Home Blog Page 65

*शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में*

0

**शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में**

** प्रार्थीया की शिकायत मिलते ही थाना सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया**

**आरोपी को भेजा गया जेल**

*गिरफ्तार आरोपी का विवरण:* *महेन्द्र बानी (उम्र 36 वर्ष)* पिता का नाम: लक्ष्मी प्रसाद बानी निवासी: ग्राम रिस्दा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) हाल मुकाम: ग्राम केरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- पीड़िता एवं आरोपी वर्ष 2020 में स्वामी आत्मानंद स्कूल तारबाहर में एक साथ कार्यरत थे, जहाँ दोनों का परिचय हुआ। आरोपी ने स्वयं का तलाक केस चलने की बात कहकर 15 अगस्त 2024 को पीड़िता से शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकरने और पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने 16 और 17 अगस्त 2026 को पीड़िता से गंभीर रूप से मारपीट कर चोटें पहुँचाई कि पीड़िता की सूचना पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है एवं अपराध कायमी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर महिला संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में आरोपी महेन्द्र बानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी के खिलाफ अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गयाा।

*पुलिस कार्यवाही व धाराएं:* अपराध क्रमांक: 1176/2026 धाराएं: 69, 296, 115(2) BNS (भारतीय न्याय संहिता)

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने तखतपुर-बरेला मार्ग के शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश*

0

*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने तखतपुर-बरेला मार्ग के शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश*

*सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश, ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने को कहा*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली :- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री साहू ने तखतपुर-बरेला मार्ग की खराब स्थिति पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को इसकी शीघ्र मरम्मत कर आवागमन योग्य बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सड़क की स्थिति में तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जरूरत के अनुसार स्पीड ब्रेकर, यातायात संकेतक एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरण स्थापित करने तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

श्री साहू ने ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर प्रभावी रोक लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों की सुविधा के लिए कैंप लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के निर्देश देते हुए श्री साहू ने कहा कि लोगों को आवश्यक दस्तावेज एवं लाइसेंस के लिए अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान चलाने पर जोर दिया।

उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल कागजी प्रक्रिया तक सीमित न रहे, बल्कि उसके ठोस परिणाम मैदानी स्तर पर दिखाई देने चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, जंक्शन सुधार, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय तथा प्रधानमंत्री राहत योजना की भी समीक्षा की गई। श्री साहू ने पात्र हितग्राहियों को योजना का शत-प्रतिशत लाभ संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

श्री साहू ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों में त्वरित कार्रवाई, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का वातावरण बनाया जा सके।

*दल्लीराजहरा में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया जारी*

0

*दल्लीराजहरा में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव पर प्रक्रिया जारी*

*केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू को दी जानकारी*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:-नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा, जिला बालोद में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव पर केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्यमंत्री श्री जयंत चौधरी ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

श्री जयंत चौधरी ने अपने पत्र में बताया कि दल्लीराजहरा में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को प्राप्त हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना एक सतत प्रक्रिया है तथा प्राप्त प्रस्तावों का निर्धारित मानदंडों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके उपरांत सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाती है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने 17 मई 2026 को शिक्षा मंत्री को अर्धशासकीय पत्र भेजकर दल्लीराजहरा में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का आग्रह किया था। इसी के संदर्भ में शिक्षा राज्यमंत्री श्री जयंत चौधरी ने 5 अगस्त 2026 को श्री साहू को प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।

दल्लीराजहरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रस्ताव के निर्धारित प्रक्रिया में आगे बढ़ने से क्षेत्रवासियों में भी सकारात्मक उम्मीद जगी है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*

*जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता: श्री साहू*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मुंगेली कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने तथा विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को हितग्राहियों की समस्याओं का संवेदनशीलता से निराकरण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में श्री साहू ने VB-GRAMG के अंतर्गत सक्रिय श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन, जल संरक्षण कार्यों की कार्ययोजना एवं स्वीकृति की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं पीएम जनमन के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा पूर्ण आवासों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, पीएम किसान सम्मान निधि की ई-केवाईसी, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं जैविक खेती की प्रगति जानी। श्री साहू ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खाद-बीज के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा जैविक खेती का रकबा बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।

खाद्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने पीएम उज्ज्वला योजना एवं राशन कार्ड से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण कर सभी पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिंदा व्यक्ति को मृत घोषित कर राशन कार्ड से नाम काटे जाने की शिकायत पर उन्होंने जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के साथ भविष्य में विधिवत सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग की समीक्षा में श्री साहू ने आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन, आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग, सुकन्या समृद्धि योजना, मध्यान्ह भोजन एवं स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

नगरीय विकास के अंतर्गत पीएम आवास योजना-शहरी, अमृत 2.0 एवं एसबीएम 2.0 की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। पीएमजीएसवाई के तहत 5 से 10 वर्ष पुरानी सड़कों की सूची तैयार करने तथा टेंडर हो चुके सड़क कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

श्री साहू ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, छात्रावासों में विद्युत व्यवस्था, आदिवासी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

*तोखन साहू के प्रयास से लोरमी विधानसभा के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने स्वीकृत किए ₹17.49 लाख*

0

*तोखन साहू के प्रयास से लोरमी विधानसभा के ग्राम छटन में बनेगा ग्रामीण हाट, नाबार्ड ने स्वीकृत किए ₹17.49 लाख*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर :-केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू के प्रयासों से लोरमी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छटन में ग्रामीण हाट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। नाबार्ड ने ग्रामीण हाट के निर्माण के लिए ₹17 लाख 49 हजार 165 की वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

नाबार्ड के ग्रामीण एमएसएमई कार्यक्रम के अंतर्गत यह वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। नाबार्ड द्वारा जारी स्वीकृति पत्र के अनुसार परियोजना को स्वीकृति पत्र स्वीकार किए जाने की तिथि से 12 माह के भीतर पूर्ण किया जाना है।

ग्रामीण हाट के निर्माण से ग्राम छटन और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों, कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों तथा स्थानीय छोटे व्यापारियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक बेहतर और व्यवस्थित बाजार उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू द्वारा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार केंद्रीय योजनाओं एवं संस्थानों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम छटन में ग्रामीण हाट के लिए नाबार्ड से मिली यह स्वीकृति ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण हाट के माध्यम से स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण उत्पादकों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होने से आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

*मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए पाए जाने पर चिल्फी पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन सहित 18 नग मवेशी बरामद।*

0

*मवेशियों को क्रूरतापूर्वक परिवहन करते हुए पाए जाने पर चिल्फी पुलिस ने की कार्रवाई, वाहन सहित 18 नग मवेशी बरामद।*

कबीरधाम :-पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय ध्रुव के दिशा निर्देश पर में पशु तस्करी एवं मवेशियों के अवैध एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 19.08.2026 को थाना चिल्फी क्षेत्र में ग्राम चिल्फी निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ चंदन झारिया अपने दो साथियों राजकुमार भाषन एवं दुर्गेश झारिया के साथ जा रहे थे। इसी दौरान रेंगाखार तिराहा के पास उन्होंने एक आईसर वाहन क्रमांक UP-81-FT-2375 को मवेशियों से भरा हुआ देखा।

तीनों व्यक्तियों द्वारा वाहन का पीछा कर आबकारी चेक पोस्ट, चिल्फी नेशनल हाईवे के पास वाहन को रुकवाया गया। वाहन की जांच करने पर उसमें 18 नग मवेशी (भैंसा एवं भैंसी) ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। मवेशियों को बिना पर्याप्त चारा, भूसा एवं पानी उपलब्ध कराए अत्यंत निर्दयता एवं क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

वाहन में मौजूद व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम वीरेन्द्र बघेल, निवासी थाना हाथरस, जिला हाथरस (उत्तरप्रदेश), इसरार कुरैशी, निवासी थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) एवं राजेश कुमार, निवासी थाना विजयगढ़, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) बताया।

प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन के आधार पर थाना चिल्फी में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा वाहन एवं मवेशियों को कब्जे में लेकर प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा पशुओं के अवैध परिवहन, पशु क्रूरता एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक श्री बीरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक बीरबल साहू एवं थाना टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए*

0

*पोड़ी दल्हा पहाड़ मेले में पुलिस की सख्ती, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-, 17 अगस्त 2026। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी दल्हा पहाड़ में नागपंचमी के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेले में करीब एक लाख श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मेले के दौरान पुलिस की मुस्तैदी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

हमले में इस्तेमाल हो सकने वाले 5500 स्टील के कड़े उतरवाए

ASP डॉ. युलैण्डन यार्क, ASP यातायात श्री उदयन बेहार एवं SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए युवकों की जांच की। इस दौरान करीब 5500 नग भारी स्टील के कड़े उतरवाकर पुलिस ने जमा कराए। कुछ युवकों के पास स्टील के पंचनुमा हथियार भी मिले, जिन्हें तत्काल अपने कब्जे में लिया गया।

150 पाव शराब जब्त

मेले में अवैध शराब के सेवन और उससे होने वाली संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए भी कार्रवाई की गई। अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा पाकिट, बैग एवं झोले में छिपाकर ले जाई जा रही करीब 150 पाव देशी प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

ड्रोन और CCTV से निगरानी

पुलिस ने मेले में लगातार पेट्रोलिंग के साथ ड्रोन कैमरे एवं क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले स्थानों और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस बल की लगातार तैनाती की गई।

साइबर जागरूकता बना आकर्षण

साइबर जागृति अभियान के तहत श्रद्धालुओं को साइबर फ्रॉड, डिजिटल सतर्कता एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई। दल्हा पहाड़ के शीर्ष, मंदिर परिसर एवं प्रमुख मार्गों पर साइबर जागरूकता सेल्फी स्टैंड/जोन बनाए गए। श्रद्धालुओं ने “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” संदेश के साथ सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया।

महिला कमांडो और वालेंटियर्स का सराहनीय सहयोग

मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महिला कमांडो टीम ग्राम पड़रिया, पहाड़ मित्र, वालेंटियर्स, भीम रेजिमेंट, डॉ. अंबेडकर विचार युवा संगठन अकलतरा, आश्रम परिवार समिति एवं वन प्रबंध समिति का सराहनीय सहयोग रहा।

यातायात व्यवस्था रही चाक-चौबंद

बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, बलौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था की गई। पुलिस की यातायात व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही सुचारू रही तथा वाहनों को सुरक्षित रखा गया।:::

*श्रावण मास में शिवभक्ति का दिव्य अवसर, अकलतरा में होगा शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक*

0

*श्रावण मास में शिवभक्ति का दिव्य अवसर, अकलतरा में होगा शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। पावन श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं भक्ति का विशेष अवसर प्राप्त होने जा रहा है। श्री श्याम मनोहर मंदिर, अकलतरा में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक गुरुदेव श्री माधवानंद जी महाराज (वृंदावन धाम) के सान्निध्य में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान श्रद्धालु शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। रुद्राभिषेक हेतु यजमान सेवा प्राप्त करने के इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

स्थान: श्री श्याम मनोहर मंदिर, अकलतरा

अवधि: 17 अगस्त से 22 अगस्त तक

*श्रावण मास में शिवभक्ति का दिव्य अवसर, अकलतरा में होगा शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक*

0

श्रावण मास में शिवभक्ति का दिव्य अवसर, अकलतरा में होगा शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा। पावन श्रावण मास के अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं भक्ति का विशेष अवसर प्राप्त होने जा रहा है। श्री श्याम मनोहर मंदिर, अकलतरा में 17 अगस्त से 22 अगस्त तक गुरुदेव श्री माधवानंद जी महाराज (वृंदावन धाम) के सान्निध्य में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान श्रद्धालु शिवमहापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है। रुद्राभिषेक हेतु यजमान सेवा प्राप्त करने के इच्छुक श्रद्धालुओं से शीघ्र संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

स्थान: श्री श्याम मनोहर मंदिर, अकलतरा

अवधि: 17 अगस्त से 22 अगस्त तक

*स्कूलों एवं छात्रावासों में मिले बेहतर व्यवस्थाएं, नोडल अधिकारी करें नियमित निरीक्षण: कलेक्टर*

0

*स्कूलों एवं छात्रावासों में मिले बेहतर व्यवस्थाएं, नोडल अधिकारी करें नियमित निरीक्षण: कलेक्टर*

 

*सड़कों पर घूमंतु पशुओं के उचित व्यवस्थापन एवं सड़क सुरक्षा के लिए बनाएं कार्ययोजना*

 

*किसानों की मांग पर भस्करा में पॉम आयल प्लांटेंशन के दिए निर्देश*

 

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूलों एवं छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने तथा वहां की व्यवस्थाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में शत-प्रतिशत गणवेश वितरण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्कूल में किचन गार्डन स्थापित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

कलेक्टर ने गोधाम की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों को हटाकर उचित स्थान पर रखने के लिए कार्ययोजना बनाने तथा पशुओं में रेडियम बेल्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोरमी विकासखंड के ग्राम भस्करा में ऑयल पाम के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था, मांग के अनुरूप पंप स्थापना तथा अन्य आवश्यकताओं की समीक्षा की और विद्युत, उद्यानिकी एवं संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग अंतर्गत डीसीएस कार्ययोजना एवं प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए सर्वेयरों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने तथा निर्धारित समय-सीमा में त्रुटिरहित सर्वे एवं गिरदावरी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खसरों का रैंडम चेक करने और डीसीएस कार्य की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने किचन गार्डन की कार्ययोजना के संबंध में संतोषजनक जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक के एक दिवस का वेतन कटौती के निर्देश दिए। वहीं स्कूलों एवं छात्रावासों के निरीक्षण की पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराने पर मुंगेली एसडीएम के एक दिवस के वेतन कटौती के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्कूल एवं छात्रावासों की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मीडिया एवं सोशल मीडिया में स्कूल के बच्चों से संबंधित आंदोलन के विषय में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं कार्ययोजना की जानकारी ली। अपेक्षित जानकारी प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के वेतन में कटौती के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में एग्रीस्टेक अंतर्गत किसान पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले में शत-प्रतिशत किसान पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर पात्र किसानों का पंजीयन पूरा कराने को कहा। पारस पोर्टल की नियमित समीक्षा करते हुए इसके अंतर्गत निर्धारित टास्क को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा बेहतर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बच्चों के आधार पंजीयन की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत आधार पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आभा आईडी की प्रगति की समीक्षा कर शेष आईडी पूर्ण करने के लिए विशेष अभियान एवं कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने आत्मनिर्भर दलहन योजना के लिए भी प्रभावी एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के विभागवार प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी हेल्पलाइन प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में धीमी प्रगति पाए जाने पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं समाज कल्याण विभाग की कार्यप्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपसंचालक समाज कल्याण के निलंबन का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ई-ऑफिस के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 24 अगस्त के बाद किसी भी विभाग की फाइल भौतिक रूप से प्रस्तुत नहीं की जाए। सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइल भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ई-एचआरएमएस एवं आईगॉट की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन डिजिटल प्रणालियों के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में स्वामित्व योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा सभी अनुविभागों को लक्षित प्रगति हासिल करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, लोरमी एसडीएम श्री अजीत पुजारी, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।