Home Blog Page 51

*मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’*

0

*मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’*

*महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर मिला आत्मनिर्भरता का अवसर*

*आरएफ-सीआईएफ और बैंक ऋण से शुरू किया चिकन स्टोर*

 आशीष कश्यप प्रधान संपादक रायपुर, / गांव की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता केवल एक सपना नहीं, बल्कि सही अवसर, मार्गदर्शन और मेहनत के साथ हासिल की जा सकने वाली उपलब्धि है। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत मंझगवा की श्रीमती कमलेश यादव ने इसे अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिखाया है। कभी छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखने वाली कमलेश आज अपनी मेहनत, हुनर और शासकीय योजनाओं से मिले सहयोग के बल पर ‘लखपति दीदी’ के रूप में नई पहचान बना रही हैं।

कमलेश यादव वंदना महिला स्वसहायता समूह से जुड़ीं और समूह की अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास शुरू किए। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आरएफ (रिवॉल्विंग फंड), सीआईएफ (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) और बैंक ऋण के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए कमलेश ने अपने गांव में चिकन स्टोर का व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय के संचालन के साथ उन्होंने अपनी आय बढ़ाने के लिए सिलाई कार्य को भी जारी रखा।

*दो आय के साधनों से मजबूत हुई परिवार की आर्थिक स्थिति*

कमलेश ने एक ही आय के साधन पर निर्भर रहने के बजाय अपने हुनर और उपलब्ध अवसरों का बेहतर उपयोग किया। चिकन स्टोर के व्यवसाय के साथ सिलाई कार्य से होने वाली आय ने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरंतर मेहनत, व्यवसाय के प्रति लगन और आय के विविध साधनों के कारण उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक हो गई।

यह उपलब्धि कमलेश के लिए केवल आर्थिक सफलता नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत भी है। आज वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

*समूह से जुड़ना बना बदलाव का महत्वपूर्ण पड़ाव*

कमलेश यादव बताती हैं कि महिला स्वसहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। समूह के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहयोग और आगे बढ़ने का अवसर मिला। उन्होंने उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का उपयोग अपने व्यवसाय को खड़ा करने में किया और अपने हुनर को आय के साधन में बदलने का प्रयास किया।

उनका कहना है कि स्वसहायता समूह ने उन्हें केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी दिया। आज अपनी मेहनत से अर्जित आय के कारण वे स्वयं को अधिक आत्मनिर्भर महसूस करती हैं और भविष्य में अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

*सरकारी सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही नई उड़ान*

ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूह महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूहों के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय संसाधनों, बैंक ऋण और आजीविका संबंधी अवसरों का लाभ लेकर महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय शुरू कर रही हैं और उन्हें आगे बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं।

कमलेश यादव की कहानी इसी बदलाव की एक प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने सरकारी सहयोग को अपनी मेहनत और हुनर के साथ जोड़कर एक छोटे व्यवसाय को आय का स्थायी साधन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर परिवार की आर्थिक स्थिति बदलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई पहचान भी बना सकती हैं।

*‘लखपति दीदी’ बनकर दूसरी महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा*

एक समय अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखने वाली कमलेश यादव आज एक सफल ग्रामीण महिला उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक होना उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है। ‘लखपति दीदी’ बनने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वसहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

अपनी सफलता के लिए कमलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल रहा सहयोग उनके जैसे अनेक परिवारों के लिए नई उम्मीद और बेहतर भविष्य का रास्ता तैयार कर रहा है।

कमलेश यादव की सफलता की कहानी यह बताती है कि जब महिला की मेहनत को समूह का साथ, शासन का सहयोग और अपने हुनर को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक तस्वीर बदल सकती है, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती है।

*घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

0

*घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार* 

सक्ति/घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.08.2026 को प्रार्थीया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को आरोपी विष्णु चौहान के द्वारा दिनांक 28.08.2026 के शाम करीबन 4 बजे घर अंदर घुसकर अकेली पाकर हाथ बाह पकड़ते हुए छेड़छाड़ करना व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देना प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से.) श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था कि पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया आरोपी विष्णु चौहान पिता स्व मनोहर लाल चौहान उम्र 25 वर्ष सकिन कोटमी थाना डभरा के विरूद्ध अपराध का घटित करना सबूत पाये जाने से आज दिनांक 29.08.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले, प्र उप निरीक्षक धलेद्र मरावी , सउनि विजय गोपाल यादव, प्र आर 42 राम गिलास लहरे, आर दिलदार निराला, खिलेश्वर साहू, म आर सीमा सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

*राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ संग खुशियों की सौगात*

0

*राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ संग खुशियों की सौगात*

*महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त से देविका बंजारे के चेहरे पर खिली मुस्कान रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि जारी होने से महिलाओं के लिए त्यौहार की तैयारियों को और सहज बना दिया। इससे ग्राम अमलीकापा की श्रीमती देविका बंजारे के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। श्रीमती देविका बंजारे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले योजना की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इस राशि से वे राखी, मिठाई और त्योहार की अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आत्मीय भाव से कहा कि “रक्षाबंधन पर बहनों को समय से राशि मिलना ‘विष्णु भैया’ की ओर से मिले उपहार जैसा है। इससे त्योहार की खुशियां और बढ़ गई ।”

देविका बंजारे ने बताया कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को परिवार की जरूरतों में सहयोग करने और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत हो रही है। त्योहार के समय समय पर मिलने वाली राशि उनके लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होती है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त देविका के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि रक्षाबंधन की खुशियों को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मनाने का संबल बनी है। योजना से मिल रहा यह आर्थिक सहारा महिलाओं के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत कर रहा है।

*जिला जेल मुंगेली में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व*

0

*जिला जेल मुंगेली में मनाया गया रक्षा बंधन का पर्व*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, / जिला जेल मुंगेली में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल में 159 बंदियों को उनकी 567 बहनों ने रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। जेल प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जेल में आने वाली बहनों एवं परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां की गई थीं। पूर्व में मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने साथ कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जैसे मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ, रुपये आदि लेकर न आएं। जेल परिसर में केवल रक्षा सूत्र (राखी) एवं मिठाई लाने की अनुमति दी गई थी, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और रक्षाबंधन पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके।

आयोजन के सुचारू संचालन के लिए सहायक जेल अधीक्षक द्वारा जेल कर्मचारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए थे। कर्मचारियों ने पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जेल पहुंचने वाली बहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश कराया गया और उन्होंने निरूद्ध बंदियों को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद बंदियों को मिठाई खिलाकर बहनों को सुरक्षित रूप से जेल परिसर से बाहर भेजा गया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक स्नेह का वातावरण देखने को मिला। जेल प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के कारण बहनों को मुलाकात एवं राखी बांधने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

रक्षाबंधन से पहले मिला आर्थिक संबल, सीमा देवी ने जताया ‘विष्णु भैया’ का आभार*

0

*रक्षाबंधन से पहले मिला आर्थिक संबल, सीमा देवी ने जताया ‘विष्णु भैया’ का आभार*

*महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त से बढ़ी त्योहार की खुशियां, बहनों के लिए बनी सहारा*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत रक्षाबंधन से पहले 31वीं किश्त की राशि मिलने से महिलाओं को त्योहार की तैयारियों के लिए आर्थिक सहारा मिला है। इस खास अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि जारी होने से ग्राम मोहभट्ठा की श्रीमती सीमा देवी के चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। समय से पहले मिली आर्थिक सहायता ने उनके लिए रक्षाबंधन की तैयारियों को और आसान बना दिया।

श्रीमती सीमा देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि मिलना हम महिलाओं के लिए खुशी और राहत की बात है। इस राशि से त्योहार की आवश्यक तैयारियां करने में मदद मिली। उन्होंने योजना के माध्यम से समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भैया’ कहते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत हो रही है। त्योहारों के अवसर पर यह राशि परिवार की जरूरतों में सहयोग देने के साथ महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने का आत्मविश्वास भी देती है।

*अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत् की गई कार्यवाही*

0

 अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों के विरूद्ध धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत् की गई कार्यवाही

राजनादगाव थाना बोरतलाव पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग दौरान अपना ढाबा बोरतलाव के पास 03 लड़कों द्वारा ढाबा संचालक के साथ जबरन बहसबाजी कर शांति भंग करने की सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी संज्ञेय अपराध घटित होने के अंदेशा पर बहसबाजी कर शांति भंग करने वाले 03 बदमाश (1) करण डोंगरे पिता रंजीत डोंगरे, 21वर्ष, पता-बीड़ी कालोनी डोंगरगढ़ (2) शेख आदिल पिता स्व. शेख बबलू, 22वर्ष, पता- कश्मीरीपारा वार्ड नं. 24 डोंगरगढ़ (3) एसवी इम्यून फिलीप पिता बन्नू फिलीप, 22वर्ष, पता- स्वागत पार्क अपार्टमेंट, थाना गिट्टी खदान नागपुर (महा.) के विरूद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय एसडीएम न्यायालय पेश की गई।

 

उक्त तीनों में से 02बदमाश करन डोंगरे और आदिल खान पूर्व में थाना डोंगरगढ़ के कई मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ*

*29 अगस्त से 1 सितंबर तक जशपुर में ‘चेकमेट एट जशपुर 2026*’

*शतरंज का खेल हमें धैर्य, एकाग्रता और जीवन जीने की कला सिखाती है – श्री अरुण साव*

*12 राज्यों के 175 से अधिक खिलाड़ी और कोच हो रहे शामिल* हुए शामिल

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर में पहली बार आयोजित ‘चेकमेट एट जशपुर – अखिल भारतीय ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता 2026’ का शुभारंभ किया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जशपुर जिला शतरंज संघ द्वारा 29 अगस्त से 1 सितम्बर तक जशपुर के पुरानी टोली स्थित कम्युनिटी हॉल में किया जा रहा है। इसमें देशभर के 12 राज्यों के 175 खिलाड़ी और कोच भागीदारी कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज परम्परा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। शतरंज हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। यह जीवन में धैर्य रखना, कोई कदम आगे बढ़ाने से पहले सोचना और निर्णय लेने की सीख देती है। कठिन समय में धैर्य न खोना, एकाग्रता बनाए रखना, सोच-समझकर आगे चलना और हर चुनौती का सामना करना शतरंज सिखाती है। इसके 64 खानों और 32 मोहरो में जीवन का सीख छिपा है।

वनवासी कल्याण आश्रम के श्री योगेश बापट, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं कोच बड़ी संख्या में शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन*

0

*उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन*

*4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की*

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर. . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज जशपुर कम्युनिटी हॉल में 93 करोड़ 91 लाख 98 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें अमृत मिशन 2.0 के तहत 86 करोड़ 99 लाख 21 हजार रुपए की पेयजल योजना और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत 6 करोड़ 92 लाख 77 हजार रुपए लागत के एसटीपी का निर्माण शामिल हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में जशपुर नगर के विकास के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए के नए कार्यों की भी घोषणा की। इनमें जशपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपए, देशपांडे पार्क एवं तालाब सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, मटन मार्केट के लिए एक करोड़ 48 लाख रुपए और शव वाहन के लिए 30 लाख रुपए की राशि शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जशपुर के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय भी भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद थे।

*नाबालिक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार*

0

नाबालिक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार

 तुमडीबोड़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आदतन अपराधी गिरफ्तार

 जान से मारने की धमकी देकर 17 वर्षीय युवक के हाथ पर किया चाकू से हमला।

 आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

 आरोपी का नाम तुमडीबोड़ क्षेत्र के गुंडा बदमाश में दर्ज है।

नाम आरोपी:- जिनेन्द्र पाल कोरे पिता जयपाल कोरे उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम तुमडीबोड़ वार्ड नं0-06 पुलिस चौकी तुमडीबोड़ जिला राजनादगांव (छ.ग.)

राजनादगांव/ ग्राम तुमड़ीबोड़ रामनगर निवासी प्रार्थी गोविंद बांधे पिता फगुवा बांधे ने पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र रामनगर गौठान के पास बैठा था, इसी दौरान आरोपी जिनेन्द्र पाल कोरे उम्र 22 वर्ष उसे अपने साथ चलने के लिए बोला, कहाँ जाना है नहीं बताया तो साथ जाने से मना करने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे चाकू से युवक पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से युवक के हाथ में चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल युवक द्वारा अपने परिजनों को घटना की जानकारी देने पर परिजन उसे लेकर तत्काल पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया। आरोपी को पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ के अपराध क्रमांक 370/2026, धारा 296, 118(1), 351(3) बी.एन.एस., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

आरोपी आदतन बदमाश है जिसके विरुद्ध मारपीट, चाकुबाजी व चोरी के कई मामले दर्ज है।

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*

0

*राष्ट्रीय खेल दिवस पर जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह आयोजित*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जांजगीर में सद्भावना रैली एवं खिलाड़ी-प्रशिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सद्भावना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

समारोह में विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन एवं समर्पण के साथ जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद के भारतीय खेल जगत में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम, एसडीएम एवं खेल अधिकारी जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान, तहसीलदार श्री शशिभूषण सोनी, खेल विभाग के श्री एस.एस. बघेल,विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक श्री गोपेश्वर कहरा, श्री राजेश राठौर, श्री वरुण पाण्डेय, श्री राकेश गढ़वाल, श्री जितेंद्र तिवारी, श्री पुष्कर दिनकर सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव ने किया।