Home Blog Page 61

*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार*

0

*महिला झपटमारी गैंग द्वारा चोरी किए गए सोने के खरीददार कटघोरा स्थित सोनार को किया गया गिरफ्तार*
*करीब 7 तोला सोना किया गया जप्त*

बिलासपुर रतनपुर पुलिस ने बस में महिलाओं द्वारा झपटमारी कर चोरी की गई सोने की चैन एवं मंगलसूत्र के खरीददार गौतम पिता राजेन्द्र कुमार दुबे, उम्र 35 वर्ष, निवासी मोहलाईनभाठा कटघोरा, जिला कोरबा को गिरफ्तार किया है।

प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आरोपी गौतम दुबे की तलाश कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी का करीब 07 तोला सोना खरीदकर गलाने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम गला हुआ सोना जप्त किया गया।

आरोपी को दिनांक 21.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय एवं प्र.आर. बलदेव सिंह का विशेष योगदान रहा।

*शराब कोचिया सहित ढाबा संचालक के विरूध्द की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

0

 *शराब कोचिया सहित ढाबा संचालक के विरूध्द की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*
🔹 *शराब कोचियों एवं ढाबा से 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को किया गया जप्त।*
🔹 *ग्राम रैनपुर के अनमोल ढाबा के संचालक व कर्मचारी के विरूध्द की गई कार्यवाही*
*गिरफ्तार आरोपी –*
1. अतुल सोनी पिता विजय सोनी उम्र 30 साल निवासी बुढामहादेव रतनपुर । (ढाबा संचालक)
2. कुनाल साहू पिता दिनेश कुमार उम्र 25 साल निवासी कसेरपारा रतनपुर थाना रतनपुर (ढाबा कर्मचारी)
3. शिवशंकर गोंड पिता श्यामजी गोंड उम्र 39 साल निवासी भेलवाटिकरी थाना कटघोरा जिला कोरबा।

बिलासपुर :-श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अवैध रूप से शराब, गॉजा व अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों पर कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है, इसी कड़ी में आज दिनाँक 22/08/2026 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमॉक सीजी-12 एजी-2845 में ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में शराब बिक्री करने हेतु शराब छोडने जा रहा है कि सूचना से वर्तमान प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर ग्राम रैनपुर कर्रा के अनमोल ढाबा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही आरोपीगण अतुल सोनी, कुनाल साहू, एवं शिवशंकर गोंड के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 30000 रूपये व शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पांण्डेय, प्र.आर. कौशलराम खॅुटे, आर. धीरज कश्यप , पवन ठाकुर, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा।

♦️ *रेल्वे अस्पताल के पास मारपीट करने वाले फरार आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*

0

♦️ *रेल्वे अस्पताल के पास मारपीट करने वाले फरार आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार।*
♦️ *आरोपियो के द्वारा 5 लाख रूपये में फिरौती की लालच में हत्या करने की नियत से किया गया प्राणघातक हमला।*
♦️ *तारबाहर पुलिस एवं सायबर टीम की त्वरित कार्यवाही।*
♦️ *पूर्व में 01 आरोपी एवं 01 विधी से संघर्षरत् बालक को गिर. किया गया है।*
—————————————————-
*नाम आरोपी- 1. आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर पिता धर्मेन्द्र सोनकर उम्र 23 साल सा. समता नगर गौरेला थाना गौरेला जिला जीपीएम*
—————————————————-

बिलासपुर ⏩ – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शिशिर कश्यप द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 04.07.2026 के सुबह करीब 07.00 बजे अपनी बेटी को स्कुल छोड़ने गया था। घर वापस आते समय उसके पिता जी का फोन आया और बताया कि करीब 06.45 बजे मार्निंग वाक मे गया था रेल्वे अस्पताल के पास पहुंचा था उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपडा बांधे हाथ में डंडा नुकीली वस्तु रखे आये और अश्लील गाली गलौच देते हुये जान से मार देगे कहकर मारपीट करने लगे। कि रिपोर्ट थाना तारबाहर में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगणो के द्वारा किया गया कृत्य गंभीर होने से श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया है जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी थाना तारबाहर एवं एसीसीयू प्रभारी निरी. गोपाल सतपथी के नेतृत्व में टीम बनाकर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा था कि विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर घटना में उपयोग में लाये गये मोटर सायकल की पहचान कर संदेहियों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किया गया। पूर्व में आरोपी नितिन टेकाम एवं विधी से संघर्षरत् बालक से पूछताछ करने पर गौरेला पेण्ड्रा निवासी दीपक तिवारी के द्वारा बिलासपुर के एक आदमी की हत्या करने के लिये पांच-पांच लाख रूपये की फिरौती देने का लालच दिया था। जिसके कहने पर गौरेला पेंडा निवासी साहिल सोनकर के साथ मोटर सायकल बजाज पल्सर से बिलासपुर आये थे और दीपक तिवारी भी बिलासपुर आया था उसके इशारे पर मार्निंग वाक पर निकले व्यक्ति को हत्या करने के नियत से रेल्वे अस्पताल बिलासपुर तारबाहर के पास मारपीट कर भाग जाना बताये। फरार आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो मुखबीर से सूचना मिला कि आरोपी अपने घर में आने वाले है को घेराबंदी कर पलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी द्वारा आहत श्याम कश्यप को अन्य आरोपियो के साथ डंडा से मारकर फरार हो जोना बताये आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त कर आरोपी को गिराफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविशंकर तिवारी, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. महेन्द्र सोनकर आर. रूपलाल चंद्रा, आर भागीरथी गेदले एवं सायबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

*“सहयोग” द्वारा “हौसले वाली माँ” सम्मान समारोह 25 अगस्त को*

0

“सहयोग” द्वारा “हौसले वाली माँ” सम्मान समारोह 25 अगस्त को

रायपुर। “सहयोग” एक सामाजिक संस्था द्वारा समाज में संघर्ष, समर्पण और मातृत्व की मिसाल पेश करने वाली माताओं के सम्मान में “हौसले वाली माँ” कार्यक्रम का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को शाम 6:00 बजे वृंदावन हॉल, रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम माताओं के साहस, त्याग, संघर्ष और अपने परिवार के प्रति उनके समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

“सहयोग” संस्था की ओर से. संस्था का उद्देश्य ऐसे परिवारों और माताओं के संघर्ष को समाज के सामने सम्मान के साथ प्रस्तुत करना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार को संभाला और अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदर देवानी, अंकित रोहेरा, मनीष पंजवानी, नितिन मथानी , मनीष थरवानी, विजय गोवानी, राम भगतानी, महेश खिलनानी, हीरा केसवानी, मनोहर टकरानी, मनोहर डेंगवानी, विष्णु रूपरेला, प्रकाश वाधवानी, मनीष रोहरा, अनिल जगवानी, हितेश डोडवानी, लक्ष्मण लेडवानी, राहुल इसरानी, विकास छगानी, अनिल जगवानी सहित सभी सम्मानित सहयोगियों की सहभागिता रहेगी।

महिला वर्ग से दीया मूलचंदानी, दिव्या अडवानी, प्राची खेमानी, रीना तलरेजा, सावित्री बजाज, रेखा भोजवानी, मनीषा अडवानी, सिमरन चावला, काजल वीरानी, चांदनी सिंहानी, रेखा भोजवानी, चंचल इसरानी, भारती अमलानी, कोमल हेमनानी, सिमरन बजाज, भावना शर्मा, प्रिया अमलानी, दीपा सुखरामानी, मंजू मंघानी, गंगा बेडजा, सुनीता अठवानी, मंजू मलंग, कंचन लालवानी, पूनम चावला, जया जीवनानी, कविता मोटवानी, ज्योति चंदवानी एवं सपना कुकरेजा सहित अनेक सहयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

संस्था की ओर से शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि मातृत्व के साहस और संघर्ष को सम्मान देने वाले इस सामाजिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं। “हौसले वाली माँ” केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन माताओं के प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी और अपने परिवार को मजबूती से आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम: हौसले वाली माँ
दिन: मंगलवार, 25 अगस्त 2026
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: वृंदावन हॉल, रायपुर

“सहयोग” एक सामाजिक संस्था द्वारा सभी सम्मानित समाजजनों, सामाजिक संस्थाओं, महिला वर्ग, सहयोगियों एवं शहरवासियों को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।

*एकलव्य विद्यालय बंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 24 अगस्त से*

0

*एकलव्य विद्यालय बंधवा में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन 24 अगस्त से*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली // एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए लेटरल एंट्री के तहत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 24 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित अवधि में आवेदन जमा कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 11वीं में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के लिए कुल 7 सीटें रिक्त हैं, जिनमें 5 सीटें बालकों तथा 2 सीटें बालिकाओं के लिए हैं। वहीं कक्षा 9वीं में 1 सीट बालक तथा कक्षा 7वीं में 1 सीट बालिका के लिए रिक्त है। कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। जबकि कक्षा 7वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 2 सितंबर 2026 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा परिसर में आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 से 31 अगस्त तक प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच विद्यालय कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर आवेदन विद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा।अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।

 

*हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन*

0

*हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / मुंगेली के ग्राम खेढ़ा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ सावन सुंदरी उत्सव मनाया। इस अवसर पर महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पारंपरिक व्यंजनों, गीत-संगीत और सावन की उमंग से पूरा आयोजन जीवंत हो उठा।

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में कॉलोनी की 11 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मनीषा रवि कश्यप ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया और सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया। उनकी जीत पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों में प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्साह देखने को मिला। बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन का आनंद लिया।

सावन सुंदरी उत्सव में मनीषा, किरण, स्वाति, दीपा, नीति, रानी, श्वेता, बबीता, आशा, हुकेश्वरी और शिवानी सहित कॉलोनी की महिलाओं ने सहभागिता की। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में सज-धजकर सावन के गीतों और संगीत का आनंद लिया तथा आपसी मेलजोल के साथ उत्सव को यादगार बनाया।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेलजोल, मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता का अवसर प्रदान करते हैं। उत्सव में सावन की हरियाली, पारंपरिक संस्कृति और महिलाओं के उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला।

*“रात में हादसों का कारण बन रहे गौवंश को अब दूर से पहचानेंगे वाहन चालक, पोडी पुलिस ने बांधे रेडियम बेल्ट”*

0

*“रात में हादसों का कारण बन रहे गौवंश को अब दूर से पहचानेंगे वाहन चालक, पोडी पुलिस ने बांधे रेडियम बेल्ट”*

*सड़क दुर्घटना से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस का अभियान है, लगातार जारी।*

कबीरधाम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क पर बैठे एवं विचरण करने वाले गौवंश तथा अन्य मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा तथा बेजुबान पशुओं के जीवन की रक्षा को ध्यान में रखते हुए चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा जनसहभागिता से विशेष पहल की गई। इस दौरान सड़क पर बैठे गौवंश के गले में रेडियम बेल्ट लगाए गए।

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम, पुलिस के द्वारा यह अभियान अलग अलग थाना/चौकी यातायात पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में दिनांक-21-08-2026 को रात्रि में चौकी पोडी प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में चौकी पुलिस स्टाफ, गौसेवकों एवं सम्माननीय नागरिक गण की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र के हाईवे रोड पर बैठे गौवंश को रेडियम बेल्ट पहनाया गया।

*रात्रि में दूर से नजर आएंगे गौवंश* रात्रि के समय सड़क पर बैठे मवेशी कम रोशनी एवं बारिश के दौरान वाहन चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक टक्कर होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे हादसों में वाहन चालक एवं राहगीरों के साथ बेजुबान पशुओं की जान भी खतरे में पड़ती है।

रेडियम बेल्ट पर वाहन की हेडलाइट पड़ते ही वह चमकने लगता है, जिससे सड़क पर मौजूद गौवंश वाहन चालक को दूर से ही दिखाई दे जाता है। इससे चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकता है और संभावित दुर्घटना को टाला जा सकता है।

*हादसा होने के बाद कार्रवाई से बेहतर, पहले से रोकथाम पर जोर*
पोड़ी पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय दुर्घटना की संभावित वजहों को पहले ही चिन्हित कर उन्हें रोकने का प्रयास करना है। जनसुरक्षा के साथ पशु सुरक्षा को भी प्राथमिकता देते हुए पुलिस द्वारा आमजन, पशुपालकों एवं गौसेवकों को इस अभियान से जोड़ा गया है।

पुलिस ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को खुले में सड़क पर न छोड़ें। सड़क पर बैठे या विचरण करते गौवंश एवं अन्य मवेशियों को देखकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में सहयोग करें। सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।

इस जनहितकारी अभियान में श्री वेद साहू, श्री दीपेश साहू, श्री जितेश निर्मलकर, श्री लल्ला यादव, श्री प्रमोद साहू, डॉ. गोपाल चंद्रवंशी एवं श्रीप्रकाश साहू सहित क्षेत्र के गौसेवकों एवं सम्माननीय नागरिक गण का सराहनीय सहयोग रहा।

*कुकदूर पुलिस की पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 मवेशी सहित पिकअप वाहन जब्त।*

0

*कुकदूर पुलिस की पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 मवेशी सहित पिकअप वाहन जब्त।*

*आरोपियों के विरुद्ध थाना कुकदुर में पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम एवं एम.व्ही. एक्ट की धाराओं के तहत की गई कार्रवाई।*

*05 भैंस और 01 पिकअप वाहन कुल कीमत 10 लाख की संपत्ति पुलिस ने किया जब्त।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध गांजा, अवैध मादक पदार्थ, शराब आदि, पशु तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुखबिर तंत्र को मजबूत कर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष मिश्रा के दिशा-निर्देश पर कुकदूर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पशु तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमलीटोला (बदना), कारीढाप रोड, कुकदूर क्षेत्र में मवेशियों को पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप वाहन में 5 नग भैंस पाए गए, जिन्हें बिना वैध दस्तावेज व उचित चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक परिवहन किया जा रहा था।

मामले में जोहन सिंह मरावी (35 वर्ष), निवासी कारीढाप, थाना कुकदूर; हीरापन्ना बघेल (38 वर्ष), निवासी परसाकांपा, थाना लालपुर, जिला मुंगेली; एवं दुबेन्द्र धृतलहरे (30 वर्ष), निवासी देवरी, थाना मुंगेली, जिला मुंगेली के विरुद्ध थाना कुकदूर में अपराध क्रमांक 52/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ पशु कृषक परिरक्षण अधिनियम, 2004 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा कार्रवाई में 5 नग भैंस, कीमत 1,00,000/- रुपये तथा एक महेन्द्र बोलेरो पिकअप वाहन, कीमत 9,00,000/रुपये, कुल 10,00,000 (दस लाख रुपये) की संपत्ति जब्त की गई है।

*कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम* उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी, प्रधान आरक्षक संजू झारिया, आरक्षक दुजराम सिंद्राम, आरक्षक कृष्ण कुमार धुर्वे, आरक्षक पंचम बघेल, आरक्षक सुनील नायक एवं आरक्षक जगदीश मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पूर्णतः अंकुश लगाने यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

*सावन मिलन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन*

0

*सावन मिलन समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा—हमारी संस्कृति और परंपराओं को सशक्त बनाते हैं ऐसे आयोजन*

बिलासपुर:- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती लीलावती साहू भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला मुंगेली द्वारा आयोजित जिला महिला मोर्चा परिचय बैठक एवं सावन मिलन समारोह में शामिल हुए।

सावन की पावन बेला में आयोजित इस समारोह में श्री तोखन साहू ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सावन केवल एक माह नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़ा पवित्र अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति है। मातृशक्ति ने संगठन को बूथ से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और समाजसेवा के कार्यों को नई दिशा मिलती है।

श्री साहू ने सावन मिलन के अवसर पर उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रदेश एवं देश में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए।

कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिनानाथ केसरवानी, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजना दास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पांडे, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती शीलू साहू एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती कल्याणी साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सावन मिलन समारोह का वातावरण भक्ति, उल्लास और आत्मीयता से सराबोर रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह के साथ सावन पर्व मनाया और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

*खेल प्रतिभाओं के स्वागत में जांजगीर की शानदार मेजबानी* 

0

*खेल प्रतिभाओं के स्वागत में जांजगीर की शानदार मेजबानी* 

 *आवासीय व्यवस्थाओं पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा की पैनी नजर* 

 *राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता : बालिका आवास सहित तमाम व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण: व्यवस्था मिली चुस्त-दुरुस्त* 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। जिले में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के लिए की गई आवासीय एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग पूरी गंभीरता के साथ निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने अधिकारियों के साथ विभिन्न आवासीय स्थलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाहर से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के लिए की गई व्यवस्थाएं संतोषप्रद एवं सुव्यवस्थित पाई गईं।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने प्रमोद तिवारी एवं पी. एल. पाण्डेय के साथ जांजगीर स्थित ज्ञान ज्योति विद्यालय, ज्ञान भारती विद्यालय एवं डीबीएम स्कूल पहुंचकर वहां ठहरे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आवासीय परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ यह भी देखा कि दूर-दराज के जिलों से आए खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही है।

बालिकाओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं के आवास एवं सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देते हुए ठहरने के स्थान, कमरों की उपलब्धता, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली बालिकाओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो।

औचक निरीक्षण से व्यवस्था में दिखी जिम्मेदारी

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा द्वारा अचानक किए गए निरीक्षण को शिक्षा विभाग की सक्रिय कार्यशैली और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आवासीय स्थलों पर व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त मिलने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को व्यवस्थित रखने की जानकारी दी गई।

डीईओ अशोक सिन्हा की सक्रिय निगरानी की हो रही सराहना

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आने वाले खिलाड़ियों की मेजबानी के बीच जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा की सक्रियता और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी करने की पहल की विशेष सराहना की जा रही है। केवल कार्यालय स्तर से व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के बजाय स्वयं आवासीय स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण करना उनकी कार्यशैली में गंभीरता, संवेदनशीलता और प्रशासनिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

विशेषकर बालिकाओं के आवास एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देकर व्यवस्थाओं की पड़ताल करना यह दर्शाता है कि जिला शिक्षा अधिकारी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर सजग हैं। उनके औचक निरीक्षण से संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं कर्मचारियों में भी व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही और तत्परता दिखाई दे रही है।

व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता समाप्त होने तक सभी व्यवस्थाएं इसी तरह व्यवस्थित बनी रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाहर से आए किसी भी प्रतिभागी छात्र-छात्रा को आवास, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, भोजन अथवा सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए।

जांजगीर की मेजबानी को बेहतर बनाने में शिक्षा विभाग सक्रिय

राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जांजगीर-चांपा जिले में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ी जिले की मेजबानी में प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन के साथ उनके ठहरने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखना भी आयोजन की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग द्वारा आवासीय स्थलों की लगातार निगरानी और औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषप्रद पाए जाने के बाद अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि आगामी दिनों में भी इसी तत्परता, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ खिलाड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।

कुल मिलाकर, राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा की मेजबानी को बेहतर बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा की सक्रिय निगरानी और औचक निरीक्षण की पहल शिक्षा विभाग की सजग एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली की मिसाल बनकर सामने आई है।