर्षों से एक ही शाखा में पदस्थ रहने का दावा

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सहायक ग्रेड-2 श्रवण वैष्णव लंबे समय से शिकायत शाखा में पदस्थ हैं। इसके चलते प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कई मामलों में समय पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
वर्ष 2023 के प्रकरण के निराकरण पर सवाल
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, वर्ष 2023 से संबंधित एक प्रकरण का उचित तरीके से अवलोकन नहीं किए जाने का आरोप है। उनका कहना है कि प्रकरणों के निराकरण में कथित लापरवाही के कारण संबंधित कर्मचारियों को न्याय पाने के लिए बार-बार न्यायालय का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रकम मांगने के आरोप, जांच की मांग
कुछ शिकायतकर्ताओं ने प्रकरणों के निराकरण के नाम पर मोटी रकम मांगे जाने के आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा, जिले में कथित तौर पर मान्यता संबंधी नियमों का पालन किए बिना स्कूल संचालन तथा अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों में पैसों के लेन-देन के आरोप भी सामने रखे गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
जिम्मेदारी तय करने की उठ रही मांग
कर्मचारी और शिक्षक यह सवाल उठा रहे हैं कि यदि प्रकरणों का समय पर और निष्पक्ष निराकरण नहीं हो रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? शिकायतकर्ताओं ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायत शाखा की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और संबंधित मामलों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए क्या कदम उठाता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कुंडा मंडल के खैलटूकरी ग्राम में मनाया दशहरा उत्सव

0

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कुंडा मंडल के खैलटूकरी ग्राम में मनाया दशहरा उत्सव

0.राष्ट्रीय स्वयं सेवक स्थापना दिवस पर देश भक्ति के रंग में रंगा खैलटूकरी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कुंडा:- दशहरा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना के अवसर पर प्रति वर्ष दशहरा उत्सव शहर क़स्बा एवं अलग-अलग गांव में मनाया जाता है उसी कड़ी में कुंडा मंडल के खैलटूकरी ग्राम में दशहरा उत्सव का आयोजन रखा गया जिसमें आस पास के स्वयं सेवक एवं ग्रामवाशी उपस्थित रहे गांव के गलियों में भारत माता के जयघोस के साथ पथ संचलन किया गया उसके उपरांत माँ महामाया मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन का आयोजन कर अतिथियों का उद्बोधन हुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गांव के वरिष्ठ फुशकू राम साहू द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना दिवस एवं दशहरा की बधाई देते हुवे अपना उद्बोधन शुरू किया अपने उद्बोधन में साहू ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ क़ो राष्ट्र के लिये जरुरी बताया उन्होंने कहा की जब भी देश में कोई संकट आया है तब तब राष्ट्रीय स्वयं सेवक अपने प्राणों की आहुति देकर देश सेवा में समर्पित रहे हैँ मुख्य वक्ता के रूप में राममुरारी यादव ने सभी क़ो देश प्रेम की भाव के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया राममुरारी यादव ने कहा की आज भारत देश क़ो अराजक तत्वों द्वारा अस्थिर करने की प्रयास किया जा रहा है आज रूस जैसे देश जल रहा है जिसके पीछे ऐसे विचार धारा है जो देश क़ो बाटने की कोशिश करते हैँ वही कोशिश भारत में भी की जा रही है भारत के युवाओं क़ो समझने की आवश्यकता है की देश से बढ़कर कुछ नहीं होता देश सुरक्षित रहेगा तब हम सुरक्षित रहेंगे ऐसे विचार धारा से दुर रहने की जरुरत है जो देश क़ो बाटने का काम करे हमें सर्वोच्च स्थान पर देश क़ो रखना चाहिये आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सह बौद्धिक प्रमुख होरीलाल गबेल, पंडरिया खंड के कार्यवाह नरेन्द्र चंद्रवंशी, उपखंड कुंडा के व्यवस्था प्रमुख ईश्वरी साहू, कुंडा मंडल के कार्यवाह शिवकुमार आर्य,स्वयंसेवक अश्वनी यदु, रोहित रजक, जयराम साहू, सामता प्रसाद साहू,मनीराम साहू, धर्मेन्द्र साहू, लेखुराम यादव,गोविन्द साहू, रामचंद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

————————–

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- विजयादशमी के पावन अवसर पर माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की भव्यता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए आयोजन समिति एवं नगरवासियों को बधाई दी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता महिमा दास और गायक नवीन साहू द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई हजारों की संख्या में उपस्थित नगर एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साह और उल्लास के साथ इस पर्व में सहभागिता की इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें स्मरण कराता है कि जीवन में वास्तविक जीत सत्य, सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होती है प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण की अनुपम मिसाल है उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों अपने सिद्धांतों और कर्तव्यों से कभी विमुख नहीं होना चाहिए यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को पहचानने, अहंकार का त्याग करने और समाज में प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है भावना बोहरा ने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन अथवा उत्सव मनाने का अवसर नहीं बल्कि स्वयं के आचरण का मूल्यांकन करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी पर्व है भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से सिद्ध किया कि मर्यादा, न्याय और जनकल्याण ही आदर्श जीवन के आधार हैं यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो परिवार से लेकर समाज और राष्ट्र तक सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रख सकते हैं हमारी सांस्कृतिक परंपराएं हमें एकजुट रहने, एक-दूसरे का सम्मान करने और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने की प्रेरणा देती हैं उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है इसी भावना के साथ क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं आज पंडरिया विधानसभा में सड़कों का जाल बिछ रहा है वनांचल क्षेत्रों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य हो रहें हैं और क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगे पूरी हो रही हैं एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनने के बाद सुशासन, जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जा रहे हैं हमारा लक्ष्य है कि पंडरिया विधानसभा का प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े तथा क्षेत्र में समृद्धि, सुविधाओं और खुशहाली का विस्तार हो भावना बोहरा ने कहा कि आज निःशुल्क बस सेवा के माध्यम से बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग से युवा अपने सपनों को साकार कर रहें हैं भावना दीदी की साइंस पाठशाला से शासकीय स्कूल के विद्यार्थी ड्रोन उड़ा रहें हैं और रोबोटिक्स एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं 8 निःशुल्क एमबुलेंस सेवा से हजारों लोगों को आपातकालीन समय में सहायता मिल रही है मोबाइल हेल्थ पैथ लैब से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल रही है यह सभी सेवाएं और सुविधाएं पंडरिया विधानसभा के आप सभी मेरे परिवारजनों के प्रति उस विश्वास का संकल्प है जो आपने मुझे अपनी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है हम निरंतर क्षेत्र के विकास और आप सभी के सेवा के लिए अपने संकल्पों एवं कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहेंगे इस अवसर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

————————–

*मुंगेली:- डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया।*

0

कठिन संघर्ष और मेहनत का परिणाम संस्थान के 35वां स्थापना दिवस-राजेन्द्र दिवाकर


तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली:- डाॅ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ का 35वां स्थापना दिवस मनाया गया। संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य मुंजन कुर्रे तथा प्राचार्य आशा दिवाकर द्वारा सर्वप्रथम बाबा गुरूघासीदास एवं डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर, सामूहिक प्रार्थना एवं संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर एवं बुके भेंटकर किया गया। स्वागत उद्बोधन शत्रुहन कांत ने किया। संस्थान के उद्देश्यों की जानकारी राजेश दिवाकर ने दी। ’’मेरे नजरों में संस्थान की गतिविधियां’’ विषय पर जे.आर.साहू, जितेन्द्र कुमार, चेतनदास कुर्रे, महेन्द्र खरे, नीलू जांगड़े, अंजिता चंद्राकर, अनिता साहू एवं पूर्व छात्र एवं अभिभावक केशव कोशले ने अपने-अपने विचार रखे। प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर ने कही कि मैं इस संस्था में विगत 30वर्षों से सेवा दे रही हूं। गीले जमीन में बैठने और पढ़ने वाले बच्चे आज डाॅक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं यही हमारी उपलब्धि है। संस्था के प्रादेशिक सचिव एवं व्यवस्थापक एच.आर.भास्कर ने कहा कि संस्था के प्रारंभ से ही जुड़ा हुआ हूं संस्था के प्रत्येक गतिविधियों में मेरी पूर्ण भागीदारी रहती है। संस्था के सदस्य एवं पदाधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर मिलने से प्रसन्नता व्यक्त किया। सभी के सहयोग से सीमित साधनों में 35वां स्थापना दिवस उपलब्धियों भरा रहा। उन्होंने अपने माता-पिता के नाम अतिशीघ्र एक अध्यापन कक्ष का निर्माण करवाने की घोषणा की। संस्थान के स्थापना के संबंध में संस्थाध्यक्ष ने बताया कि सर्वप्रथम संरक्षक बी.पी.केशकर एवं प्रथम अध्यक्ष बलदाऊप्रसाद खाण्डे के नेतृत्व में संस्था का गठन किया गया। संस्था द्वारा समाज के हर क्षेत्रों में विकास के लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं किया गया। विषम परिस्थितियों में भी आज 35वें सोपान पर पहुंचने में जो सीढ़ी की तरह काम किया गया वह छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, संस्था के कर्मचारियों, सदस्यों व पदाधिकारियों तथा क्षेत्र के नागरिकों के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिले सहयोग एवं प्रेरणा ही है। संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, शारीरिक, सामाजिक कल्याण, निःशक्त कल्याण, पर्यावरण, व्यावसायिक शिक्षा, कोचिंग आदि क्षेत्रों में अपना कार्य कर रही है। अशिक्षा के वातावरण से समाज को मुक्त कराना और नैतिक शिक्षा का पक्ष विकसित करना संस्थान की मूल चिंता रही है। साक्षरता एवं नशा विरोधी अभियान चलाकर जनचेतना का संचार करने में अग्रणी ग्रामीण, गरीब एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग एवं प्रशिक्षण प्रदान करने में सफल प्रयास किया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर गौरवान्वित महसूस किया जा रहा है। पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के अलावा राज्य स्तर पर विभिन्न जिलों में प्रतिभावान छात्रों तथा उत्कृष्ट एवं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तथा समाज को एकसूत्र में बांधने विविध रचनात्मक कार्यों जैसे छड़ीदार, भंडारी, कड़ीहार सत्संग एवं प्रशिक्षण आदि में संस्था की जीवंत भागीदारी उल्लेखनीय है। इन्हीं के फलस्वरूप राज्य निर्माण के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय क्षेत्र में गुरूघासीदास सम्मान से सम्मानित किया गया। आज 35वें सोपान में पहंुचने पर संस्था के उन समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नमन है। सभी सदस्यों, पदाधिकरियों ने 35वें स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंच संचालन शत्रुहन कांत एवं आभार प्रदर्शन छत्रपाल डाहिरे ने किया। अंत में संस्था के उन सभी दिवंगत सदस्यों को दो मिनट मौन श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य, अभिभावक व शिक्षक-शिक्षिका विशेष रूप से उपस्थित रहे।

* विजयादशमी के पावन पर्व पर एसएसपी श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन मुंगेली में विधि-विधान से किया शस्त्र एवं वाहन पूजन और पारंपरिक हर्ष फायर किया गया।*

0

*➡️ जिले के समस्त थाना एवं चौकियों में भी श्रद्धापूर्वक हुआ शस्त्र पूजन; पुलिस बल ने निष्पक्षता, सुरक्षा एवं जनसेवा का लिया संकल्प।*

*➡️ त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिलेभर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध।*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) मुंगेली में *”शस्त्रेण रक्षित राष्ट्रम”* के तहत विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ पारंपरिक शस्त्र एवं वाहन पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों, शस्त्रागार (कोत) के आयुधों तथा आपातकालीन व गश्त वाहनों का पूजन कर रक्षा सूत्र बांधे गए एवं विधिवत पारंपरिक हर्ष फायर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय का पर्व है। उन्होंने रेखांकित किया कि पुलिस के लिए शस्त्र केवल बल प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि निर्बलों की रक्षा, अपराध नियंत्रण तथा समाज में न्याय एवं शांति स्थापित करने का पवित्र दायित्व है। उन्होंने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण समर्पण, अनुशासन, मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया।

एसएसपी महोदय ने जिलेवासियों से विजयादशमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव व रावण दहन के आयोजनों के मद्देनजर जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सतत पेट्रोलिंग और ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।

इसी क्रम में जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में भी संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में अधीनस्थ स्टाफ द्वारा विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। पूजन के उपरांत पुलिस लाइन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को मिष्ठान वितरण कर विजयादशमी की बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

उक्त गरिमामय आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।

जिला मुंगेली पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

दशहरा पर्व पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने पुलिस लाइन जांजगीर में विधि-विधान से की शस्त्र पूजा*

0

*दशहरा पर्व पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने पुलिस लाइन जांजगीर में विधि-विधान से की शस्त्र पूजा*

* *जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कर जिलेवासियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर आज दिनांक 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS द्वारा विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शस्त्रों की पूजा- अर्चना की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने जिले में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने की कामना की। साथ ही जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

शस्त्र पूजा कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क, डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार पैकरा डीएसपी अजाक सतरूपा तारम, सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, एसडीओपी चांपा लौकेश बंसल, जिला सेनानी योगिता साहू एवं रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी सहित पुलिस लाइन के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजा पुलिस विभाग की परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परंपरा कर्तव्यनिष्ठा, साहस एवं जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए जिले के सभी थाना एवं चौकियों में भी संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।

*जांजगीर-चांपा पुलिस* ने पर्व के अवसर पर जिलेवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने महानवमी पर विभिन्न देवी मंदिरों में किए दर्शन-पूजन, कन्या पूजन एवं भंडारे में हुए सम्मिलित*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने महानवमी पर विभिन्न देवी मंदिरों में किए दर्शन-पूजन, कन्या पूजन एवं भंडारे में हुए सम्मिलित*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर बिलासपुर एवं मुंगेली जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों में पहुंचकर माँ दुर्गा एवं अन्य देवी स्वरूपों के दर्शन-पूजन किए तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर श्री साहू ने बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी के साथ प्राचीन माँ शीतला माता मंदिर में कन्या पूजन एवं प्रसाद वितरण किया और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात राम सप्ताह चौक में माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की।

श्री साहू ने तखतपुर स्थित ग्राम गमजू के श्री सिद्ध धुनी जय माँ दुर्गा धाम में भी माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहीं, मुंगेली जिले के लोरमी थाना ग्राउंड में माँ दुर्गा की आराधना की तथा ग्राम डोंगरीगढ़ स्थित माँ भुनेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री लोरमी के गुरुद्वारा चौक में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने ऐसे सेवा एवं धार्मिक आयोजनों को समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने वाला बताया।

कार्यक्रमों के दौरान जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

श्री साहू ने माँ दुर्गा से समस्त देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

खैरा में जसगीत गायन के दौरान मातृशक्ति का सम्मान, श्रीफल भेंट कर किया गया बस स्टैंड खैरा में स्थित माता चौरा में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, मातृशक्ति की रही अहम भूमिका रही   

0

खैरा में जसगीत गायन के दौरान मातृशक्ति का सम्मान, श्रीफल भेंट कर किया गया बस स्टैंड खैरा में स्थित माता चौरा में आयोजित हुआ सम्मान समारोह, मातृशक्ति की रही अहम भूमिका रही   

बिलासपुर ब्यूरो चीफ़ मोहनीश सिंह राजपूत की खास रिपोर्ट 

खैरा, बिलासपुर। ग्राम खैरा के बस स्टैंड स्थित माता चौरा में जसगीत गायन के अवसर पर समिति द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जसगीत गायन में भाग लेने वाली मातृशक्ति का विशेष सम्मान किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रीफल भेंट कर माताओं को सम्मानित किया और उनके धार्मिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच जगन्नाथ आर्मी ने की। इस अवसर पर सक्रिय कार्यकर्ता रमेश सोनी, देव चरण राजपूत तथा सरपंच सुखरीता पोर्ते की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी की उपस्थिति में मातृशक्ति को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

🌺 धार्मिक आयोजन में मातृशक्ति की अहम भूमिका

जसगीत गायन के इस आयोजन में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की सहभागिता से माता चौरा का वातावरण भक्तिमय बना रहा। धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने और समाज में एकता एवं सद्भाव का संदेश देने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

समिति द्वारा मातृशक्ति का सम्मान करना उनके समर्पण, आस्था और धार्मिक गतिविधियों में योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक सराहनीय प्रयास रहा। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं।

समिति की इस पहल से मातृशक्ति का उत्साह बढ़ा और धार्मिक आयोजन में सहभागिता को प्रोत्साहन मिला।

खैरा से विशेष रिपोर्ट।

डभरा में अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी धराये, 30 लीटर महुआ शराब जप्त

0

डभरा में अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपी धराये, 30 लीटर महुआ शराब जप्त

शक्ति/श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के कुशल नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डभरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 16.10.2026 को थाना डभरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मेढापाली के दो व्यक्ति ग्राम सपोस के चईतराई भांठा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना पर तत्काल थाना डभरा पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई, जिसमें दो आरोपी –

*01. मिले भारद्वाज पिता झाडू भारद्वाज उम्र 45 साल*

*02. प्रेम लाल भारद्वाज पिता रामप्रसाद भारद्वाज उम्र 50 साल*

*दोनों निवासी मेढापाली, थाना डभरा जिला सक्ती*

के कब्जे से क्रमशः 20 लीटर एवं 10 लीटर, *कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/- रूपये* जप्त की गई।

आरोपियों के पास शराब रखने का कोई वैध लायसेंस नहीं पाया जाने से थाना डभरा में अपराध क्रमांक *420/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* कायम कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर *दिनांक 29.10.2026 तक न्यायिक रिमाण्ड* पर भेजा गया है।

*उक्त कार्यवाही में थाना डभरा प्रभारी राजेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक शंकर लाल साहू, आरक्षक राजेश धीरहे, लक्ष्मीकांत उरांव, धनेश्वर दिवाकर,एवं भुनेश्वर गर्ग की सराहनीय भूमिका रही।*

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी करने वाले 02 आरोपी को भेजा

0

पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी करने वाले 02 आरोपी को भेजा गया जेल

शक्ति/घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी फगुरम क्षेत्र में दिनांक 02.05.2026 एवं 09.07.2026 को क्षेत्र के गौ सेवको के द्वारा अलग अलग वाहनो में गाय बैल को वध करने की नियत से कुरता पूर्वक हाथ पैर को बांध कर बुचड़खाना ले जाये जाने तथा अज्ञात आरोपियो के द्वारा घटना मे प्रयुक्त वाहनो एवं गौ वंश को मौके पर छोड कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग जाने के संबंध प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराया गया था जिस पर चौकी फगुरम थाना डभरा मे अपराध क्रमांक 145/2026 एवं 248/2026 धारा 4, 6, 10, 11 छ.ग. कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लेकर आरोपियो की पता तलाश की जा रही था जो कि तकनिकी साक्ष्यो एवं आरोपियो के संबंध मे मुखबीर सुचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक श्री राजेश पटेल को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर आरोपी 01. साहिल खान पिता सफीक खान उम्र 37 वर्ष एवं 02. शेख सैफ अली पिता शेख सफीक उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बरगीडाड थाना राईडीह जिला गुमला (झारखण्ड) को पुछताछ कर उनका मेमोरेण्डम कथन लिया गया जोकि आरोपीगण के द्वारा अपने छ.ग. के कुछ स्थानीय व्यक्तियो के सहायता से गौ वंश को खरीद कर ले जाकर काट कर बेचना बताया गया है। आरोपीगण के विरूध्द पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से अरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य स्थानीय आरोपी की गिरफ्तारी शेष है जिनके विरूध्द कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, स.उ.नि. हीरा राम संवरा, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, प्रधान आरक्षक जीत कुमार जाटवर, आरक्षक सुभाष राज, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक दिनेश कुमार पटेल, आरक्षक उमेश सिदार, आरक्षक नान्ही राम यादव एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।