बलौदा थाना क्षेत्र में जुआ और अवैध गतिविधियों को लेकर सवाल
बलौदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की चर्चा, जांजगीर-चांपा और कोरबा के बड़े जुआड़ियों के शामिल होने की बात

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा :-बलौदा। थाना क्षेत्र में कथित अवैध डीजल चोरी, जुआ और कबाड़ कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहरिया पहाड़ के जंगल क्षेत्र में कथित रूप से जुआ फड़ संचालित होने की चर्चा है।
सूत्रों का दावा है कि इस कथित जुआ गतिविधि में जांजगीर-चांपा और कोरबा क्षेत्र के बड़े जुआड़ियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। साथ ही क्षेत्र में नशीले पदार्थों की गतिविधियों को लेकर भी चर्चाएं हैं।
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

