Home Blog Page 42

डेटा, सटीकता और दूरदृष्टि के साथ तैयार हो रहे हैं भारत के कल के शहर 

0

डेटा, सटीकता और दूरदृष्टि के साथ तैयार हो रहे हैं भारत के कल के शहर 

*श्री तोखन साहू, माननीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार*

भारत तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। हमारे शहर आज अवसर, नवाचार, रोजगार और आकांक्षाओं के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। वर्ष 2047 तक देश की शहरी आबादी लगभग 90 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में शहरीकरण भारत की विकसित राष्ट्र की यात्रा को आकार देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्तियों में से एक होगा।

यह अभूतपूर्व विस्तार हमारे सामने अवसर के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी रखता है। कल के शहरों की योजना आज के पुराने साधनों से नहीं बनाई जा सकती। हमें ऐसी शहरी योजना और शासन व्यवस्था विकसित करनी होगी, जो भविष्य की जरूरतों का पूर्वानुमान लगा सके, उभरती चुनौतियों का समाधान कर सके और नागरिकों के लिए सुरक्षित, समावेशी एवं भविष्य के लिए तैयार शहरों का निर्माण सुनिश्चित करे।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय इसी दिशा में भारत के शहरीकरण को नई दिशा दे रहा है। हमारा प्रयास ऐसे शहरों की नींव तैयार करना है, जो किफायती, जुड़े हुए, टिकाऊ और भविष्य के लिए सक्षम हों।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी एवं PMAY-U 2.0 के माध्यम से गरिमापूर्ण और किफायती आवास, AMRUT एवं AMRUT 2.0 के माध्यम से जल और शहरी अधोसंरचना, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के माध्यम से स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, Transit-Oriented Development (TOD) के माध्यम से सघन एवं टिकाऊ शहरी विकास तथा PM e-Bus Sewa के माध्यम से स्वच्छ और कुशल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ये पहल केवल अधोसंरचना का निर्माण नहीं कर रहीं, बल्कि आने वाले दशकों के भारत के शहरों की दिशा तय कर रही हैं।

भविष्य की चुनौतियों के लिए आज की तैयारी

तेजी से बढ़ते शहरीकरण के साथ शहरी बाढ़, यातायात दबाव, जल संकट, अपशिष्ट प्रबंधन, अत्यधिक गर्मी और मौजूदा अधोसंरचना पर बढ़ता दबाव जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। इनका समाधान केवल समस्याओं के उत्पन्न होने के बाद प्रतिक्रिया देकर नहीं किया जा सकता। हमें विकास का पूर्वानुमान लगाकर योजना बनाने की आवश्यकता है।

इसी सोच के साथ सरकार ने शहरी विकास में तकनीक, डेटा और वैज्ञानिक नियोजन को केंद्र में रखा है। AMRUT के अंतर्गत GIS आधारित मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एक समर्पित उप-योजना शुरू की गई है। यह 100 प्रतिशत केंद्र प्रायोजित पहल है, जिसके माध्यम से शहरों को दीर्घकालिक डिजिटल प्लानिंग की क्षमता प्रदान की जा रही है।

AMRUT GIS उप-योजना के तहत 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 461 शहरों को जोड़ा गया है। इनमें 437 शहरों के अंतिम भू-स्थानिक डेटाबेस तैयार हो चुके हैं, जबकि 404 शहरों के ड्राफ्ट GIS आधारित मास्टर प्लान तैयार किए गए हैं, जिनमें से 292 मास्टर प्लान अंतिम रूप ले चुके हैं।

छोटे शहरों को भी आधुनिक नियोजन का लाभ

भारत का शहरी विकास केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं है। छोटे शहर और कस्बे भी तेजी से विस्तार कर रहे हैं और उन्हें भी गुणवत्तापूर्ण शहरी नियोजन तथा अधोसंरचना की आवश्यकता है।

इसी उद्देश्य से AMRUT 2.0 के अंतर्गत 50,000 से 99,999 आबादी वाले 875 Class-II कस्बों के लिए GIS आधारित मास्टर प्लान उप-योजना शुरू की गई है। इसके तहत 399 कस्बों के ड्राफ्ट भू-स्थानिक डेटाबेस तैयार किए गए हैं, जिनमें 100 अंतिम रूप से तैयार हो चुके हैं। वहीं 136 कस्बों के ड्राफ्ट GIS आधारित मास्टर प्लान तैयार किए गए हैं, जिनमें से 93 अंतिम रूप ले चुके हैं।

यह पहल इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक शहरी नियोजन का लाभ केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों तक भी पहुंचेगा।

डेटा से सटीक होगी शहरी योजना

इस परिवर्तन के केंद्र में अत्याधुनिक भू-स्थानिक तकनीक है। AMRUT के अंतर्गत 1:4000 स्केल पर Very High Resolution Satellite imagery का उपयोग कर मानकीकृत भू-स्थानिक डेटाबेस तैयार किए जा रहे हैं। AMRUT 2.0 में इसे और मजबूत करते हुए Satellite imagery के साथ Drone/UAV mapping को 1:1000 स्केल पर अपनाया जा रहा है।

इन भू-स्थानिक डेटाबेस का PM Gati Shakti National Master Plan के साथ एकीकरण शहरी स्थानीय निकायों को विभिन्न विभागों और क्षेत्रों के बीच अधोसंरचना नियोजन में बेहतर समन्वय की क्षमता प्रदान करता है।

इससे शहरों की योजना अब केवल स्थिर नक्शों के आधार पर नहीं, बल्कि सड़क, भवन, जल निकाय, भूखंड, अधोसंरचना नेटवर्क और अन्य शहरी परिसंपत्तियों की वास्तविक स्थिति को ध्यान में रखकर अधिक सटीक तरीके से तैयार की जा सकेगी।

तकनीक के साथ संस्थागत क्षमता निर्माण

किसी भी परिवर्तन की सफलता केवल तकनीक पर निर्भर नहीं करती। उसके लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन और मजबूत संस्थागत क्षमता भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए तकनीकी कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम और निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।

AMRUT GIS उप-योजना के तहत 79 क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में लगभग 2,968 अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं AMRUT 2.0 GIS उप-योजना के अंतर्गत 34 क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में लगभग 2,648 अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।

इन प्रयासों से एक ऐसा GIS-सक्षम डिजिटल प्लानिंग इकोसिस्टम विकसित हो रहा है, जो मास्टर प्लान तैयार करने, उनमें संशोधन करने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में राज्यों एवं शहरी स्थानीय निकायों की क्षमता को मजबूत करेगा।

स्थिर नक्शों से गतिशील नियोजन की ओर

हमारी दृष्टि स्पष्ट है—भारत का शहरीकरण नियोजित, टिकाऊ, समावेशी और तकनीक-सक्षम होना चाहिए। हमें स्थिर नक्शों से गतिशील नियोजन, बिखरे हुए विकास से एकीकृत विकास और प्रतिक्रियात्मक शासन से डेटा आधारित निर्णय-प्रक्रिया की ओर आगे बढ़ना है।

भारत के शहरी भविष्य के लिए साहसिक सोच और आधुनिक तकनीक दोनों आवश्यक हैं। GIS और डिजिटल मास्टर प्लान को शहरी नियोजन के केंद्र में रखकर हम ऐसे शहरों की नींव तैयार कर रहे हैं, जो नियोजित, टिकाऊ, सुदृढ़, समावेशी और नागरिक-केंद्रित हों।

यह केवल शहरी नियोजन के आधुनिकीकरण की पहल नहीं है। यह विकसित भारत के लिए ऐसे शहरों के निर्माण का संकल्प है, जहां आने वाली पीढ़ियां बेहतर जीवन, बेहतर अवसर और बेहतर भविष्य के साथ आगे बढ़ सकें।

— श्री तोखन साहू

राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार

जनसेवा से राष्ट्र निर्माण तक : ‘सेवा संकल्प उत्सव’ को जन-जन का अभियान बनाने का आह्व

0

जनसेवा से राष्ट्र निर्माण तक : ‘सेवा संकल्प उत्सव’ को जन-जन का अभियान बनाने का आह्व

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर:- में भाजपा जिला कार्यशाला में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया सेवा का मंत्र; 25 वर्षों की सुशासन यात्रा को समर्पित एक माह के अभियान की रूपरेखा तैयार*

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

राजनीति जब सत्ता के बजाय सेवा का माध्यम बनती है, तब वह समाज और राष्ट्र के निर्माण की शक्ति बन जाती है। इसी विचार को केंद्र में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर (ग्रामीण) द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प उत्सव’ की जिला स्तरीय कार्यशाला एवं जिला कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से जनसेवा को राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा माध्यम बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल, बिलासपुर सह-संभाग प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*25 वर्षों की सेवा यात्रा को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का संकल्प*

कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि ‘सेवा संकल्प उत्सव’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनसमर्पण की 25 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में प्रारंभ हुई सेवा-यात्रा वर्ष 2014 से देश के प्रधानसेवक के रूप में निरंतर आगे बढ़ रही है। सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, सहभागिता और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है।

श्री साहू ने कहा कि इस यात्रा को केवल राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय इसे समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से जनसेवा के महाअभियान में बदलना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है।

*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा का संकल्प*

इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। एक माह की इस अवधि में चार महत्वपूर्ण अवसर सेवा, संस्कार और सुशासन के व्यापक संदेश से जोड़े जाएंगे।

17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रम, कौशल और सेवा के सम्मान का संकल्प लिया जाएगा।

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर अंत्योदय के विचार को जनसेवा का आधार बनाने का संदेश दिया जाएगा।

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सत्य, स्वच्छता, सेवा और ग्राम स्वराज की प्रेरणा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक पड़ाव को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को नई गति देने के अवसर के रूप में मनाया जाएगा।

*13 प्रमुख जनसेवा कार्यक्रम बनेंगे अभियान की पहचान*

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनभागीदारी और सेवा भावना को व्यापक रूप देने के लिए 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से 17 सितंबर को कार्यकर्ता बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों के घर-घर पहुंचकर आभार का दीया जलाएंगे।

‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

‘आंगन का उत्सव’ के तहत 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित कर बहनों का अभिनंदन तथा बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया जाएगा।

‘नमो सेवा गाथा’ के माध्यम से स्थानीय भाषाओं में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा और 2 अक्टूबर को 100 प्रमुख स्थानों पर विशेष प्रस्तुतियां होंगी।

‘सेवा ज्योति यात्रा’ के अंतर्गत अखंड ज्योति के साथ गांव-गांव अनुशासित पदयात्राएं और बाइक रैलियां आयोजित की जाएंगी।

‘जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा’ में 250 बाइकों पर 500 यात्री पवित्र नदियों का जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे तथा जनसंवाद के माध्यम से सेवा का संदेश पहुंचाएंगे।

‘रंगोली राष्ट्र’ के तहत सार्वजनिक स्थलों पर Human Rangoli और 108 मीटर व्यास का ‘भारत मंडला’ आकर्षण का केंद्र बनेगा।

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें नागरिक 25 निर्धारित सेवा कार्यों में से किसी एक कार्य का चयन कर न्यूनतम 25 मिनट का योगदान देंगे तथा My Bharat Portal पर रील अपलोड कर डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त करेंगे।

‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण एवं ‘एक पेड़ माँ के नाम’, दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा तथा नदी स्वच्छता एवं सामूहिक आरती जैसे कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे।

रक्तदान शिविरों के साथ एनीमिया, पोषण और वेलनेस की जांच होगी। पंचायतों और स्कूलों में पौधारोपण किया जाएगा। दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण, मोतियाबिंद जांच और डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित होंगे। नदी तटों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सामूहिक आरती के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

*सेवा को राजनीति से ऊपर उठाकर सामाजिक संस्कार बनाने की जरूरत*

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू का यह आह्वान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ‘सेवा संकल्प उत्सव’ का मूल उद्देश्य किसी एक कार्यक्रम को सफल बनाना भर नहीं, बल्कि सेवा को सामाजिक संस्कार और जनभागीदारी की स्थायी भावना बनाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की कि 17 सितंबर की सेवा भावना, 25 सितंबर के अंत्योदय, 2 अक्टूबर की स्वच्छता और 7 अक्टूबर के सुशासन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि जनसेवा ही राष्ट्र निर्माण का परम मार्ग है। जब सेवा का भाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, तभी ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि जनभागीदारी से साकार होने वाला राष्ट्रीय संकल्प बनेगा।

Cmho बिलासपुर की तानाशाही

0

Cmho बिलासपुर की तानाशाही

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर/शहरी खण्ड चिकित्सा अधिकारी के अधीन कार्यरत 1 स्टाफ नर्स 4 महिला पर्यवेक्षकों ANM की बिना कोई प्रक्रिया के अपने स्थापना प्रभारी लिपिक को जारी मौखिक फरमान पर इन कर्मचारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक वेतनवृद्धि पर रोक लगाते हुए उक्त कर्मचारियों को बिना अपराध के आर्थिक प्रताड़ना दी गई है और उन्हें वार्षिक वेतनवृद्धि के लाभ से साल भर के लिए वंचित कर दिया गया ।

Cmho द्वारा DHO/BMO/नोडल ऑफिसरों को बाईपास कर खुद ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करना, बैठक के बीच ज़लील करना , हर कार्य के लिए छोटे कर्मचारियों पर दोष आरोपित करना ही इनका मुख्य दायित्व बन गया है।

जमीनी स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए DHO/अलग अलग कार्यों के लिए जिला नोडल अधिकारी /जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक,/BETO पदस्थ हैं जो कार्यालयों में AC की हवा खाते रहते है इनके लिए cmho ने जिला कार्यालय में 20से25,AC लगवा दिए है ।

कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में bmo कोटा की कार्य के प्रति लापरवाही के कारण उनका वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया है ।वहीं दूसरी तरफ बिना विधिवत प्रक्रिया एवं बिना जांच कराए छोटे कर्मचारियों को प्रताड़ित किया गया है के संबंध में शिकायत तथा तत्काल कार्यवाही हेतु आवेदन।

शहरी क्षेत्र के छोटे कर्मचारियों की वर्ष 2025-26 की वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ बिना किसी स्पष्ट आधार, बिना जांच तथा बिना नोटिस के रोक दिया गया है। इस मनमानी कार्रवाई के कारण संबंधित कर्मचारियों को शासन द्वारा देय आर्थिक लाभ से वंचित होना पड़ा है

किसी भी कर्मचारी की वेतनवृद्धि रोकना उसके आर्थिक अधिकारों को प्रभावित करने वाली गंभीर कार्रवाई है। यदि कोई शिकायत अथवा अनियमितता थी, तो सभी स्तर के अधिकारियों से लेकर नीचे स्तर के कर्मचारियों पर कार्यवाही विधिवत की जानी थी बिना उचित प्रक्रिया/आधार के वेतनवृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रतिनिधि मंडल द्वारा cmho मिल कर निम्न मांगें रखी गई —

1. वर्ष 2025-26 की रोकी गई वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल बहाल कर उसका समस्त एरियर सहित भुगतान कराया जाए।

2. वेतनवृद्धि रोकने संबंधी आदेश, प्रस्ताव एवं उसके आधार की प्रमाणित प्रति संघ को उपलब्ध कराई जाए।

3. स्थापना विज्ञप्त शाखा के प्रभारी लिपिक को तत्काल स्थापना शाखा से हटाया जाय।

4. पश्चात संबंधित कर्मचारियों को बिना नोटिस एवं बिना जांच के आर्थिक लाभ से वंचित किए जाने की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

5. यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी की लापरवाही या मनमानी के कारण वेतनवृद्धि रोकी गई है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

6. स्थापना शाखा में कार्यरत संबंधित प्रभारी लिपिक एवं स्थापना अधिकारी की भूमिका की जांच कर जवाबदेही निर्धारित की जाए।

7. यह मामला केवल दो कर्मचारियों की वेतनवृद्धि का नहीं, बल्कि शासकीय कर्मचारियों के अधिकारों एवं सम्मान का विषय है। अतः इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।

यदि 7 दिवस के भीतर उक्त मांगो को पूरा करते हुए उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संघ 7दिवस पश्चात cmho कार्यालय का घेराव करने के साथ साथ उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करने तथा नियमानुसार लोकतांत्रिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसके कारण विभाग की छवि खराब होती है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी cmho बिलासपुर की होगी।

Cmho के साथ चर्चा में श्री रविन्द्र तिवारी प्रांत समन्वयक,श्रीमती कविता मसीह प्रांतीय सचिव, श्रीमती शीला शुक्ला अध्यक्ष शहरी क्षेत्र बिलासपुर सहित पीड़ित कर्मचारी उपस्थित थे

बहतरा की पंडवानी गायिका नंदनी पटेल ने दी छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा को आगे बढ़ाने की मिसाल

0

बहतरा की पंडवानी गायिका नंदनी पटेल ने दी छत्तीसगढ़ी लोक परंपरा को आगे बढ़ाने की मिसाल

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-जिले के ग्राम कटघरी में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक पंडवानी कार्यक्रम में ग्राम बहतरा, जिला बिलासपुर की पंडवानी गायिका सुश्री नंदनी पटेल ने महाभारत की कथा पर आधारित पंडवानी की प्रभावी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति और पंडवानी परंपरा से जोड़ा।

कार्यक्रम के दौरान नंदनी पटेल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने की जिज्ञासा रही है। पढ़ाई के दौरान वे आकाशवाणी और दूरदर्शन पर प्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई की प्रस्तुतियां सुना करती थीं। उनकी कला से प्रभावित होकर नंदनी पटेल ने डॉ. तीजन बाई को अपना गुरु मानते हुए पंडवानी गायन की साधना शुरू की।

उन्होंने बताया कि आज वे लगातार छत्तीसगढ़ी पंडवानी की प्रस्तुति देकर अपनी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक वे राज्य उत्सव, राज्य स्तरीय कृषि मेला तथा आकाशवाणी सहित विभिन्न बड़े मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।

नंदनी पटेल का कहना है कि पंडवानी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और महाभारत की कथा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी पहुंचाने की महत्वपूर्ण विधा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से भी अपनी लोक कलाओं और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया।

डोंगरिया खुर्द में भूमिपूजन जनपद स्तर की राशि से बनेगा रंगमंच

0

डोंगरिया खुर्द में भूमिपूजन जनपद स्तर की राशि से बनेगा रंगमंच

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/दामापुर:- -डोंगरिया खुर्द में महामाया मंदिर के पास रंगमंच हेतु पंडरिया जनपद के सभापति प्र अश्वनी यदु एवं ग्राम के सरपंच विश्राम यादव के हाथों सम्पन्न कराया गया महामाया प्रांगण में रंगमंच की अति आवश्यकता थी संस्कृतिक आयोजन धार्मिक आयोजन एवं अन्य कार्यों हेतु रंगमंच का उपयोग किया जा सकेगा जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति प्र अश्वनी यदु ने कहा की उक्त स्थान पर रंगमंच की आवश्यकता थी काफ़ी सालों से मांग थी जो अब पूरा हो रहा है नवरात्री पर्व पर ज्योति प्रज्वलित के समय स्थान छोटा पड़ता था अब रंगमंच बनने से सेवा करने वालों क़ो सुविधा मिलेगी वंही आस पास निवास करने वालों के लिये कुछ काम आ सकेगा वंही डोंगरिया खुर्द सरपंच विश्राम यादव ने कहा की हमारे यंहा का मंदिर काफ़ी छोटा है ज्योत जांवारा होने पर जगह बहुत छोटा पड़ता था अब गायन वादन वालों क़ो सुविधा मिलेगी महामाया मंदिर के पास नवरात्री के समय होने वाले जसगीत गायन सामाजिक बैठक एवं अन्य संस्कृतिक कार्यक्रम में उक्त मंच का उपयोग किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान ग्राम के बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

जर्जर भवन नहीं हटाया तो मकान मालिक स्वयं होंगे जिम्मेदार, नगर पालिका ने दी सख्त चेतावनी

0

जर्जर भवन नहीं हटाया तो मकान मालिक स्वयं होंगे जिम्मेदार, नगर पालिका ने दी सख्त चेतावनी

0.नगर पालिका टीम ने जर्जर भवनों का निरीक्षण

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जर्जर एवं पुराने भवनों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है जो अपनी पुरानी एवं कमजोर संरचना के कारण नागरिकों के लिए खतरा बन सकते हैं खतरा होने वाले शहर के सभी शासकीय एवं निजी भवनों का सर्वे किया किया जाकर नोटिस देने की तैयारी है प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में ऐसे भवन जो जर्जर व पुराने हो चुके है जिसका निरीक्षण नगर पालिका टीम द्वारा किया गया है निरीक्षण के दौरान कई भवनों की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई टीम द्वारा भवनों की दीवार, छत, संरचना एवं अन्य हिस्सों की स्थिति का मौके पर जायजा लिया गया वर्षों पुराने होने के कारण कुछ भवनों की संरचना काफी कमजोर हो चुकी है जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल डिस्मेंटल किया जाना आवश्यक है।

*जर्जर भवनों के मालिकों को तत्काल हटाने के निर्देश*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि नगर पालिका उपअभियंता शिवकुमार कुमार गर्ग, राजेश पाथर, राजस्व टीम बद्री राम साहू, लियाकत अली, चंद्रिका सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सुनील कुर्रे द्वारा जर्जर भवनों का निरीक्षण किया गया टीम द्वारा मकान मालिकों को मौके पर ही निर्देशित किया गया कि वे अपने जर्जर एवं खतरनाक भवनों को तत्काल डिस्मेंटल कर हटाने की कार्रवाई करें साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि भवन की जर्जर स्थिति के बावजूद उसे नहीं हटाया जाता है और भविष्य में उसके कारण किसी प्रकार की दुर्घटना, जनहानि अथवा संपत्ति की क्षति होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित मकान मालिक की स्वयं की होगी उन्होनें बताया कि पुराने, क्षतिग्रस्त एवं जर्जर भवनों का सर्वे कर खतरनाक भवनों को चिन्हांकित किया जा रहा है भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूलों, बाजारों एवं व्यावसायिक परिसरों को प्राथमिकता दी जाएगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू के निर्देशन में नगर पालिका द्वारा शहर में ऐसे सभी जर्जर एवं खतरनाक भवनों को चिन्हित किया गया है उन्होनें बताया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है जर्जर भवनों के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जनहानि न हो इसके लिए भवन मालिकों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं तथा निर्देशों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी नगर पालिका ने कवर्धावासियों से अपील की है कि अपने आसपास के जर्जर भवनों की सूचना नगर पालिका कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या उप अभियंता, राजस्व विभाग में सूचना दे सकते है।

कवर्धा शहर में यातायात सुधारने नगर पालिका का बड़ा फैसला

0

कवर्धा शहर में यातायात सुधारने नगर पालिका का बड़ा फैसला

0.शहर के प्रमुख मार्ग होंगे नो-वेंडिंग जोन, सड़क घेरकर कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव मुख्य मार्गों पर व्यवसायिक गतिविधियों के कारण होने वाले अवरोध और आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा ने बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है परिषद की बैठक में चर्चा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने की स्वीकृति दी गई है इसके साथ ही यातायात को प्रभावित करने वाले चबूतरा, ठेला, गुमटी एवं अन्य प्रकार के व्यवसायिक अवरोधों को चिन्हांकित कर हटाने का भी निर्णय लिया गया है नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों में व्यवसाय एवं व्यापार के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र निर्धारित करने पर विचार किया गया यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने और सड़कों को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से प्रस्तावित क्षेत्रों की समीक्षा के बाद कुछ क्षेत्रों को प्रस्ताव से हटाते हुए शेष क्षेत्रों को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने की स्वीकृति दी गई।

*इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा फोकस*

नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित नो वेडिंग क्षेत्रों में अंबेडकर चौक से सर्किट हाउस होते हुए हनुमंत वाटिका तक, अंबेडकर चौक से सिग्नल चौक तक, सिग्नल चौक से ऋषभ देव चौक तक, सिग्नल चौक से ठाकुर देव चौक तक, सिग्नल चौक से परशुराम झंडा चौक तक तथा दंतेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग से मिनीमाता चौक तक के क्षेत्र शामिल किए गए हैं।

*सड़क पर व्यवसाय के कारण बढ़ रहा था यातायात दबाव*

शहर के प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों पर दुकानों के सामने चबूतरे, ठेले, गुमटियां एवं अन्य अस्थायी संरचनाओं के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है इससे वाहनों के आवागमन के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है व्यस्त समय में इन स्थानों पर यातायात का दबाव और बढ़ जाता है नगर पालिका परिषद द्वारा अब ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर व्यवस्थित कार्रवाई की जाएगी इसका उद्देश्य किसी के व्यवसाय को अनावश्यक रूप से प्रभावित करना नहीं बल्कि सड़क और सार्वजनिक स्थानों को यातायात के लिए सुगम एवं व्यवस्थित रखना है।

*नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा जनसुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए सड़कों को व्यवस्थित और अतिक्रमणमुक्त रखना बेहद जरूरी है उन्होंने कहा कि नगर पालिका का पहला उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा “शहर के प्रमुख मार्गों पर यदि सड़क का हिस्सा चबूतरे, ठेले, गुमटियों या अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के कारण घिर जाता है तो इसका सीधा असर यातायात और आम नागरिकों की सुविधा पर पड़ता है परिषद ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नो-वेंडिंग जोन निर्धारित करने का निर्णय लिया है यातायात को प्रभावित करने वाले स्थानों को चिन्हांकित कर नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि व्यवस्थित बाजार और सुगम यातायात किसी भी शहर की पहचान होते हैं नगर पालिका द्वारा शहर के विकास के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों के बेहतर प्रबंधन पर भी लगातार काम किया जा रहा है उन्होंने नागरिकों और व्यापारियों से भी अपील की कि वे सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह से व्यवसाय न करें जिससे दूसरे लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो।

*नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई-सीएमओ*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अब संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर यातायात प्रभावित करने वाले चबूतरा, ठेला, गुमटी और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को चिन्हांकित किया जाएगा इसके बाद नियमानुसार उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाएगी इस निर्णय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है नो-वेंडिंग जोन लागू होने के बाद प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुगम होने, पैदल यात्रियों को राहत मिलने और बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव कम होने की उम्मीद ह

लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0

लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए दोनों आरोपी

कोण्डागांव क्षेत्र में लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 05.09.2026 को प्रार्थी राजकमल सागर, पिता मज्जू सागर, उम्र 33 वर्ष, निवासी भेलवापदर पारा, कोण्डागांव द्वारा थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सुबह करीब 10 बजे नीलकंठ कोर्राम के घर के पास बैठा था। इसी दौरान जितेन्द्र नेताम एवं अंकित कोर्राम, दोनों निवासी भेलवापदर पारा, वहां पहुंचे और विवाद करते हुए प्रार्थी से झगड़ा करने लगे।
विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जितेन्द्र नेताम ने प्रार्थी को पकड़ लिया तथा अंकित कोर्राम ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर प्राणघातक वार किया, जिससे प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई एवं खून निकलने लगा। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 277/2026, धारा 109, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा (भापुसे) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चन्द्रा एवं एसडीओपी कोण्डागांव श्री एश्वर्य कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों की पतासाजी कर दोनों आरोपियों—
🔹 01. जितेन्द्र नेताम, पिता स्व. सुखनाथ नेताम, उम्र 30 वर्ष, निवासी मेलावापदर पारा, कोण्डागांव।
🔹 02. अंकित कोर्राम, पिता जयलाल कोर्राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी भेलवापदर पारा, कोण्डागांव।
को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹3.81 लाख का माल जब्त

0

एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹3.81 लाख का माल जब्त

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 15 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो दोपहिया वाहन और तीन मोबाइल जब्त

छिंदवाड़ा / जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स, तीन मोबाइल फोन, दो दोपहिया वाहन और 3,700 रुपये नकद, कुल करीब 3 लाख 81 हजार 200 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिवनी निवासी विशाल विश्वकर्मा दोपहिया वाहन से एमडी ड्रग्स पाउडर लेकर औद्योगिक क्षेत्र ईमलीखेड़ा पहुंचने वाला है और इसे न्यूटन परासिया निवासी अनिमेष सूर्यवंशी को बेचने वाला है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए ईमलीखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन एवं 2,700 रुपये नकद बरामद किए गए। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
नागपुर से ड्रग्स खरीदने की जानकारी
विवेचना के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल विश्वकर्मा ने एमडी ड्रग्स नागपुर निवासी अब्दुल रशीद कुरैशी से खरीदना बताया। इसके बाद पुलिस टीम ने नागपुर पहुंचकर अब्दुल रशीद कुरैशी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय छिंदवाड़ा में पेश किया है। पुलिस द्वारा अब मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी पूरी श्रृंखला की जांच की जा रही है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार, आरोपी विशाल विश्वकर्मा के खिलाफ जिला सिवनी में एमडी ड्रग्स, चोरी एवं मारपीट से संबंधित करीब आठ मामले पूर्व से दर्ज हैं। वहीं आरोपी अब्दुल रशीद कुरैशी के खिलाफ नागपुर में बलवा एवं मारपीट के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक ब्रिजेश सिंह रघुवंशी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
पुलिस की अपील: मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

🚨 “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

0

🚨 “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
🚨 घर विवाद में बड़े भाई पर टांगा से प्राण घातक हमला कर फरार हुआ था आरोपी
🚨 गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा, घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगा बरामद, भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत घरघोड़ा पुलिस को हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी रूपधर राठिया (47 वर्ष), निवासी ग्राम चिमटापानी, थाना घरघोड़ा को पुलिस ने 04 सितंबर 2026 को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगा भी बरामद किया गया है।
प्रार्थी/आहत महेत राम राठिया (50 वर्ष), निवासी ग्राम चिमटापानी ने 04 जुलाई 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। उसके छोटे भाई रूपधर राठिया तथा मंझले भाई पुनीराम राठिया के साथ घर को लेकर विवाद चल रहा था। रूपधर आए दिन उक्त मकान को अपना बताते हुए परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकलने की धमकी देता था।
प्रार्थी के अनुसार 22 जून 2026 की शाम वह घर की परछी में अपने पिता गाडाराय राठिया तथा छोटे भाई रूपधर राठिया से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान घर से निकलने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर रूपधर राठिया ने गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखे लोहे के टांगा से अपने बड़े भाई महेत राम राठिया पर हमला कर दिया।