More

    *जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,2 शातिर झपटमार/वाहन चोर गिरफ्तार*

    *जबलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,2 शातिर झपटमार/वाहन चोर गिरफ्तार*।।

     जबलपुर से पंकज मोनू जैन की रिपोर्ट :-  थाना हनुमानताल में दिनॉक 19-8-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि समीर कंजा तथा अविनाश मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के पास खड़े है जो अपने पास कई मोबाईल रखे है जो सम्भवतः चोरी के है, तथा मोबाइल किसी को देने आये है। सूचना पर मण्डी मदार टेकरी कब्रिस्तान के अन्दर बजूखाना के सामने दबिश दी गयी , बजूखाना के सामने एक एक्सिस गाडी तथा एक स्प्पलेण्डर में दो लडके बैठे दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकडा दोनों से नाम पता पूछने पर अपने नाम समीर उर्फ कंजा पिता मुकीम खान उम्र 25 साल निवासी निवासी दरगाह के पास टेडीनीम हनुमानताल तथा अविनाश चौधरी पिता गेदालाल चौधरी उम्र 22 साल निवासी फकीर चंद अखाडा के पास विध्यवासनी मंदिर के सामने सिधी केम्प का रहने वाला बताया।

    तलाशी लेने पर मोटर सायकिल पर बैठा समीर 1 आईफोन, 1 वीवो एवं 1 जीओनी कम्पनी का मोबाईल रखे मिला, जिसने पूछताछ करने पर उक्त स्प्लैण्डर मोटर सायकिल से अविनाश के साथ घूम-घूकर उक्त आईफोन एवं मोबाईल को झपटना स्वीकार किया।

    इसी प्रकार अविनाश चौधरी एक्सिस गाडी की डिक्की में 3 मोबाइल फोन रेड मी, सेमसंग एवं वीवो कंपनी रखे मिला जिसे उसने चोरी करना स्वीकार किया ।

    दोनों को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर 2 ई रिक्शा ग्वारीघाट एवं विजय नगर क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया पुलिस ने मर्ग कायम कर कार्यवाही की।जबलपुर से जिला ब्यूरो पंकज जैन की रिपोर्ट

    Trending News

    Technology