Home Blog Page 67

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai releases ‘Gaj Rath Yatra’ book to promote human-elephant coexistence*

0

*Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai releases ‘Gaj Rath Yatra’ book to promote human-elephant coexistence*

 

*Calls for balancing public safety with elephant conservation and habitat protection*

 

Ashish kashyap editor in chief Raipur, / Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai on Monday released ‘Gaj Rath Yatra-Part 02’, a book documenting Jashpur Forest Division’s awareness campaign to reduce human-elephant conflict and promote elephant conservation. The book was released at the Chief Minister’s Camp Office in Bagiya, the Chief Minister’s native village in Jashpur district.

 

Speaking on the occasion, Chief Minister Shri Sai said Jashpur’s rich forests and biodiversity make it important to ensure safe coexistence between people and wildlife. Greater public awareness about elephant behaviour and their movement areas can help reduce conflict, while protecting people, forests and wildlife remains a priority for the government.

 

Appreciating the ‘Gaj Rath Yatra’ initiative, he said sustained engagement with communities in elephant-affected areas can help people remain alert and respond safely to elephant movement. He also stressed the role of local communities alongside the Forest Department in promoting human-elephant coexistence.

 

The initiative has been reaching villages, schools and public places in areas affected by elephant movement. Through awareness programmes, villagers, students and other residents are being informed about elephant behaviour, habitat, food and movement patterns. They are also advised to maintain a safe distance from elephants, avoid approaching them and inform the Forest Department promptly in an emergency.

 

The campaign also seeks to address misconceptions and fear surrounding elephants by promoting a more informed and sensitive approach to wildlife. The focus is on improving community safety while supporting elephant conservation and reducing the scope for conflict.

 

‘Gaj Rath Yatra-Part 02’ documents the Forest Division’s work in human-elephant conflict management and elephant conservation. It highlights awareness programmes, community participation, efforts to involve students in wildlife conservation and activities promoting safe behaviour around elephants.

 

Technology is also being used to improve timely alerts. Through the ‘Raj Sanket’ app, information on elephant movement is sent to residents of affected areas through mobile messages. Coordination among frontline forest personnel, rapid response teams and local communities is being used to strengthen response and public safety.

 

Schools and students form an important part of the campaign. Awareness sessions cover elephant behaviour, biodiversity and the importance of forests and wildlife conservation, with the aim of encouraging children to carry the message of safe coexistence and conservation to their families and communities.

 

Chief Minister Shri Sai also presented certificates of appreciation to Forest Department officers and personnel for their contribution to human-elephant conflict management, public safety and elephant conservation. He appreciated the prompt response of frontline personnel and their coordination with local communities.

 

Jashpur Collector Shri Rohit Vyas, Divisional Forest Officer Shri Shashi Kumar, Zila Panchayat Chief Executive Officer Shri Abhishek Kumar and officials from the Forest Department and district administration were present on the occasion.

*स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 102 पाव अवैध मदिरा जब्त*

0

*स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 102 पाव अवैध मदिरा जब्त*

*वाहन जांच में 18.360 बल्क लीटर देशी मदिरा के साथ मोटरसाइकिल जब्त*

 *आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घोषित शुष्क दिवस के दौरान जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा सघन जांच एवं छापामार कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार शुष्क दिवस के पूर्व से ही आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आकस्मिक जांच की गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि शुष्क दिवस के दौरान शासकीय मदिरा दुकानों के बंद रहने के मद्देनजर अवैध मदिरा के संभावित परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए टीम द्वारा होटल, ढाबा, गुमटी तथा अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई।

इसी क्रम में वाहन जांच के दौरान ग्राम नारायणपुर, थाना फास्टरपुर में मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 28 यू 2941 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 102 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल मात्रा 18.360 बल्क लीटर बरामद की गई। मामले में आरोपी विकास साहू, ग्राम झाल, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया। सहायक आबकारी अधिकारी श्री रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि अवैध रूप से मदिरा के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मदिरा सहित जप्त कर लिया गया है तथा वाहन के राजसात की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

*तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को हिर्री पुलिस ने किया गिरफ्तार*
आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया ।
अपराध क्रमांक 121/2026 धारा – 316(3),317(2), 317(4),3(5) बीएनएस

बिलासपुर:-दिनांक घटना समय:- 18.05.2026 के 09ः30 बजे
घटना स्थल :- ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा थाना हिर्री जिला बिलासपुर
आरोपी:- बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सॉ मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग. का एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। एवं वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा उसके डीओ नंबर 3330081502 से दोनों ट्रेलरों में कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड भेजा था। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण कराने से ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्रीमान राजेष जोषी से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम तैयार कर तीन माह से फरार चल रहे आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 का चालक बृजेश जायसवाल पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 25 साल साकिन देऊघर थाना जियावन जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश हाल-श्री सांई सा मिल बिल्हा मोड़ हिर्री थाना हिर्री जिला बिलासपुर छ.ग. की पतासाजी कर दिनांक 16.08.2026 के 22ः30 बजे गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में की सहभागिता*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर में जनदर्शन, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में की सहभागिता*

*जनसमस्याओं को सुना, विभिन्न विकास एवं सामाजिक आयोजनों में हुए सम्मिलित*

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।कें द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर में आयोजित विभिन्न जनसंपर्क, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद किया तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

 

श्री साहू ने अपने बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।

इसके पश्चात श्री साहू ने न्यू लोको रेलवे कॉलोनी स्थित श्री माँ त्रिपुर सुंदरी मरिमाई मंदिर में मंदिर समिति द्वारा आयोजित पूजा-अर्चना कार्यक्रम में सहभागिता कर विधिवत पूजन एवं दर्शन किया। उन्होंने माँ से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।

श्री साहू ने बहतराई स्थित श्री निखिलाश्रम में भवन निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की तथा विधिवत पूजा-अर्चना की।

इसी क्रम में उन्होंने राजकिशोर नगर स्थित ऊर्जा पार्क में सामाजिक भवन निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इसके बाद आयोजित भव्य बाइक रैली में भी सम्मिलित हुए।

श्री साहू ने ग्राम गतौरा में आयोजित राठौर समाज महासम्मेलन में भी सहभागिता की तथा समाज के प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने सामाजिक एकता, सहभागिता एवं समाज के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के माध्यम से क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं को समझने और संबंधित विभागों के समन्वय से उनके त्वरित निराकरण का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने विभिन्न आयोजनों में मिले स्नेह, सम्मान एवं आत्मीयता के लिए क्षेत्रवासियों, आयोजक समितियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के तहत रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम*

0

साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के तहत रतनपुर महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर – मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा QR कोड स्कैन कर ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान की शुरुआत की गई तथा स्वयं सेल्फी लेकर आम नागरिकों को साइबर जागरूकता का संदेश दिया गया।
इसी कड़ी में दिनांक 16.08.2026 को रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रतनपुर पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर में लगाए गए QR कोड को श्रद्धालुओं द्वारा मोबाइल से स्कैन किया गया तथा जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की गई। इस दौरान बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक अभियान में हिस्सा लिया।

पुलिस द्वारा नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, OTP, बैंक खाता, ATM एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जागरूक किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट हुए थे, उसी प्रकार साइबर अपराध के खिलाफ भी सभी नागरिकों को मिलकर जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। एक व्यक्ति की जागरूकता दूसरे व्यक्ति को साइबर ठगी का शिकार होने से बचा सकती है।

पुलिस द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान का हिस्सा बनें और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सहयोग करें।
उक्त जागरूकता कार्यक्रम में रतनपुर पुलिस एवं रक्षित निरीक्षक की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*मौत के मुहाने पर सेल्फी लेने वालों पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई*

0

*मौत के मुहाने पर सेल्फी लेने वालों पर रतनपुर पुलिस की कार्रवाई*

बिलासपुर – मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बारिश के मौसम को देखते हुए खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी के तेज बहाव एवं खतरे को देखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए गेट पर ताला लगाया गया था, ताकि आमजन वेस्टवियर के खतरनाक क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।

दिनांक 16.08.2026 को खूंटाघाट वेस्टवियर से सामने आई तस्वीरों में कुछ लोग गेट को लांघकर दूसरी तरफ पहुंचकर पानी के तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर सेल्फी एवं वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए। हद तो तब हो गई जब कुछ लोग अपने परिवार, बच्चों एवं महिलाओं के साथ भी खतरनाक स्थान पर पहुंच गए।
रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा गेट लांघकर अंदर पहुंचे लोगों को बाहर निकाला गया तथा उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए समझाइश दी गई कि गहरे पानी में न जाएं, तेज बहाव के करीब न पहुंचें तथा रील एवं सेल्फी बनाने के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें।

लापरवाही करने वाले लोगों को मौके पर ही उठक-बैठक कराकर चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा लोगों को बारिश के मौसम में नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर के आसपास जाने से बचने तथा सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड एवं गेट को पार नहीं करने की समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा लगातार नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बारिश के दौरान तेज बहाव एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर न जाएं तथा सेल्फी एवं वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

*पुलिस की अपील*

सेल्फी और रील जिंदगी से बड़ी नहीं है। बारिश के मौसम में खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डेम एवं वेस्टवियर से दूरी बनाए रखें और स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

*ड्राई डे में भारी मात्रा में शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार **

0

*ड्राई डे में भारी मात्रा में शराब बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार **

(1) अपराध क्रमांक 666/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट

*कुल जप्त – 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एम एल , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कुल मात्रा 10.260 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए

नाम आरोपी: –

1- चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी डाक बंगला कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर

बिलासपुर – मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही हेतु श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 15.08.2026 को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि डाक बंगला कोटा में एक व्यक्ति ड्राई डे (स्वतंत्रता दिवस) पर अपने कब्जे में भारी मात्रा में देशी एवं अंग्रेजी शराब रखकर अवैध रूप से धनार्जन करने के उद्देश्य से बिक्री कर रही है कि, मुखबिर से प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह (रा.पु.से.) एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर डाक बंगला कोटा में रेड कार्यवाही करते हुये आरोपी चंद्रमोहन साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष साकिन डाक बंगला कोटा थाना कोटा के कब्जे से 21 नग अंग्रेजी शराब गोवा स्पेशल 180 एम एल , 17 नग देशी मसाला शराब शोले 180 एम एल, 15 नग देशी प्लेन शराब शेरा 180 एम एल , 04 नग देशी प्लेन शराब रोमियो 180 एम एल कुल मात्रा 10.260 एम एल कीमती 5740 रुपए एवं बिक्री रकम 2150 रुपए
को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज , प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू का विशेष भूमिका रही।

*नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाले आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाले आरोपी को नागपुर (महाराष्ट्र) से महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

*आरोपी के विरुद्ध महिला थाना में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 64(2)(एम), 87 बी.एन.एस. एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 29.06.2026 को नाबालिग पीड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ महिला थाना उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल निवासी करन ध्रुवे द्वारा अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया गया। इसके बाद आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी आरोपी को होने पर वह फरार हो गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 29/2026, धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजनों के कथन दर्ज किए गए तथा पुलिस टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की लगातार तलाश की गई। आरोपी के नागपुर, महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर आरोपी करन ध्रुवे पिता लखन ध्रुवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल, वर्तमान पता धनगांव, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम को दिनांक 16.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से पूछताछ एवं विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में महिला थाना प्रभारी एवं महिला थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

*नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

0

*नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

शक्ति:- घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.08.2026 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को आरोपी इंद्रसेन मालवीय के द्वारा दिनांक 15.08.2026 को गलत नियत से अपने किराए के मकान ले जाकर प्यार करता हूं कहते हुए हाथ बह पकड़ते हुए छेड़छाड़ करना प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से.) श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था कि पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया आरोपी इंद्रसेन मालवीय पिता दिनेश उम्र 20 वर्ष साकिन चन्द्रपुर के विरूद्ध अपराध का घटित करना सबूत पाये जाने से आज दिनांक 16.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले, सउनि रामकुमार रात्रे, आर महेंद्र राठौर , खिलेश्वर साहू, गणेश साहू, दिलदार निराला का सराहनीय योगदान रहा।

*🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा*

0

*🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा*

*विद्यार्थियों ने गीत, भाषण, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर में संचालित सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का ऐसा वातावरण देखने को मिला कि पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के जज्बे से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप सेन गुप्ता एवं मुख्य अतिथि श्री तरुण सर द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को नमन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।
देशभक्ति प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं पालकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देश के प्रति प्रेम, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
विद्यार्थियों ने अपने संबोधन एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता के साथ कर्तव्यों को समझना भी जरूरी — प्राचार्य
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संदीप सेन गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता का वास्तविक सम्मान तभी संभव है, जब हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी समझें और उनका ईमानदारी से पालन करें।
उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा, राष्ट्रप्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने तथा देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
शिक्षकों, विद्यार्थियों और पालकों की रही सहभागिता
समारोह में विद्यालय परिवार के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। तिरंगे की शान और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती प्रमिला सिंह द्वारा अभिवादन व्यक्त किया गया। उन्होंने समारोह को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं उपस्थित पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा का यह स्वतंत्रता दिवस समारोह न केवल देश की आजादी का उत्सव बना, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने वाला प्रेरणादायी अवसर भी साबित हुआ।