Home Blog Page 53

*अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत् की गई कार्यवाही*

0

 अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत् की गई कार्यवाही

राजनादगाव थाना बोरतलाव पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान अपना ढाबा बोरतलाव के पास 03 लड़कों द्वारा ढाबा संचालक के साथ जबरन बहसबाजी कर शांति भंग करने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी संज्ञेय अपराध घटित होने के अंदेशा पर बहसबाजी कर शांति भंग करने वाले 03 बदमाश (1) करण डोंगरे पिता रंजीत डोंगरे, 21वर्ष, पता-बीड़ी कालोनी डोंगरगढ़ (2) शेख आदिल पिता स्व. शेख बबलू, 22वर्ष, पता- कश्मीरीपारा वार्ड नं. 24 डोंगरगढ़ (3) एसवी इम्यून फिलीप पिता बन्नू फिलीप, 22वर्ष, पता- स्वागत पार्क अपार्टमेंट, थाना गिट्टी खदान नागपुर (महा.) के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश की गई।

 

उक्त तीनों में से 02बदमाश करन डोंगरे और आदिल खान पूर्व में थाना डोंगरगढ़ के कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*

*29 अगस्त से 1 सितंबर तक जशपुर में ‘चेकमेट एट जशपुर 2026*’

*शतरंज का खेल हमें धैर्य, एकाग्रता और जीवन जीने की कला सिखाती है – श्री अरुण साव*

*12 राज्यों के 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच हो रहे शामिल* हुए शामिल

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुर – अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक जशपुर के पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। इसमें देशभर के 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी और कोच भागीदारी कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। शतरंज हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। यह जीवन में धैर्य रखना, कोई कदम आगे बढ़ाने से पहले सोचना और निर्णय लेने की सीख देती है। कठिन समय में धैर्य न खोना, एकाग्रता बनाए रखना, सोच-समझकर आगे चलना और हर चुनौती का सामना करना शतरंज सिखाती है। इसके 64 खानों और 32 मोहरो में जीवन का सीख छिपा है।

वनवासी कल्याण आश्रम के श्री योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं कोच बड़ी संख्या में शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन*

*4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें अमृत मिशन 2.0 के तहत 86 करोड़ 99 लाख 21 हजार रुपए की पेयजल योजना और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 6 करोड़ 92 लाख 77 हजार रुपए लागत के एसटीपी का निर्माण शामिल हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में जशपुर नगर के विकास के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए के नए कार्यों की भी घोषणा की। इनमें जशपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए, देशपांडे पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, मटन मार्केट के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपए और शव वाहन के लिए 30 लाख रुपए की राशि शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जशपुर के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय भी भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद थे।

*नाबालिक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार*

0

नाबालिक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

 तुमडीबोड़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आदतन अपराधी गिरफ्तार

 जान से मारने की धमकी देकर 17 वर्षीय युवक के हाथ पर किया चाकू से हमला।

 आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

 आरोपी का नाम तुमडीबोड़ क्षेत्र के गुंडा बदमाश में दर्ज है।

नाम आरोपी:- जिनेन्द्र पाल कोरे पिता जयपाल कोरे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम तुमडीबोड़ वार्ड नं0-06 पुलिस चौकी तुमडीबोड़ जिला राजनादगांव (छ.ग.)

राजनादगांव/ ग्राम तुमड़ीबोड़ रामनगर निवासी प्रार्थी गोविंद बांधे पिता फगुवा बांधे ने पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रामनगर गौठान के पास बैठा था, इसी दौरान आरोपी जिनेन्द्र पाल कोरे उम्र 22 वर्ष उसे अपने साथ चलने के लिए बोला, कहाँ जाना है नहीं बताया तो साथ जाने से मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक के हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने पर परिजन उसे लेकर तत्काल पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया। आरोपी को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 296, 118(1), 351(3) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

आरोपी आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध मारपीट, चाकुबाजी व चोरी के कई मामले दर्ज है।

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*

0

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेल जगत में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम, एसडीएम एवं खेल अधिकारी जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी, खेल विभाग के श्री एस.एस. बघेल,विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक श्री गोपेश्वर कहरा, श्री राजेश राठौर, श्री वरुण पाण्डेय, श्री राकेश गढ़वाल, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री पुष्कर दिनकर सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव ने किया।

*माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय*

0

*माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने किया व्यवहार न्यायालय, कटघोरा जिला कोरबा का निरीक्षण व न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना का लिया जायजा, अधिवक्ता संघ की समस्याओं के संबंध में की चर्चा*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने आज व्यवहार न्यायालय, कटघोरा का निरीक्षण किया। जिसमें न्यायमूर्ति श्री सिन्हा ने न्यायालय की न्यायालयीन व्यवस्थाओं, अधोसंरचना, सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ, कटघोरा की ओर से उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा द्वारा अधिवक्ता संघ कटघोरा की समस्या को सुना गया। उन्होंने कहा कि अपने पिछले साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान न्यायालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ ही न्यायालयों की अधोसंरचना के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। माननीय न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने कहा कि अधिवक्ता संघ, कटघोरा की ओर से रखी गई मांगों पर विधिवत विचार किया जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा पक्षकारों को समयबद्ध एवं सुगम न्याय दिलाने की दिशा में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने व्यवहार न्यायालय, कटघोरा के न्यायाधीशों की बैठक भी ली। बैठक में न्यायालयीन कार्यों, लंबित प्रकरणों एवं न्यायिक व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।

*20.235 किलोग्राम गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।*

0

🟩 20.235 किलोग्राम गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार।

🟩 बरामद गांजा, वाहन, मोबाइल एवं नगद सहित ₹6,52,580/- की संपत्ति जप्त।

🟩 थाना सिटी कोतवाली कांकेर एवं सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।

◽ कांकेर बाईपास, आवासपारा, मनकेशरी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने हुंडई एस्टर कार में सवार दो संदिग्धों को पकड़ा।

 

◽वाहन की तलाशी में 20.235 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, 02 मोबाइल फोन, ₹1,170 नगद एवं घटना में प्रयुक्त कार सहित कुल ₹6,52,580/- का मशरूका जप्त किया।

◽मामले में सुभम मांढरे (20 वर्ष) एवं समीर पीलारे (22 वर्ष), निवासी गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

🛡️ कांकेर पुलिस की अपील

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अपराध हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। आपकी सूचना अपराध रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

 

*🚔 मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली सफलता।*

0

*🚔 मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली सफलता।*

*🔹 पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में बालोद पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।*

*🔹🏍️ अंतरजिला दोपहिया वाहन चोर उमेश यादव उर्फ सन्नाटा के कब्जे से चोरी की 02 नग मोटरसायकल एवं 01 नग एक्टिवा, कुल 03 नग दोपहिया वाहन बरामद।*

*🔹 सायबर सेल टीम बालोद एवं थाना अर्जुन्दा, गुण्डरदेही पुलिस की रही विशेष भूमिका। 👮‍♂️🔍


बालोद/ अर्जुन्दा में प्रार्थी के मकान के सामने खड़ी उसकी मोटरसायकल क्रमांक CG 07 BP 7301 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 135/2026, धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण क्रमांक–02 :
दिनांक 24.08.2026 को बालोद न्यायालय के पास प्रार्थी की मोटरसायकल फैशन प्रो क्रमांक CG 24 F 5368 को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 445/2026, धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

🔎 पुलिस टीम की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद श्री किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन तथा एसडीओपी बालोद श्री विनय कुमार साहू एवं एसडीओपी गुण्डरदेही श्रीमती श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर सेल एवं थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई।

टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से एनालिसिस कर संदेही को चिन्हांकित किया गया। 🎥🔍

आरोपी उमेश यादव उर्फ सन्नाटा को पकड़कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि दिनांक 20.08.2026 को मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में दुर्ग जेल से रिहा होने के बाद दिनांक 23/24.08.2026 की दरम्यानी रात्रि अर्जुन्दा शहर पहुंचकर एक मकान के सामने खड़ी बजाज कंपनी की मोटरसायकल चोरी कर ले गया।

इसके बाद दिनांक 24.08.2026 को बालोद शहर स्थित जिला न्यायालय के पास से एक फैशन प्रो मोटरसायकल चोरी कर ली। तत्पश्चात धमतरी से कुरूद जाकर वहां से 01 नग एक्टिवा चोरी कर अर्जुन्दा क्षेत्र स्थित अपने ससुराल जा रहा था।

इसी दौरान सायबर सेल टीम बालोद एवं थाना अर्जुन्दा, गुण्डरदेही पुलिस द्वारा आरोपी उमेश यादव उर्फ सन्नाटा को चोरी के दोपहिया वाहनों सहित पकड़ा गया। 🚔

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की 02 नग मोटरसायकल एवं 01 नग एक्टिवा, कुल 03 नग दोपहिया वाहन जप्त किए गए। 🏍️🏍️🛵

👤 आरोपी का पता

1. उमेश यादव उर्फ सन्नाटा, उम्र 40 वर्ष
📍 वार्ड क्रमांक 56, एसटीएफ बघेरा, हाई स्कूल के पास, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग।

📦 जप्त मशरूका

आरोपी के कब्जे से चोरी के 03 नग दोपहिया वाहन जप्त। ✅

⚖️ आरोपी उमेश यादव उर्फ सन्नाटा के विरुद्ध पूर्व आपराधिक प्रकरण

1️⃣ थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव — अपराध क्रमांक 38/2018, धारा 379 भादवि।
2️⃣ थाना सिटी कोतवाली दुर्ग — अपराध क्रमांक 438/2019, धारा 379 भादवि।
3️⃣ थाना सिटी कोतवाली दुर्ग — अपराध क्रमांक 444/2019, धारा 379 भादवि।
4️⃣ थाना सिटी कोतवाली दुर्ग — अपराध क्रमांक 504/2019, धारा 379 भादवि।
5️⃣ थाना रनचिरई — अपराध क्रमांक 111/2023, धारा 379 भादवि।
6️⃣ थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव — अपराध क्रमांक 408/2023, धारा 379 भादवि।
7️⃣ थाना बालोद — अपराध क्रमांक 04/2024, धारा 379 भादवि।
8️⃣ थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव — अपराध क्रमांक 622/2025, धारा 303(2) बीएनएस।

👮‍♂️ विशेष योगदान

उक्त प्रकरण में आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी में थाना अर्जुन्दा, थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल टीम बालोद का विशेष योगदान रहा। 👏🚔

बालोद पुलिस — अपराध पर प्रहार, नागरिकों की सुरक्षा हमारा संकल्प। 🛡️🚔

*अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् की गई कार्यवाही*

0

अशांति फैलाने वाले बदमाश के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत् की गई कार्यवाही

राजनादगांव/ बदमाश दिपक भारती उर्फ विशाल भारती पिता स्व. प्रेम भारती उम्र 32 साल साकिन शांतिनगर रवि किराना स्टोर्स वार्ड नं. 06 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग के द्वारा वाद विवाद कर शांति भंग करने तथा अप्रीय घटना घटित होने के संभावना पर बदमाश के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव पेश किया गया।

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन*

0

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा का महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प : अमरकंटक और डोंगरिया में 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया भोजन*

 

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़ । 

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- सेवा, श्रद्धा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा लगातार पांचवें वर्ष अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए मेला मैदान (डोम) नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) में 30 जुलाई से संचालित निःशुल्क भोजन एवं विश्राम व्यवस्था का 24 अगस्त को विधिवत समापन हुआ इसके साथ इस वर्ष जलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम डोंगरिया में भी पूरे सावन माह तक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई अमरकंटक एवं डोंगरिया में इस वर्ष कुल 1,50,000 से अधिक शिव भक्तों और कांवड़ियों का आगमन हुआ जिनकी सेवा की गई और अमरकंटक में कठिन यात्रा के बाद कांवड़ियों ने विश्राम किया एवं अमरकंटक व डोंगरिया में भंडारे में सात्विक भोजन परोसा गया विधायक भावना बोहरा द्वारा विगत पांच वर्षों से अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए यह व्यवस्था की जा रही है इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सुविधा प्रदान करना और ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’ की भावना को साकार करना है इस वर्ष अमरकंटक एवं जलेश्वर महादेव डोंगरिया में आयोजित भंडारे में कुल 1,50,000 से अधिक भोजन की थालियां कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को परोसा गया इसी क्रम में डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में भी पूरे सावन माह तक विधायक भावना बोहरा द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कांवड़ यात्रियों एवं शिवभक्तों ने प्रसादी ग्रहण की इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवान महादेव की भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनसेवा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करने का अवसर उन्हें लगातार पांचवें वर्ष प्राप्त हुआ यह उनके लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि बिगत 5 वर्षों से कठिन यात्रा करके आने वाले हमारे कबीरधाम जिला के कांवड़ियों की सेवा करने के साथ साथ विगत 2 वर्षों से माँ नर्मदा मंदिर अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा करने का सौभाग्य भी माँ नर्मदा और भोलेनाथ जी के आशीर्वाद से मुझे मिला। मैं कबीरधाम जिले से पधारे समस्त कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का आभार भी व्यक्त करती हूँ की हमें इस पुण्य का भागीदार बनने का अवसर प्रदान किया हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में आप सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म, संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान हमारे इस प्रयास में भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने दिन रात सेवाभाव से कांवड़ियों की सेवा की, उनकी हर जरूरतों का ध्यान रखा उन्हें भोजन परोसा और उनकी कठिन यात्रा को सुगम बनाने के लिए निरंतर समर्पित रहें उनके इस भक्ति भाव एवं समर्पण के लिए मैं उनका अभिनंदन करती हूँ इसके साथ ही प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज सेवकों व पूरे कबीरधाम जिले की जनता ने अपना भरपूर सहयोग आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें दिया और उनका यही अपार स्नेहरूपी आशीर्वाद से हमें यह कार्य करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम सेवा का समापन तथा डोंगरिया के जलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन माह तक चले भंडारे ने एक बार फिर भक्ति के साथ सेवा और सेवा के साथ समर्पण की भावना को सार्थक किया।