*POP से निर्मित धार्मिक प्रतिमाओं पर प्रतिबंध की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-अकलतरा। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मातृऋण सेवा संस्थान एवं यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के पदाधिकारियों ने धार्मिक त्योहारों में POP (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से निर्मित भगवान की प्रतिमाओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सुमित बघेल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि POP से निर्मित प्रतिमाओं के विसर्जन से जलस्रोतों में प्रदूषण बढ़ता है और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संस्था ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण को संतुलित रखते हुए मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं को बढ़ावा देने की मांग की।
इस अवसर पर मातृऋण सेवा संस्थान एवं यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के मन्नू थवाईत, कोषाध्यक्ष दुर्गेश राठौर, सहसचिव सोमदेव पाण्डेय एवं मीडिया प्रभारी हरिशंकर कंवर उपस्थित रहे।
