More

    *नाबालिक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार*

    नाबालिक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

     तुमडीबोड़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आदतन अपराधी गिरफ्तार

     जान से मारने की धमकी देकर 17 वर्षीय युवक के हाथ पर किया चाकू से हमला।

     आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

     आरोपी का नाम तुमडीबोड़ क्षेत्र के गुंडा बदमाश में दर्ज है।

    नाम आरोपी:- जिनेन्द्र पाल कोरे पिता जयपाल कोरे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम तुमडीबोड़ वार्ड नं0-06 पुलिस चौकी तुमडीबोड़ जिला राजनादगांव (छ.ग.)

    राजनादगांव/ ग्राम तुमड़ीबोड़ रामनगर निवासी प्रार्थी गोविंद बांधे पिता फगुवा बांधे ने पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रामनगर गौठान के पास बैठा था, इसी दौरान आरोपी जिनेन्द्र पाल कोरे उम्र 22 वर्ष उसे अपने साथ चलने के लिए बोला, कहाँ जाना है नहीं बताया तो साथ जाने से मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक के हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने पर परिजन उसे लेकर तत्काल पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया। आरोपी को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 296, 118(1), 351(3) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

     

    आरोपी आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध मारपीट, चाकुबाजी व चोरी के कई मामले दर्ज है।

    Trending News

    Technology