More

    *दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत*

    *दशरंगपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की गूंज, विधायक भावना बोहरा ने दही हांडी के विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

    हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

    ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में बजरंग चौक ग्राम दशरंगपुर में आयोजित श्रीकृष्ण धार्मिक आस्था के साथ युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक उत्साह का भव्य वातावरण देखने को मिला भारतीय जनता युवा मोर्चा, पंडरिया विधानसभा द्वारा विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में इन्दौरी एवं रणवीरपुर मंडल के अंतर्गत आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता 2026 के आयोजन में 5 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया वहीं हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों और विधायक भावना बोहरा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया विधायक भावना बोहरा ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की इसके पश्चात उन्होंने दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जैसे-जैसे गोविंदा टोलियों ने मानव पिरामिड बनाकर हांडी तक पहुंचने का प्रयास किया, पूरा आयोजन स्थल जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा दही हांडी प्रतियोगिता में युवाओं के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली कठिन चुनौतियों के बीच प्रतिभागियों ने अपनी सामूहिक क्षमता, तालमेल, साहस और धैर्य का प्रदर्शन किया विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया प्रतियोगिता में विधायक भावना बोहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम लिटीपुर की टोली को ₹25000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम मरका की टोली को ₹15,000 एवं ट्रॉफी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम गोछिया पेंड्री की टोली को ₹11,000 एवं ट्रॉफी भेंट कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमारे अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को आत्मसात करने का पर्व है श्रीकृष्ण ने हमें परिस्थितियां कैसी भी हों सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की प्रेरणा दी है आज की युवा पीढ़ी जब अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर ऐसे आयोजनों में आगे आती है तो यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को और अधिक सशक्त करती है इस आयोजन में जिस प्रकार से युवाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने इस आयोजन को और भी भव्य बनाया है जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा में विकास के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों को भी जनभागीदारी के माध्यम से नई गति मिल रही है अपनी परंपराओं को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना केवल संस्कृति संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि अपनी पहचान और मूल्यों को मजबूत करने का भी माध्यम है मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई देती हूँ जो इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से युवाओं को रचनात्मक मंच उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन, संगठन क्षमता और सहयोग की भावना को विकसित करते हैं तथा उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं पंडरिया विधानसभा अब विकास कार्यों के साथ-साथ आस्था, परंपरा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना से भी प्रदेशभर में अपनी एक विशेष पहचान स्थापित कर रहा है क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और जनसुविधाओं के विस्तार के साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने के प्रयास भी निरंतर जारी रहेंगे कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों की टीम, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

    Trending News

    Technology