Home अन्य खबरे *जल जीवन मिशन से चम्पा के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल*

*जल जीवन मिशन से चम्पा के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल*

0
3

*जल जीवन मिशन से चम्पा के घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल*

*ग्राम भठली में दूर से पानी लाने की कठिनाई से मिली मुक्ति*

*समय और श्रम की बचत से घरेलू कामकाज हुआ आसान*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुलभता बढ़ाने और परिवारों को पानी जुटाने की कठिनाई से राहत दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम भठली की निवासी चम्पा के घर के दरवाजे तक स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे उन्हें दूर से पानी लाने की कठिन मेहनत से राहत मिली है।

चम्पा ने बताया कि पहले पानी की व्यवस्था करने के लिए दूर जाना पड़ता था, जिसमें काफी मेहनत और समय लगता था। अब जल जीवन मिशन के माध्यम से उनके घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने लगा है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाना आसान हो गया है। पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बचने से उन्हें घरेलू कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने में सुविधा मिल रही है। घर तक पेयजल की उपलब्धता से चम्पा के जीवन में आई यह सुविधा ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है। महिलाएं अब अपना ज्यादतर समय परिवार, बच्चों और अन्य जरूरी कार्यों में व्यतीत कर रही हैं। इस तरह नल से जल की सुविधा केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि दैनिक जीवन को सरल बनाने में भी योगदान दे रही है।

जल जीवन मिशन से मिली सुविधा पर चम्पा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि घर के दरवाजे तक स्वच्छ पेयजल पहुंचने से उन्हें दूर से पानी लाने की कड़ी मेहनत से मुक्ति मिली है और उनके समय तथा श्रम की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने और लोगों के समय एवं श्रम की बचत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here