Home Blog Page 48

*क्यूआर कोड से खुलेगा रसायन का डिजिटल संसार, कामठी स्कूल में शुरू हुई अनोखी डिजिटल केमिस्ट्री लैब*

0

*क्यूआर कोड से खुलेगा रसायन का डिजिटल संसार, कामठी स्कूल में शुरू हुई अनोखी डिजिटल केमिस्ट्री लैब*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- जिला मुख्ख्याल से 55किलोमीटर दूर वनांचल में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ठाकुर एवं बीआरसी पंडरिया राम मुरारी यादव के करकमलों से डिजिटल केमिस्ट्री लैब का शुभारंभ किया गया विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने व्याख्याता तुलस की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल केमिस्ट्री लैब से विद्यार्थियों के लिए निश्चित रूप से बेहद उपयोगी साबित होगी बच्चों को आधुनिक माध्यम से रसायन विज्ञान के प्रयोगों को समझने का अच्छा प्लेटफार्म है उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में इस प्रकार का पहला प्रयास प्रतीत होता है जिसके लिए चंद्राकर को बधाई दी उन्होंने आगे कहा कि तुलस राम चंद्राकर द्वारा अपनी कक्षाओं में विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचारों के माध्यम से रसायन विज्ञान की शिक्षण को रोचक बनाया जा रहा है डिजिटल लैब से विद्यार्थियों को प्रायोगिक ज्ञान प्राप्त करने में विशेष लाभ मिलेगा।

संसाधनों की कमी बनी प्रेरणा, शुरू हुई डिजिटल पहल

व्याख्याता तुलस राम चंद्राकर ने बताया कि विद्यालय में कई बार प्रयोगशाला सामग्री एवं स्थान की सीमित उपलब्धता के कारण सभी प्रायोगिक गतिविधियों को विद्यार्थियों के सामने कराना संभव नहीं हो पाता था इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए पिछले एक वर्ष से से डिजिटल केमिस्ट्री लैब की परिकल्पना पर कार्य किया जा रहा था जिसका परिणाम आज इस लैब के शुभारंभ के रूप में सामने आया इस डिजिटल लैब की सबसे खास बात यह है कि इसमें विभिन्न रासायनिक प्रयोगों एवं विषयवस्तु के लिए QR कोड आधारित डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी विद्यार्थी QR कोड स्कैन कर तथा url लिंक से संबंधित प्रयोग एवं जानकारी स्वयं देख सकेंगे डिजिटल माध्यम से प्रैक्टिकल करेंगे,समझेंगे और अपने नोट्स भी तैयार करेंगे इससे विद्यार्थियों में स्वयं सीखने प्रयोग करने और वैज्ञानिक सोच विकसित करने का अवसर मिलेगा चंद्राकर ने बताया कि इस डिजिटल लैब की शुरुआत उन्होंने स्वयं के प्रयास एवं निजी संसाधनों से की है उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह

विद्यालय के प्राचार्य ने भी इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से रसायन विज्ञान जैसे प्रायोगिक विषय को विद्यार्थियों तक सरल एवं रोचक तरीके से पहुंचाना निश्चित रूप से शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएगा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने डिजिटल केमिस्ट्री लैब का अवलोकन किया तथा इस पहल की सराहना की कामठी जैसे ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल तकनीक से जोड़ने की यह पहल शिक्षा में नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन*

0

*श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में दिखा धर्म, संस्कृति और उत्सव का संगम, विधायक भावना बोहरा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भारतीय जनता युवा मोर्चा पंडरिया विधानसभा द्वारा विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में 3 सितम्बर को बस स्टैंड कुंडा के पास श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पंडरिया विधानसभा में इस वर्ष आस्था, उत्साह, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन किया गया है प्रतियोगिता में कुंडा एवं पांडातराई मंडल से 10 टोलियों ने सहभागिता की और हजारों की संख्या में दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन किया प्रतियोगिता में ग्राम पेंड्रीकला के समूह ने प्रथम एवं कुण्डा के दो समूह ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें नगद राशि एवं ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले युवाओं के उत्साह, सामूहिक प्रयास, साहस और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टोली को ₹25,000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹15,000 एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹11,000 एवं ट्रॉफी भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी विदित हो कि पंडरिया विधानसभा अंतर्गत कुल 3 स्थानों में इस उत्सव और दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसके तहत आज 3 सितम्बर को कुंडा एवं पांडातराई मंडल 5 सितम्बर को बजरंग चौक,दशरंगपुर में इन्दौरी एवं रणवीरपुर मंडल तथा पंडरिया, दुल्लापुर और कुई-कुकदुर मंडल में भी यह भव्य आयोजन होगा इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत करना है पंडरिया विधानसभा में लगातार हो रहे विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को भी नई ऊर्जा मिल रही है जिससे क्षेत्र में उत्सव और जनभागीदारी का वातावरण और अधिक सशक्त हुआ है दही हांडी जैसे आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हैं विशेष रूप से युवाओं की इसमें भागीदारी हमारी सांस्कृतिक जड़ों से उनके जुड़ाव को मजबूत करती है पंडरिया विधानसभा में विकास के साथ-साथ हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी सहेजने का कार्य निरंतर किया जा रहा है ऐसे आयोजन समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाते हैं और आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं भावना बोहरा ने इस भव्य आयोजन की तैयारी के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं सभी मंडल टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं में ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को ऐसे आयोजनों के माध्यम से सकारात्मक दिशा मिलती है भारतीय जनता युवा मोर्चा केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित संगठन नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों, राष्ट्रभावना, सांस्कृतिक चेतना और जनभागीदारी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है दही हांडी प्रतियोगिता जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामूहिकता और अनुशासन का संदेश भी देते हैं पंडरिया विधानसभा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए अवसरों के विस्तार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास हुआ है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव इसी कड़ी का हिस्सा है जो विकास के साथ अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देगा इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य, विभीन्न समाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*लोरमी में जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें*

0

*लोरमी में जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें*

0.नगर पालिका ने जारी किए निर्देश, दुकान खुली मिलने पर होगी कार्रवाई।

मुकेश साहू ब्यूरो लोरमी मुंगेली:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर को देखते हुए नगर पालिका परिषद लोरमी ने दिनांक 04 सितम्बर को नगर पालिका क्षेत्र में संचालित सभी पशुवध गृह एवं मांस-मटन बिक्री दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं नगर पालिका प्रशासन ने बताया है कि जन्माष्टमी अवसर पर नगर क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया की 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी मांस-मटन बिक्री दुकानें एवं संबंधित पशुवध गृह पूर्णतः बंद रखना अनिवार्य होगा नगर पालिका प्रशासन ने दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि को अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखें और किसी भी प्रकार से मांस-मटन का विक्रय न करें प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान कोई दुकान खुली पाई जाती है या प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका ने सभी संबंधित व्यवसायियों से अपील की है कि वे नगर पालिका द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी दुकानें बंद रखें निर्देशों की अवहेलना होने पर होने वाली कार्रवाई की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित दुकान संचालक की होगी नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक निगरानी भी की जाएगी सभी मांस-मटन विक्रेताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि पर्व के अवसर पर नगर में प्रशासनिक व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

*कवर्धा में जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें*

0

*कवर्धा में जन्माष्टमी पर बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें*

0.नगर पालिका ने जारी किए निर्देश, दुकान खुली मिलने पर होगी कार्

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर को देखते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा ने दिनांक 04 सितम्बर को नगर पालिका क्षेत्र में संचालित सभी पशुवध गृह एवं मांस-मटन बिक्री दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं नगर पालिका प्रशासन ने बताया है कि जन्माष्टमी अवसर पर नगर क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया की 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी मांस-मटन बिक्री दुकानें एवं संबंधित पशुवध गृह पूर्णतः बंद रखना अनिवार्य होगा नगर पालिका प्रशासन ने दुकान संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि को अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखें और किसी भी प्रकार से मांस-मटन का विक्रय न करें प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि निरीक्षण के दौरान कोई दुकान खुली पाई जाती है या प्रतिबंध के बावजूद मांस-मटन की बिक्री करते हुए पाया जाता है तो संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका ने सभी संबंधित व्यवसायियों से अपील की है कि वे नगर पालिका द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए जन्माष्टमी के अवसर पर अपनी दुकानें बंद रखें निर्देशों की अवहेलना होने पर होने वाली कार्रवाई की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित दुकान संचालक की होगी नगर पालिका प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक निगरानी भी की जाएगी सभी मांस-मटन विक्रेताओं से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि पर्व के अवसर पर नगर में प्रशासनिक व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे।

*बिलासपुर हिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार*

0

*बिलासपुरहिंसा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार*

मोहनीश सिंह राजपूत ब्यूरो बिलासपुर

मुख्य आरोपी समेत आरोपियों का निकाला गया पैदल जुलूस, सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक पुलिस की कड़ी कार्रवाई

बिलासपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अरबाज खान भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा-पिस्टल समेत हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत आरोपियों को सिटी कोतवाली से सदर बाजार तक पैदल मार्च कराया।

पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मामले में ठाकर राम सिंह की तलाश अभी भी जारी बताई जा रही है।

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

🔴 बिलासपुर पुलिस का सख्त संदेश—हिंसा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई!

*किरण सिंह देव के स्वास्थ्य का हाल जानने द्वारका अस्पताल पहुंचे तोखन साहू, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना*

0

*किरण सिंह देव के स्वास्थ्य का हाल जानने द्वारका अस्पताल पहुंचे तोखन साहू, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना*

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने दिल्ली के द्वारका स्थित अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव से भेंट-मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री साहू ने श्री देव से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर श्री साहू ने उनके शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः सक्रिय रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की कामना की।

इस दौरान तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर जी भी उपस्थित रहे।

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की भेंट*

0

*केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की भेंट*

दिल्ली के द्वारका स्थित अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण सिंह देव जी से केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री तोखन साहू जी एवं तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर जी ने आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान श्री किरण सिंह देव जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि वे उन्हें पूर्णतः स्वस्थ एवं निरोगी जीवन प्रदान करें।

*नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने आरोपी गिरफ्तार* 

0

*नाबालिक लड़की को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने आरोपी गिरफ्तार* 

 *थाना चन्द्रपुर पुलिस की कार्यवाही* 

शक्ति/मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.08.2026 को प्रार्थी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र 16 वर्श 11 माह 01 दिन का दिनांक 19.08.2026 के सुबह करीबन 08ः00 से दोपहर 01ः00 बजे के मध्य घर से कही चली गई आसपास व रिस्तेदारी में एवं उसके दोस्तो से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चला। नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से), श्री प्रफुल्ल ठाकूर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ विवेचना के दौरान अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पता साजी की जा रही थी कि अपहृता नाबालिक लड़की को आरोपी जीत डुंगरी निवासी टिकरापारा रायगढ़ के कब्जे से दस्तयाब किया गया। पीडिता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। कथन में दिनांक 19.08.2026 को आरोपी जीत डूंगरी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना और शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक सबंध बनाना बताई आरोपी जीत डुंगरी पिता सुरेन्द्र डुंगरी उम्र 21 वर्ष साकिन टिकरापारा रायगढ़ थाना सिटीकोतवाली रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0) के विरूध धारा 137 (2), 87, 64(2), (एम) बीनएनएस 4, 6 पास्को एक्ट सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 01.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र कोसले थाना प्रभारी, प्र0उप निरी0 धलेन्द्र कुमार मरावी, सउनि विजय गोपाल आर0 महेन्द्र राठौर, आर0 दिलदार निराला, आर0 मधुसिदार, म. आर. सीमा सिदार, सायबर सेल शक्ति एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

*ग्राम नवलपुर में दंपति की दोहरी हत्या/अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा*

0

*ग्राम नवलपुर में दंपति की दोहरी हत्या/अंधेकत्ल का पुलिस ने किया खुलासा*

➡️*भाई निकला भाई का हत्यारा लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल की विशेष टीम ने ग्राम नवलपुर में हुए दंपति के दोहरे हत्याकांड का किया खुलासा।*

➡️ *पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक नंदकुमार कश्यप एवं उसके भाई नंदु कश्यप के बीच चल रहे विवाद एवं रंजिश के चलते आरोपी नंदु कश्यप द्वारा किया गया हत्या*

➡️ *आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदरी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।*

➡️ *लोरमी के ग्राम नवलपुर में दंपति की दोहरी हत्या, जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में सगा भाई ही निकला मुख्य आरोपी, भाई नंदु कश्यप गिरफ्तार

*घटना की सूचना विवरण एवं मर्ग जांच:-*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली/थाना लोरमी क्षेत्र के ग्राम नवलपुर निवासी मोहन कश्यप ने द्वारा दिनांक 25.08.2026 को थाना लोरमी में सूचना दी कि हम लोग दो भाई है, बिलासपुर मे रहते है, मेरे पिता नंदकुमार कश्यप, उम्र लगभग 50 वर्ष एवं माता श्रीमती गौरीबाई कश्यप, उम्र लगभग 50 वर्ष, ग्राम नवलपुर स्थित अपने मकान में निवास करते थे, दिनांक 18.08.2026 की रात्रि लगभग 08.30 बजे अपनी माता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद मोबाइल रिचार्ज समाप्त होने के कारण बात नही हुई थी, दिनांक 23.08.2026 को रिचार्ज करने पर माताजी को कॉल करने पर नही उठाई, लगातार कॉल करने के बावजूद माता-पिता से संपर्क नहीं हो पाया।

दिनांक 24.08.2026 को संदेह होने पर मैने चाचा नंदु कश्यप को घर जाकर देखने के लिए कहा गया। चाचा नंदु कश्यप द्वारा घर में ताला लगा होने की जानकारी दी गई, इसके बाद दिनांक 24.08.2026 को बिलासपुर से मोहन कश्यप एवं उसका भाई ग्राम नवलपुर पहुंचे, जहां घर के बाहर ताला लगा हुआ था तथा अंदर से दुर्गंध आ रही थी, घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर पिता नंदकुमार कश्यप एवं मां गौरीबाई कश्यप अलग-अलग बिस्तरों पर मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस को सूचना देने के पश्चात् प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध पाए जाने पर मर्ग कायम कर पंचनामा एवं अन्य वैधानिक जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई।

*विशेष टीम गठित एवं अपराध पंजीबद्ध -*

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा घटना की बारीकी से जांच करते हुए प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल की विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ-साथ घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच की गई। फारेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक नंदकुमार कश्यप एवं मृतिका गौरीबाई कश्यप के शवों का पोस्टमार्टम बिलासपुर सिम्स में कराया गया, प्राप्त शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मृत्यु हत्या से होना पाए जाने पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 365/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया।

*जमीन विवाद की जानकारी से महत्वपूर्ण सुराग:-*

पुलिस टीम द्वारा बेसिक पुलिसिंग करते हुये मृतक के पारिवारिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी एकत्र कर गांव में रहने वाले व्यक्तियों, आसपास के लोगों एवं संभावित संदेहियों से पूछताछ की गई तथा उनके कथनों का लेखबद्ध किया गया। विवेचना दौरान पता चला कि मृतक नंदकुमार कश्यप एवं उसके भाई नंदु कश्यप के बीच पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद एवं मनमुटाव चल रहा था। जिस पर मृतक नंदकुमार के भाई नंदु कश्यप को तलब कर पुछताछ करने पर बताया गया कि पिताजी की लगभग 08 एकड़ पैतृक जमीन में से 03-03 एकड़ जमीन दोनों भाइयों के हिस्से में आया था एवं 01 एकड़ जमीन बहन के नाम की गई थी और 50 डिसमिल जमीन पिताजी के पास था, पिताजी, माता की देखरेख करने के कारण नंदु कश्यप को उक्त जमीन मिलने का बात हुआ था, माता-पिता के देहांत उपरांत 50 डिसमिल जमीन नंदु कश्यप को मिलना था जिसे मृतक नंदकुमार द्वारा उक्त जमीन में आधा हिस्सा लेने से दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया, इसी विवाद को लेकर आरोपी नंदु कश्यप द्वारा मृतक नंदकुमार से रंजिश रखने लगा था।

*घटना से पूर्व भी हुआ था दोनों भाइयों के बीच विवाद*

दिनांक 16.08.2026 को नंदु कश्यप अपने खेत में खाद डालकर मुंही पार बांधकर आया था और मृतक नंदकुमार द्वारा मुंही पार को फोड़ दिए जाने से खाद पानी के साथ बह गया था। इस घटना के बाद दोनों भाइयों के बीच विवाद और अधिक बढ़ गया। इसके बाद दिनांक 17.08.2026 की रात्रि लगभग 08.15 बजे नंदु कश्यप अपने भाई नंदकुमार के घर उसे जान से मारने के इरादे से पहुंचा था। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मृतक नंदकुमार का साला केदार कश्यप वहां पहुंच गया, जिसके बाद नंदु कश्यप वापस अपने घर चला गया और आरोपी द्वारा लगातार अपने भाई द्वारा स्वयं को नीचा दिखाए जाने की बात से क्षुब्ध एवं गुस्से में होना आरोपी नंदु कश्यप द्वारा बताया गया।

*रात्रि में घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम आरोेपी को किया गया गिरफ्तार*

दिनांक 19.08.2026 की दरम्यानी रात्रि अपने भाई नंदकुमार की हत्या करने के उद्देश्य से लोहे की कुदरी लेकर उसके घर पहुंचा। आरोपी नंदु कश्यप द्वारा भाई नंदकुमार के पड़ोसी की बाड़ी की ओर से होते हुए मकान की बाउंड्री पार कर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया गया, सीढ़ियों से नीचे उतरने पर देखा कि नंदकुमार कश्यप एवं उसकी पत्नी गौरीबाई बरामदा मे अलग-अलग स्थान पर सो रहे थे। आरोपी द्वारा पहले नंदकुमार कश्यप के सिर पर लोहे की कुदरी से वार किया गया, आवाज सुनकर गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी नंदु कश्यप को पहचान लिया, इसके बाद आरोपी द्वारा गौरीबाई पर भी कुदरी से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई और लाइट को चालू कर देखा गया कि मृत्यू हो गया है कि नही।

वारदात के बाद आरोपी द्वारा घटनास्थल को सामान्य दिखाने एवं पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से घर के कमरे एवं अलमारी को खोला गया, इसके बाद आरोपी ने घर के आंगन में रखे पानी से अपने हाथ-पैर एवं घटना में प्रयुक्त कुदरी को धोया और मकान को बाहर से दरवाजे में ताला लगाकर वहां से चला गया और घटनाकारित कुदरी को ट्यूबवेल मे छिपा देना आरोपी आरोपी नंदु कश्यप, पिता स्व. श्यामजी, उम्र 46 वर्ष, निवासी नवलपुर, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.) द्वारा जमीन विवाद को लेकर हत्याकारित करना स्वीकार करने तथा ट्यूबवेल मे रखे घटनाकारित लोहे के कुदरी को पेश करने पर जप्त कर एवं प्रमाणित साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 01.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पृथक से जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), प्र.आर. नरेश यादव, दयाल गवास्कर, यशवंत डाहिरे,नोखे लाल कुर्रे,रवि जांगड़े आर. भेषज पाण्डेकर, हेमसिंह ठाकुर, अतुल ठाकुर, राहुल कांत कश्यप, गिरीराज सिंह, राम कश्यप, राजू साहू, दिलेश्वर साहू, सै.कुलदीप सिंह की अहम भूमिका रही।

*स्वरांजलि” को और भव्य बनाया जाएगा—विधायक भावना बोहरा*

0

*स्वरांजलि” को और भव्य बनाया जाएगा—विधायक भावना बोहरा*

0.44 कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, विधायक भावना बोहरा ने स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- सिंफनी म्यूजिकल ग्रुप पंडरिया के तत्वावधान में रविवार को सामुदायिक भवन में राज्य स्तरीय कराओके गीत गायन प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम “स्वरांजलि 4.0” का भव्य आयोजन किया गया संगीत और सुरों से सजी इस शाम में दुर्ग, राजनांदगांव, गरियाबंद, मुंगेली, लोरमी, तखतपुर, कवर्धा, पंडरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 44 प्रतिभागियों ने अपनी शानदार गायन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम की खास बात यह रही कि “स्वरांजलि 4.0” को प्रतियोगिता के रूप में नहीं बल्कि कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने और सम्मान प्राप्त करने के लिए एक गरिमामय मंच के रूप में आयोजित किया गया था कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भावना बोहरा विधायक पंडरिया ने सभी 44 प्रतिभागियों को स्वयं मंच से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया कलाकारों के सम्मान के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

*विधायक ने कहा— ऐसे आयोजन लगातार होने चाहिए*

विधायक भावना बोहरा ने आयोजन की सराहना करते हुए सिंफनी म्यूजिकल ग्रुप के आयोजकों को बधाई दी उन्होंने कहा कि पंडरिया में दूर-दूर से आए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसा मंच मिलना गौरव की बात है ऐसे आयोजन कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करते हैं उन्होंने “स्वरांजलि” जैसे आयोजनों को भविष्य में और व्यापक एवं भव्य स्वरूप देने की आवश्यकता बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि संगीत लोगों को जोड़ता है और नई प्रतिभाओं को आगे आने की प्रेरणा देता है।

*गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति*

कार्यक्रम में मंजुला देवी कुर्रे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पंडरिया, सुमित तिवारी, उपाध्यक्ष, नंदिनी साहू, जनपद अध्यक्ष, दीपक ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संजय मोध्या, तहसीलदार तथा योगेश नीलू शर्मा, उपाध्यक्ष व्यापारी संघ सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं संगीतप्रेमी उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक पवन पाठक, आयोजक सदस्य नीतू भट्ट, संरक्षक विकास शुक्ला एवं संचालक राजीव श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*आयोजकों ने जताया आभार*

आयोजकों ने नगर पालिका परिषद पंडरिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ,नागरिकगणों, स्वर्णा लेडीज ग्रुप एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया आयोजकों ने कहा कि “स्वरांजलि” का उद्देश्य प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रतिभाओं को मंच सम्मान और प्रोत्साहन देना है भविष्य में भी पंडरिया में संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने के लिए ऐसे आयोजन जारी रहेंगे स्वरांजलि 4.0 की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि पंडरिया में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं—जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है अखबार की मुख्य पट्टी के लिए छोटी हेडलाइन स्वरांजलि 4.0 में बिखरा सुरों का जादू, 44 कलाकार हुए सम्मानित।