Home Blog Page 6

रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है

0

रायपुर छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के पालन में लिया गया है। �

Careers360 +1

⚖️ क्या है परीक्षा स्थगित होने की वजह?

मामला भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग आरक्षण से जुड़ा है। पूर्ण दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने के मुद्दे पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसी मामले में अदालत के आदेश के बाद परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

📢 अब अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?

फिलहाल परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभ्यर्थियों को आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन मंडल की आगामी घोषणाओं का इंतजार करना होगा।

📌 महत्वपूर्ण सूचना

परीक्षा: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST26)

पुरानी परीक्षा तिथि: 25 अक्टूबर 2026

वर्तमान स्थिति: परीक्षा स्थगित

कारण: हाईकोर्ट के आदेश का पालन

अभ्यर्थियों से अपील: परीक्षा की नई तिथि और प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट की सूचनाएं देखते रहें। �

Careers360

बिलासपुर ब्यूरो चीफ — मोहनीश सिंह राजपूत

*जल जीवन मिशन से चम्पा के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल*

0

*जल जीवन मिशन से चम्पा के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल*

*ग्राम भठली में दूर से पानी लाने की कठिनाई से मिली मुक्ति*

*समय और श्रम की बचत से घरेलू कामकाज हुआ आसान*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुलभता बढ़ाने और परिवारों को पानी जुटाने की कठिनाई से राहत दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम भठली की निवासी चम्पा के घर के दरवाजे तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे उन्हें दूर से पानी लाने की कठिन मेहनत से राहत मिली है।

चम्पा ने बताया कि पहले पानी की व्यवस्था करने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसमें काफी मेहनत और समय लगता था। अब जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना आसान हो गया है। पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बचने से उन्हें घरेलू कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सुविधा मिल रही है। घर तक पेयजल की उपलब्धता से चम्पा के जीवन में आई यह सुविधा ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है। महिलाएं अब अपना ज्यादतर समय परिवार, बच्चों और अन्य जरूरी कार्यों में व्यतीत कर रही हैं। इस तरह नल से जल की सुविधा केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन को सरल बनाने में भी योगदान दे रही है।

जल जीवन मिशन से मिली सुविधा पर चम्पा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर के दरवाजे तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से उन्हें दूर से पानी लाने की कड़ी मेहनत से मुक्ति मिली है और उनके समय तथा श्रम की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने और लोगों के समय एवं श्रम की बचत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रीरामलला दर्शन योजना से साकार हुई श्रद्धालुओं की अभिलाषा

0

श्रीरामलला दर्शन योजना: श्रीरामलला दर्शन योजना से साकार हुई श्रद्धालुओं की अभिलाषा

*जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर 64 दर्शनार्थियों को किया अयोध्या धाम रवाना*

*श्रद्धालुओं का सम्मान कर मंगलमय यात्रा की दी शुभकामनाएं*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 64 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का सम्मान कर हरी झंडी दिखाकर उन्हें बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने की खुशी श्रद्धालुओं के उत्साह और उल्लास में झलकी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह परिहार, जिला पंचायत सभापति श्री उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत लोरमी के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू तथा जनपद पंचायत पथरिया के सभापति श्री रिंकू सिंह उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों का पुष्पाहार सम्मान किया और हरी झंडी दिखाकर उन्हें बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अयोध्या धाम पहुंचने और श्रीरामलला के दर्शन करने की खुशी और उत्साह दिखाई दिया।

क्यूआर कोड और टोकन प्रणाली से मिलेगा रासायनिक उर्वरक

0

क्यूआर कोड और टोकन प्रणाली से मिलेगा रासायनिक उर्वरक

*एफएफएस ऐप के उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // रबी वर्ष 2026-27 से जिले में रासायनिक उर्वरकों के वितरण की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) ऐप आधारित क्यूआर कोड एवं टोकन प्रणाली लागू की जा रही है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमि के रकबे और बोई गई फसल की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराना है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित करने, किसानों को उर्वरक प्रदान करने तथा एफएफएस प्रणाली के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें जिले के उर्वरक विक्रेताओं, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को ऐप के संचालन और क्यूआर कोड-टोकन आधारित उर्वरक वितरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों और विक्रेताओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि रबी सीजन में नई व्यवस्था का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके।

उपसंचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने एफएफएस प्रणाली के संबंध में चौपालों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। जिला मास्टर ट्रेनर श्री मनहरण कुर्रे ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि एफएफएस ऐप के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसान की भूमि एवं फसल संबंधी जानकारी दर्ज करना, आवश्यक उर्वरक की मात्रा का चयन करना, उर्वरक विक्रेता का चयन करना तथा फत् कोड-टोकन जनरेट करना प्रमुख चरण हैं। इसके बाद संबंधित टोकन के आधार पर उर्वरक वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशिक्षण में उर्वरक विक्रेताओं को ऐप के माध्यम से प्राप्त क्यूआर कोड-टोकन के आधार पर उर्वरक वितरण करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस व्यवस्था से उर्वरक वितरण को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने और पूरी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही, अधिकारियों और विक्रेताओं को नई व्यवस्था की जानकारी होने से किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलासपुर में

0

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलासपुर में

*आठ जिलों के सामाजिक, धार्मिक संगठनों और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से लिए जाएंगे सुझाव*

*न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति तैयार करेगी संहिता का प्रारूप*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसका प्रारूप तैयार करने के संबंध में 28 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे से देवकी नंदन दीक्षित सभागृह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर में संभाग स्तरीय समूह चर्चा एवं परामर्श बैठक आयोजित की गई है। राज्य शासन द्वारा गठित समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति के सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में विभिन्न संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों से विचार एवं सुझाव लिए जाएंगे।

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संगठनों के प्रमुखों के साथ शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित नागरिकों, विशिष्ट नागरिकों, गणमान्य नागरिकों तथा निगम, मंडल एवं आयोगों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने 25 जून 2026 की अधिसूचना द्वारा सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी श्री शत्रुघ्न सिंह एवं श्री एम.के. राउत, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती ज्योति रानी सिंह सदस्य हैं।

समिति छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करेगी। विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण से संबंधित विषयों पर सुझाव देना भी समिति के दायित्वों में शामिल है। इसके लिए नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। समिति अन्य राज्यों में प्रचलित समान नागरिक संहिता संबंधी व्यवस्थाओं का भी अध्ययन करेगी। प्राप्त सुझावों और अध्ययन के आधार पर समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर राज्य शासन को प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही आवश्यक विधायी एवं प्रशासनिक अनुशंसाएं भी दी जाएंगी।

*छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: श्री साहू*

0

*छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: श्री साहू*

*आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के शुभारंभ समारोह में हुए सम्मिलित,खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का किया आह्वान*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर/आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में हॉकी की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने, युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और खेलों के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

श्री तोखन साहू ने कहा कि “चलो रे संगी, हॉकी खेलबो” केवल एक नारा नहीं, बल्कि प्रदेश के युवाओं को खेल, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करने का संदेश है। हॉकी भारत की गौरवशाली खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर, सरगुजा, जशपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में हॉकी के प्रति विशेष उत्साह और प्रतिभा देखने को मिलती है। प्रदेश के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के युवा खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ विजन और राज्य सरकार के प्रयासों से खेलों को प्रोत्साहन देने तथा युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने, अनुभव प्राप्त करने और भविष्य में उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर सकती है।

श्री साहू ने आयोजकों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने सभी से प्रदेश में हॉकी सहित विभिन्न खेलों की संस्कृति को मजबूत बनाने और युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आह्वान किया।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को खेल जगत में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

अर्बन चैलेंज फंड और अर्बन इन्वेस्टमेंट विंडो से आत्मनिर्भर शहरों को मिलेगी नई गति : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

0

अर्बन चैलेंज फंड और अर्बन इन्वेस्टमेंट विंडो से आत्मनिर्भर शहरों को मिलेगी नई गति : केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू

**नवा रायपुर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में शहरी विकास के लिए वित्तीय आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैकल्पिक वित्तपोषण पर दिया जोर**

नवा रायपुर, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा HUDCO के सहयोग से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नवा रायपुर में ‘अर्बन चैलेंज फंड (UCF) एवं अर्बन इन्वेस्टमेंट विंडो (UiWIN)’ विषय पर आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने शहरी विकास को गति देने के लिए वित्तीय आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैकल्पिक वित्तपोषण की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में देश के शहर आर्थिक प्रगति के ग्रोथ इंजन बन रहे हैं। देश की समृद्धि के लिए शहरों का वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। पेयजल, सीवरेज, कचरा प्रबंधन और सुगम परिवहन जैसी शहरी चुनौतियों के समाधान के लिए केवल सरकारी बजट पर निर्भर रहने के बजाय आय के नए स्रोत विकसित करने और पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ₹1 लाख करोड़ के अर्बन चैलेंज फंड की पहल शहरों को आधुनिक, टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से नगरीय निकायों को गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं तैयार करने तथा बैंक ऋण, बॉन्ड और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) जैसे विकल्पों से संसाधन जुटाने के अवसर मिलेंगे। HUDCO की अर्बन इन्वेस्टमेंट विंडो (UiWIN) परियोजनाओं की तैयारी और वित्तीय संसाधन जुटाने में नगरीय निकायों के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो सकती है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और कोरबा सहित छत्तीसगढ़ के शहरों के लिए यह अपनी विकास आवश्यकताओं के अनुरूप परियोजनाएं तैयार करने और शहरी अधोसंरचना को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। छोटे शहरों को भी वित्तीय संस्थानों से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में लाना आवश्यक है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन और स्मार्ट सिटी मिशन के अनुभवों का लाभ लेकर ऐसी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिनसे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।

श्री साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार और HUDCO को इस दूरदर्शी आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए सभी नगरीय निकायों से अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करने, व्यवहार्य परियोजनाएं तैयार करने और वित्तीय अनुशासन के साथ शहरी विकास को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करते हुए शहरों को विकास, निवेश और रोजगार के प्रमुख केंद्र बनाया जा सकता है।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, तेलंगाना शासन की नगरीय प्रशासन एवं विकास सचिव डॉ. टी. के. श्रीदेवी, छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालक श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल, HUDCO के सीएमडी श्री संजय कुलश्रेष्ठ, निदेशक (वित्त) श्री दलजीत सिंह खत्री तथा CEPT यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट श्री बिरजोर मेहता सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

*असत्य पर सत्य की विजय: बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में भव्य रावण दहन संपन्न*

0

*असत्य पर सत्य की विजय: बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में भव्य रावण दहन संपन्न*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-में बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की शाश्वत जीत का महापर्व ‘विजयादशमी’ अगाध आस्था, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए सबसे पहले साइंस कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर और इसके पश्चात कोनी में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

*राम-लक्ष्मण-सीता और हनुमान की भव्य झाँकी बनी मुख्य आकर्षण*

साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी दोनों ही प्रमुख आयोजनों में मंच पर सजी भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और पवनपुत हनुमान की भव्य झाँकी उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मनमोहक और अलौकिक झाँकी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे। पूरा प्रांगण भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

*धर्म, मर्यादा और संस्कृति का संदेश*

विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमारी पौराणिक मान्यताओं और सनातन इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर त्रैलोक्य को आतंक मुक्त किया था और धर्म की स्थापना की थी। यह पर्व हमें अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, मर्यादा एवं सदाचार के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को रेखांकित करते हुए कहा कि विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन यह संदेश देता है कि शक्ति का उपयोग हमेशा धर्म की रक्षा, सज्जनों के कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए होना चाहिए। इसके साथ ही शमी पूजन हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है।

*समाज और राष्ट्र निर्माण के संकल्प*

श्री साहू ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में सदाचार और उच्च मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दें, बुजुर्गों का आशीर्वाद व संतों का सानिध्य प्राप्त करें, आपसी प्रेम व सद्भाव से समाज को सशक्त करें तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

*आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच रावण दहन*

साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी—दोनों ही स्थानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में शानदार आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया। आकाश में बिखरती रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच पूरा परिसर ‘सियावर रामचंद्र की जय’, ‘पवनसुत हनुमान की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति और ऐश्वर्य की कामना की।

असत्य पर सत्य की विजय: बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में भव्य रावण दहन संपन्न

0

असत्य पर सत्य की विजय: बिलासपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में भव्य रावण दहन संपन्न

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर में बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की शाश्वत जीत का महापर्व ‘विजयादशमी’ अगाध आस्था, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए सबसे पहले साइंस कॉलेज ग्राउंड, बिलासपुर और इसके पश्चात कोनी में आयोजित भव्य रावण दहन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

*राम-लक्ष्मण-सीता और हनुमान की भव्य झाँकी बनी मुख्य आकर्षण*

साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी दोनों ही प्रमुख आयोजनों में मंच पर सजी भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और पवनपुत हनुमान की भव्य झाँकी उपस्थित जनसमूह के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मनमोहक और अलौकिक झाँकी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे थे। पूरा प्रांगण भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

*धर्म, मर्यादा और संस्कृति का संदेश*

विशाल जनसैलाब को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि विजयादशमी का पावन पर्व हमारी पौराणिक मान्यताओं और सनातन इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर त्रैलोक्य को आतंक मुक्त किया था और धर्म की स्थापना की थी। यह पर्व हमें अहंकार, अन्याय और नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, मर्यादा एवं सदाचार के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं को रेखांकित करते हुए कहा कि विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन यह संदेश देता है कि शक्ति का उपयोग हमेशा धर्म की रक्षा, सज्जनों के कल्याण और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए होना चाहिए। इसके साथ ही शमी पूजन हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है।

*समाज और राष्ट्र निर्माण के संकल्प*

श्री साहू ने उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में सदाचार और उच्च मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दें, बुजुर्गों का आशीर्वाद व संतों का सानिध्य प्राप्त करें, आपसी प्रेम व सद्भाव से समाज को सशक्त करें तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

*आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के बीच रावण दहन*

साइंस कॉलेज ग्राउंड और कोनी—दोनों ही स्थानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में शानदार आतिशबाजी के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया। आकाश में बिखरती रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच पूरा परिसर ‘सियावर रामचंद्र की जय’, ‘पवनसुत हनुमान की जय’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में आरोग्य, सुख, शांति और ऐश्वर्य की कामना की।

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

0

हत्या के प्रयास का फरार आरोपी किया गया गिरफ्तार

*गिरफ्तार आरोपी- रमाशंकर सिदार पिता राम लखन सिदार उम्र 45 साल निवासी मुडपार मौहारपारा, थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी समीर कुर्मी पिता राम कुमार कुर्मी उम्र 19 साल निवासी ग्राम मुडपार भाठापारा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.09.2026 के रात्रि करीब 8.00 बजे रमाशंकर सिदार के द्वारा प्रार्थी के भईया रितिक कश्यप को हत्या करने की आशय से चाकू से पेट, सीना, बाया हाथ के कोहनी के पास मारकर चोंट पहूंचाये जाने कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा हत्या के प्रयास के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके पालन में*

थाना प्रभारी सीपत द्वारा हत्या की प्रयास की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर थाना से टीम गठीत कर आरोपी की पता साजी किया जा रहा था,आरोपी रमाशंकर सिदार घटना दिनांक से फरार था मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी कोरबा के घंटा घर में होने की सूचना पर तत्काल टीम कोरबा रवाना किया गया आरोपी रमाशंकर सिदार को घेरा बंदी कर पकड कर हिरासत में लेकर थाना सीपत लाया गया जिससे कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी एवं आहत रितिक कश्यप उर्फ करन के साथ अवैध संबंध होने की शक में वह उससे दुश्मनी रखता था इसी दुश्मनी की वजह से रितिक को जान से मारने की मौका की तलाश में रहता था। आरोपी रमाशकर सिदार के द्वारा दिनांक 01.09.2026 को आहत रितिक कश्यप पर हत्या करने के नियत से बटनदार चाकू से हमला करना बताया। आरोपी रमाशंकर सिदार से बटनदार चाकू को बरामद किया गया एवं आरोपी रमाश्ंाकर सिदार को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।