More

    सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में एक कदम – ऑटो चालकों का पंजीयन

    सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में एक कदम – ऑटो चालकों का पंजीयन।

    शक्ति पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा यातायात व्यवस्था में बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा द्वारा शक्ति जिले में संचालित समस्त ऑटो चालकों का पूर्ण विवरण (डाटाबेस) तैयार किया जाकर उनको एक स्टीकर का स्वरूप दिया गया है जो उनके ऑटो में चस्पा किया जाएगा।

    ऑटो चालक संघ एवं यातायात पुलिस शक्ति द्वारा कल दिनांक 20/09/2026 को 11:00 बजे स्टेशन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में शक्ति जिले में संचालित समस्त ऑटो चालकों का पंजीयन कार्यक्रम रखा गया है यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा द्वारा बताया गया है की कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर स्वयं उपस्थित रहेंगे।

    अतः समस्त ऑटो चालक अपना ऑटो लेकर निर्धारित समय व स्थान में उपस्थित होने का कष्ट करें, कार्यक्रम में मीडिया के सम्मानित साथी सादर आमंत्रित हैं।

    Trending News

    Technology