More

    *राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ संग खुशियों की सौगात*

    *राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ ‘विष्णु भैया’ संग खुशियों की सौगात*

    *महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त से देविका बंजारे के चेहरे पर खिली मुस्कान रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी*

    मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// रक्षाबंधन के पावन अवसर से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त की राशि जारी होने से महिलाओं के लिए त्यौहार की तैयारियों को और सहज बना दिया। इससे ग्राम अमलीकापा की श्रीमती देविका बंजारे के चेहरे पर मुस्कान खिल गई। श्रीमती देविका बंजारे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले योजना की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इस राशि से वे राखी, मिठाई और त्योहार की अन्य आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहारा दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आत्मीय भाव से कहा कि “रक्षाबंधन पर बहनों को समय से राशि मिलना ‘विष्णु भैया’ की ओर से मिले उपहार जैसा है। इससे त्योहार की खुशियां और बढ़ गई ।”

    देविका बंजारे ने बताया कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं को परिवार की जरूरतों में सहयोग करने और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सहूलियत हो रही है। त्योहार के समय समय पर मिलने वाली राशि उनके लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित होती है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त देविका के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि रक्षाबंधन की खुशियों को पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ मनाने का संबल बनी है। योजना से मिल रहा यह आर्थिक सहारा महिलाओं के जीवन में सुविधा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत कर रहा है।

    Trending News

    Technology