Home Blog Page 41

भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी

0

भावना दीदी की साइंस पाठशाला में ड्रोन, रोबोटिक्स, AI जैसी आधुनिक तकनीकों से रूबरू हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला के विद्यार्थी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- पंडरिया विधानसभा अंतर्गत शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक भावना बोहरा द्वारा शुरू की गई विशेष पहल भावना दीदी की साइंस पाठशाला की प्रथम कार्यशाला का आयोजन पीएमश्री जवाहर नावोदय विद्यालय, ग्राम उड़ियाकला में किया गया कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), 3D प्रिंटिंग सहित आधुनिक तकनीकों की बुनियादी जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया इस पहल के अंतर्गत शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर से 9 सितंबर तक प्रथम कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के लगभग 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के विशेष आग्रह पर उन्हें भी प्रशिक्षण में शामिल किया गया इस प्रकार लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भावना दीदी की साइंस पाठशाला के प्रथम कार्यशाला में सहभागिता की इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को मोबाइल लैब के माध्यम से बस टूर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने आधुनिक तकनीकी शिक्षा से संबंधित प्रदर्शनों को करीब से देखा और समझा तथा उपलब्ध विभिन्न तकनीकी मॉडलों एवं प्रयोगों की जानकारी प्राप्त की इस दौरान टेबलटॉप प्रदर्शनी से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया वहीं STEM एवं फिजिक्स किट प्रदर्शन आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को STEM इलेक्ट्रॉनिक किट एवं फिजिक्स किट के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को प्रयोगात्मक तरीके से समझाया गया इस दौरान बच्चों ने स्वयं प्रयोग कर विज्ञान को व्यवहारिक रूप में सीखने का अनुभव प्राप्त किया इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि, हमारे गांवों और शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है आवश्यकता केवल उन्हें अवसर, संसाधन और सही मार्गदर्शन देने की है भावना दीदी की साइंस पाठशाला इसी सोच के साथ शुरू की गई है ताकि पंडरिया विधानसभा के शासकीय विद्यालायोंन में पढ़ने वाले बच्चे भी ड्रोन, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, STEM, 3D प्रिंटिंग और अन्य आधुनिक तकनीकों को सीख सकें आज की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रह सकती। बच्चों को प्रयोग तकनीक और नवाचार से जोड़ना समय की आवश्यकता है हमारा प्रयास है कि गांव का बच्चा भी भविष्य की तकनीकों को समझे, उनमें रुचि विकसित करे और आगे चलकर उन क्षेत्रों में अपना करियर बनाने का सपना देखे भावना बोहरा ने बताया कि इस पहल के माध्यम से आने वाले समय में पंडरिया विधानसभा के शासकीय एवं शिशु मंदिर विद्यालयों के प्रतिवर्ष लगभग 5,000 छात्र-छात्राओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब के माध्यम से विद्यालय-विद्यालय जाकर बच्चों को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा उन्होंने कहा कि पंडरिया की प्रतिभाओं को अवसर देना हमारी प्राथमिकता है भावना दीदी की साइंस पाठशाला के माध्यम से हम बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रयोग करने की क्षमता और नवाचार का आत्मविश्वास विकसित करना चाहते हैं और हमें विश्वास है कि यही बच्चे आने वाले समय में पंडरिया की नई पहचान बनेंगे।

राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ, 08 अक्टूबर तक चलेगा जनजागरूकता अभियान

0

राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ, 08 अक्टूबर तक चलेगा जनजागरूकता अभियान

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन 08 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में सुपोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। जिले में आज वेबकास्ट के माध्यम से राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनसमुदाय तक पोषण संबंधी संदेश पहुंचाने के साथ स्वस्थ खान-पान एवं स्वच्छता के प्रति प्रभावी व्यवहार परिवर्तन लाना है। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पोषण 2.0 के माध्यम से संचालित पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ को बड़ा रेल तोहफा, ₹10,783 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी : तोखन साहू

0

मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ को बड़ा रेल तोहफा, ₹10,783 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी : तोखन साहू

 संदीप साहू ब्यूरो बिलासपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹10,783 करोड़ की लागत वाली तीन महत्वपूर्ण मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दिए जाने पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। इनमें कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन तथा बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।

श्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और विस्तार को लगातार गति मिल रही है। इन परियोजनाओं से करीब 656 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। इसका लाभ पांच राज्यों के 14 जिलों और लगभग 4,790 गांवों को मिलेगा, जहां करीब 56 लाख की आबादी बेहतर रेल कनेक्टिविटी से लाभान्वित होगी।

उन्होंने कहा कि रेल लाइनों की क्षमता बढ़ने से ट्रेनों के आवागमन में बाधाएं कम होंगी और यात्री सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ेगी। साथ ही कोयला, सीमेंट, लौह अयस्क और इस्पात जैसे महत्वपूर्ण उत्पादों की माल ढुलाई अधिक सुगम होगी। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद अतिरिक्त लगभग 27 मिलियन टन यानी 2.7 करोड़ टन माल प्रतिवर्ष परिवहन क्षमता बढ़ने का अनुमान है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से अमरकंटक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, रतनपुर महामाया मंदिर, मल्हार सहित प्रमुख धार्मिक, पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों की कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

श्री साहू ने कहा कि रेल परिवहन के विस्तार का पर्यावरणीय लाभ भी महत्वपूर्ण है। परियोजनाओं से करीब 12 करोड़ लीटर तेल आयात की बचत तथा लगभग 62 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में देश में आधुनिक एवं मजबूत रेल अधोसंरचना का निर्माण तेजी से हो रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत ये परियोजनाएं यात्री सुविधाओं, माल परिवहन, उद्योग, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने वाली हैं।

श्री तोखन साहू ने कहा कि इन परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के रेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और क्षेत्र के विकास की संभावनाएं और व्यापक होंगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार व्यक्त किया।

अमित भण्डारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पटवारी भर्ती में आरक्षण रोस्टर सुधार की मांग

0

अमित भण्डारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पटवारी भर्ती में आरक्षण रोस्टर सुधार की मांग

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जांजगीर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट चौक से निकाली पैदल रैली

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा:-, 09 सितंबर 2026। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट चौक जांजगीर से जिला कलेक्ट्रेट परिसर के गेट तक पैदल रैली निकाली। रैली के बाद छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम जांजगीर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अमित भण्डारी हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच सहित दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कोसा निवासी अमित भण्डारी की हत्या के मामले को लेकर समाज में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

*पटवारी भर्ती में आरक्षण रोस्टर सुधार की मांग*

ज्ञापन में पटवारी भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर को लेकर भी प्रमुखता से मांग रखी गई। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जिला स्तर पर पदों के निर्धारण के कारण अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग सहित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

समाज ने मांग की कि संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था एवं रोस्टर का उचित पालन सुनिश्चित करते हुए पटवारी भर्ती प्रक्रिया को राज्य स्तर पर संचालित किया जाए, ताकि सभी आरक्षित वर्गों को उनका संवैधानिक अधिकार और उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रगतिशील सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष भूषण खटकर, उपाध्यक्ष शशिप्रताप टांडे, अर्जुन सरकार, प्यारेलाल जांगड़े, जिला प्रभारी यादराम हिरवानी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य डमरू प्रसाद मनहर, संरक्षक विभीषण पात्रे, इतवारी लाल खुटें, जगन्नाथ प्रसाद बघेल, गुहाराम खुटें, मनी बघेल, डॉ. दिलीप बर्मन, सतनामी सूर्यवंशी समाज पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रात्रे, नवागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष चीनी खुटें, अकलतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश निरचन्य, बलौदा ब्लॉक अध्यक्ष रमहैया खुटें, बम्हनीडीह ब्लॉक अध्यक्ष श्री खुटें, जिला मीडिया प्रभारी शनि सूर्यवंशी, पामगढ़ ब्लॉक मीडिया प्रभारी रजनीकांत रत्नाकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पामगढ़ दिनेश रमन, दीपक मनहर, संभाग अध्यक्ष भीम रेजीमेंट, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंदर लहरे, रमेश खरे, बलराम काठे, विजय कुमार मल्होत्रा, नवीन कुमार जांगड़े, पार्षद विजय खांडेल, सूरज भारती, नवीन जांगड़े, विजय मनहर, आशीष बंजारे, उमाकांत भारते सहित सतनामी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए समाज अपनी आवाज लगातार उठाता रहेगा।

देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को अस्थायी संरक्षण

0

देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को अस्थायी संरक्षण

*फोस्टर केयर हेतु दंपत्तियों से आवेदन आमंत्रित*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // जिले में संचालित किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के प्रावधानों के तहत देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने फोस्टर केयर (पालक देखरेख) के लिए इच्छुक भारतीय दंपत्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत अथवा समुदाय में रह रहे 06 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को निर्धारित प्रावधानों एवं फोस्टर केयर गाइडलाइंस फॉर फोस्टर केयर 2016 के अनुरूप अस्थायी रूप से संरक्षण एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पात्र भारतीय दंपत्तियां आगे आ सकती हैं।

फोस्टर केयर परिवार की जिम्मेदारी बच्चे को उचित भोजन, वस्त्र, आश्रय, शिक्षा, उच्च शिक्षा की देखभाल एवं संरक्षण उपलब्ध कराने के साथ उसकी आवश्यकतानुसार चिकित्सा एवं उपचार सुनिश्चित करना होगा। बच्चे की आयु एवं रुचि के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा उसके विकास से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही बच्चे को शोषण, दुर्व्यवहार, हानि एवं उपेक्षा से सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा बच्चे एवं उसके जैविक परिवार की निजता का सम्मान करना फोस्टर केयर परिवार का महत्वपूर्ण दायित्व होगा। फोस्टर केयर गाइडलाइंस में निर्धारित दायित्वों एवं शर्तों तथा बाल कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के निर्देशों का पालन करना भी अनिवार्य होगा। आवेदन सहित अधिक जानकारी के लिए जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर सकते हैं।

मुंगेली मितान की त्वरित पहल से सुरदा में सुरक्षित हुआ परिवार

0

मुंगेली मितान की त्वरित पहल से सुरदा में सुरक्षित हुआ परिवार

*जहरीला सर्प घर में घुसने की सूचना पर वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू*

 

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली,// जिला प्रशासन की पहल से संचालित मुंगेली मितान कॉल सेंटर नागरिकों और प्रशासन के बीच त्वरित संवाद का माध्यम बनकर समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं और आपात जरूरतों के त्वरित समाधान के लिए जनसेवा का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सुरदा, विकासखंड मुंगेली निवासी अजय पटेल ने मुंगेली मितान कॉल सेंटर में सूचना दी कि उनके घर में जहरीला सर्प प्रवेश कर गया है। इससे परिवार के सदस्यों में भय का माहौल था और सर्प को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के लिए तत्काल सहायता की आवश्यकता थी।

कॉल सेंटर ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए बिना विलंब वन विभाग को इसकी जानकारी दी और आवश्यक सहायता के लिए समन्वय किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सर्प को सुरक्षित रूप से पकड़कर वहां से ले गई। इस त्वरित कार्यवाही से परिवार को राहत मिली और संभावित खतरे को समय रहते टाल दिया गया। समस्या के समाधान के बाद मुंगेली मितान कॉल सेंटर द्वारा आवेदक से पुनः संपर्क कर स्थिति की जानकारी ली गई। आवेदक ने समस्या के निराकरण की पुष्टि करते हुए संतुष्टि व्यक्त की और त्वरित सहायता के लिए प्रशासन के प्रति आभार जताया।

*एक कॉल, तत्काल कार्यवाही और सुरक्षित समाधान*

किसी भी शासकीय योजना से संबंधित समस्या, जनसुविधा से जुड़ी परेशानी अथवा आपातकालीन स्थिति में नागरिक जिला प्रशासन द्वारा संचालित मुंगेली मितान कॉल सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9406275513, 9406275514, 8641002203, 9406275534 एवं 9406275535 पर संपर्क किया जा सकता है।

कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में किसानों को मिली आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

0

कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में किसानों को मिली आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

*कीट-रोग प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र चमारी ढकेलकापा में एक्सटेंशन रिफॉर्म्स (एक्स.रि.) आत्मा योजनांतर्गत कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा सह उप संचालक कृषि श्रीमती वीणा ठाकुर ने बताया कि किसानों को वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देते हुए बेहतर उत्पादन और टिकाऊ खेती के लिए प्रेरित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. एस.के. लहरे ने किसानों को कृषि कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अनावश्यक प्रयोग को कम करने तथा संतुलित एवं वैज्ञानिक तरीके से खाद के उपयोग की सलाह दी। साथ ही किसानों द्वारा पूछे गए कृषि संबंधी प्रश्नों का समाधान करते हुए खरीफ फसलों एवं धान में होने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों के लक्षणों की पहचान, रोकथाम एवं प्रबंधन के उपाय बताए।

विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. प्रमीला जोगी ने सब्जी उत्पादन, फलदार पौधों की रोपाई, नर्सरी तैयार करने, बीजोपचार तथा समन्वित कृषि प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को सुनियोजित कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ श्रीमती नेहा लहरे ने दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत खेती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर होने की सलाह देते हुए मशरूम उत्पादन एवं प्रोसेसिंग से जुड़ी संभावनाओं और तकनीकों की भी जानकारी प्रदान की। आत्मा योजना की डिप्टी पीडी श्रीमती निवेदिता गवेल एवं बी.टी.एम. श्री चेतन दास कुर्रे ने फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों, उनके उचित प्रबंधन तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने आत्मा योजना के तहत संचालित गतिविधियों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया।

इस दौरान जिले के एक प्रगतिशील कृषक ने तिलहनी फसलों की खेती में अपने अनुभव साझा किए, जिससे अन्य किसानों को भी नवीन कृषि पद्धतियों को अपनाने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा में कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ, एक्स.रि. आत्मा योजनांतर्गत कार्यरत कृषक मित्र एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।

श्री रामलला दर्शन योजना’ से श्रद्धालुगण करेंगे अयोध्या धाम का दर्शन

0

श्री रामलला दर्शन योजना’ से श्रद्धालुगण करेंगे अयोध्या धाम का दर्शन

*जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों का सम्मान कर हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*

 मुकेश साहू ब्यूरो मुंगेली, // शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अयोध्या धाम के लिए रवाना होने वाले जिले के दर्शनार्थियों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों का सम्मान करते हुए उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं और हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के अध्यक्ष श्री रामकमल सिंह, जिला पंचायत मुंगेली के सभापति श्री उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत मुंगेली के सभापति श्री पवन पाण्डेय, जनपद पंचायत पथरिया के सभापति श्री रिंकू सिंह एवं श्री संजय सिंह राजपूत उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने दर्शनार्थियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का लाभ मिल रहा है। दर्शनार्थियों ने इस अवसर के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से उनके लंबे समय से संजोए धार्मिक यात्रा के सपने को साकार होने का अवसर मिला है।

कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश

0

कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश

 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार* 

▪️*हत्या कर शव को लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक आरोपियों ने घर के पास छुपाया*

▪️*प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण*

▪️*आरोपिया का शादी के पूर्व से था मृतक के साथ प्रेम संबंध*

▪️*हत्या में प्रयुक्त फावड़ा /रापा को किया गया जप्ति*

▪️ *ब्रेन मैपिंग पॉलीग्राफ एवं नार्को टेस्ट जैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग मामला सुलझाने में* 

▪️ *प्रकरण में बिलासपुर के सीनियर ट्रैकर डॉग विमला की रही महत्वपूर्ण भूमिका*

▪️ *पिछले दो माह से पुलिस के समक्ष गुत्थी बने मामले को पुलिस ने सुलझाया* 

▪️*गिरफ्तार आरोपियों के नाम बजरंग सिंह निवासी कोसा ,संतोषी सिंह निवासी हाथनेवरा चांपा (मायका कोसा) और पप्पू सिंह निवासी कोसा*

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा :-27 जून 2026 की रात थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा में अपने घर से निकले युवक अनिल भंडारी का मृत शरीर एक दिन बाद 29 जून को सुबह गांव के ही अमहदा तालाब के बगल में एक निर्जन बाड़ी में बरामद हुआ था। गांव के बीचो-बीच हुए इस हत्या की विभिन्न पहलुओं को लेकर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की, जिसमें मुख्य रूप से मृतक का गांव के ही संतोषी सिंह नमक एक युवती से प्रेम प्रसंग, गांव में रात में होने वाले जुआ शराब आदि से जुड़े असामाजिक तत्वों की भूमिका साथ ही पिछले ग्राम पंचायत चुनाव के समय हुए विवाद को मुख्य रूप से पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया था। जांच में विभिन्न तकनीकी बिंदुओं जैसे CDR,IPDR एनालिसिस, टावर डंप, जीपीएस, सीसीटीवी फुटेज, संदेहियों के घटना के समय के लोकेशन के साथ-साथ घटना का मकसद और घटना के बाद उत्पन्न हुई परिस्थितियों की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए जिला पुलिस कप्तान द्वारा SIT बनाकर जब तेजी से जांच करना शुरू कराया गया तो जो तथ्य और कहानी सामने आए वह चौंकाने वाले थे।

मृतक अमित भंडारी का गांव के ही युवती संतोषी सिंह से उसके विवाह की पूर्व से ही प्रेम प्रसंग था,विवाह के बाद भी वे आपस में बातें किया करते थे, अमित भंडारी बाहर रहकर काम किया करता था जब जब वह गांव वापस लौटता था तब संतोषी भी अपने पति से लड़ झगड़ कर गांव आ जाती थी गांव में दोनो रात-रात भर फोन से बातें करते थे। घटना दिनांक की रात को भी अमित भंडारी और संतोषी सिंह रात को लगभग 1:30 बजे तक फोन में बातें करते रहे इसके बाद रात्रि लगभग 2:30 बजे के आसपास अमित,संतोषी सिंह से मिलने उसके घर के पीछे पहुंचा उसी समय संतोषी सिंह का भाई बजरंग सिंह टेंट का काम खत्म कर घर लौटा तथा घर के पीछे कुछ आवाज सुनकर जब वह घर के पीछे गया तो अपनी बहन के साथ मृतक अमित को देखकर अपना आपा खो बैठा और वहीं मृतक से वाद विवाद कर मारपीट चालू कर दी। अंधेरे में मृतक अमित का सर पीछे दीवार में टकराने से वहां खून का धब्बा लग गया था,अमित भंडारी वहां से जान बचाकर भागने की नीयत से पीछे दीवार को फांदने का प्रयास कर रहा था तब आरोपी बजरंग सिंह ने पास ही पड़े छोटे फावड़े/रापा से अमित की सर और छाती पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आवेश में आकर हत्या करने के बाद घबराकर बजरंग सिंह ने अमित की लाश को पीछे बाड़ी में ही झुरमुट के नीचे छुपा दिया था क्योंकि उसी रात गांव में चोरी होने की सूचना पर डायल 112 गांव कोसा आया हुआ था और रात में गांव में लोग जगे हुए थे जिससे उसी रात को ही अमित की लाश को कहीं अन्य रखने पर पकड़े जाने का खतरा था। इस पूरी घटना को उसकी बहन संतोषी सिंह ने देखा था और मृतक के शव को छुपाने में मदद भी की थी। अगले दिन दिनांक 28 जून को जब आरोपी बजरंग सिंह का बड़ा भाई पप्पू सिंह काम के बाद वापस गांव लौटा तो बजरंग ने बीती रात की पूरी घटना उसे बताई और उसे सहयोग करने के लिए कहा, दोनों प्लान बनाकर मृतक के परिजनों के साथ अमित भंडारी को ढूंढने का नाटक करते रहे और पुलिस को चकमा देने की नियत परिजनों के साथ गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने पुलिस थाना मुलमुला भी गए थे । बाद में रात को वापस गाँव आकर दोनो आरोपीयों ने 28 जून की मध्य रात्रि लगभग 12:00 बजे मौका देखकर अमित भंडारी के शव को गांव के बीचो-बीच ऐसे स्थान पर रख दिया जहां पुलिस को उन पर शक ना हो। पुलिस टीम द्वारा सूचना मिलने पर अगले दिन 29 जून को अज्ञात में अपराध पंजीबद्ध कर विभिन्न पहलुओं पर सघन जांच की जा रही थी बिलासपुर से आई ट्रैकर डॉग विमला द्वारा दिए गए लीड, आरोपियों के लोकेशन,घटना के बाद इनका संदिग्ध व्यवहार, पूछताछ में बार-बार कथन में बदलाव तथा नार्को टेस्ट, पॉलीग्राफ व ब्रेन मैपिंग द्वारा संदेह रहित हो जाने के बाद आरोपियों से जब पुनः सख़्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा घटना करना कबूल कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त हथियार छोटा फावड़ा/ रापा और मृतक के शव को ले जाकर अन्यत्र रखने के लिए उपयोग में लाई गई छोटी सीढ़ी को पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही में बरामद किया। तीनों आरोपियों बजरंग सिंह संतोषी सिंह और पप्पू सिंह को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है इनमें से संतोषी सिंह और पप्पू सिंह को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, तथा बजरंग सिंह का पुलिस रिमांड लेकर फॉरेनसिक इन्वेस्टीगेशन का आधुनिक तकनीकी परीक्षण कराया जायेगा।

बलौदा थाना क्षेत्र में जुआ और अवैध गतिविधियों को लेकर सवाल

0

बलौदा थाना क्षेत्र में जुआ और अवैध गतिविधियों को लेकर सवाल

बलौदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांजगीर-चांपा और कोरबा के बड़े जुआड़ियों के शामिल होने की बात

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-बलौदा। थाना क्षेत्र में कथित अवैध डीजल चोरी, जुआ और कबाड़ कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहरिया पहाड़ के जंगल क्षेत्र में कथित रूप से जुआ फड़ संचालित होने की चर्चा है।

सूत्रों का दावा है कि इस कथित जुआ गतिविधि में जांजगीर-चांपा और कोरबा क्षेत्र के बड़े जुआड़ियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। साथ ही क्षेत्र में नशीले पदार्थों की गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं हैं।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।