Home Blog Page 8

39 पौवा मसाला शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

0

39 पौवा मसाला शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

📍 बेमेतरा छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और चौकी कंडरका पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से 39 पौवा देशी मसाला शराब (7,020 मिलीलीटर) और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹53,900 बताई गई है।

🔴 मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 19 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि ग्राम भरदा निवासी विनोद कुमार भारती मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PN 4240 पर सफेद बोरी में शराब लेकर ग्राम भरदा की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए मार्ग पर कार्रवाई की और कथित तौर पर शराब का अवैध परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

💰 शराब और बाइक जब्त

पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार भारती (30 वर्ष), निवासी ग्राम भरदा, जिला बेमेतरा के कब्जे से 39 पौवा मसाला शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹3,900 है, तथा परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब ₹50,000 बताई गई है, जब्त की।

👮 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी कंडरका प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजलि और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने की।

⚖️ नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित

अकलतरा की पुरानी बस्ती में भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह संपन्न, गोपिया तालाब में उमड़ा जनसैलाब

0

अकलतरा की पुरानी बस्ती में भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह संपन्न, गोपिया तालाब में उमड़ा जनसैलाब

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा  (छत्तीसगढ़)

पुरानी बस्ती, अकलतरा में चल रहे नौ दिवसीय विशेष पूजा-अनुष्ठान का समापन भव्य धार्मिक उत्सव के साथ हुआ। महानवमी के पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संजय सिंह और ममता सिंह रहे मुख्य यजमान

नौ दिनों तक चले इस पावन अनुष्ठान के अंतिम दिन आयोजित विवाह संस्कार में संजय सिंह और ममता सिंह मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने वैवाहिक रस्मों को पूरी श्रद्धा के साथ पूरा किया।

भव्य शोभायात्रा और विसर्जन

विवाह के पावन अवसर पर बस्ती में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बिंदिया सिंह ,आकांक्षा सिंह कलश बोहा (धारण किया) गया। इसके साथ ही, पल्लवी सिंह ने माता पार्वती के स्वरूप को और दीप्ति सिंह ने भगवान शंकर के स्वरूप को श्रद्धापूर्वक बोह कर (उठाकर) नगर भ्रमण कराया।

यह दिव्य शोभायात्रा बाजे-गाजे और मंगल गीतों के साथ पूरी पुरानी बस्ती का भ्रमण करते हुए अकलतरा स्थित प्रसिद्ध गोपिया तालाब पहुंची। गोपिया तालाब के तट पर पूरे सामाजिक व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान भोलेनाथ और माता गौरी का विवाह संपन्न कराया गया। इस पावन विवाह उत्सव और विसर्जन वेला के साक्षी बनने के लिए तालाब किनारे भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे पूरा माहौल शिव-पार्वती के जयकारों से गूंज उठा।

विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण

0

विधायक भावना बोहरा की पहल से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, शक्ति के पर्व में पंडरिया में महिला चौपाटी का किया लोकार्पण

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा ने आज पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में सामुदायिक भवन के पास 30 लाख 93 हजार की लागत से नवनिर्मित महिला चौपाटी का लोकार्पण किया महिला चौपाटी के प्रारंभ होने से क्षेत्र की महिलाओं को अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने आपसी सहयोग को मजबूत करने तथा स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध होगा महिला चौपाटी महिलाओं की सामाजिक सहभागिता और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है इसके माध्यम से महिलाओं को छोटे व्यवसायों, स्वरोजगार एवं अन्य आजीविका संबंधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “महिलाओं का सशक्तिकरण केवल एक परिवार की उन्नति नहीं बल्कि एक सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण का आधार है जब महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करती हैं बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं 30 लाख 93 हजार की लागत से निर्मित यह महिला चौपाटी हमारी माताओं-बहनों को आगे बढ़ने, अपने कौशल का उपयोग करने और स्वरोजगार के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगी हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा की महिलाएँ आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ें विधायक भावना बोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है सरकार की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ उन्हें आजीविका, उद्यमिता और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है ताकि वे विकास की मुख्यधारा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके आर्थिक संबल को मजबूत किया जा रहा है वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका के साधनों से जोड़ने और सामूहिक आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी पहल महिलाओं को छोटे व्यवसाय एवं उद्यम शुरू करने के लिए ऋण सहायता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती हैं इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महिला चौपाटी जैसी सुविधाएँ महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं हमारा प्रयास है कि पंडरिया विधानसभा की माताएँ-बहनें अपने हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता के बल पर आगे बढ़ें वे अपने उत्पादों एवं व्यवसायों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनें और अपने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के विकास में भी योगदान दें उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान को प्राथमिकता देना उनकी प्रतिबद्धता है महिला चौपाटी का लोकार्पण इसी सोच का हिस्सा है, ताकि महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानने आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें। यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ ही विकसित पंडरिया और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मंजुला कुर्रे उपाध्यक्ष सुमित तिवारी , मंडल अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित

भारत का पांचवा सतनाम मंदिर से प्राचीन कलश चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

0

भारत का पांचवा सतनाम मंदिर से प्राचीन कलश चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पचरीधाम स्थित भारत के पांचवें सतनाम तीर्थस्थल परिसर के सतनाम मंदिर से प्राचीन कलश चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर ग्रामीणों एवं सतनाम समाज के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने 19 अक्टूबर 2026 को अकलतरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की जांच और चोरी किए गए कलश की बरामदगी की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम पचरीधाम स्थित सतनाम मंदिर में वर्ष 1945 से पूजा-अर्चना की परंपरा चली आ रही है। मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन कलश को धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का बताया गया है। आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 17 अक्टूबर 2026 को मंदिर में दुर्गा सप्तमी के अवसर पर ज्योति प्रज्वलित की गई थी। मंदिर परिसर में तालाब के किनारे शिव मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थल भी स्थित हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर से प्राचीन कलश चोरी होने के कारण धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में इस तरह की घटना से ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग

सतनाम समाज एवं ग्रामवासियों ने अकलतरा थाना प्रभारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की जांच कराने, दोषियों की पहचान करने तथा उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

फिलहाल, चोरी की घटना और संबंधित आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि तथा जांच की स्थिति सामने आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगा

*न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ नवरात्रि’ गरबा नाइट का भव्य आयोजन*

0

*न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल में ‘स्पिरिट ऑफ नवरात्रि’ गरबा नाइट का भव्य आयोजन*

*नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे एवं पर्वतारोही अमिता श्रीवास को ‘शक्ति सम्मान’ से किया गया सम्मानित*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-*न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल में नवरात्रि के पावन पर्व पर ‘स्पिरिट ऑफ नवरात्रि’ गरबा नाइट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिता बाली खापर्डे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों से नारी शक्ति का गौरव बढ़ाया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिता बाली खापर्डे ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत के बल पर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने तथा जीवन में सकारात्मक आदतें अपनाने की सलाह भी दी।

विशिष्ट अतिथि पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास ने अपने पर्वतारोहण के अनुभव साझा करते हुए माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के दौरान आई कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से कठिन से कठिन लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता है,परिस्थिति चाहे जैसी भी हो। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रारंभ से ही मेहनत करने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों की जिज्ञासाओं को प्रोत्साहित करें, उनके सवालों का जवाब दें और उन्हें नई चीजें सीखने से न रोकें।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शिल्पी नाग ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने गरबा महोत्सव के धार्मिक महत्व के बारे में सबको बताया। इस अवसर पर न्यू स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधन द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री योगिता बाली खापर्डे एवं पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनकी उपलब्धियों, उत्कृष्ट कार्यों तथा नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत बनने के प्रतीक स्वरूप *‘शक्ति सम्मान’* से सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात गरबा नाइट का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर उत्साहपूर्वक गरबा किया। इस अवसर पर अभिभावकों एवँ छात्रों के लिए गरबा नृत्य करते हुए कुर्सी दौड़ ,माला सजावट, बच्चों के एकल तथा समूह नृत्य आदि कार्यक्रम कराए गए।

दुर्गा माता के जसगीतों और गरबा गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी ने पारंपरिक गरबा नृत्य का आनंद लेते हुए नवरात्रि के उत्सव को उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन चिराग शर्मा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती पुष्पा श्रीवास, श्रीमती ऋचा नाग ,श्रीमती संतोषी साहू

कु अंजू शर्मा, कु मोनिका ,कु मनीषा, कु अनामिका तथा रानू यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में स्कूल के डायरेक्टर आलोक नाग ने सभी आगंतुकों एवँ अपने स्टाफ़ का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में शिक्षा, आत्मविश्वास, नशामुक्त जीवन और नारी सशक्तिकरण के संदेश को प्रसारित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

जबलपुर में फिल्म निर्माण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंत्री श्री राकेश सिंह

0

​जबलपुर में फिल्म निर्माण और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम: मंत्री श्री राकेश सिंह

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-जबलपुर नेपियर टाउन में हुआ अत्याधुनिक ‘बियॉन्ड स्टूडियो’ का भव्य उद्घाटन, महाकौशल को फिल्म सिटी बनाने की दिशा में एक और कदम

​जबलपुर:

लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने आज जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित आशीष हॉस्पिटल के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘बियॉन्ड स्टूडियो’ का औपचारिक उद्घाटन किया। इस गरिमामयी अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने बियॉन्ड स्टूडियो के संचालक मंडल और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जबलपुर में इस स्तर का स्टूडियो प्रारंभ होना इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि महाकौशल क्षेत्र में फिल्म सिटी विकसित करने और जबलपुर को उसका प्रमुख मुख्यालय बनाने के जो प्रयास चल रहे हैं, उन्हें इस पहल से और अधिक गति मिलेगी।

​मां नर्मदा और रानी दुर्गावती के जीवन पर बनेगी फिल्में

मंत्री श्री सिंह ने इस दौरान एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि बियॉन्ड स्टूडियो द्वारा जल्द ही माँ नर्मदा की महिमा और इतिहास पर आधारित एक फिल्म का निर्माण किया जाएगा, जिसकी शूटिंग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसके उपरांत, महाकौशल की आन, बान और शान रहीं वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र पर आधारित फिल्म भी बनाई जाएगी। उन्होंने इन सभी प्रोजेक्ट्स के लिए स्टूडियो की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

​कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति:

​भारत भूषण (फाउंडर एंड एमडी, बियॉन्ड स्टूडियो), अभय सूर्यवंशी, तन्मय शैलेट, ओम दुबे, वीरेन्द्र सिंह बघेल, रानी बघेल, बिंदु बघेल,राशि शैलेट, ओमकार पटेल एवं ध्रुव सैंगर।

​

*दशहरा पर्व के मद्देनजर कोरबा पुलिस की व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।*

0

जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुण्डा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों को बुलाकर दी गई सख्त समझाइश।

 शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।

कोरबा – आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गुण्डा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को थाना/चौकी तलब कर सख्त समझाइश दी गई। उन्हें आगामी त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद, हुड़दंग अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहने तथा अपने आचरण में सुधार लाने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है तथा उन्हें पाबंद किया गया है, ताकि दशहरा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

कोरबा पुलिस की स्पष्ट चेतावनी

त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक स्थान पर विवाद करने, हुड़दंग मचाने अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को विशेष रूप से चेतावनी दी गई है कि वे पुलिस की निगरानी में हैं और किसी भी प्रकार की कानून-विरोधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दशहरा पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद अथवा असामाजिक तत्व की सूचना तत्काल नजदीकी थाना/चौकी अथवा डायल-112 पर दें।

 

*मुंगेली में भव्य दशहरा उत्सव आज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में होगा रावण दहन*

0

*शाम 03 बजे से भजन संध्या, 05 बजे से भव्य पायरो आतिशबाजी और 06 बजे होगा रावण दहन*

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम, बीआर साव स्कूल मैदान में दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भक्तिमय वातावरण, भगवान श्रीराम और माता दुर्गा के भक्ति गीतों तथा आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण दहन का आयोजन होगा। दशहरा उत्सव का शुभारंभ शाम 3 बजे भजन संध्या के साथ होगा। इस दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस दादवानी भगवान श्रीराम एवं माता दुर्गा की महिमा पर आधारित भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इससे आयोजन स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर होगा।
कार्यक्रम में शाम 5 बजे से अंकुश पटेल द्वारा भव्य पायरो आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें श्रीराम रथ, गोरिल्ला एवं फॉक्स कॉस्ट्यूम, सर्फी लाइट और पार्क लाइट सहित विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल होंगी। मंच पर जंबो, स्पारकलर मशीन, फायर मशीन और लिक्विड जेड के माध्यम से विशेष प्रभाव प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं रावण दहन के दौरान कोल्ड पायरो और कलर स्मोक जैसे विशेष आकर्षण भी देखने को मिलेंगे।

*65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन*

दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण शाम 6:01 बजे होगा, जब 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। इसके पूर्व भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण की भव्य झांकी का स्वागत और पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी द्वारा रावण के पुतले पर तीर चलाकर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव रिमोट के माध्यम से रावण दहन करेंगे। रावण दहन के तुरंत बाद शाम 6:30 बजे से गगनचुंबी एवं मनमोहक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और आकर्षक रोशनी के बीच आयोजित यह कार्यक्रम दशहरा उत्सव को विशेष भव्यता प्रदान करेगा। दशहरा उत्सव समिति ने मुंगेली शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के समस्त नागरिकों एवं धर्मप्रेमी जनता से वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम, बीआर साव स्कूल मैदान, मुंगेली पहुंचकर इस भव्य आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का महा-अभियान – OBC कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने बताया पूरा कार्यक्रम

0

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का महा-अभियान – OBC कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल ने बताया पूरा कार्यक्रम

*-10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर जनपदयात्रा, 25 अक्टूबर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, 1 नवंबर को दिल्ली में मेगा रैली*

*लोरमी/मुंगेली |* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोरी और संस्थागत कब्जे के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए *ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिलाष जायसवाल* ने बताया कि कांग्रेस अब बूथ स्तर तक जाकर मतदाता सूची से गायब किए गए वोटों की हकीकत जनता के सामने लाएगी।

श्री जायसवाल ने बताया कि अभियान दो चरणों में चलेगा –

*द्वितीय चरण (10 से 20 अक्टूबर) – ब्लॉक स्तरीय मार्च एवं जनसंपर्क:*
प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी / डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से लेकर SDM कार्यालय तक जनपदयात्रा, साइकिल रैली और बाइक रैली निकाली जाएगी। समापन स्थल पर संविधान के अनुच्छेद 326 की प्रस्तावना का पाठ, राष्ट्रगान और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दशहरा के दौरान सार्वजनिक सभाओं में “वोट चोरी” की साजिश को उजागर करने वाले पर्चे बांटकर जनसंपर्क किया जाएगा।

*तृतीय चरण (25 अक्टूबर से 25 नवंबर) – “वोट बचाओ-देश बचाओ”:*
25 अक्टूबर को प्रदेश और जिला मुख्यालयों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस से अभियान का आगाज होगा। इसके बाद 4 से 10वें दिन तक BLA और ‘वोट रक्षक’ कार्यकर्ता घर-घर जाकर उन मतदाताओं को चिन्हित करेंगे जिनके नाम फर्जीवाड़ा कर काटे गए हैं। 12 से 30वें दिन तक हर गांव में ‘चूल्हा प्रारूप’ बैठक / चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें हटाए गए मतदाता, बुजुर्ग और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ वोट चोरी का मुद्दा विस्तार से समझाया जाएगा, संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और पर्चे बांटे जाएंगे।

*1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के सहयोग से मेगा राष्ट्रीय रैली* का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पदाधिकारी, मोर्चा संगठन और प्रकोष्ठ के जमीनी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अभिलाष जायसवाल ने कहा, “ये लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, देश के संविधान और हर नागरिक के वोट के अधिकार की है। ओबीसी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस अभियान को बूथ तक लेकर जाएगा और ‘वोट चोरों’ का पर्दाफाश करेगा।”

*मुंगेली में कल 51 फीट के रावण का होगा दहन, श्रीराम दशहरा उत्सव समिति की तैयारियां पूरी*

0

भानु प्रताप चौक स्थित रेस्ट हाउस मैदान में शाम 5 बजे होगा आयोजन, 10 वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा रावण दहन

तीजराम साहू ब्यूरो मुंगेली। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व मुंगेली में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्रीराम दशहरा उत्सव समिति द्वारा मंगलवार, 20 अक्टूबर को भानु प्रताप चौक स्थित रेस्ट हाउस मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शाम 5 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।

श्रीराम दशहरा उत्सव समिति द्वारा पिछले 10 वर्षों से रावण दहन की परंपरा निभाई जा रही है। इस वर्ष भी समिति द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कर विजयादशमी का पर्व मनाने की तैयारी की गई है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

दशहरा भारतीय संस्कृति का प्रमुख पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय स्थापित की थी। रावण दहन इसी विजय का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व लोगों को अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

10 वर्षों से निभा रही है आयोजन की परंपरा

श्रीराम दशहरा उत्सव समिति द्वारा बीते 10 वर्षों से लगातार रावण दहन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा। आयोजन के माध्यम से नगरवासियों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

शाम 5 बजे होगा रावण दहन

समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम मंगलवार, 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे भानु प्रताप चौक स्थित रेस्ट हाउस मैदान, मुंगेली में होगा। नगरवासियों से आयोजन में शामिल होकर विजयादशमी पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील की गई है।

दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन के साथ एक बार फिर सत्य, सदाचार और धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।