Home Blog Page 62

*बेजा कब्जे के खिलाफ पुलिस का मार्च पास्ट, सड़क में ठेला लगाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी, स्वयं बेजा कब्जा नहीं हटाने पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के सहयोग से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी*

0

बेजा कब्जे के खिलाफ पुलिस का मार्च पास्ट, सड़क में ठेला लगाने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी, स्वयं बेजा कब्जा नहीं हटाने पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के सहयोग से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी

जांजगीर चांपा ब्यूरो मनोज साहू अकलतरा – नगर में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और सड़क किनारे हो रहे बेजा कब्जे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेण्डन यार्क के निर्देश पर एसडीओपी डॉ मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा नगर के रेस्ट हाउस से लेकर आजाद चौक तक मार्च पास्ट किया गया, पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मुख्य मार्गों एवं चौक-चौराहों पर सड़क किनारे किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना रहा,

मार्च पास्ट के दौरान पुलिस की टीम ने सड़क किनारे फल, सब्जी एवं अन्य सामग्री का ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि वे सड़क के आवागमन वाले हिस्से में अपना ठेला लगाकर यातायात बाधित न करें, पुलिस के अधिकारियों ने संबंधित लोगों से स्वयं बेजा कब्जा हटाने और निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करने की समझाइश दी, साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि संबंधित लोगों द्वारा स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बेजा कब्जा हटाया जाएगा,

नगर में मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे ठेले, अस्थायी दुकानें तथा अन्य प्रकार के अतिक्रमण के कारण आए दिन यातायात जाम की स्थिति निर्मित होती है, विशेषकर शाम के व्यस्त समय में दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि वाहनों की लंबी कतार लग जाती है और लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है।

नागरिकों ने पुलिस एवं प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए कार्रवाई को निरंतर जारी रखने की मांग की है।

पुलिस के मार्च पास्ट से सड़क किनारे व्यवसाय करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली, अब देखना होगा कि चेतावनी के बाद संबंधित लोग स्वयं बेजा कब्जा हटाते हैं या प्रशासन को आगे सख्त कार्रवाई के लिए कदम उठाना पड़ता है, फिलहाल पुलिस की इस पहल से नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है कि मुख्य मार्गों को अतिक्रमणमुक्त कर आम लोगों के लिए सुगम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सकेगा, मार्च पास्ट में थाना प्रभारी जय कुमार साहू एवं पुलिस के स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

*कटनी सीएसपी कार्यालय सील CSP नेहा पच्चीसिया सहित तीन पर एफआईआर दर्ज*

0

*कटनी सीएसपी कार्यालय सील CSP नेहा पच्चीसिया सहित तीन पर एफआईआर दर्ज*

वही बड़ी खबर जबलपुर से जहां कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर कसा शिकंजा, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट:-वही आपको बता दें कि जबलपुर की ही दो एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल एवं एडिशनल एसपी अंजना तिवारी मामले की जांच की थी मध्य प्रदेश के कटनी में इन दिनों एक चौंकाने वाला मामला सुर्खियों में बना हुआ है, जहां लोगों के भरोसे का फायदा उठाकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। वही मामले की जानकारी देते हुए पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जांच के दौरान इस सनसनीखेज खुलासे में एक महिला CSP और उसके साथियों ने मिलकर धोखाधड़ी, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और पद के दुरुपयोग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम दिया है।

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी महिला ने एक गंभीर मामले में फंसे एक आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए उसके साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रची थी। आरोपी ने अपनी इस साठगांठ के तहत पीड़ित व्यक्ति से सौदा किया और उसके करीबियों के माध्यम से उसकी बेसकीमती जमीन को बिकवा दिया। इतना ही नहीं, जमीन के इस सौदे से मिलने वाली भारी-भरकम रकम को भी हड़प लिया गया और पीड़ित को उसका एक पैसा भी वापस नहीं लौटाया गया।

इस पूरे फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी महिला को डीआईजी ऑफिस जबलपुर से अटैच कर दिया है और उसके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पिछले एक साल से इस तरह की कई अन्य वारदातों को भी अंजाम दे चुकी है, जिनकी अलग से गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले में संलिप्त अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी बारीकी से पड़ताल की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

 

*बाइट/आईजी जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा*

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात*

0

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन अप तहसील) की स्थापना की मिली सौगात*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में जनता की सुविधाओं और राजस्व प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन उप तहसील) की स्थापना हेतु आज स्वीकृति मिली है इसके पूर्व भी नगर पंचायत पांडातराई एवं ग्राम पंचायत रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से हुई जिससे हजारों किसानों व ग्रामीण परिवारों को उनके घर व गांव के नजदीक ही इस विभाग से जुड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरा होने पर विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत दामापुर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को बधाई दी ग्राम पंचायत दामापुर में इस नए लिंक कोर्ट के प्रारंभ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भू-राजस्व सहित विभिन्न प्रशासनिक कार्यों एवं आवश्यक राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं उनके क्षेत्र के समीप ही उपलब्ध होंगी जिससे समय धन और श्रम की बचत होगी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दामापुर में लिंक कोर्ट की स्थापना क्षेत्र के विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है इससे प्रशासनिक व्यवस्था क्षेत्रवासियों के और करीब आएगी साथ ही उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी पहले किसी भी राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को काफी राहत मिलेगी उन्होंने कहा कि विशेष रूप से किसान, महिलाएं, बुजुर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक इससे लाभान्वित होंगे। खसरा-खतौनी एवं नक्शा, नामांतरण, जमीन का बंटवारा, जमाबंदी, लगान, राजस्व वसूली, ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न राजस्व संबंधी कार्य अब अधिक सहजता से कराए जा सकेंगे इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक शिकायतों के निराकरण में भी स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह लिंक कोर्ट सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करेगी इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले हमारे किसान भाई-बहनों और ग्रामीणों को त्वरित समाधान मिलेगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है पंडरिया विधानसभा अंतर्गत पूर्व में पांडातराई व रणवीरपुर और अब ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट स्थापना की स्वीकृति इसी सोच का परिणाम है जिसमें प्रशासन को आम नागरिक के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है इससे कार्यों में तेजी आएगी इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र में रोजगार एवं छोटे व्यवसायों को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहन मिलेगा मैं समस्त क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई देती हूं।

 

————————–

*ग्राम हरदी, जिला बिलासपुर में JRC Bricks & Blocks, BNI Bilaspur South तथा पुनः हरियाली के संयुक्त सहयोग से एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण*

0

*ग्राम हरदी, जिला बिलासपुर में JRC Bricks & Blocks, BNI Bilaspur South तथा पुनः हरियाली के संयुक्त सहयोग से एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण*

बिलासपुर। 16 अगस्त 2026 को ग्राम हरदी, जिला बिलासपुर में JRC Bricks & Blocks, BNI Bilaspur South तथा पुनः हरियाली के संयुक्त सहयोग से एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कुल 50 पेड़ लगाए गए। प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक चले इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों, युवाओं, स्वयंसेवकों और संगठन के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया और एक पेड़ लगाकर भविष्य को सुरक्षित करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत शुभ मुहूर्त में हुई। प्रतिभागियों को पेड़ लगाने के सही तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि मानसून के मौसम में पौधारोपण करने से पौधों को पर्याप्त नमी मिलती है। गड्ढे की सही गहराई, खाद-मिट्टी का मिश्रण, नियमित सिंचाई, पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने तथा सूखे पत्तों की सफाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:

1. किरणपाल सिंग चावला, ईडी, BNI
2. प्रकाश सोंथालिया, पुनः हरियाली
3. जसबीर सिंह चावला, जेआरसी ब्रिक्स
4. हेमा तेजानी, लैंडस्केप कंसलटेंट
5. संतोश निषाद, पर्यावरणविद्
6. विंकु सलूजा, सांझा चूल्हा
7. गुलशन मिश्रा, जितेंद्र सिंह, सर्वेश साहू
8. तरुण कुमार, संदीप सिंह

आयोजकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि हरियाली हमारी साझा जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा हमारी तैयारी है। एक पेड़ लगाने से न केवल स्वच्छ हवा और शुद्ध जल मिलता है, बल्कि मिट्टी का कटाव रुकता है, तापमान नियंत्रित रहता है और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और पर्यावरण के प्रति जागरूकता साफ दिखाई दी। सभी प्रतिभागियों ने पेड़ों की नियमित देखभाल का वचन लिया ताकि लगाए गए पौधे बड़े होकर छायादार वृक्ष बन सकें।

JRC Bricks & Blocks, BNI Bilaspur South और पुनः हरियाली ने दोहराया कि वे भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेंगे। समाज के सभी वर्गों से अपील की गई कि वे भी अपने आसपास पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने में अपना योगदान दें।

यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुआ और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की नई प्रेरणा लेकर आया।

 *जांजगीर-चांपा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए, रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर*

0

*जांजगीर-चांपा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए, रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान, संदिग्धों पर पैनी नजर*

* *बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में विशेष निगरानी — अजनबी बैगों से हथियार बरामद,*

* *जिले के चांपा, अकलतरा, नैला, कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की कड़ी निगरानी, अलग -अलग पुलिस टीमों ने संभाला मोर्चा, यात्रियों से सतर्कता की अपील*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:- जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आने – जाने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत चांपा, अकलतरा एवं कोटमीसोनार रेलवे स्टेशनों पर पुलिस टीमों द्वारा यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं उनके सामान की गहन जांच की गई। विशेष रूप से बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान कुछ लावारिस बैगों से हथियार भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा रेलवे परिसर एवं ट्रेनों में संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

*यात्रियों से पुलिस की अपील*

रेलवे में सफर करते समय किसी भी प्रकार का हथियार अपने साथ लेकर यात्रा न करें। बिना वैध अनुमति हथियार रखना अथवा परिवहन करना कानूनन अपराध है। यात्रियों से अपील है कि वे अपने सामान की स्वयं निगरानी रखें तथा किसी भी लावारिस बैग या संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तत्काल पुलिस/रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें।

*जांजगीर-चांपा पुलिस — आपकी सुरक्षा*

*अकलतरा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण, पत्रकारों का किया सम्मान*

0

*अकलतरा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने किया वृक्षारोपण, पत्रकारों का किया सम्मान*

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर मुक्तिधाम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर अकलतरा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा मुक्तिधाम परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज उठाने वाले स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया गया।

वीओ-1:

हर वर्ष 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन फोटोग्राफी के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ वर्तमान में इसकी भूमिका और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित करने का अवसर है।

विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास फ्रांसीसी आविष्कारक लुई डाग्येर द्वारा विकसित फोटोग्राफी प्रक्रिया ‘डाग्येरोटाइप’ से जुड़ा है। 9 जनवरी 1839 को फ्रांसीसी विज्ञान अकादमी में इस प्रक्रिया की घोषणा की गई थी। इसके कुछ महीनों बाद 19 अगस्त 1839 को फ्रांसीसी सरकार ने इस आविष्कार को दुनिया के लिए सार्वजनिक किया। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वीओ-2:

इसी अवसर पर अकलतरा में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके साथ ही क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को सामने लाने वाले स्थानीय पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों के योगदान और उनकी जिम्मेदार भूमिका को सराहा गया।

वीओ-3:

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने का माध्यम नहीं है, बल्कि किसी पल, घटना और भावनाओं को इतिहास के लिए सुरक्षित रखने की कला है। वहीं पत्रकारिता समाज की सच्चाई और जनसरोकार के मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम फोटोग्राफी, पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण—तीनों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता नजर आया।

एंकर आउट:

अकलतरा फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की इस पहल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को यादगार बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पत्रकारों के सम्मान का सकारात्मक संदेश दिया।

बाइट:

शैलेन्द्र श्रीवास — पत्रकार

चिराग शर्मा — सामाजिक कार्यकर्ता

सतीश — फोटोग्राफर

*एजुकेशन और सीखने की क्षमता मजबूत होगी तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शिक्षा के साथ कौशल विकास भी अपनाएं*-

0

 *एजुकेशन और सीखने की क्षमता मजबूत होगी तो हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी, शिक्षा के साथ कौशल विकास भी अपनाएं*-

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :- आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजेंद्र कुमार उच्चत्तर माध्यमिक शाला अकलतरा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अंतर्गत आयोजित कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों, विषय चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

राजेश्वरी पाटले परियोजना

अधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बालिकाओं को सही दिशा, उचित मार्गदर्शन तथा अपने भविष्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं पूरे उत्साह के साथ काउंसलिंग में भाग लें और विशेषज्ञों से अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है तथा उनके सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है।

अंकिता तिवारी AI काउंसलर

कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही समय पर सही निर्णय लेना आवश्यक है। अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप विषय एवं कैरियर का चयन करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि मजबूत बुनियादी शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। यदि भाषा, गणित और सीखने की क्षमता मजबूत होगी तो किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बालिकाओं का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट रहा है, इसलिए उन्हंम अपने भविष्य को लेकर किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। जो लक्ष्य प्राप्त करना चाहती हैं, उसे लिखें और उसे पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें।

मास्टर काउंसलर श्री संदीप सिंह

ने कहा कि गणित, विज्ञान, कॉमर्स, कला सहित सभी विषय समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। छात्राएं स्वयं का आकलन करें कि उनकी रुचि और क्षमता किस क्षेत्र में है तथा उसी के अनुरूप अपने कैरियर का चयन करें। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि व्यवसाय, विधि (लॉ), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा अनेक उभरते क्षेत्रों में भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कम से कम एक कौशल अवश्य विकसित करने की सलाह देते हुए कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और बदलते समय में यह सफलता की नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। इस प्रकार के कैरियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग कार्यक्रम केवल जिला स्तर तक सीमित न रहें, बल्कि इन्हें विकासखंड स्तर पर भी नियमित रूप से आयोजित किया जाए, ताकि जिले की अधिक से अधिक बालिकाएं

इसका लाभ प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में, सुश्री अंकिता तिवारी, परियोजना अधिकारी राजेश्वरी पाटले, पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं।

बाईट

1. अंकिता तिवारी AI काउंसलर

2. मास्टर काउंसलर श्री संदीप सिंह

03 राजेश्वरी पाटले परियोजना अधिकारी

04 किरण निर्मलकर छात्रा

*थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी आगजनी, 14 लोगों की बचाई जान*

0

*थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी आगजनी, 14 लोगों की बचाई जान*

* *बीते देर रात्रि 2:30 बजे दुकान में लगी आग पर अकलतरा पुलिस ने दिखाई तत्परता, 5 परिवारों को सुरक्षित निकाला*

* *रात्रि में गश्त कर रही अकलतरा पुलिस ने समय रहते भांप लिया खतरा, आग में फंसे 14 लोगों का किया सुरक्षित रेस्क्यू*

* *होमगार्ड जांजगीर एवं जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट की फायर ब्रिगेड की मदद से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।*

* *पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचाया गया और बड़ी जनहानि की आशंका टली।*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा:– जिला  के थाना अकलतरा पुलिस का बीते देर रात्रि गश्त दल करीब रात 2:30 बजे अम्बेडकर चौक स्थित सिसोदिया कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचा। इसी दौरान कपड़ा दुकान नीरज कलेक्शंस से आग की लपटें एवं धुआं निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल आसपास के लोगों को सूचना दी। दुकान के प्रथम तल पर परिवारों के निवासरत होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

*सीढ़ी पर आग लिपटे फिर भी पुलिस ने नहीं मानी हार*

प्रथम तल से नीचे आने वाली सीढ़ियों पर आग की तेज लपटें होने के कारण अंदर फंसे लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल था। पुलिस ने विद्युत विभाग से समन्वय कर सीढ़ी की व्यवस्था कराई और उसके माध्यम से प्रथम तल पर निवासरत 5 परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 04 बच्चे, 04 महिलाएं एवं 02 पुरुष सहित कुल 14 लोग शामिल थे।

इसके बाद आग को नियंत्रित करने के लिए होमगार्ड जांजगीर एवं जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट से फायर ब्रिगेड तत्काल बुलाया गया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास की दुकानों को भी आग की चपेट में आने से बचाया गया।

*अकलतरा पुलिस की सजगता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक बड़ी घटना टल गई।*

रेस्क्यू किए गए परिवारों एवं क्षेत्रवासियों ने पुलिस की तत्पर कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

*इनकी रही सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, आरक्षक शैलेन्द्र राठौर एवं

थानाअकलतरा के पुलिस स्टाफ के साथ अग्निशमन दल होमगार्ड जांजगीर एवं जे.एस.डब्ल्यू. प्लांट फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,2 शातिर झपटमार/वाहन चोर गिरफ्तार*

0

*जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,2 शातिर झपटमार/वाहन चोर गिरफ्तार*।।

 जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-  थाना हनुमानताल में दिनॉक 19-8-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि समीर कंजा तथा अविनाश मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के पास खड़े है जो अपने पास कई मोबाईल रखे है जो सम्भवतः चोरी के है, तथा मोबाइल किसी को देने आये है। सूचना पर मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के सामने दबिश दी गयी , बजूखाना के सामने एक एक्सिस गाडी तथा एक स्प्पलेण्डर में दो लडके बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा दोनों से नाम पता पूछने पर अपने नाम समीर उर्फ कंजा पिता मुकीम खान उम्र 25 साल निवासी निवासी दरगाह के पास टेडीनीम हनुमानताल तथा अविनाश चौधरी पिता गेदालाल चौधरी उम्र 22 साल निवासी फकीर चंद अखाडा के पास विध्यवासनी मंदिर के सामने सिधी केम्प का रहने वाला बताया।

तलाशी लेने पर मोटर सायकिल पर बैठा समीर 1 आईफोन, 1 वीवो एवं 1 जीओनी कम्पनी का मोबाईल रखे मिला, जिसने पूछताछ करने पर उक्त स्प्लैण्डर मोटर सायकिल से अविनाश के साथ घूम-घूकर उक्त आईफोन एवं मोबाईल को झपटना स्वीकार किया।

इसी प्रकार अविनाश चौधरी एक्सिस गाडी की डिक्की में 3 मोबाइल फोन रेड मी, सेमसंग एवं वीवो कंपनी रखे मिला जिसे उसने चोरी करना स्वीकार किया ।

दोनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 2 ई रिक्शा ग्वारीघाट एवं विजय नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्यवाही की।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

*दो महीने से बंद राशन दुकान फिर खुली, वार्डवासियों को मिली राहत*

0

*दो महीने से बंद राशन दुकान फिर खुली, वार्डवासियों को मिली राहत*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा। वार्ड नंबर 7 में पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ी राशन दुकान को आखिरकार फिर से खुलवा दिया गया है। राशन दुकान बंद होने के बाद वार्ड के हितग्राहियों को राशन लेने के लिए फाटक पार स्थित दुकान तक जाना पड़ रहा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बताया जा रहा है कि पिछले दो महीने से वार्ड नंबर 7 के हितग्राहियों को राशन लेने के लिए फाटक पार भेजा जा रहा था। इसके चलते वार्ड के लोगों को रेलवे पटरी पार करके या फिर ओवरब्रिज के रास्ते लंबा चक्कर लगाकर राशन लेने जाना पड़ता था। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ जाने वाले परिवारों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से परेशानी का कारण बनी हुई थी।

लोगों की परेशानी को देखते हुए माधुरी देवी पालीवाल ने पहल करते हुए बंद राशन दुकान को दोबारा वार्ड में खुलवाने के लिए प्रयास किया। उनके प्रयास के बाद अब राशन दुकान फिर से शुरू हो गई है, जिससे वार्डवासियों को बड़ी राहत मिली है।

फाटक पार जाने से मिली निजात

राशन दुकान बंद होने के कारण लोगों को अपने ही वार्ड में राशन नहीं मिल पा रहा था। फाटक पार जाने के लिए या तो रेलवे पटरी पार करनी पड़ती थी या ओवरब्रिज से लंबा रास्ता तय करना पड़ता था। इससे समय और परेशानी दोनों बढ़ रही थी।

अब वार्ड में ही राशन दुकान शुरू होने से हितग्राहियों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। लोगों ने दुकान दोबारा खुलवाने के प्रयास के लिए माधुरी देवी पालीवाल का आभार जताया है।

नियमित संचालन की मांग

वार्डवासियों ने अब राशन दुकान का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में उन्हें राशन के लिए अपने वार्ड से बाहर ना जाना पड़े राशन जैसी आवश्यक सुविधा वार्ड के लोगों को उनके क्षेत्र में ही समय पर मिलनी चाहिए।