Home Blog Page 47

*31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही वनांचल की महिलाएं*

0

*31वीं किश्त ने बढ़ाया भरोसा, महतारी वंदन से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही वनांचल की महिलाएं*

*विष्णु भैया को धन्यवाद, महतारी वंदन ने दिया आत्मनिर्भरता का संबल — राजकुमारी मंझवार*

कोरबा,/पहाड़ों और घने जंगलों के बीच बसे वनांचल क्षेत्र में जीवन की अपनी अलग चुनौतियां हैं। सीमित रोजगार के अवसर, संसाधनों का अभाव और अनिश्चित आमदनी ग्रामीण परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की चुनौती खड़ी करते हैं। ऐसे समय में सरकार की योजनाएं आर्थिक सहारे के साथ लोगों के जीवन में भरोसा और आत्मविश्वास भी पैदा कर रही हैं।

कोरबा जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र बोड़ानाला की रहने वाली राजकुमारी मंझवार के लिए महतारी वंदन योजना ऐसा ही सहारा बनी है। परिवार की सीमित और अनियमित आमदनी के बीच हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता ने उनकी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब महतारी वंदन योजना की 31वीं किश्त भी उनके खाते में पहुंच चुकी है, जिससे उन्हें अपने परिवार की आवश्यकताओं को लेकर पहले की अपेक्षा अधिक आर्थिक भरोसा महसूस होता है।

राजकुमारी बताती हैं कि गांव में रोजगार के साधन सीमित हैं। परिवार की आमदनी का कोई नियमित स्रोत नहीं था। गांव की खेती की जमीन डुबान में चले जाने से उनके पति रोजी-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। आमदनी सीमित होने के कारण कई बार घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो जाता था।

ऐसे में अचानक आने वाली छोटी-बड़ी जरूरतें कई बार चिंता बढ़ा देती थीं।

वह कहती हैं, “महतारी वंदन की राशि से मुझे बहुत सहारा मिला है। अब घर के जरूरी सामान या रोजमर्रा की किसी आवश्यकता के लिए बार-बार किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ती। खाते में राशि आने का भरोसा रहता है और मैं अपनी जरूरत के हिसाब से उसका उपयोग कर लेती हूं।” राजकुमारी के लिए इस योजना का महत्व केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है। नियमित राशि ने उनमें अपने फैसले स्वयं लेने का आत्मविश्वास बढ़ाया है। वह परिवार की जरूरतों में अपनी ओर से योगदान दे पा रही हैं और स्वयं को पहले से अधिक सक्षम महसूस करती हैं।

राजकुमारी कहती हैं, “विष्णु भैया की महतारी वंदन योजना हम जैसी महिलाओं के लिए बहुत बड़ी मदद है। इससे हमें अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का यह अवसर देने के लिए मैं विष्णु भैया को हृदय से धन्यवाद देती हूं।” महतारी वंदन योजना की नियमित सहायता राजकुमारी के जीवन में आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई है।

*कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में उर्वरक-कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण*

0

*कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा में उर्वरक-कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण*

*अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध*

कोरबा, / कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक एवं कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने तथा कृषि आदानों की बिक्री में अनियमितता, कालाबाजारी एवं ओवर-रेटिंग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज विकासखंड कटघोरा एवं पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक, मूल्य सूची, विक्रय अभिलेख, लाइसेंस एवं भंडारण व्यवस्था की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं एवं कमियां पाए जाने पर कृषि विभाग द्वारा नियमानुसार तत्काल कार्रवाई की गई।

*सर्वमंगला खाद भंडार सहित कई दुकानों को नोटिस*

निरीक्षण के दौरान सर्वमंगला खाद भंडार, बाकी मोगरा में अनियमितताएं पाए जाने पर संचालक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार सोनी कृषि केंद्र, शिव बीज भंडार एवं अंसारी कृषि केंद्र, कसनियां, पोड़ी उपरोड़ा में भी निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

*दो कार्यदिवस में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी*

सोनी कृषि केंद्र कसनियां, शिव बीज भंडार कसनियां एवं अंसारी कृषि केंद्र कसनियां को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं में दो कार्यदिवस के भीतर सुधार सुनिश्चित करें। निर्धारित अवधि में कमियों का निराकरण नहीं किए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

*महेश राम कृषि केंद्र में कीटनाशक बिक्री पर प्रतिबंध*

महेश राम कृषि केंद्र, रंजना में निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को गंभीरता से लेते हुए उक्त प्रतिष्ठान से कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके अलावा निरीक्षण अभियान के तहत राजू कृषि केंद्र, रंजना में भी उर्वरक एवं कीटनाशकों के स्टॉक तथा संबंधित दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।

*किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं*

जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उर्वरक एवं कीटनाशकों की कालाबाजारी, ओवर-रेटिंग, अनियमित बिक्री तथा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

विभाग द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं को नियमानुसार स्टॉक एवं विक्रय अभिलेख संधारित करने, निर्धारित मूल्य पर सामग्री का विक्रय करने तथा किसानों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

*भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा*

0

*भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा देता है: भावना बोहरा*

0.जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजा पंडरिया, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में उमड़ा उत्साह का जनसैलाब।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़। 

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पंडरिया विधानसभा में भक्ति, उल्लास और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान पंडरिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं भव्य दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन में पंडरिया, कुई-कुकदुर एवं दुल्लापुर मंडल की टोलियों ने दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लिया जहाँ बड़ी संख्या में युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और दही हांडी प्रतियोगिता ने पूरे परिसर को उत्साह और उमंग से भर दिया इस दौरान पंडरिया, कुई-कुकदुर एवं दुल्लापुर मंडल से 15 टोलियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें ग्राम रौहा और ग्राम केसलीगोडान की टीम ने प्रथम स्थान ग्राम मैनपुरा की टीम ने द्वितीय एवं स्टार गोल्ड पंडरिया की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया भगवान श्रीकृष्ण की आराधना और जयघोष के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने टीम भावना, साहस, अनुशासन और एकजुटता का शानदार परिचय दिया दही हांडी फोड़ने के लिए प्रतिभागी टोलियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले ने उपस्थित लोगों को खूब उत्साहित किया बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी युवाओं से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों की सराहना की उन्होंने विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार ₹25,000 एवं ट्रॉफी उपविजेता टीम को ₹15,000 एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत से अधिक महत्वपूर्ण युवाओं की सहभागिता, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयास की झलक महत्वपूर्ण है यह एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ने का एक अवसर है जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कर्तव्य, साहस, नीति, कर्म और लोककल्याण की प्रेरणा भी देता है जन्माष्टमी जैसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं दही हांडी प्रतियोगिता इसी सांस्कृतिक परंपरा का उत्साहपूर्ण स्वरूप है जिसमें युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा मिलती है और टीमवर्क, अनुशासन एवं नेतृत्व जैसे गुणों का विकास होता है पंडरिया विधानसभा में विकास की गति के साथ क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को सहेजने तथा उत्सवों को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास भी निरंतर किया जा रहा है ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाने का कार्य करते हैं। जब युवा अपनी परंपराओं और संस्कृति के उत्सवों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तो यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के मजबूत भविष्य का संकेत होता है भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केवल संगठनात्मक गतिविधियों में ही नहीं बल्कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भी समाज के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं ऐसे आयोजनों से युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को सकारात्मक मंच मिलता है और उनमें नेतृत्व, संगठन, सहयोग तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है मैं इस भव्य आयोजन के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई देती हूँ यह आयोजन पंडरिया विधानसभा में विकास और संस्कृति दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में जनभागीदारी ही सबसे बड़ी शक्ति है सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार के साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है विदित हो कि पंडरिया विधानसभा के विभिन्न मंडलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता के आयोजन की श्रृंखला आयोजित की जा रही है इसके अंतर्गत पंडरिया, कुई-कुकदुर एवं दुल्लापुर मंडल के संयुक्त आयोजन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान, पंडरिया में यह भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ कल 5 सितम्बर को बजरंग चौक, दशरंगपुर में इन्दौरी एवं रणवीरपुर मंडल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा जहाँ इन दोनों मंडलों की टोलियां प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी आयोजन में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं पंडरिया विधानसभा के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे

*सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

0

*सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ की गई।

मुख्य अतिथि भास्कर शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सबसे पहले गुड टच और बैड टच के विषय में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें और अनजान कॉल से सावधान रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का अनावश्यक एवं अधिक उपयोग न करने की सलाह भी दी।

भास्कर शर्मा ने कहा कि साइबर अपराध का शिकार होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें अथवा नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसकी तैयारी अभी से शुरू करने की प्रेरणा दी। समाजसेवी मोहन सिंह कश्यप ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए योग एवं ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाने की बात कही।

कार्यक्रम का संचालन वेल विशर फाउंडेशन के सचिव चिराग शर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बबिता वर्मा ने किया।

इस अवसर पर साइबर थाना से रोहित कहरा एवं प्रदीप दुबे, वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष आविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा, समाजसेवी मोहन सिंह कश्यप, स्कूल से शैलेश विश्वकर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

*जांजगीर- चांपा जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही*

0

*जांजगीर- चांपा जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही*

॰॰ 10000 रुपये रिश्वत लेते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्रिंसिपल और बाबू एसीबी की गिरफ्त में । 

॰॰रिश्वती रकम बरामद ।

॰॰ अपने ही स्कूल के सहायक ग्रेड 3 से वेतन वृद्धि का एरियर निकालने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत ।

* प्रार्थी —मनीष राठौर सहायक ग्रेड 3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी जिला जांजगीर चांपा 

* ⁠आरोपी —-

* १. महिला प्राचार्य अंजुला सोनी 

* २. स्कूल का बाबू सहायक ग्रेड ३ विकास मसीह 

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-*शिकायतकर्ता मनीष राठौर द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि सहायक ग्रेड ३ के पद पर उसकी परिवीक्षा अवधि समाप्त होने पर उसका नियमितीकरण वर्ष2025 में हुआ है। उसका वर्ष २०२२ से जून २०२६ तक का वेतन वृद्धि एरियर करीब ८० हज़ार रुपये का बनना है जिसके लिए स्कूल की प्राचार्य अंजुला सोनी द्वारा एरियर निकालने के लिए उससे पहले २०००० रुपये रिश्वत की माँग की गई जिस पर उसके द्वारा निवेदन किए जाने पर अंजुला सोनी द्वारा १०००० रुपये रिश्वत के रूप में देने को कहा जा रहा है जबकि वह उसे रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है । शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी इकाई बिलासपुर द्वारा ट्रैप की योजना बनायी जाकर आज दिनांक को प्रार्थी को रिश्वती रकम १०००० रुपये अंजुला सोनी को देने हेतु भेजे जाने पर प्रार्थी द्वारा स्कूल में रिश्वती रकम अंजुला सोनी को देने का प्रयास करने पर उनके द्वारा रिश्वती रकम को अपने स्कूल के सहायक ग्रेड ३ विकास मसीह को देने हेतु कहे जाने पर प्रार्थी द्वारा विकास मसीह को रिश्वत रकम दिए जाने पर आसपास में फैली एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड ३ विकास मसीह को पकड़ लिया गया। रिश्वती रकम को बरामद करके एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 7,12 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है।एसीबी बिलासपुर की यह लगातार 56 वीं ट्रैप कार्यवाही है ।

*रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर व बाइक पार*

0

*रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवर व बाइक पार*

* *थाना अकलतरा पुलिस की तत्परता से एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद*

* *पूछताछ में साथियों के साथ चोरी करना कबूला, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कटनई में रात्रि के दौरान घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नगदी रकम एवं मोटर सायकल चोरी करने के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी ओमप्रकाश सिदार (24 वर्ष), निवासी खाड़ा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।

*चोरी की रिपोर्ट पर तत्काल शुरू हुई जांच*

प्रार्थी रामलाल साहू निवासी कटनई ने दिनांक 26.08.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25.08.2026 की रात करीब 10 बजे से 26.08.26 की रात 2 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने- चांदी के जेवर, नगदी रकम एवं बरामदे में खड़ी मोटर सायकल सहित करीब 60,000 रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

*सायबर तकनीकी से आरोपी तक पहुंची पुलिस*

मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी, इसी कड़ी में मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

पुलिस टीम ने ग्राम खाड़ा स्थित आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे स्कूटी सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

*आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी, प्रार्थी का मोबाइल सिम एवं हिस्सेदारी की रकम बरामद*

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, प्रार्थी का मोबाइल सिम एवं चोरी की हिस्सेदारी की रकम बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

*सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में*

निरीक्षक जय कुमार साहू, थाना प्रभारी अकलतरा, निरीक्षक भास्कर शर्मा प्रभारी साइबर सेल, प्र.आर. रमेन सिंह राजपूत, साइबर सेल जांजगीर एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

*थाना अकलतरा पुलिस ने यातायात नियमों को अंदेखा करने वालो के विरूध्द की शक्त कार्यवाही।*

0

 *थाना अकलतरा पुलिस ने यातायात नियमों को अंदेखा करने वालो के विरूध्द की शक्त कार्यवाही।*

* *65 वाहनो के विरूध्द एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर मान्नीय न्यायालय पेश हेतु पर्ण-प्रतिपर्ण के माध्यम से की चालानी कार्यवाही*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-अकलतरा शास्त्री चैक से रेल्वे स्टेशन और डाक घर के बीच वाहन चालको द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन को रोड में खडा कर यातायात प्रभावित करते पाये जाने पर श्रीमान *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय* के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डां युलैण्डन यार्क एवं अति. पुलिस अधीक्षक यातायात श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में एंव डां. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह अनु. अधि. पुलिस अकलतरा के पर्यवेक्षण में मान्नीय न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट प्रथम श्रेणी अकलतरा में आयोजित लोक अदालत के परिपेक्ष में तीन सवारी वाहन चालक व नाबालिक वाहन चालको के विरूध्द यातायात नियमो को अंदेखा करने पर थाना अकलतरा पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की गई जिसमें 65 वाहनो के विरूध्द मोटर व्हीकअल एक्ट ,के तहत कार्यवाही की गई ।

उपरोक्त कार्यवाही निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व, में अकलतरा थाना स्टाप के साथ किया गया।

*POP से निर्मित धार्मिक प्रतिमाओं पर प्रतिबंध की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन*

0

*POP से निर्मित धार्मिक प्रतिमाओं पर प्रतिबंध की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-अकलतरा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मातृऋण सेवा संस्थान एवं यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के पदाधिकारियों ने धार्मिक त्योहारों में POP (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से निर्मित भगवान की प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुमित बघेल को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि POP से निर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन से जलस्रोतों में प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संस्था ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को संतुलित रखते हुए मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं को बढ़ावा देने की मांग की।

इस अवसर पर मातृऋण सेवा संस्थान एवं यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के मन्नू थवाईत, कोषाध्यक्ष दुर्गेश राठौर, सहसचिव सोमदेव पाण्डेय एवं मीडिया प्रभारी हरिशंकर कंवर उपस्थित रहे।

*नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका की सख्ती, चिन्हांकित स्थल से बाहर व्यवसाय करने वालों को दी समझाइश*

0

*नवीन बाजार में अतिक्रमण पर नगर पालिका की सख्ती, चिन्हांकित स्थल से बाहर व्यवसाय करने वालों को दी समझाइश*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नवीन बाजार में गुरूतेग बहादुर चौक से लेकर रेवाबंद मार्ग, विंध्यवासिनी मार्ग तक व्यवसाय कर रहे व्यवसायियों द्वारा सड़क में अतिरिक्त बांस बल्ली लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था जिससे आवागमन के साथ-साथ यातायात बाधित हो रहा था लगातार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन, जिला प्रशासन, यातायात प्रशासन के संयुक्त तत्तवाधान में अतिक्रमणकारियों को हटाया जाकर बैठने के स्थान तय करते हुए चिन्हांकित किया गया था उसके बाद भी चिन्हांकित स्थल से बाहर बैठकर व्यवसाय शुरू कर दिया गया था जिसे पुनः समझाईश दिया गया।

*चिन्हांहित स्थल मे ही करें व्यवसाय*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि नवीन बाजार क्षेत्र में सड़क पर अतिरिक्त बांस-बल्ली लगाकर व्यवसाय करने के कारण लगातार बाधित हो रहे आवागमन और यातायात को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है गुरूतेग बहादुर चौक से रेवाबंद मार्ग एवं विंध्यवासिनी मार्ग तक सड़क किनारे व्यवसाय कर रहे दुकानदारों द्वारा निर्धारित स्थान से बाहर तक बांस-बल्ली लगाकर दुकानें संचालित की जा रही थीं जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

*सड़क ना हो बाधित, इसका ध्यान रखने दी चेतावनी*

नवीन बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित होने तथा सड़क पर अतिक्रमण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन जिला प्रशासन एवं यातायात प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी साथ ही व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने के लिए उनके बैठने एवं दुकान लगाने के स्थान निर्धारित कर चिन्हांकित किए गए थे इसके बावजूद कुछ व्यवसायियों द्वारा पुनः चिन्हांकित स्थल से बाहर बैठकर व्यवसाय शुरू कर दिया गया इससे सड़क एवं आवागमन के लिए उपलब्ध स्थान प्रभावित होने लगा स्थिति को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यवसायियों को पुनः समझाइश दी गई तथा उन्हें निर्धारित एवं चिन्हांकित स्थल के भीतर ही व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिए गए।

*नगर पालिका ने की अपील*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा टीम द्वारा व्यवसायियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थान पर ही अपनी दुकानें लगाएं और सड़क पर बांस-बल्ली, सामान अथवा अन्य सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएग

*सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, शासन-प्रशासन की चुप्पी बनी राहगीरों के लिए खतरा रोजाना हो रही दुर्घटनाएं, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी*

0

*सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, शासन-प्रशासन की चुप्पी बनी राहगीरों के लिए खतरा रोजाना हो रही दुर्घटनाएं, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ रही परेशानी*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- नगर एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है सड़क के बीचों-बीच बैठे और घूमते मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल होती नजर नहीं आ रही है नगर की मुख्य सड़कों सहित ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले मार्गों पर बड़ी संख्या में आवारा मवेशी दिन-रात घूमते नजर आते हैं कई बार मवेशी अचानक सड़क पर आ जाते हैं जिससे तेज रफ्तार वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर मवेशियों के कारण कई बार वाहन आपस में टकरा जाते हैं वहीं राहगीर भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देने के कारण खतरा और भी बढ़ जाता है बावजूद इसके संबंधित विभाग द्वारा मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने और सड़क से हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

*कागजों तक सीमित है व्यवस्था*

आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर समय-समय पर प्रशासन द्वारा अभियान चलाने की बात कही जाती है लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति जस की तस दिखाई देने लगती है लोगों का आरोप है कि यदि नियमित रूप से मवेशियों को पकड़कर गौठान अथवा सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और पशु मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए तो समस्या काफी हद तक नियंत्रित हो सकती है स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को तत्काल हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए साथ ही पशु मालिकों को अपने मवेशियों को खुले में छोड़ने से रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए ताकि सड़कें राहगीरों के लिए सुरक्षित हो सकें और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके अब सवाल यह है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या समय रहते सड़क पर मवेशियों के कब्जे की समस्या का स्थायी समाधान करेगा।