Home Blog Page 43

जयपुर: देवगढ़ पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया

0

जयपुर: देवगढ़ पुलिस व डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 45 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
*07 सितंबर सोमवार 2026-27*

*जयपुर:* देवगढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम राजसमंद ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 45 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त टोयोटा इटियोस कार (RJ19TA8531) को भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने काली घाटी क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू की। इस दौरान सफेद रंग की इटियोस कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार के अंदर से अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से मुकेश पुत्र दामाराम, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी लालापुर, थाना भावंडा, जिला नागौर का निवासी बताया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बरामद डोडा चूरा आरोपी ने नारायणलाल पुत्र हीरालाल माली, निवासी आचार्यों का मोहल्ला, भावंडा, जिला चित्तौड़गढ़ से खरीदना बताया है। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक राजसमंद के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन एंटी नारकोटिक्स के तहत की गई। कार्रवाई में देवगढ़ थाना पुलिस एवं डीएसटी राजसमंद की टीम शामिल रही।

🚨 ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

0

🚨 ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
🚨 पुलिस बल पर हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा और एट्रोसिटी की गंभीर धाराओं पर कार्रवाई
🚨 मामले में अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

रायगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 05 और आरोपियों की पहचान स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों पर पुलिस बल पर प्राणघातक हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा एवं शासकीय कार्य में बाधा, एट्रोसिटी सहित गंभीर अपराधों में वांछित थे।

गिरफ्तार आरोपी –
1. कमलेश सेठ पिता गौरांग सेठ उम्र 26 वर्ष सा. बिजना थाना तमनार जिला रायगढ़
2. अम्बिका चौधरी पति गणपति चौधरी उम्र 55 वर्ष सा आमगांव थाना तमनार जिला रायगढ़
3. सुनाउ सिदार पिता पिलाराम सिदार उम्र 62 वर्ष सा. लिबरा थाना तमनार जिला रायगढ़
4. तपस्विनी प्रधान पति लिगंराज प्रधान उम्र 35 वर्ष सा. झरना थाना तमनार जिला रायगढ़भगवती
5. भगवति सिदार पति स्व. भजन सिदार उम्र 47 वर्ष सा. धौराभाठा थाना तमनार जिला रायगढ़

सारंगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचीयों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।

0

▪️सारंगढ़ पुलिस द्वारा शराब कोचीयों पर लगातार बड़ी कार्यवाही।
▪️ग्राम सिंघनपुर में छापामार कार्यवाही कर 02 अलग अलग मामलो में दो शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार।
▪️आरोपीयो से कुल 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब किया गया ज़ब्त।
▪️आरोपियों के नाम – 1)राकेश राणा पिता विष्णु राणा सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़j बिलाईगढ।

2)मोहन चौहान पिता दीनू चौहान सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र कुमार पटेल के द्वारा जुआ, सट्टा,शराब तथा अन्य अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोविंद सिंह दीवान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी प्रमोद यादव की नेतृत्व में दिनांक 03,09,2026 को मुखबिर की सूचना पर 02 शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
▪️दिनांक 03/09/2026 को दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर में दो व्यक्ति भारी मात्रा में बिक्री हेतु कच्ची महुआ शराब रखे है। हमराह स्टाफ,गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही कर *आरोपी राकेश राणा पिता विष्णु राणा सा सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़j बिलाईगढ़* के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 5000₹ *आरोपी मोहन चौहान पिता दीनू चौहान थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 4000 ₹ रुपए कुल 45 लीटर महुआ शराब को समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव,सउनि प्रकाश रजक , प्र आर भँवर काटले आर पुरुषोत्तम राठौर ,विमल जांगड़े,भूपेंद्र चंद्रा,दिनेश चौहान,म आर.लता जांगड़े एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा

पिपरस्ती ग्राम में 8 पेटी शराब बरामद, SDOP की कार्रवाई

0

पिपरस्ती ग्राम में 8 पेटी शराब बरामद, SDOP की कार्रवाई

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा अकलतरा। कोटमी सोनार चौकी क्षेत्र के ग्राम पिपरस्ती में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 पेटी शराब बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई SDOP के नेतृत्व में की गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस को अवैध शराब के संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने ग्राम पिपरस्ती में दबिश देकर शराब बरामद की। मामले में पप्पू नायक का नाम सामने आया है।
पुलिस द्वारा शराब की जब्ती के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी और बरामद शराब की मात्रा/कीमत की पुष्टि होना अभी बाकी है।

*शिक्षक दिवस पर विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के शिक्षकों का किया अभिनंदन, भावना दीदी की साइंस पाठशाला कार्यशाला का भी शिक्षकों ने किया अवलोकन*

0

*शिक्षक दिवस पर विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा के शिक्षकों का किया अभिनंदन, भावना दीदी की साइंस पाठशाला कार्यशाला का भी शिक्षकों ने किया अवलोकन*

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शिक्षक दिवस के अवसर पर पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय ग्राम उड़ियाकला में विधानसभा स्तरीय शिक्षा अभिनंदन समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पंडरिया विधानसभा के समस्त शासकीय व शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने और उन्हें ड्रोन, रोबोटिक्स, AI व 3D आर्ट जैसे अत्याधुनिक शिक्षकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भावना दीदी की साइंस पाठशाला के प्रथम कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जहाँ शिक्षकों ने उसमें उपलब्ध अत्याधुनिक ड्रोन, रोबोट व शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन किया इस भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से प्रतिवर्ष विधानसभा क्षेत्र के लगभग 5000 छात्र-छात्राओं को भविष्य की टेक्नोलॉजी और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है ताकि ग्रामीण परिवेश में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने कार्यक्रम में मंच से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के 67 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।समारोह में पंडरिया विधानसभा के सभी सातों मंडल अंतर्गत सितम्बर 2025 से अगस्त 2026 के मध्य सेवानिवृत्त हुए 50 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया वहीं वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण के लिए विशेष योगदान देने वाले हेतु विशेष रूप से सम्मानित किया गया इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2026 अंतर्गत 8 शिक्षा दूत एवं 1 ज्ञान दीप पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को भी उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया तथा बोर्ड परीक्षा में जीं विद्यालयों में 100 प्रतिशत विद्यार्थियों उत्तीर्ण हुए हैं उन 8 विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया गया वहीं पंडरिया विधानसभा के अलग-अलग विकासखंड के लगभग 1600 से अधिक शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया इन शिक्षकों की उपलब्धि न केवल उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है, बल्कि विद्यार्थियों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और शिक्षा के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि शिक्षक समाज के सबसे महत्वपूर्ण शिल्पकार हैं। वे केवल विद्यार्थियों को किताबों का ज्ञान नहीं देते बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन के मूल्यों का निर्माण करते हैं एक शिक्षक द्वारा तैयार किया गया विद्यार्थी आगे चलकर परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाता है इसलिए शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा के वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक शिक्षक सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच भी पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं दूरस्थ अंचलों में शिक्षा की ज्योत जलाए रखना और बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना अपने आप में राष्ट्रसेवा है ऐसे शिक्षकों के समर्पण को समाज के सामने लाना और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है विधायक भावना बोहरा ने बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को उत्तीर्ण कराने वाले शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षक की निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण का परिणाम है उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी वर्षों की सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है उन्होंने सभी सम्मानित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका ज्ञान आपका अनुभव और आपका समर्पण पंडरिया की नई पीढ़ी की सबसे बड़ी पूंजी है आपके द्वारा जलाया गया शिक्षा का दीप आने वाले वर्षों तक समाज को दिशा देता रहेगा उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आप सभी के इसी सेवाभाव से प्रेरणा लेते हुए हमने भी बेटियों की शिक्षा हेतु कोई बाधा अवरोध न बनें इसके लिए महाविद्यालयीन छात्राओं को घर से महाविद्यालय आने-जाने हेतु 10 निःशुल्क बस सेवा का संचालन कर रहें हैं जिससे अबतक 1500 से अधिक छात्राओं को लाभ मिला है लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से IIT-JEE,NEET एवं CGPSC की निःशुल्क कोचिंग युवाओं को मिल रही है और और विभिन्न सेवाओं में भी उनका चयन हुआ है इसके साथ ही हमारे शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु भावना दीदी की साइंस पाठशाला की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास जगाना और उन्हें आने वाले समय की चुनौतियों के लिए तैयार करना है हमारा संकल्प है कि पंडरिया विधानसभा का कोई भी विद्यार्थी अवसरों के अभाव में पीछे न रहे इस दौरान विधायक भावना बोहरा ने मंच से शिक्षकों के साथ संवाद कर उनके सुझाव एवं अनुभव जाने तथा ग्रामीण व वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने नवाचार और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नई पहल एवं कार्ययोजनाओं को लेकर सार्थक संवाद किया इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षकगण व उनके परिजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*पंडरिया में पहली बार तीज उत्सव में सजा पारंपरिक परिधान का मंच*

0

*पंडरिया में पहली बार तीज उत्सव में सजा पारंपरिक परिधान का मंच*

0.स्वर्णा लेडीज ग्रुप के आयोजन में महिलाओं ने बिखेरी संस्कृति और आत्मविश्वास की छटा, कामिनी जोशी रहीं प्रथम।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/पंडरिया:- स्वर्णा लेडीज ग्रुप पंडरिया के तत्वावधान में रविवार को जैन धर्मशाला में तीज उत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया पंडरिया में पहली बार तीज उत्सव के अवसर पर आयोजित पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही कार्यक्रम में संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गेम्स के साथ महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रसंगिना साधो, मेडिकल ऑफिसर कुकदुर, डॉ. हीना पारख, संचालक पारख हॉस्पिटल पंडरिया, डॉ. अक्विला कौसर एवं डॉ. जागृति कांत उपस्थित रहीं वहीं प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में डॉ. अनुश्री पाठक, रायपुर एवं रेनू तिवारी, बेमेतरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्णा लेडीज ग्रुप की अध्यक्ष मीनू छाबड़ा के स्वागत उद्बोधन से हुआ डॉ. प्रसंगिना साधो ने आयोजन के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप को बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए ऐसे आयोजनों से महिलाओं में जागरूकता के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है डॉ. हीना पारख ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा किया जा रहा कार्य समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है उन्होंने कहा कि जब भी ग्रुप को उनकी आवश्यकता होगी, वे सदैव उनके साथ खड़ी रहेंगी।

*रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया रोमांच*

पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता में रैंप वॉक सहित विभिन्न चरण आयोजित किए गए प्रश्नोत्तर राउंड में निर्णायकों ने प्रतिभागियों से तीज पर्व एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल पूछे सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और आकर्षक पारंपरिक परिधानों के साथ अपनी प्रस्तुति दी प्रतियोगिता में श्रीमती कामिनी जोशी ने प्रथम सरोज तिवारी ने द्वितीय तथा शशि तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं राधिका गुप्ता, निधि श्रीवास्तव एवं सीमा केशरवानी ने भी अपने श्रृंगार और पारंपरिक अंदाज से सभी का मन मोह लिया विजेताओं को अतिथियों द्वारा आकर्षक उपहार प्रदान किए गए कार्यक्रम में मिस समृद्धि शर्मा ने क्लासिकल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी वहीं मिस रागिनी एवं शिक्षा पाठक की नृत्य प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरीं।

*गेम्स में भी महिलाओं ने दिखाया उत्साह*

उत्सव के दौरान आयोजित मनोरंजक गेम्स में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इसमें आस्था तिवारी प्रथम, सीमा केशरवानी द्वितीय एवं नीलम श्रीवास्तव तृतीय रहीं कार्यक्रम का शानदार संचालन उमा पाठक ने किया तथा आभार प्रदर्शन रश्मि श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुंचा सलूजा, स्मृति श्रीवास्तव, छाया सिंह ठाकुर, प्रीती लूथरा एवं नीतू भट्ठ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं स्वर्णा लेडीज ग्रुप का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा बल्कि महिलाओं को अपनी संस्कृति, प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ महिला जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दे गया।

 

*दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत*

0

*दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बजरंग चौक ग्राम दशरंगपुर में आयोजित श्रीकृष्ण धार्मिक आस्था के साथ युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक उत्साह का भव्य वातावरण देखने को मिला भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में इन्दौरी एवं रणवीरपुर मंडल के अंतर्गत आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता 2026 के आयोजन में 5 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया वहीं हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों और विधायक भावना बोहरा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया विधायक भावना बोहरा ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की इसके पश्चात उन्होंने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जैसे-जैसे गोविंदा टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया, पूरा आयोजन स्थल जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली कठिन चुनौतियों के बीच प्रतिभागियों ने अपनी सामूहिक क्षमता, तालमेल, साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया प्रतियोगिता में विधायक भावना बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम लिटीपुर की टोली को ₹25000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम मरका की टोली को ₹15,000 एवं ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम गोछिया पेंड्री की टोली को ₹11,000 एवं ट्रॉफी भेंट कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारे अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को आत्मसात करने का पर्व है श्रीकृष्ण ने हमें परिस्थितियां कैसी भी हों सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रेरणा दी है आज की युवा पीढ़ी जब अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर ऐसे आयोजनों में आगे आती है तो यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त करती है इस आयोजन में जिस प्रकार से युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी भव्य बनाया है जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को भी जनभागीदारी के माध्यम से नई गति मिल रही है अपनी परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना केवल संस्कृति संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि अपनी पहचान और मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई देती हूँ जो इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, संगठन क्षमता और सहयोग की भावना को विकसित करते हैं तथा उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं पंडरिया विधानसभा अब विकास कार्यों के साथ-साथ आस्था, परंपरा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना से भी प्रदेशभर में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित कर रहा है क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के प्रयास भी निरंतर जारी रहेंगे कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों की टीम, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

*सोशल मिडिया इंस्ट्राग्राम में चाकू लहराने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार*

0

*सोशल मिडिया इंस्ट्राग्राम में चाकू लहराने वाले आरोपियो को सकरी पुलिस ने किया गिरफतार*

 आरोपियो के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू किया गया जप्त 

 आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – 01-सुनील पाल उर्फ बुटटी पिता पिता विजय पाल उम्र 20 वर्ष निवासी बजरंग मोहल्ला वार्ड नं 01 थाना सकरी जिला बिलासपुर

02-ओम प्रकाश साकर उर्फ बिटटू पिता पतिराम पाल उम्र 20 वर्ष निवासी बंधवापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/ सोशल मिडिया इस्टाग्राम Youth Times Digital Media में दो युवक चाकू लहराते डांस करते हुए विडिया प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सकरी द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा तत्काल आरोपियो को गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर बंधवापारा सकरी में विडियो मे दिखे दोनो युवको का पता किया जो 1. सुनील पाल उर्फ बुटटी पिता विजय पाल उम्र 20 साल निवासी बजरंग मोहल्ला वार्ड नंबर 01 थाना सकरी 2. ओम प्रकाश साकर उर्फ बिटटू पिता पति राम साकर उम्र 20 साल निवासी बंधवापारा सकरी का होना पाया गया । सुनील पाल व ओम प्रकाश साकर उर्फ बिटटू से वायरल विडियो में चाकू लहराने के संबध में मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो चाकू लहराना स्वीकार किया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 822/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपियो के कब्जे से 02 नग धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गया गिरफतार*

0

*अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गया गिरफतार*

 आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम गांजा कीमती 15000 रूपये एवं बिक्री रकम 270 रूपये किया गया जप्त

 आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

नाम आरोपी – श्रीमती उम्मद बी पति आसमी खान उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम चोरभट्ठी थाना सकरी जिला बिलासपुर

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर – श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह द्वारा अवैध नशीले मादक पदार्थ एवं अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) श्री परमेश्वर तिलकवार से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी के नेतृत्व में थाना सकरी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गया था दिनांक 05.09.2026 की जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि उम्मद बी नामक महिला ग्राम चोरभट्टी में अपने पास एक काला रंग का पॉलिथीन में मादक पदार्थ गांजा रखकर नशा करने वाले लोगो को विक्री कर रही है कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराया गया । मुखबीर के निशानदेही पर बिजली ऑफिस मोड के पास ग्राम चोरभट्ठी के पास श्रीमती उम्मद बी पति आसमी खान उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम चोरभट्ठी थाना सकरी जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 310 ग्राम कीमती 15000 रूपये एवं नगदी रकम 270 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरूद्ध विधिवित एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यावाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया हैा

*सूने मकान में चोरी करने वाला आदतन चोर चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे*

0

*सूने मकान में चोरी करने वाला आदतन चोर चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे*

*आरोपी के कब्जे से चोरी की टीवी, मिक्सी, डीवीडी, बफर स्पीकर एवं पीतल के बर्तन (कीमती लगभग ₹20,000/-) किया गया बरामद -* 

*गिरफ्तार आरोपी:*

 *शनी राव* पिता संतोष राव, उम्र 24 वर्ष, निवासी इमलीभाठा, बंधवापारा, सरकंडा, बिलासपुर (छ.ग.)।

 संदीप साहू ब्यूरो  बिलासपुर:- प्रार्थी शिवशंकर जगत (पिता गुहाराम जगत, उम्र 40 वर्ष, निवासी इमलीभाठा, शिव शक्ति मंदिर के पास, सरकंडा) द्वारा थाना सरकंडा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 28/08/2026 को सुबह 08:00 बजे वे अपने परिवार के साथ राखी त्यौहार मनाने तखतपुर गए थे। दिनांक 29/08/2026 को शाम 04:30 बजे वापस आने पर उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर रखा सामान गायब था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1270/2026 धारा 331(3), 305(ए) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*पुलिस कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:* मामले की गंभीरता को देखते हुए *श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर संदेही एवं चोरी के सामान की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि इमलीभाठा सरकंडा निवासी शनी राव चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु गवाहों के समक्ष आरोपी शनी राव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि नशा करने की लत के कारण दिनांक 28/08/2026 की देर रात (2:00-2:30 बजे) उसने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के बताने पर उसके घर के पास झाड़ियों में छुपाकर रखी गई बोरी से शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर जब्त किया गया।

*जब्त सामग्री (कीमती लगभग ₹20,000/-):*

01 नग टीवी (क्राउन कंपनी)

02 नग मिक्सी (लांगलाइफ कंपनी)

03 नग डीवीडी (यूनीकास्ट कंपनी)

04 नग छोटा बफर (जेडडब्ल्यू कंपनी)

05 नग बड़ा बफर (इनटेक्स कंपनी)

02 नग पीतल की थाली एवं 01 नग पौना

*आरोपी के विरुद्ध अपराध साक्ष्य पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।*