Home Blog Page 66

*जिले में 24 अगस्त से शत-प्रतिशत लागू होगी ई-ऑफिस व्यवस्था*

0

*जिले में 24 अगस्त से शत-प्रतिशत लागू होगी ई-ऑफिस व्यवस्था*

*अब कागजी नहीं, ऑनलाइन चलेगी शासकीय फाइलें*

*तेज, पारदर्शी और जवाबदेही की दिशा में जिला प्रशासन अग्रसर*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की मंशानुरूप शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन ने डिजिटल प्रशासन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशन में जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में 24 अगस्त 2026 से ई-ऑफिस व्यवस्था शत-प्रतिशत लागू की जाएगी। इसके बाद नियमित शासकीय फाइलों का संचालन, परीक्षण, अनुमोदन एवं निराकरण पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने के साथ ही नियमित कार्यालयीन कार्यों में पारंपरिक कागजी एवं हार्ड बाउंड फाइलों के उपयोग को समाप्त किया जाएगा। वर्तमान सप्ताह के दौरान सभी कार्यालयों में लंबित कागजी फाइलों को डिजिटल प्रणाली में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी कार्यालय प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ई-ऑफिस को केवल औपचारिक व्यवस्था न मानते हुए इसे दैनिक शासकीय कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 24 अगस्त के बाद नियमित शासकीय कार्यवाही के लिए कागजी फाइलों के स्थान पर ई-ऑफिस प्रणाली का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि ई-ऑफिस संचालन से जुड़ी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर ली जाएं। संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को प्रणाली के उपयोग में दक्ष बनाने के साथ लंबित फाइलों को डिजिटल प्रक्रिया में लाने की कार्यवाही भी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यालय प्रमुखों को 22 अगस्त तक ई-ऑफिस व्यवस्था की तैयारियों की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है, ताकि 24 अगस्त से जिले में शत-प्रतिशत डिजिटल फाइल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

*09 हजार से अधिक फाइलों का हो चुका डिजिटल आदान-प्रदान*

 

अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने बताया कि जिले में जून 2025 से ई-ऑफिस प्रणाली के उपयोग की शुरुआत की गई थी। इसके बाद अब तक 09 हजार 108 से अधिक फाइलों का ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटल आदान-प्रदान किया जा चुका है। वहीं 01 हजार 483 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस प्रणाली में ऑनबोर्ड हो चुके हैं।

 

*फाइलों की निगरानी से बढ़ेगी जवाबदेही*

 

ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने से फाइलों की स्थिति की ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। इससे फाइलों के अनावश्यक लंबित रहने पर प्रभावी नियंत्रण रहेगा तथा अधिकारियों के स्तर पर समयबद्ध कार्यवाही और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। डिजिटल रिकॉर्ड के कारण आवश्यक दस्तावेज एवं फाइलें आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी और रिकॉर्ड प्रबंधन भी अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा। इसके साथ ही कागज के उपयोग में कमी आने से पेपरलेस कार्यालय और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

*नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक*

0

*नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक*

अधिक से अधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर*

मनोज साहू ब्यूरो मुंगेली, // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वावधान में आगामी 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला न्यायालय में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में 17 अगस्त को जिला न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों एवं न्यायालयों में लंबित तथा प्री-लिटिगेशन स्तर के प्रकरणों की पहचान कर पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी ने कहा कि लोक अदालत विवादों के सरल, सुलभ और शीघ्र समाधान का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान कर समय एवं संसाधनों की बचत कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नेशनल लोक अदालत को अधिकाधिक प्रभावी एवं सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राकेश कुमार सोम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती जसविन्दर कौर अजमानी मलिक, डिप्टी कलेक्टर श्री मायानंद चंद्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान आपराधिक एवं सिविल प्रकरण, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण वसूली, विद्युत संबंधी वसूली प्रकरण, नगर निकायों के वसूली प्रकरण, राजस्व प्रकरण तथा अन्य राजीनामा योग्य मामलों के निराकरण की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही प्री-लिटिगेशन प्रकरणों को भी अधिक से अधिक संख्या में लोक अदालत में लाने के लिए आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार, पक्षकारों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।

*रोजगार मेला का आयोजन 24 अगस्त को*

0

*रोजगार मेला का आयोजन 24 अगस्त को*

*विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा 124 पदों पर की जाएगी भर्ती*

मनोज साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 24 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय, जिला परियोजना लायब्रेरी कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर, जिला मुंगेली में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा कुल 124 पदों पर भर्ती की जाएगी।

डेस्क ऑफिसर के 14 पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण, फिटर के 18 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण, इलेक्ट्रीशियन के 22 पदों के लिए आईटीआई इलेक्ट्रीशियन उत्तीर्ण तथा सुपरवाइजर के 20 पदों के लिए स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। इसी प्रकार बीमा सखी के 25 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण तथा स्कूल क्रेडिट एजेंट के 25 पदों पर 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार कार्यालय का पंजीयन कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। पात्र एवं इच्छुक युवा निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर रोजगार के इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.erojgar.cg.gov.in/ e Rojgar CG App अथवा जिला रोजगार कार्यालय, मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।

* *शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0

* *शादी के नाम पर शातिर साइबर ठगी के 2 आरोपी को पकड़ने में सायबर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

 

* *लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा, कई जिलों के लोगों से ठगी का खुलासा*

 

* *02 मोबाइल, हेडफोन, व्हाट्सऐप चैटिंग एवं ‘पवित्र रिश्ता डॉट कॉम’ के फ्लेक्सी जब्त*

 

* *आरोपी के खाता में विभिन्न जिले से सायबर ठगी का लाखों का रकम होना पाया गया*

* *कवर्धा , रायपुर बलौदाबाजार, बालोद , महासमुंद जिले के कई लोगो से किया ठगी*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-प्रकरण में शिकायतकर्ता अजय राठौर द्वारा दिनांक 15.08.2026 को सायबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि दिनांक 8/8/26 को अज्ञात व्यक्ति उसके पास आकर हॉस्पिटल जाना है तत्काल नगदी रकम की आवश्यकता है फोन पे कर रहा हु नगदी रकम दे दो कहने पर प्रार्थी के द्वारा अपने खाता में 2000 रुपए प्राप्त कर नगदी रकम दे दिया 3, 4 दिन बाद उसके खाता में होल्ड लगा गया जो बैंक में जाकर पता करने पर सायबर ठगी का रकम प्रार्थी के खाता में आना बैंक के द्वारा बताया गया सोनू साहू के upi id से पैसा ट्रांसफर किया गया है जो उक्त राशि के संबंध में सायबर थाना के पता करने पर साइबर क्राइम पोर्टल पर उक्त राशि के संबंध में शिकायत दर्ज होना पाया गया। जिस पर से थाना साइबर में अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 318(4), 61(2), 317(4), 317(5), 323, 336(4) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट कायम किया गया ।

 

*विवेचना के दौरान* सायबर पोर्टल से प्राप्त मोबाइल नंबर का तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। आरोपी लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू एवं सोनू साहू द्वारा किया जाना पाया गया जिस पर सायबर तकनीकी से आरोपियों को पकड़ा एवं खाता की जानकारी ली गई जो लक्ष्मी नारायण साहू निवासी अमोदा जांजगीर चांपा एवं सोनू साहू निवाशी चांपा का होना पाया गया ।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर मेमोरेण्डम कथन लिया गया तथा अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन , व्हाट्सअप चैटिंग, हेडफोन जिसमें आवाज बदल जाता है, पवित्र रिश्ता डॉट कॉम का पंपलेट जब्त किए गए।

 

*पूछताछ में हुआ महत्वपूर्ण खुलासा*

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह वर्ष 2025 से ब्लूटूथ डिवाइस एवं हेडफोन के माध्यम से लड़की की आवाज निकालकर विवाह/रिश्ता कराने के नाम पर ग्राहकों को विश्वास में लेते थे। आरोपियों द्वारा विभिन्न व्यक्तियों से रिश्ता कराने के नाम पर अलग -अलग रकम प्राप्त की जाती थी तथा रकम प्राप्त होने के बाद उनसे संपर्क तोड़ दिया जाता था।

 

सायबर क्राइम पोर्टल पर तकनीकी एवं बैंकिंग विवरण की जांच के दौरान आरोपी के बैंक खातों से संबंधित अन्य शिकायतें भी सामने आईं। जांच में कौशल साहू द्वारा शादी के लिए रिश्ता भेजने के नाम पर ठगी की शिकायत की गई थी, जिसमें ठगी की राशि आरोपी लक्ष्मीनारायण साहू के खाते में क्रेडिट होना पाया गया।

 

इसी प्रकार दीपक कुमार साहू द्वारा शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर फ्रॉड की शिकायत की गई थी, जिसकी राशि आरोपी के बैंक खाते में क्रेडिट होना पाया गया।

 

इसके अतिरिक्त रमेश साहू जिला कवर्धा द्वारा भी शादी के लिए रिश्ता दिलाने के नाम पर फ्रॉड की शिकायत की गई थी। उक्त मामले में UPI के माध्यम से भुगतान की गई राशि आरोपी के भांजे सोनू साहू के खाते में जाना तथा बाद में वही राशि प्रकरण के शिकायतकर्ता अजय राठौर के खाते में क्रेडिट होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध और अन्य 4 साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज है एवं अन्य खाते की जांच पर यह संख्या ओर बढ़ सकती है, मोबाइल चैटिंग में कई ओर लोगों से ठगी करना पाया गया है जिनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

01. लक्ष्मीनारायण उर्फ लाला साहू उम्र – 26 वर्ष निवासी – ग्राम अमोदा, वार्ड नं. 01, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा हाल पता –शारदा चौक, रामगोपाल चौरसिया का मकान, जिला जांजगीर-चांपा

 

2. सोनू साहू पिता जयराम साहू उम्र 20 साल निवासी बेलदारपारा चांपा जांजगीर चांपा

 

*सराहनीय योगदान* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा प्रभारी सायबर थाना, जिला जांजगीर-चांपा सउनि विवेक सिंह एवं आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू, शाहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।

*बारिश में भी नहीं थमा श्रमिकों का आक्रोश  *12 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन* 

0

*बारिश में भी नहीं थमा श्रमिकों का आक्रोश

12 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का जोरदार प्रदर्शन* 

 

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर -चांपा। बरसते पानी के बीच भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के राष्ट्रीय आह्वान पर सोमवार को जांजगीर-चांपा में कर्मचारियों और श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। बारिश की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में कर्मचारी, श्रमिक एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार से श्रमिक एवं कर्मचारी हित में ठोस और समयबद्ध निर्णय लेने की मांग की।

रैली के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह और आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने श्रमिकों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, वेतनमान, पेंशन तथा रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। रैली के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार शशिकांत सोनी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा।

समान काम, समान वेतन की मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बीएमएस के सह प्रभारी गिरिजा शंकर आचार्य ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी और श्रमिक वर्ग अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं, मध्यान्ह भोजन कर्मियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित विभिन्न योजनाओं में कार्यरत कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि योजना आधारित कार्यों में बड़ी संख्या में कर्मचारी और श्रमिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, लेकिन उनके मानदेय और सामाजिक सुरक्षा को लेकर अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। ऐसे कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान आवश्यक है।

पेंशन और सामाजिक सुरक्षा को लेकर बड़ी मांगें

बीएमएस की 12 सूत्रीय मांगों में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग प्रमुख रही। इसके साथ ही ईएसआई की वेतन सीमा को वर्तमान 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने तथा ईपीएफ की वेतन सीमा को 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम वेतन का महंगाई और वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप पुनर्निर्धारण करने तथा बोनस की गणना के लिए निर्धारित सीमा बढ़ाने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों की समीक्षा समय की आवश्यकता है।

संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के अधिकारों पर जोर

प्रदर्शन के दौरान संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। बीएमएस ने संविदा कर्मचारियों के लिए समान काम, समान वेतन लागू करने की मांग की। साथ ही ठेकेदारों एवं मानव संसाधन एजेंसियों द्वारा कर्मचारियों के वेतन में की जाने वाली कथित अनियमितताओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई।

बीएमएस पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों से पूरा काम लेने के बावजूद उन्हें निर्धारित वेतन एवं सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। श्रमिकों को मिलने वाले पारिश्रमिक में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।

सरकारी विभागों में रिक्त पद भरने की मांग

मांग पत्र में सरकारी विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग भी शामिल रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। इससे प्रशासनिक कामकाज और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

इसके अलावा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, भारतीय श्रम सम्मेलन आयोजित करने तथा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

बारिश में भी कायम रहा आंदोलन का उत्साह

प्रदर्शन के दौरान लगातार बारिश होती रही, लेकिन कर्मचारियों और श्रमिकों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें केवल कर्मचारी वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये श्रमिकों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी हुई हैं। इसलिए सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

बीएमएस पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर समयबद्ध एवं सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक ले जाने की बात भी कही गई।

विभिन्न संगठनों की रही सहभागिता

प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के साथ राज्य कर्मचारी संघ, प्रधानपाठक मंच, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, समग्र शिक्षा फेडरेशन सहित विभिन्न कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ से प्रमोद कुर्रे, संजय चौहान, संगीता रात्रे सहित पुष्पराज सिंह चंदेल, नरेंद्र सिंह चंदेल, नरेन्द्र सिंह हलधर चंदेल जयंत सिंह क्षत्रियअनुभव तिवारी तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, बारिश के बीच हुआ यह प्रदर्शन कर्मचारियों और श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर उनके संगठित आक्रोश और संघर्ष की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता नजर आया। अब मांग पत्र सौंपे जाने के बाद कर्मचारी संगठनों की नजर सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

* *ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,*

0

* *ग्राम महंत के मां चंडी दाई मंदिर में पुनः सजा मां का श्रृंगार,*

 *पुलिस बैंड के साथ निकली भव्य शोभायात्रा*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा पुलिस की अनुकरणीय पहल — चोरी गए मुकुट व आभूषणों की वापसी के बाद विधिवत शुद्धिकरण एवं पुनः श्रृंगार*

 

* *ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया*

 

जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत स्थित प्रसिद्ध मां चंडी दाई मंदिर में आज श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कुछ दिन पूर्व मंदिर से मां के सिर पर सजे चांदी के मुकुट एवं सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली थी।

 

पुलिस की इसी कार्रवाई के बाद आज *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के नेतृत्व में SDOP चांपा श्री लौकेश बंसल, DSP अजाक श्रीमती सतरूपा तारम, थाना प्रभारी नवागढ़ मणिकांत पाण्डेय, गणमान्य नागरिक श्री देवेश सिंह सहित पत्रकार साथी एवं ग्रामीणजन की उपस्थित में मां चंडी दाई के चोरी गए मुकुट एवं आभूषणों को न्यायालय से सुपुर्दनामा में प्राप्त कर विधिवत शुद्धिकरण कराया गया और पूरे विधि- विधान एवं श्रद्धा के साथ मां चंडी दाई का पुनः भव्य श्रृंगार किया गया।

 

*भरम बाबा से निकली भव्य शोभायात्रा*

 

इस अवसर पर भरम बाबा मंदिर से मां चंडी दाई मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुलिस बैंड की मधुर धुनों के साथ श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। पुलिस अधिकारी, गणमान्य नागरिक, पत्रकार साथी एवं ग्रामीणजन शोभायात्रा में शामिल हुए और मां चंडी दाई के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

*पुलिस की कार्रवाई से लौटी श्रद्धालुओं की आस्था*

 

मंदिर में चोरी की घटना से जहां ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी की गई सामग्री की बरामदगी ने लोगों में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया। आज मां का पुनः श्रृंगार होने के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास फिर से देखने को मिला।

 

*ग्राम महंत में महिला कमांडो टीम का गठन*

 

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक पुलिसिंग की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्राम महंत की सक्रिय महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। महिला कमांडो ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, अपराधों के प्रति जागरूकता तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

*प्रधानमंत्री जनमन योजना: बैगा कार्तिक राम का पक्का घर बना खुशियों का आशियाना*

0

*प्रधानमंत्री जनमन योजना: बैगा कार्तिक राम का पक्का घर बना खुशियों का आशियाना*

 

*वर्षों पुराना पक्के मकान का सपना हुआ साकार*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने और उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ऐसे बैगा परिवार, जो वर्षों से कच्चे एवं जर्जर मकानों में रहने को मजबूर थे, अब पक्के और सुरक्षित आवास का सपना साकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लोरमी विकासखंड के ग्राम गुनापुर निवासी श्री कार्तिक राम बैगा का पक्का मकान खुशियों का आशियाना बन गया है। पक्का मकान बन जाने से कार्तिक राम वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। कार्तिक राम का परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने जैसा था। बारिश, मौसम और रोजमर्रा की कठिन परिस्थितियों के बीच कच्चे मकान में परिवार का जीवनयापन करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत किए गए सर्वेक्षण में कार्तिक राम बैगा पात्र पाए गए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में उनका आवास स्वीकृत किया गया। योजना से मिली सहायता और स्थानीय स्तर पर विभागीय मार्गदर्शन से उन्होंने स्वयं आवास निर्माण का कार्य आगे बढ़ाया और अब उनका पक्का आवास पूर्ण होकर तैयार है। आज कार्तिक राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक पक्के मकान में रह रहे हैं। वर्षों से जिस पक्की छत की उम्मीद थी, वह प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से हकीकत बन गई है। नए घर ने उनके परिवार को केवल सुरक्षित आश्रय ही नहीं दिया, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का भरोसा भी दिया है। कार्तिक राम ने बताया कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था। प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब उनका परिवार सुरक्षित आवास में बेहतर ढंग से जीवनयापन कर रहा है। उन्होंने पीएम आवास योजना के संचालन के लिए शासन-प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन*

0

*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर डीकेएस अस्पताल रायपुर में हुआ सफल उपचार*

*आर्थिक तंगी बनी थी इलाज में बाधा, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने बढ़ाया मदद का हाथ*

*स्वस्थ होकर मुख्यमंत्री से मिले अविनाश, कहा – मुश्किल समय में मिली मदद ने बदल दी जिंदगी*

आशीष कश्यप प्रधान सम्पादक रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार सहायता दी जा रही है। इसी संवेदनशील पहल से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार संभव हो सका है।

स्वस्थ होने के बाद अविनाश आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। अविनाश ने मुख्यमंत्री को बताया कि उपचार के बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार आया है और अब वे पहले की तुलना में कहीं अधिक सहजता से चलने-फिरने के साथ अपने दैनिक कार्य कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

*जन्म से थी परेशानी, आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रहा था उपचार*

अविनाश नायक को जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या थी। उम्र बढ़ने के साथ यह परेशानी भी बढ़ती गई। इससे उन्हें चलने-फिरने और रोजमर्रा के काम करने में कठिनाई होने लगी। उपचार की आवश्यकता होने के बावजूद परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति उनके सामने सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी।

कुछ वर्ष पूर्व अविनाश ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में चिकित्सकों से संपर्क किया। जांच के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार एवं ऑपरेशन के लिए किसी बड़े चिकित्सा संस्थान में जाने की सलाह दी। परिवार के लिए इलाज और ऑपरेशन का खर्च वहन करना संभव नहीं था। ऐसे में बेहतर उपचार की उम्मीद लिए अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में अपनी समस्या बताते हुए सहायता के लिए आवेदन किया।

*कैंप कार्यालय ने दिखाई तत्परता, रायपुर में कराया उपचार*

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने अविनाश की समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनके उपचार के लिए तत्काल आवश्यक पहल की। उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर भेजा गया, जहां डीकेएस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार और ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

सफल उपचार ने अविनाश के जीवन की एक बड़ी परेशानी दूर कर दी है। लंबे समय से जिस शारीरिक समस्या के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, उससे अब काफी राहत मिली है। वे सामान्य दिनचर्या की ओर लौट रहे हैं।

*आर्थिक स्थिति कमजोर थी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना सहारा*

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अविनाश ने भावुक होकर बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे किसी बड़े अस्पताल में जाकर अपना उपचार करा सकें। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद उनकी समस्या पर गंभीरता से पहल हुई और रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार कराया गया।

अविनाश ने मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय में मिली इस सहायता ने उन्हें बड़ी परेशानी से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने उपचार में सहयोग करने वाले चिकित्सकों और प्रशासन के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया।

*जरूरतमंदों के लिए उम्मीद और विश्वास का केंद्र बना कैंप कार्यालय*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बीमारी और अन्य कठिन परिस्थितियों में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में संवेदनशीलता के साथ पहल की जा रही है।

अविनाश की कहानी इसी संवेदनशील व्यवस्था का उदाहरण है। आर्थिक अभाव के कारण जिस युवक का उपचार लंबे समय से नहीं हो पा रहा था, उसे समय पर सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने से आज उसके जीवन में नई उम्मीद आई है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए सहायता के माध्यम के साथ भरोसे और संवेदनशील शासन के केंद्र के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।

*12 घण्टे के भीतर ग्राम घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार*

0

*12 घण्टे के भीतर ग्राम घानाघाट मे हुये अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार*

➡️ *अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी ग्राम घानाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पति- पत्नि को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*

➡️ *ब्लैकमेलिंग बनी हत्या की वजह मृतक द्वारा महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आरोपी पति-पत्नी ने योजनाबद्ध तरीके से किये हत्या*

➡️ *दूध में नींद की दवा देकर की हत्या*

➡️ *आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाकर दूध में नींद की दवा मिलाकर पिलाई और बेहोशी की हालत में गमछे से गला दबाकर कर दी हत्या ।*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :-*जिला मुंगेली :-* थाना चिल्फी अंतर्गत चौकी डिंडौरी क्षेत्र के ग्राम घानाघाट में दिनांक 30.07.2026 की रात्रि रामचंद पटेल के घर के पास अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल पिता शिवराज पटेल उम्र 24 वर्ष, निवासी घानाघाट का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना पर चौकी डिंडौरी/थाना चिल्फी पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 17/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग जांच प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल भा.पु.से. के द्वारा ग्राम घानाघाट मे संदिग्ध स्थिति मे शव मिलने से गंभीरता से लेते हुये मर्ग की त्वरित जांच कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में चौकी डिन्डौरी एवं थाना चिल्फी पुलिस के द्वारा जांच किया गया।

जांच में पता चला कि लगभग तीन वर्ष पूर्व मृतक अरूण पटेल उर्फ वेद प्रसाद पटेल, आरोपी मुकेश पटेल एवं उसकी पत्नी मनीषा पटेल तीनों मजदूरी करने महाराष्ट्र गए थे और वहां एक ही कमरे में रहते थे। इसी दौरान मृतक एवं मनीषा बाई पटेल के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। मृतक द्वारा शारीरिक संबंध के दौरान अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया गया था। गांव वापस आने के बाद मृतक उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी मुकेश की पत्नि को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। मृतक की इस हरकत से परेशान होकर पत्नि ने अपने पति मुकेश पटेल को पूरी बात बताई। दोनों ने मृतक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके द्वारा धमकी एवं ब्लैकमेलिंग जारी रखने के कारण पति-पत्नी ने उसकी हत्या करने की योजना बनाकर आरोपियों ने मृतक को अपने घर बुलाया और दूध में नींद की दवाई मिलाकर पिला दी। दूध पीने के बाद मृतक के बेहोश हो जाने पर आरोपियों ने गमछे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रामचंद पटेल के घर के पास फेंक दिया तथा मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त गमछा मनियारी नदी में फेंक दिया।

मर्ग जांच में हत्या का तथ्य सामने आने पर थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 112/26, धारा 103, 238(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपी मुकेश पटेल पिता भैया लाल उम्र 34 वर्ष एवं मनीषा बाई पटेल पति मुकेश उम्र 27 वर्ष दोनों निवासी घानाघाट, चौकी डिंडौरी, थाना चिल्फी, जिला मुंगेली को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार करने एवं प्रमाणित साक्ष्य पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 17.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), उपनिरीक्षक मानसिंह (चौकी प्रभारी डिन्डौरी), महिला सउनि रामकुमारी यादव, प्रधान आरक्षक श्याम डहरिया, गुलाब सिंह राजपूत, चिंताराम कश्यप, महिला आरक्षक संगीता बर्मन तथा आरक्षक नमित सिंह, मनोज राजपूत, पवन गंधर्व, बंशी कंवर, संजय पात्रे, नागेश साहू एवं मनीष प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life*

0

*Chief Minister’s Camp Office Initiative Gives Avinash a New Life*

*After Recovery, Avinash Meets Chief Minister, Says Timely Assistance Changed His Life*


Ashish kashyap editor in chief Raipur, /An initiative of Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai has enabled 21-year-old Avinash Nayak, a resident of Pandripani village in Farsabahar development block, to receive treatment for a medical condition that had affected him since birth. Financial constraints had prevented his family from pursuing advanced treatment, but assistance facilitated through the Chief Minister’s Camp Office at Bagiya enabled him to undergo successful treatment and surgery at DKS Hospital, Raipur.

After recovering, Avinash visited the Chief Minister’s Camp Office at Bagiya on August 17 and met Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai to express his gratitude. He informed the Chief Minister that his condition had improved significantly and that he was now able to walk and perform daily activities much more comfortably. Shri Sai expressed happiness over his recovery and wished him a healthy and bright future.

*Financial Constraints Had Prevented Treatment*

Avinash had been suffering since birth from abnormal growth of muscles and bone in the big toe and another toe of his left foot. As he grew older, the condition worsened, making walking and everyday activities increasingly difficult.

Avinash had earlier approached doctors at the district hospital, who advised him to undergo specialised treatment and surgery at a larger medical institution. However, his family’s weak financial condition made it difficult to bear the expenses. Seeking assistance, Avinash submitted an application at the Chief Minister’s Camp Office in Bagiya.

*Camp Office Facilitates Treatment at DKS Hospital*

Taking cognisance of his application, the Chief Minister’s Camp Office initiated the necessary process for advanced medical care and facilitated his treatment in Raipur. Avinash subsequently underwent successful treatment and surgery under the supervision of specialist doctors at DKS Hospital.

The treatment brought significant improvement to a condition that had troubled him for years, enabling him to return to a normal daily routine gradually.

During his meeting with the Chief Minister, Avinash said his family would not have been able to afford treatment at a major hospital on its own. He expressed gratitude to Chief Minister Shri Sai for the timely assistance and also thanked the doctors and administration for supporting him throughout his treatment.