Home Blog Page 68

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण*

0

*कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में किया ध्वजारोहण*

*जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*

     मनोज साहू ब्यूरो  जांजगीर-चांपा,:- 15 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के विकास और जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करें। हम सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। शासकीय सेवक के रूप में हमारा दायित्व है कि शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने कलेक्टर निवास में फहराया तिरंगा*

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए जिले के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 119 अमृत सरोवरों में किया गया ध्वजारोहण*

0

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 119 अमृत सरोवरों में किया गया ध्वजारोहण* 

*जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का दिया संदेश* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जिले में फेस-1 एवं फेस-2 के तहत निर्मित 119 अमृत सरोवरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अमृत सरोवरों को जीवंत सामुदायिक केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ-साथ जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

अमृत सरोवरों में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, युवा क्लबों, पर्यावरण प्रेमियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न स्थलों पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद परिवारों के सदस्यों, पद्म पुरस्कार विजेताओं अथवा ग्राम पंचायत के वरिष्ठ नागरिकों ने ध्वजारोहण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृत सरोवर परिसरों में तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जल संरक्षण जागरूकता एवं शपथ ग्रहण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि अमृत सरोवर केवल जल संग्रहण के स्रोत नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक सहभागिता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन गतिविधियों से ग्रामीण समुदाय में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने नागरिकों से अमृत सरोवरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुंगेली श्री गोकुल रावते ने कहा कि जिले के 119 अमृत सरोवरों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों को जनभागीदारी से स्वच्छ, सुरक्षित एवं उपयोगी बनाए रखने के साथ-साथ इनके माध्यम से जल संरक्षण और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय को अमृत सरोवरों के संरक्षण एवं रख-रखाव से जोड़ते हुए जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संदेश दिया गया।

*जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

0

*जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस*

*विधायक श्री मोहले ने जिला स्तरीय मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण*

*जिले के नागरिकों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं* 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रातः 09 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि श्री मोहले ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के साथ शांति, हर्षाेल्लास एवं खुशहाली के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारों को उन्मुक्त आसमान की ओर छोड़े। सशस्त्र गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। परेड कमांडर रक्षित कमांडर श्रीमती ख्रिस्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं परेड उप कमांडर श्री हरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में 12 प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। वहीं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से पीटी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस बल के बैंड द्वारा देशभक्ति धुन आकर्षण का केन्द्र था।

*मुख्य अतिथि ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान*

समारोह में विधायक श्री मोहले ने जिले के वीर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने शहीद धनंजय सिंह राजपूत, छत्रधारी जांगड़े, आर. आनंद सिंह राठौर, संतोष पहारे, नरेन्द्र साहू, प्लाटून कमांडर राजकमल कश्यप के परिवारजनों को शाल और श्रीफल प्रदान किया और कुशलक्षेम पूछा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, रेम्बो मेमोरियल अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही, पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मनमोहक प्रस्तुति दी, इनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला करही प्रथम, एकलव्य आवासीय विद्यालय बंधवा द्वितीय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सारधा लोरमी तृतीय स्थान प्राप्त किया।

*समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित*

मुख्य अतिथि श्री मोहले ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, एसडीएम पथरिया श्रीमती रेखा चंद्रा और बड़ी संख्या में जिले के नागरिकगण मौजूद रहे। डीएमसी श्री अशोक सोनी और सूरज शर्मा ने मंच का संचालन किया।

*देशभक्ति गीतों पर स्कूली बच्चों संग झूमे विधायक, कलेक्टर-एसएसपी*

कार्यक्रम के समापन में अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण के पश्चात सभी स्कूली बच्चों के साथ देशभक्ति गीतों पर विधायक, कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ भी झूमे। उन्होंने रंग दे बसंती चोला, ये देश है वीर जवानों का आदि देशभक्ति गानों पर नाचते हुए बच्चों में उत्साह भरा। भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे जयकारों के साथ बच्चे विधायक, कलेक्टर-एसपी को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित नजर आए।

*80 वां स्वतंत्रता दिवस : अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि*

0

*80 वां स्वतंत्रता दिवस : अमर जवान ज्योति में शहीदों को श्रद्धांजलि*

*विधायक, कलेक्टर, एसएसपी सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया नमन*

 मुकेश साहू ब्यूरो  मुंगेली * स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम स्थित अमर जवान ज्योति में पुष्प अर्पित कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को स्मरण किया। उन्होंने शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृ़क्षारोपण*

0

*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृ़क्षारोपण*

*विधायक, कलेक्टर, एसएसपी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया का पौधारोपण*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, मुंगेली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं एसएसपी श्री भोजराम पटेल, डीएफओ श्री अभिनव कुमार सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।

विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण के प्रति हमारी निरंतर जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और मुंगेली जिले को हराभरा बनाने में सहभागी बनें। एसएसपी श्री भोजराम पटेल ने भी पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरा-भरा वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी महत्वपूर्ण विरासत है। उन्होंने नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। इस अवसर पर एडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री गोकुल रावटे सहित अन्य उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

0

*कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, //* राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है।

कलेक्टर ने कहा कि हमें शासकीय सेवक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश की सेवा तभी सार्थक होगी, जब हम अपने कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी और गंभीरता बरतें। हमें मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुए मुंगेली जिले को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी शासकीय सेवकों को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान*

0

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, शहीद जवानों के परिजनों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया सम्मान*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। गरिमामय और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में आयोजित समारोह में श्री तोखन साहू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य परेड प्रदर्शन किया।

श्री तोखन साहू ने दिलाई तिरंगा शपथ समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को तिरंगा शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश के प्रति कर्तव्यबोध और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

शहीद जवानों के परिजनों का श्री तोखन साहू ने किया सम्मान कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीदों के परिजनों के सम्मान के दौरान समारोह स्थल भावुक और गौरवपूर्ण वातावरण से भर उठा। श्री तोखन साहू ने वीर जवानों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

50 अधिकारी-कर्मचारियों को श्री तोखन साहू ने दिए प्रशस्ति पत्र शासकीय कार्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारी-कर्मचारियों को श्री तोखन साहू ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की।

महिला प्लाटूनों का शानदार प्रदर्शन परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम तथा नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर बॉयज तृतीय रहे।

देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांविभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने श्री तोखन साहू की उपस्थिति में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने प्रथम, एलसीआईटी बोदरी ने द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल और पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सुश्री कनक साहू ने वंदे मातरम् की मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे, नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, श्री दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

*शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर तलवार एवं लोहे की रॉड दिखाकर धमकी देने तथा कार में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

0

*शराब पीने के लिए पैसे मांगने, मना करने पर तलवार एवं लोहे की रॉड दिखाकर धमकी देने तथा कार में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

▶️ आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार, लोहे की रॉड एवं ब्लेड जप्त

▶️ आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी

अनुराग कश्यप पिता स्व. मोहन कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टैण्ड, सूर्या होटल के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

जप्त हथियार

1. 01 नग धारदार लोहे की तलवार

2. 01 नग लोहे की रॉड

3. 01 नग ब्लेड

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :- प्रार्थी राहुल गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर मंगला, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर द्वारा थाना सिटी कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 14.08.2026 को शाम लगभग 07:30 बजे वह अपने भाई के साथ कश्यप कॉलोनी स्थित बरसैया ट्रेडर्स में मौजूद था।

इसी दौरान आरोपी अनुराग कश्यप शराब के नशे में लोहे की रॉड लेकर जबरदस्ती दुकान में घुस आया तथा गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने मारपीट करने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी अपने घर से धारदार तलवार एवं लोहे की रॉड लेकर पुनः दुकान में आया और पैसों की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने दुकान के बाहर खड़ी कार क्रमांक CG 10 BS 8468 में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

घटना के दौरान आरोपी अपने पास रखे ब्लेड से स्वयं के शरीर को काटने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज एवं धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 468/2026, धारा 119(1), 296, 351(3), 333, 324(1), 3(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी एवं घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार लोहे की तलवार, 01 नग लोहे की रॉड एवं 01 नग ब्लेड बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। प्रकरण में जप्त हथियारों के संबंध में धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

*कोनी पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की घटना का किया सफल खुलासा*

0

*कोनी पुलिस ने चाकू की नोक पर लूट की घटना का किया सफल खुलासा*

🛑 03 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल, 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक बाल न्यायालय में पेश

🛑 लूटे गए 02 मोबाइल फोन एवं ₹16,730 की नगदी में से ₹230 सहित कुल ₹16,730 की संपत्ति बरामद

गिरफ्तार आरोपी

1. राजेश सूर्यवंशी पिता मनहरण सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष

2. दुर्गेश लोनिया पिता अशोक लोनिया, उम्र 28 वर्ष

3. दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा पिता कमलकांत, उम्र 19 वर्ष

सभी निवासी ग्राम बरपाली, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

इसके अतिरिक्त 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को भी प्रकरण में अभिरक्षा में लिया गया।

बरामद मशरूका

* 02 नग लूटे गए मोबाइल फोन

* नगदी ₹230/-

* कुल बरामद संपत्ति की राशि ₹16,730/-

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

दिनांक 14.08.2026 को कोनी-मोपका बायपास रोड पर अज्ञात आरोपियों द्वारा प्रार्थी बसंत कुमार मैहर, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश) एवं उसके दोस्त को चाकू दिखाकर डराते हुए 02 मोबाइल फोन एवं कुछ नगदी रकम लूटकर फरार हो जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना कोनी पुलिस की टीम का गठन कर निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में टीम रवाना की गई।

विवेचना एवं पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर राजेश सूर्यवंशी, दुर्गेश लोनिया, दुर्गेश लोनिया उर्फ दुर्गा एवं 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। प्रार्थी से पहचान कार्रवाई कराए जाने के पश्चात आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को प्रार्थी एवं उसके दोस्त से मोबाइल फोन एवं नगदी रकम लूटकर मौके से फरार होना स्वीकार किया गया।

आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए 02 मोबाइल फोन एवं नगदी रकम ₹230/- सहित कुल ₹16,730/- की संपत्ति बरामद की गई।

प्रकरण में आरोपियों का कृत्य धारा 309(4), 310(2) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत पाए जाने पर तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। वहीं 03 विधि से संघर्षरत अपचारी बालकों को बाल न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष पेश किया गया है।

*कलेक्टर निवास में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण*

0

*कलेक्टर निवास में कलेक्टर श्री विश्वदीप ने किया ध्वजारोहण*

बीजापुर – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विश्वदीप ने 15 अगस्त को कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चैबे, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर श्री उत्तम पंचारी सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।