Home Blog Page 40

वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 10192 ग्रामीण परिवार मना रहे गृह प्रवेश की खुशियां

0

वनांचल क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक 10192 ग्रामीण परिवार मना रहे गृह प्रवेश की खुशियां

0.कबीरधाम जिले के ग्रामीण परिवारों को मिला अपने नए आशियाने की चाबी।

0.5 महीने में बनकर तैयार हुआ 10192 आवासहीन परिवारों के लिए पक्का प्रधानमंत्री आवास।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दिनांक 11सितंबर 2026 आज का दिन कबीरधाम जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों के लिए खुशी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर हमेशा के लिए उनकी स्मृतियों में जुड़ गया है इन परिवारों के लिए आज का दिन सपनो के पूरा होने के रूप मे याद रखा जाएगा क्योंकि जिले के 10192 आवासहीन ग्रामीण परिवार आज अपने नए प्रधानमंत्री आवास से मिले पक्के घरों में गृह प्रवेश कर रहे हैं 1 अप्रैल 2026 से 11 सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से 8965 परिवार प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से 1065 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से 162 परिवारों को उनका अपना पक्का घर बनकर मिल गया है कच्चे घरों में सभी मौसमों में होने वाली परेशानियों से इन परिवारों को स्थाई रूप से निजात मिला गया है नया आवास मिलने से सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ गया है तथा जीवन को सुविधाजनक बनाएगा उल्लेखनीय है कि शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा आज जिला शक्ति के ग्राम जेठा में प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पूर्ण किए गए आवासों की चाबी परिवारों को सौंप कर गृह प्रवेश कराया गया है इसी क्रम में कबीरधाम जिले में 10,192 पूर्ण किये गये आवासों में हितग्राहियों द्वारा अपने परिवार सहित गृह प्रवेश किया गया है गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर आवास लाभार्थियों को श्रीफल और पुप्षगुच्छ भेट कर शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

*गृह प्रवेश बना उत्सव का अवसर: कलेक्टर तुलिका प्रजापति*

कलेक्टर कबीरधाम तुलिका प्रजापति ने बताया की जिले के 10192 आवासहीन परिवारों को अपना पक्का घर मिल गया है बहुत ही अल्प समय,सिर्फ 5 महीने की अवधि में आवास का निर्माण कराना चुनौती पूर्ण रहा लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना बनाकर लगातार काम किया गया। साप्ताहिक समीक्षा बैठक मैदानी कर्मचारियों का नियमित फील्ड विजिट हितग्राहियों के साथ चौपाल एवं बैठक कर आवास जल्दी निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित करने से ही सकारात्मक परिणाम मिला है आज नए आवास में गृह प्रवेश की खुशियां वनांचल क्षेत्र के जनमन आवास के लाभार्थियों सहित मैदानी क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना तक पहुंच गई है आज का दिन ग्रामीण परिवारों के लिए उत्सव भरा है।

*समाज के अंमित छोर तक पहुँच रहीं शासन की योजनाएं: सीईओ अभिषेक अग्रवाल*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कबीरधाम जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों को खुशियों की चाबी आज मिल गई है अपना पक्का घर बनाना सभी का सपना होता है शासन से मिली सहायता राशि ग्रामीणों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है जिले के ग्रामीण परिवारों ने अपने नए पक्के आवास को बनाकर गृह प्रवेश करने की खुशियां हम सभी को संतुष्टि प्रदान करती है कि शासन की योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही है आवास बनाने के दौरान ग्रामीण परिवारों को विकसित भारत जी राम जी योजना से 90 से 95 दिवस का रोजगार भी मिला है। और इसके लिए प्रत्येक ग्रामीण परिवारों को 24000 रूपये से 27000 रूपये तक का मजदूरी भुगतान प्राप्त हूआ है जो उनके लिए आर्थिक संबल है हमारा प्रयास है कि सभी हितग्राहियों को शासन के अन्य योजनाओं से लाभान्वित करते हुए आजीविका के स्त्रोतो से भी जोड़ा जा रहा है आजीविका डबरी कूप निर्माण, निजी डबरी पशुशेड जैसे कार्य से नये रोजगार के अवसर मिल रहें है क्योंकि इससे जल संरक्षण के साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर मत्स्य पालन के गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।

*पक्के आवास से बदली जीवन की तस्वीर*

पक्के आवास का निर्माण पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण परिवारों को न केवल सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सकारात्मक बदलाव आया है आवास के साथ हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सैचुरेशन करते हुए अभिसरण के माध्यम से आजीविका की गतिविधियों से जोड़ा गया है आवास उपलब्ध कराने के साथ-साथ विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण अंतर्गत रोजगार उपलब्धता, स्वच्छ भारत अभियान से शौचालय की व्यवस्था, बिजली, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य बीमा तथा अन्य पात्रता आधारित योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

0

प्रधानमंत्री आवास 1.0 के हितग्रहियों को 30 सितंबर तक अपना आवास पूर्ण करना होगा-सीएमओ

0.निर्माण की गुणवत्ता को लेकर दिये सख्त निर्देश।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों की प्रगति निर्माण की गुणवत्ता एवं कार्य की स्थिति का जायजा लिया उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी आवासों का निर्माण गुणवत्तापूर्वक एवं शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कराया जाये मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 की मिशन अवधि केवल प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किये जाने हेतु 30 सितंबर 2026 तक नियत की गई है शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के पश्चात् राज्य शासन द्वारा अपूर्ण आवासो हेतु कोई वित्तीय सहायता उपलब्ध नही कराया जायेगा। जिसके जिम्मेदार स्वयं होगें।

*अप्रारंभ आवास का होगा निरस्तीकरण*

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1.0 अंतर्गत शहर में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया जिसमें मनोज कुमार लहरे पिता सरजू लहरे वार्ड क्रं. 17, प्रतिमा पारधी पति चंद्रिका पारथी वार्ड क्रं. 09, गिरजा बाई पति राजेन्द्र भट्ट वार्ड क्रं. 17, यशोदा सोनवानी पति लुकुस वार्ड क्रं. 18, संगीता निषाद पति परदेशी वार्ड क्रं. 17 एवं गंगोत्री मल्हा पति सोनू मल्हा वार्ड क्रं 17 के मकानों का निरीक्षण कर सभी हितग्राहियों को समझाईश दिया गया है कि दिनांक 30 सितंबर 2026 तक अपने अपूर्ण आवास को पूर्ण कर ले अन्यथा शासन द्वारा आपको प्रदाय की गई राशि भी वापसी किये जाने कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी इसी तरह प्रधानमंत्री आवास 1.0 के अप्रारंभ आवास हितग्राहियों का नाम भी विलोपित किये जाने का निर्देश दिया गया।

*सतत् मॉनिटरिंग किये जाने दिये निर्देश*

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजना है जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को स्वयं का पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है इसलिए योजना के अंतर्गत होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और शासन के मापदंडों का विशेष रूप से पालन किया जाना आवश्यक है उपअभियंता शिवकुमार गर्ग एवं आवास प्रेरक सत्येन्द्र कौशिक को निर्देशित किया कि योजना के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें हितग्राहियों से नियमित संपर्क कर उनके आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते रहे तथा निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका समय पर निराकरण भी समय-सीमा में करना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि केवल कागजी प्रगति के बजाय मौके पर वास्तविक निर्माण की स्थिति पर विशेष ध्यान दें।

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

0

पंडरिया में विधायक भावना बोहरा संग दिखी तीज की उमंग और मातृशक्ति का संगम, 8000 से अधिक महिलाओं ने मनाया तीज मिलन का उत्सव

0.पंडरिया में सजा तीज का रंग, विधायक भावना बोहरा संग 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने उत्साह के साथ मनाया तीज मिलन समारोह।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- हरियाली, उमंग और अखंड सौभाग्य की मंगलकामना से जुड़ा तीजा पर्व पंडरिया में इस बार सामाजिक एकजुटता और नारी शक्ति के उत्सव के रूप में नजर आया पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा तीजा तिहार के अवसर पर 10 सितम्बर को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित तीज मिलन समारोह में विधानसभा क्षेत्र की 8000 से अधिक माताओं-बहनों ने सहभागिता की पारंपरिक उल्लास से सजे इस आयोजन में महिलाओं ने लोकगीतों, पारंपरिक साज-सज्जा, तीज की मेहंदी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें तीज क्विन की विजेता एवं उप विजेता को विधायक भावना बोहरा ने सम्मानित कर उपस्थित सभी माताओं-बहनों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि तीज का पर्व हमारी संस्कृति की वह जीवंत परंपरा है जिसमें आस्था, पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और नारी शक्ति का सुंदर संगम दिखाई देता है पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूती प्रदान कर रही है तीज का पर्व महिलाओं के धैर्य, संकल्प और समर्पण को अभिव्यक्त करता है भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के माध्यम से सुहागिन महिलाएं अपने जीवनसाथी के सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करती हैं इस पर्व की विशेषता यह भी है कि यह महिलाओं को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, अपनी खुशियां साझा करने और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देता है आज इस आयोजन में पंडरिया विधानसभा की हजारों की संख्या में उपस्थित माताओं-बहनों ने जिस उत्साह, उल्लास और उमंग एवं पारंपरिक तरीके से एकजुट होकर सहभागिता की और इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाया उसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति आज केवल परंपराओं की संवाहक ही नहीं बल्कि समाज और प्रदेश के विकास की मजबूत भागीदार भी है गांवों में खेती-किसानी से लेकर शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और सामाजिक कार्यों तक महिलाओं की भूमिका निरंतर बढ़ रही है उनकी इसी भूमिका एवं विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता के प्रति हमारी सरकार का प्रयास है कि महिलाओं को सम्मान के साथ-साथ ऐसे अवसर भी मिलें जिनसे वे आर्थिक और सामाजिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बन सकें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में डबल इंजन भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रही है महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता राशि पहुंचाई जा रही है जो महिला स्वावलंबन की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है लखपति दीदी एवं नमो ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर बना रहीं हैं उनके पोषण, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी योजनाओं और प्रयासों से आज महिलाओं की सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि के रूप में नेतृत्व व प्रतिनिधित्व निरंतर बढ़ रहा है भावना बोहरा ने कार्यक्रम में शामिल सभी माताओं-बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडरिया की नारी शक्ति की ऊर्जा, प्रतिभा और सहभागिता ही इस क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत है आने वाले समय में भी महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे इस अवसर पर पंडरिया विधानसभा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सभी मंडलों की मंडल अध्यक्ष, महिला जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित 8000 से अधिक की संख्या में विधानसभा क्षेत्र की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा

0

कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा

पुलिया के पास सड़क पर बड़ा गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कापन–मुड़पार मार्ग पर पुलिया के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है। सड़क किनारे बने इस गड्ढे से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। स्कूली छात्र भी इस मार्ग से आवागमन करते हैं, ऐसे में पुलिया के पास बना गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है, जबकि रात के समय खतरा और बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल गड्ढे की मरम्मत कराने तथा पुलिया के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में वृक्षारोपण किया गया

0

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में वृक्षारोपण किया गया

 मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा अकलतरा – समीपस्थ ग्राम कटनई के स्व जी. डी. दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण विद्यालय परिसर, राधा सरोवर तालाब एवं नजदीक पहरिया पाठ पहाड़ी पर किया गया वृक्षारोपण के अवसर पर ग्राम कटनई के सरपंच रेशम लाल मार्बल, विद्यालय के प्राचार्य आर के मार्बल, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रिका कुमार कश्यप, विधायक प्रतिनिधि नरेश कश्यप, इको क्लब प्रभारी एवं व्याख्याता शिक्षक अनिल इंगले, पदमा पटेल, पुष्पा उइके गया राम पाटले, पी सी साहू , जी पी पाटले, उमाशंकर मरकाम, सुमनलता, पार्वती साहू पंच एवं गणमान्य नागरिक, महेंद्र कश्यप, उमेश साहू, विजय कश्यप , राजकुमार पटेल व विद्यालय एन. एस. एस. एवं विद्यार्थियों ने मिलकर तीन सौ (300)से अधिक आम, जाम , नीम, नींबू अमरूद, सीताफल,, सागौन करंज इत्यादि पौधों का रोपण किया गया साथ ही स्कूल परिसर पर मिनी गार्डन का निर्माण किया गया इस अवसर पर गांव के सरपंच रेशम लाल मार्बल व शाला विकाश समिति के अध्यक्ष चंद्रिका कुमार कश्यप ने विद्यार्थियों को संबोधित कर बताया कि वृक्ष के बड़े होते तक देखरेख करना हम सभी का जिम्मेदारी और कर्तव्य दोनों है क्योंकि वृक्ष से ही हमे शुद्ध वायु, फल ,फूल, लकड़ी प्राप्त होते हैं वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार मार्बल द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन किया गया।

*110 गुम मोबाइल को उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए,CEIR पोर्टल के माध्यम से।*

0

पिछले 08 माह में 400 से अधिक मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, कोरबा पुलिस को दिया धन्यवाद।

कोरबा – जिले में आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं डीएसपी रजत कुमार नाग के दिशा-निर्देशन तथा साइबर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा की टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज कर उन्हें बरामद किया गया।

साइबर पुलिस थाना कोरबा एवं जिले के समस्त थाना/चौकी स्टाफ के संयुक्त प्रयास से विभिन्न जिलों एवं राज्यों से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अजय सोनवानी एवं साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

बरामद किए गए मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों जैसे Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme एवं OnePlus के हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर गुम हो गए थे। तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल की मदद से इन्हें खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया गया।

आज साइबर पुलिस थाना कोरबा से कुल 110 गुम मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹₹2003353 है। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने कोरबा police की कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं साइबर टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन कोरबा पुलिस के प्रयासों से उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।

उल्लेखनीय है कि साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा पिछले 08 महीनों में 400 से अधिक गुम मोबाइल फोन ट्रैक कर उनके वास्तविक स्वामियों to वापस दिलाया जा चुका है। पूर्व में भी कोरबा पुलिस द्वारा इस प्रकार के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों को उनके गुम मोबाइल लौटाए गए हैं।

कोरबा पुलिस की यह पहल आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने तथा पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:
वेबसाइट – https://www.ceir.gov.in⁠� पर जाएं।
“Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें।
मोबाइल संबंधी जानकारी, पुलिस कंप्लेंट की कॉपी, पहचान पत्र एवं मोबाइल बिल अपलोड करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद पुलिस एवं टेलीकॉम कंपनियों द्वारा मोबाइल ट्रैक किया जाएगा।
मोबाइल मिलने पर संबंधित थाना/साइबर पुलिस थाना द्वारा सूचना दी जाएगी।

जनता से अपील:
यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए, तो तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा नजदीकी थाना/साइबर को सूचना दें, ताकि तकनीकी सहायता से शीघ्र कार्यवाही कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

यदि आप साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं:
📞 तुरंत 1930 डायल करें।
👮🏻‍♂️नजदीकी थाना/साइबर पुलिस थाना
💻 अपनी शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज करें।

साइबर सुरक्षा की जानकारी ही आपका बचाव है।
कोरबा पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल, फेसबुक, इंस्टाग्राम से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें:

Official Channel Of Korba Police

https://whatsapp.com/channel/0029Vb8445I23n3ZoasGi53x

https://www.facebook.com/share/1CLq82BhWf/

https://www.instagram.com/korba_police?igsh=MWY2NmczNTIyYXQxMQ==

*नेशनल लोक अदालत 12 सितंबर को,लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा निराकरण।*

0

कोरबा – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजनों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आगे आएं। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों का भी पक्षकारों की आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के आधार पर निराकरण किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ ही समय और धन की बचत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिले के नागरिकों को लोक अदालत के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने आमजनों से अपील की है कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के समाधान के लिए आगे आएं और आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निराकरण कराएं । ‘‘ लोक अदालत का है नारा,न कोई जीता, न कोई हारा ‘‘।

दुर्घटनाएं रोकने पालिका का एक्शन, सड़कों से मवेशियों को हटाने अभियान जारी

0

दुर्घटनाएं रोकने पालिका का एक्शन, सड़कों से मवेशियों को हटाने अभियान जारी

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- शहर के प्रमुख मार्गों पर बैठे एवं घूम रहे मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है पालिका की टीम प्रतिदिन शाम को मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं व्यस्त क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों पर बैठे गोवंश को हटाने की कार्रवाई कर रही है नगर पालिका द्वारा काउ कैचर वाहनों की मदद से सड़कों पर बैठे मवेशियों को पकड़कर लोहारा मार्ग स्थित गौधाम में भेजा जा रहा है शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ ही वाहन चालकों राहगीरों और गोवंश को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा प्रतिदिन यह अभियान चलाया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि शहर की मुख्य सड़कों पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है सड़क पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है और आम नागरिकों की जान को भी खतरा रहता है उन्होंने कहा कि नगर पालिका की टीम नियमित रूप से राजस्व एवं स्वास्थ्य टीम एक साथ कार्यवाही कर रही है लेकिन पशुपालकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ें उन्होनें बताया कि पशुपालक अपने मवेशियों को खुले में छोड़ते हैं जिससे मवेशी मुख्य मार्गों पर घुमते बैठे रहते है संबंधित पशुपालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नियमानुसार आर्थिक जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जावेगी रात्रि में मवेशियों के कारण दुर्घटना ना हो इसका भी ध्यान रखते हुए मवेशियों के गले में रेडियम पट्टा लगाया जा रहा है नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों एवं पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में नगर पालिका का सहयोग करें सड़क सुरक्षा को लेकर माननीय न्यायालय द्वारा भी सार्वजनिक मार्गों एवं राजमार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं।

*जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई भी*

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्य मार्गों चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अपने मवेशियों को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी पशुपालक के विरुद्ध नियमानुसार आर्थिक जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम 1961 के तहत भी वैधानिक कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी पालिका ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी विगत 2 दिवस में पालिका टीम द्वारा यह अभियान चलाया जाकर 130 मवेशियों को पकड़कर गौधाम में रखा गया है।

योगेश वर्मा होंगे जनपद पंचायत बोड़ला के नए सीईओ

0

योगेश वर्मा होंगे जनपद पंचायत बोड़ला के नए सीईओ

0.प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जिला पंचायत कबीरधाम के अधिकारियों को सौंप गई नई जिम्मेदारी।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- दिनांक 10सिंतबर 2026 प्रशासनिक व्यवस्था के तहत आकाश सिंह सहायक परियोजना अधिकारी एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला को आगामी आदेश तक जिला पंचायत कबीरधाम में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है उनके स्थान पर योगेश वर्मा प्रभारी सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम को अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बोड़ला का समस्त प्रभार कलेक्टर कबीरधाम द्वारा सौपा गया है इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत बोड़ला क्षेत्र में कार्य के सुचारू संचालन हेतु प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अधिकारियों के मध्य कार्य दायित्व हेतु नई जिम्मेदारियां सौपी गई है इस संबंध में आदेश जारी करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

पक्के घर का सपना हुआ साकार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

0

पक्के घर का सपना हुआ साकार-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी*

0.नपा अध्यक्ष व उनकी टीम ने बांटे 22 हितग्राहियों को बांटे आवास स्वीकृति पत्र।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उनकी टीम ने आज नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निवासरत पात्र 22 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ‘‘आवास स्वीकृति‘‘ पत्रक का वितरण किया वितरण कर उन्होनें शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया तथा जल्द ही अपना अपना आवास प्रारंभ कर नये घर में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी।

*आवास स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिले*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने शहर के जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्रांतर्गत निवासरत पात्र 22 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किए गए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उनकी टीम ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर उन्हें नए आशियाने की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

*सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता*

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की ऐसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है जिसका उद्देश्य हर पात्र परिवार को सम्मानपूर्वक पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी परिवार कच्चे अथवा असुरक्षित मकान में रहने के लिए मजबूर न हो प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां आए और वे अपने स्वयं के पक्के मकान में सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।

*आवास स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिले*

आवास स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया वर्षों से देखे जा रहे अपने पक्के घर के सपने के पूरा होने की पहली सीढ़ी साबित हुई हितग्राहियों ने शासन एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किस्तो में अलग-अलग कार्य अनुसार प्राप्त होने वाले राशि के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

*इन हितग्राहियों को मिले आवास स्वीकृति पत्रक*

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गायत्री बाई सिन्हा, खुशबू डडसेना, रामेश्वरी वैष्णव, अनिश खान, रनिया बाई ठाकुर, बलदेव दास मानिकपुरी, उर्मिला बाई, राजश्री निर्मलकर, मालती वाहने, कल्याणी देवांगन, अन्नपूर्णा ठाकुर, नवीन राजपूत, बलदाउ झारिया, कृष्णा झारिया, संजीव कुमार, परमानंद बख्शी, रश्मि ठाकुर, रोहित साहू, दीपलाल कौशिक, उर्वशी साहू, सुशीला यादव, रामजी साहू को आवा स्वीकृति पत्रक वितरण किया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति देवकुमार साहू, रिंकेश वैष्णव, अजय सिंह ठाकुर, सुनील साहू, सौखी आहिरवार, संासद प्रतिनिधि हरीश साहू, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव, एल्डरमेन संतोष भारती, अनिल साहू, कैलाश कौशिक, केशरी सोनी, आवास प्रेरक सत्येन्द्र कौशिक, मदन पाली, सर्वेयर पुरूषोत्तम साहू, कुलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।